Rajasthan Weather Forecast - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में चुनावी माहौल गरम, पारा ठंडा!
Rajasthan Weather Forecast: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप)। नवम्बर माह आधा बीतने के बाद मौसम में बदलाव होने लगा है। रात के न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट के कारण अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। वहीँ चुनावी माहौल में गर्मी बनी हुई है, सभाओ का दौर जारी है। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के कारण दिन में पंखे चलाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। वहीं रात होते ही सर्दी का अहसास होने लगता है।

नजर आने लगा हल्के कोहरे और सर्दी का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। शनिवार को भी इलाका हल्के कोहरे के आगोश में समाया रहा। यहां शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्के कोहरे ने दस्तक दी। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह-शाम सर्दी अधिक होती है। जबकि दिन के समय धूप खिलने से असर काम हो जाता है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोग सर्दी से बचाव करने में लगे हैं। हल्के कोहरे और सर्दी का असर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक देखने को मिल रहा है। Rajasthan Weather

धीरे-धीरे बढ़ने लगी सर्दी की आहट | Rajasthan Weather Update

खेतों में ओस की बूंदें सिंचाई का काम कर रही है। यहां दिन और रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव बना रहता है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते अब लोग सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार से पीड़ित मरीज लगातार जिला अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। गर्म पानी और ताजा गर्म खाने का उपयोग बहुत जरूरी है। अपने गर्म बिस्तर से एकसाथ नहीं निकले, बाहर निकलते समय शॉल ओर लोई के साथ-साथ सिर को ढककर बाहर निकलें। Rajasthan Weather Update

यह भी पढ़ें:– Amit Shah: अजमेर रोड शो में अमित शाह का बड़ा ब्यान!

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बादल फिर भरेंगे हुंकार! बारिश के आसार?
Rajasthan Weather Update : जयपुर/हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटो में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राज में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 6mm तथा पूर्वी राज के महवा, दौसा में 2 mm दर्ज की गई है। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, सीकर, अलवर, भरतपुर धोलपुर जिलों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल दिनांक 11 नवंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

इस बार नवम्बर में रहेगी गर्माहट | Rajasthan Weather News

नवम्बर के पहले पखवाड़ा इस बार गर्म रहने का अनुमान है। गत वर्ष नवंबर के शुरुआती दो सप्ताह अधिकतम तापमान 28 से 30 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 32 से 34 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच घूम रहा है। रात को छोड़ दें तो वो गुलाबी ठंडक जो होती है वो अब तक महसूस नहीं की गई। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद ही मौसम में ठंडक धीरे-धीरे बढ़ेगी।

हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश

वहीँ हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले में शुक्रवार की सुबह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया। इससे जिले में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। दो दिन बादलवाही के बाद शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश के बाद सडक़ों पर पानी बहता दिखा। बारिश से सडक़ों व गलियों में पानी भर गया। तापमान में कमी आने से सर्दी का अहसास हुआ। सुबह-सुबह घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। Rajasthan Weather News

धनतेरस के चलते बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी लेकिन दुकानों के आगे भरे बरसाती पानी से परेशानी हुई। हालांकि नगर परिषद कर्मचारी शहर में निचली जगहों पर भरे पानी की निकासी में जुटे नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब खत्म हो गया है। अब आसमान फिर से साफ होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान लुढक़ने के साथ सर्दी दस्तक देगी। बारिश होने से रबी की फसल बोने वाले किसानों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। Rajasthan Weather News

बारिश के बाद वायुमंडल साफ

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेंहू, सरसों, चना और जौ बोने के लिए जमीन में थोड़ी नमी होना जरूरी है। बारिश से जमीन में नमी आएगी, जो बुवाई के लिए अच्छी रहेगी। दूसरी ओर बारिश के बाद वायुमंडल साफ महसूस होने लगा है। बारिश के कारण हनुमानगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल जो 400 से ऊपर था, वह गिरकर 300 से नीचे चला गया है। कुछ अरसे से पराली की आग से उठते धुएं (स्मॉग) की जलन आदि की शिकायत में मामूली कमी आई है।

डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। लोग ऐसे मौसम की परवाह नहीं करते और गर्म कपड़े पहनने से गुरेज करते हैं। यही गलती परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना जरूरी है। तभी सर्दी, जुकाम और बुखार आदि से बचा जा सकता हैं। साथ ही भोजन आदि में भी बदलाव की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:– Rain in Delhi-NCR : हुई बारिश यहां-वहां, बदली फ़िज़ा की आबो-हया!

Rajasthan Weather : अलर्ट ! मौसम लेगा जल्द करवट
जयपुर। मई महीने की भीषण गर्मी के बीच में राजस्थान में चक्रवाती तूफान (Rajasthan Weather) मोचा मौसम बदलाव का कारण बन रहा है। शनिवार को राज्य में आंधी और बूंदाबांदी से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों तक आंधी और बरसात बनी रह सकती है। विभागानुसार राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चुका है जिसके कारण मौसम में ये बदलाव हुआ है।

सोमवार को सक्रिय होगा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग से मिली (Rajasthan Weather) जानकारी के अनुसार इस साल का सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार गया था जिससे रात भर भी उमस रही लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 4-5 दिनों तक लू से बचाव रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दूसरा पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होगा। राहत भरी खबर यह है कि झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, जयपुर, टोंक, बीकानेर, जैसलमेर व अलवर के आसपास के क्षेत्रों में गर्ज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या बरसात हो सकती है जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रह सकती है।

जानकारी अनुसार राजस्थान के जयपुर में शनिवार को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दोपहर में सूर्य इतनी आग उगल रहा था कि लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो गया था। लू के असहनीय थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया। इस दौरान लोगों को कोई काम पड़ गया तो उन्हें बाहर सूर्य की अग्नि परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता था। मौसम विभाग की मानें तो गत 4 दिनों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ चुका है।

मौसम विभाग का अलर्ट | Rajasthan Weather

विभाग की जानकारी के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होते ही राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है या गर्ज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बादलों की गर्जना के समय लोगों को किसी सुरक्षित स्थान की शरण लेना चाहिए। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि 16 से 18 मई तक मौसम बदला-बदला सा रह सकता है। तदोपरांत गर्मी का फिर से दौर शुरू होगा और गर्मी अपने वही तेवर दिखाएगी।

यह भी पढ़ें:– CBSE का सराहनीय फैसला