Rajasthan Weather Update - Sach Kahoon Hindi
Rajasthan Weather News: काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। उमसभरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों के लिए सोमवार राहतभरा साबित हुआ। सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान पर काले बादलों का डेरा छा गया। देखते ही देखते दिन में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद धूलभरी आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। Rajasthan Weather News
करीब पौने घंटे तक चली बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। गांव पक्कासारणा में बारिश के साथ ओले गिरने की भी सूचना मिली है। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
सोमवार सुबह लोगों की नींद हल्की बारिश के साथ खुली। इसके बाद करीब 10.45 बजे धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के चलते जंक्शन और टाउन क्षेत्र की कई सड़कों पर पानी भर गया। टाउन स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टाउन में फतेहगढ़ मोड़ से लेकर भारत माता चौक तक बरसाती पानी से सड़कें लबालब हो गईं। पानी निकासी की व्यवस्था ठप होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
हालांकि बारिश और आंधी का असर कम होने के बाद विद्युत विभाग ने आपूर्ति बहाल कर दी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी हनुमानगढ़ सहित 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक जिले में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। वहीं राजस्थान में 24-25 जून के आसपास मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, जबकि 17 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। Rajasthan Weather News
Rajasthan Weather Update:मूसलाधार बारिश से 8 फीट पानी में डूबा रेलवे अंडरपास
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में भीषण गर्मी के बीच बीती रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज बारिश ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी। देर रात करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरी रात रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जो अलसुबह तक हल्की बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। Rajasthan Weather News
बारिश के चलते सीकर शहर सहित बड़े कस्बों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसून से पहले हुई इस बारिश ने बारिश के पानी की निकासी को लेकर किए गए प्रशासनिक दावों की वास्तविकता उजागर कर दी।
शहर की नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड, बजाज रोड, सिल्वर जुबली रोड, फतेहपुर रोड, दो नंबर डिस्पेंसरी क्षेत्र और रोडवेज बस डिपो सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इन मार्गों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। Rajasthan Weather News
सबसे गंभीर स्थिति राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में देखने को मिली, जहां करीब 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे शहर और राधाकिशनपुरा के बीच सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस दौरान, रोडवेज प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई, जब सीकर रोडवेज बस डिपो परिसर में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। इससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर के अन्य निचले इलाकों में भी कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिसके चलते 2 से 3 फीट तक जलभराव बना रहा और आमजन परेशान होते नजर आए। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत अवश्य मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 14 जून से 16 जून तक जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और संभावित स्थिति से निपटने की चुनौती बनी हुई है। Rajasthan Weather News
अंधड़-बारिश से दिन में ही छाया अंधकार, कई स्थानों पर पेड़ गिरे और बिजली आपूर्ति ठप
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर के समय धूलभरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर टीन-छप्पर, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। Hanumangarh News
दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में रेत का बवंडर उठने से दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज धूलभरी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में धूल भर गई तथा सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। कुछ देर बाद ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
अंधड़ के दौरान टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में अस्थि रोग विभाग एवं फिजियोथैरेपी सेंटर के बाहर खड़े एक बड़े पेड़ की शाखा टूटकर जमीन पर गिर गई। सौभाग्य से उस समय वहां कोई मरीज या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिस स्थान पर शाखा गिरी, उसके पास एक कार भी खड़ी थी, लेकिन उसे भी नुकसान नहीं पहुंचा। मौसम में आए बदलाव से जहां लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली, वहीं बारिश ने खेतों में गर्मी से प्रभावित हो रही फसलों को भी संजीवनी प्रदान की है। Hanumangarh News
अंधड़ के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे विभाग की ओर से घंटों की मशक्कत के बाद बहाल किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 58 मिमी बारिश धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तथा कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने और हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है। Hanumangarh News
Rajasthan Weather Update: जिले में बदला मौसम, कई क्षेत्रों में बारिश से गर्मी से राहत
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को हनुमानगढ़ जिले में मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं बूंदाबांदी, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले के नोहर, संगरिया, टिब्बी और रावतसर क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के साथ सुबह के समय बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्म हवाओं से कुछ राहत मिली। Hanumangarh Weather News
हालांकि राहत पूरे जिले में एक जैसी नहीं रही। वहीं जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ पर दिनभर तेज गर्मी और तपिश का असर बना रहा। आसमान से बरसती गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही।
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है, जिसके प्रभाव से जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। हालांकि विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Hanumangarh Weather News
Hanumangarh Heatwave: भीषण गर्मी का कहर जारी! लू के थपेड़ों से हालात और कठिन
हनुमानगढ़। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लू के थपेड़ों ने हालात और कठिन बना दिए हैं। Hanumangarh News
गर्मी का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और लू से संबंधित शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग गर्मी की चपेट में अधिक आ रहे हैं। लाल चौक के निकट स्थित कैनाल कॉलोनी सीएचसी की मेडिकल ऑफिसर एवं पीडियाट्रीशियन डॉ. प्रवीण कुमारी ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में तेज लू चल रही है, जिसके कारण अस्पताल में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों में 4-5 वर्ष के बच्चों से लेकर 50-55 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के दौरान सबसे अधिक सावधानी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बरतने की आवश्यकता है। इस समय अत्यधिक गर्मी और लू का प्रभाव रहता है, इसलिए लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो पूरे शरीर को ढककर निकलें तथा लगातार पानी पीते रहें। Hanumangarh News
डॉ. प्रवीण कुमारी ने कहा कि उल्टी-दस्त या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। घरों में ओआरएस के पैकेट रखना लाभदायक हो सकता है। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस का घोल नियमित रूप से लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखें, बच्चों के नाखून समय-समय पर काटें और उन्हें बाहर की चटपटी व खुली खाद्य सामग्री खाने से रोकें। कई मामलों में संक्रमण के कारण उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आती है। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को ड्रीप भी लगानी पड़ती है। Hanumangarh News
सीएचसी में बनाया गया ओआरएस काउंटर
डॉ. प्रवीण कुमारी ने बताया कि कैनाल कॉलोनी सीएचसी में आने वाले मरीजों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष ओआरएस काउंटर बनाया गया है। मरीजों और परिजनों को यह भी समझाया जा रहा है कि एक ओआरएस पैकेट को पूरे एक लीटर पानी में घोलकर उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका सबसे अधिक रहती है। ऐसे में परिवारों को उनके खानपान, पानी के सेवन और धूप से बचाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सकों ने लोगों से सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है, ताकि गर्मी जनित बीमारियों से बचा जा सके। Hanumangarh News
Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर का पारा 48 डिग्री पार
Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। Rajasthan Heatwave Alert
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तापमान में विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है। विशेष रूप से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक तीव्र उष्ण लहर और गर्म रातों का दौर जारी रहने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी शारीरिक श्रम करने वाले लोगों में लू और निर्जलीकरण का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त तीव्र गर्मी का असर कृषि क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। कई जिलों में फसलों और सब्जियों पर उष्मागत तनाव की स्थिति बनने की आशंका है। पशु-पक्षियों और वन्य जीवों पर भी गर्मी का प्रभाव पड़ सकता है। Rajasthan Heatwave Alert
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, छायादार स्थानों पर रहने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। शरीर में पानी की कमी रोकने के लिए ओआरएस, लस्सी, छाछ और नींबू पानी जैसे पेयों का सेवन करने की भी सलाह दी गई है।
किसानों को सुझाव दिया गया है कि वे फसलों की सिंचाई सुबह या शाम के समय करें तथा पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उचित छाया और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। हालांकि आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इससे कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है। Rajasthan Heatwave Alert
Rajasthan Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
फिलहाल एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। Rajasthan Weather News
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही बढ़ने और मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने की भी संभावना है। हालांकि इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिनों हुई वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है। वहीं जैसलमेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। झुंझुनू जिले के मंडावा में सर्वाधिक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो इस बदलाव का प्रमुख उदाहरण रहा। राहत की बात यह है कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। इससे आमजन को तेज गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहेगी, जबकि मौसम का यह उतार-चढ़ाव कृषि और दैनिक जीवन पर भी असर डाल सकता है। Rajasthan Weather News
Rajasthan Weather: अचानक हुई झमाझम बारिश से चौंके राजस्थान वासी, नोहर-भादरा क्षेत्र में गिरे ओले
फसलों को मिली राहत, तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मुरझा रही फसलों को नया जीवन मिला है। वहीं तापमान में गिरावट आने से मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई है। दो दिन पहले तक फरवरी माह में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गेहूं और चना की फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा था और किसान चिंता में थे, लेकिन मौसम के बदले रुख से किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। अचानक हुई इस बारिश से गेहूं और चना की फसलों को नमी मिली है, जिससे उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। Rajasthan Weather News
मौसम में आई ठंडक ने फरवरी की असमय गर्मी से राहत दिलाई है। मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। जिले में कई स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम तथा कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। नोहर और भादरा तहसील के कुछ गांवों में बारिश के साथ बेर के आकार के ओले भी गिरे, जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया। जिला कलक्टर कार्यालय से बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 133 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम ने करवट ली
हनुमानगढ़ में 12 एमएम, डबलीराठान में 7 एमएम, नौरंगदेसर में 2 एमएम, पीलीबंगा में 2 एमएम, संगरिया में 7 एमएम, ढाबां में 2 एमएम, टिब्बी में 4 एमएम, तलवाड़ा झील में 3 एमएम, रावतसर में 8 एमएम, पल्लू में 24 एमएम, नोहर में 20 एमएम, रामगढ़ में 16 एमएम, खुइयां में 9 एमएम, फेफाना में 6 एमएम, भादरा में 3 एमएम, छानीबड़ी में 6 एमएम, और डूंगराना में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पल्लू (हनुमानगढ़) क्षेत्र में 24 एमएम दर्ज की गई, जबकि पूर्वी राजस्थान के नारायणा (जयपुर) में 27 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार से अगले 5-6 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। Rajasthan Weather News
Rajasthan Weather: 26-27 को सावधान रहे राजस्थान! फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा, फिर बढ़ी सर्दी, पाला जमने से जनजीवन प्रभावित
Rajasthan Weather Update:हनुमानगढ़। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में हुई हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को चली तेज उत्तरी हवाओं ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में पाला जम गया, जिससे सुबह के समय खेतों, सड़कों के किनारे और खुले मैदानों में जमीन पर बर्फ की सफेद परत जमी नजर आई। Rajasthan Weather News
सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लकदक नजर आए। छोटे बच्चे ठंड से कांपते हुए स्कूल पहुंचे, वहीं बुजुर्गांे और बीमार लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। दिन में निकली धूप से कुछ समय के लिए ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में ठंडक बनी रही। इससे पहले शुक्रवार को पूरे दिन दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते जिले में सरसों की फसल को नुकसान होने की संभावना है।
लगातार बदलते मौसम से किसान भी चिंतित नजर आ रहे
लगातार बदलते मौसम से किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान में 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन शेखावाटी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, जिसमें हनुमानगढ़ जिला भी शामिल है, में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। Rajasthan Weather News
मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 जनवरी को तंत्र का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में अल सुबह हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने तथा किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की देखभाल करने की सलाह दी है।
Rajasthan Weather Update: छाया घना कोहरा, अब पश्चिमी विक्षोभ की आहट, मावठ के आसार
कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण प्रभावित हुआ आम जनजीवन
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। आगामी दिनों में बारिश की संभावना के बीच मंगलवार सुबह जिले के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। वहीं रेल यातायात भी कोहरे की चपेट में रहा, जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। Hanumangarh News
हालांकि सुबह कुछ घंटों बाद जैसे ही कोहरा छंटा, धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। इसके बावजूद पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा बना रहा, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 22-23 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को प्रभावित करेगा। यह मौसम प्रणाली उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है, जिसका मुख्य असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिलेगा।
धूप के दर्शन कम ही होंगे
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जिसे स्थानीय भाषा में मावठ कहा जाता है, होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और धूप के दर्शन कम ही होंगे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादलों के कारण दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी और सर्दी का असर और तेज महसूस किया जाएगा। खासतौर पर 24-25 जनवरी से रातें अधिक ठंडी होने की संभावना है। कृषि के लिहाज से यह बारिश रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य रबी फसलों को इससे अच्छा लाभ मिलेगा और मिट्टी में नमी बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं है और इसके असर से राजस्थान में बारिश के साथ ठंड का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। Hanumangarh News
साल के आखिरी दिन नजर नहीं आया कोहरे का असर
Rajasthan Weather: हनुमानगढ़। साल का आखिरी दिन बादलों की छांव में बीत गया। बुधवार को सुबह के समय कोहरे का असर तो नजर नहीं आया लेकिन बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रखा। इसके चलते दोपहर तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। Rajasthan Weather
हनुमानगढ़ जिले में बादल तो छाए रहे लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई। इससे मावठ से फसलों को जीवनदान मिलने की आस लगाए बैठे किसानों को निराशा हाथ लगी। धूप न निकलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। लोग देर तक घरों में दुबके रहे। ठंड बढ़ने से बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम नजर आई।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से नए साल पर एक जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दो जनवरी से पुन: मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में 1-3 जनवरी को घना कोहरा व कहीं-कहीं अतिघना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में 3-4 जनवरी के दौरान शीतलहर की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। Rajasthan Weather
Rajasthan Weather News: शीतलहर व कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज़
मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। मौसम विभाग के अनुसार नए साल का पहला सप्ताह शीतलहर व कड़ाके की ठंड वाला रहने की पूरी संभावना है। इस बीच सोमवार को जिले में सुबह कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया तो कहीं मौसम साफ रहा। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कोहरे का असर नजर नहीं आया जबकि नोहर तहसील क्षेत्र में सुबह 11 बजे कोहरे का असर रहा। इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और आवाजाही प्रभावित हुई। Rajasthan Weather News
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम हल्की बादलवाही व हल्के कोहरे के साथ हवाओं की दिशा परिवर्तन के साथ धूप-छांव वाला रहेगा। 31 दिसम्बर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा तथा उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। राजस्थान के जालोर, सांचौर, बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, पाली, जोधपुर, फलौदी जिलों में हल्की बारिश संभव है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी होगी।
नए साल का आगमन बादलों, गरज-चमक व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है। पर्वतीय इलाकों में विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी रहेगी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश होगी। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश से प्रदूषण के वातावरण से राहत की उम्मीद है। राजस्थान के पश्चिमी उत्तरी भागों में घने कोहरे से धुंध छाएगी और परिवहन प्रभावित होगा। Rajasthan Weather News