Mahendragarh News - Sach Kahoon Hindi

CM Flying Raid: महेंद्रगढ़ नपा में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, अधिकारी गायब
नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Narnaul News: महेंद्रगढ़ नगर पालिका कार्यालय में आमजन को कार्य करवाने में हो रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचकूला को भेज दी गई है।

छापेमारी के दौरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। जांच के समय नगर पालिका कार्यालय में केवल लिपिक रवि यादव उपस्थित मिले। उन्होंने टीम को बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में 17 स्थायी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि तीन कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। जांच के दौरान नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप तथा लिपिक मनीषा कुमारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

टीम ने उपस्थिति रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की स्वीकृत छुट्टी अथवा कार्यालय से बाहर जाने संबंधी कोई अधिकृत प्रविष्टि नहीं मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मामले को गंभीर मानते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचकूला को भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rojgar Mela: राजकीय आईटीआई महेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला 13 अक्टूबर को
नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Mahendragarh Rojgar Mela: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी दिशा निदेर्शानुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत महेंद्रगढ़ की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी 13 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे जिले की सभी आईटीआई के पिछले पांच साल के पास शुदा छात्र छात्राओं को अप्रेंटिस एवं ट्रेनीज के चयन के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के प्रधानाचार्य महाबीर सिंह ने बताया कि इस मेले में मानेसर, गुरुग्राम, नोएडा, बहादुरगढ़, धारुहेड़ा व बावल एनसीआर क्षेत्र की आॅटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की विभिन्न कंपनियां जैसे न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, सोना कोम्स्टार, निप्पोन इलेक्ट्रिकल्स, मिंडा ग्रुप व श्रीराम पिस्टन कम्पनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर कम्पनियां एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ट्रेनीज एवं कम्पनी रोल पर सेलेक्ट कर लेती हैं। Rojgar Mela

इस रोजगार मेले में मैकेनिकल ट्रेड्स जैसे मशीनिस्ट, टर्नर, फिटर, शीट मेटल, वेल्डर, फाउंड्री मैन, प्लम्बर आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की सभी ट्रेड्स जैसे इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टेकनीशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स आदि के पास शुदा छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– दान में मिली मोटरबोट से बच्चों को तलाश रहे गोताखोर, प्रशासन की अनदेखी से रोष

नारनौल के डीसी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

नारनौल (सच कहूँ/विजय कौशिक)। Narnaul News: जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय के पुराने भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखें। कार्यालय में रखे रिकॉर्ड को अच्छी तरह से मेंटेन रखा जाए। Mahendragarh News

जिला उपायुक्त ने तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वे पुराने व कंडम सामान को लेकर नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

डीईटीसी (सेल टैक्स) प्रियंका यादव को निर्देश दिए कि सुविधा केंद्र को और बेहतर तरीके से चलाया जाए। सुविधा केंद्र पर आने वाले हर नागरिक की बात को बेहतरीन तरीके से सुना जाए।

इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, मॉडर्न लैंड रिकॉर्ड रूम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर जिला उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस भवन में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर तरीके से रखरखाव करें। Mahendragarh News

यह भी पढ़ें:– Patwari Suspended: इंतकाल संबंधित शिकायतों पर पटवारी को किया सस्पेंड

बदमाशों ने व्यापारी से 6 लाख रुपए लूटे
नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Narnaul News: नारनौल में रात को करीब 9 बजे एक हार्डवेयर व्यापारी से स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने करीब 6 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाश हाथों में डंडे लिए हुए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए तथा व पीड़ित व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। वारदात के बाद अनेक व्यापारी शहर थाना में गए। वही व्यापारी संगठनों ने इस लूट की घटना की निंदा की है। जानकारी मुताबिक नारनौल शहर में आजाद चौक पर हार्डवेयर की दुकान करने वाला व्यापारी अशोक गर्ग मंगलवार रात नौ बजे दुकान बंद करके स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसके साथ दुकान का एक कर्मचारी भी था। Mahendragarh News

जब वे दोनों रेलवे अंडरपास में पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि तीनों बदमाशों के हाथों में डंडें थे। बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर डंडे मारे और बाद में उससे छह लाख रुपये लूट कर ले गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जिस पर शहर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद शिकायत करने के लिए व्यापारी रात को शहर थाना भी पहुंचे। व्यापारियों ने इस लूट की वारदात का विरोध जताते हुए लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। Mahendragarh News

यह भी पढ़ें:– Bribe: कॉलेज संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर मांगी 50 लाख फिरौती

Bribe: कॉलेज संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर मांगी 50 लाख फिरौती
महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bribe: जिले के गांव सिंगडा में एक निजी वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन को दूसरी बार वॉटसअप कॉल कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। व्हाट्सअप नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है। कॉलेज के चेयरमैन ने इस संबंध में सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दी है। महेंद्रगढ़ में भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन अजय सिगडिया से मंगलवार को व्हाट्सअप कॉल कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। Mahendragarh News

बुधवार को भी दूसरे नंबर से उनको व्हाट्सअप कॉल आई है, वो भी पाकिस्तान का नंबर बताया जा रहा है। चेयरमैन अजय सिगडिया ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह किसी काम से जा रहे थे तब उनके व्हाट्सअप नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने उससे 50 लाख रुपए की मांग की। कॉल करने वाले ने उनसे गाली गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले को लेकर डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि शिकायत आई हुई है और इस मामले में कार्रवाई चल रही है। Mahendragarh News

बिजली सप्लाई ठीक करने पहुंचे लाइनमैन पर लाठी-डंडों से हमला
अन्य कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

पीड़ित कर्मचारी गंभीर घायल, हायर सेंटर के लिए रेफर

महेन्द्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पांचनोता गांव में बिजली सप्लाई के टूटे तारों को रिपेयर करने पहुंचे लाइनमैन (lineman) पर नामजद युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे नांगल चौधरी सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। (Mahendragarh News)

यह भी पढ़ें:– Instagram: सावधान, आज ही बैन करें बच्चों का इंस्टाग्राम, बच्चों के लिए बहुत ही घातक!

बीते दिनों तेज हवा चलने के कारण बिजली सप्लाई की तार टूट गई थी। शिकायत मिलने पर फीडर के कनिष्ठ अभियंता ने संबंधित लाइन के इंचार्ज गोपीराम व अन्य कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से तार को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार गोपीराम दोपहर बाद तार की रिपेयर करने गांव में पहुंचा तथा ट्रांसफार्मर की लाइन काटकर तार की रिपेयर करने में जुट गया। इसी दौरान कृष्ण कुमार पुत्र छाजूराम तथा पूर्णमल पुत्र छाजू राम मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई को तुरंत बहाल करने की हिदायत दी। कर्मचारी द्वारा तार टूटी होने का तर्क देने पर दोनों आरोपित आग-बबूला हो गए तथा लाइनमैन पर लाठियों से हमला कर दिया। (Mahendragarh News)

अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, किंतु बदमाशों द्वारा जानलेवा धमकी देने पर कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई है। पीड़ित कर्मचारी को पुलिस कार्रवाई करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर आरोपी गांव की ओर चले गए। निजामपुर के थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कोर्स में गया हुआ था, शुक्रवार की शाम ही वापसी दर्ज करवाई है। बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत मिली है, जिसका अवलोकन करके आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (Mahendragarh News)

सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में कार्यरत फार्मासिस्ट ने किया सुसाइड
चचेरे भाई व पुलिस अधिकारियों को ठहराया सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेवार

महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को जिले के गांव खेड़ा (Kheda) में सिविल अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अशोक (48) के सुसाइड करने का मामला सामने आया है, पिछले 14 सालों से महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में कार्यरत अशोक ने गत दिवस आॅफिस की छुट्टी के बाद अपने आॅफिस में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें:– Mandi Dabwali के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा | CM Manohar Lal

मृतक फार्मासिस्ट ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपने चचेरे भाई महिपाल तथा उसके परिवार के सदस्यों एवं पुलिस के जांच अधिकारी रणवीर सिंह को आत्महत्या का दोषी करार दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक अशोक द्वारा 13 मई को 7 पेज के लिखे सुसाइड नोट (Suicide Note) से जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसमें बताया गया है कि उसने अपने चचेरे भाई के खिलाफ सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चाचा के लड़के महिपाल ने 23 अप्रेल को उसकी मां का दांत तोड़ दिया था तथा उसको लाठी से पीटा था लेकिन इसके विपरीत पुलिस के जांच अधिकारी रणवीर सिंह और एसएचओ दोनों ने मिलकर मोटा पैसा खा लिया, जिसके कारण उल्टा उस पर 2 मुकदमें दर्ज करवा दिए। एफआईआर नंबर 141 व 142 दोनों मुकदमें 2 मई को एक ही दिन में दर्ज कर दिए।

इसके बाद रणवीर सिंह ने उसे सदर थाना महेंद्रगढ़ बुलाया और कहने लगा कि तुम साइन करो, उसने कहा कि मुझे पढ़ने तो दो लेकिन उन्होंने डांट फटकार लगाकर, डरा धमकाकर जबरदस्ती उससे साइन करा लिए। ऐसे में उसने एसएचओ साहब को बोला कि जांच अधिकारी ने मुझसे साइन भी करवा लिया और पढ़ने भी नहीं दिया। तब एसएचओ बोला कि हम आप की प्रोपर्टी नाम नहीं करवा रहे हैं। उधर महिपाल ने मेरा और मेरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। हमारी धर्मशाला पर कब्जा करता है। कभी खेतों पर कब्जा करता है।

इससे आगे सुसाइट नोट में लिखा कि महिपाल व उसका परिवार बहुत ही खतरनाक, बदमाश व गुंडे किस्म के हैं। उन्होंने उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया है। जिला उपायुक्त को भी 9 मई को एक शिकायत दी थी कि जांच अफसर रणवीर सिंह को बदला जाए और तफ्तीश के लिए एक ईमानदार जांच अफसर को भेजा जाए।

सुसाइड नोट की मुख्य बात | (Suicide)

मृतक अशोक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे 2 बच्चे हैं, एक लड़की जो मेडिकल में पढ़ती है और लड़का 8वीं कक्षा में पढ़ता है। मेरा हंसता खेलता परिवार महिपाल ने उजाड़ दिया। महिपाल को फांसी से बढ़कर कोई मौत हो तो वह मिलनी चाहिए और आईओ को भी सजा मिलनी चाहिए। मेरी मौत का कारण महिपाल व उसका परिवार है।

सुसाइड नोट में आगे लिखा है-मां को छोड़कर जाना पड़ रहा है और पत्नी को भी। मैं मरना नहीं चाहता, पर क्या करूं मरना पड़ रहा है। महिपाल ने कह रखा है कि वह उसका वंश खत्म कर देगा। अंत में अशोक ने लिखा कि मां-आपका बेटा जा रहा है, मां आपके चरणों को छूना चाहता हूं। मेरी आत्महत्या का कारण महिपाल व उसका परिवार है।

मृतक फार्मासिस्ट की जिला उपायुक्त को शिकायत

बता दें कि मृतक अशोक ने जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ को 9 मई को एक शिकायत दी, जिसमें उसने पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही। इसमें उसने लिखा कि मैं अशोक महान गांव खेड़ा का स्थाई निवासी हूं। महिपाल निवासी खेड़ा ने 26 अप्रैल को झूठा मुकदमा पुलिस थाना सदर में मेरे खिलाफ दर्ज करवाया। इसकी एफआईआर नंबर 142 है। एसएचओ अपनी टीम के साथ गांव खेड़ा पहुंचा, गांव में पूछताछ की तथा आईओ रणवीर सिंह ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया, जबकि वहां पर कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। आपसे निवेदन है कि आईओ रणवीर सिंह की जगह कोई ईमानदार अधिकारी जांच के लिए आदेश दे और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।