Sensation - Sach Kahoon Hindi

झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, फैली सनसनी
अस्पताल में करवाया भर्ती

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। तितरम मोड़ के पास झांड़ियों में एक नवजात बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि बच्चा स्वस्थ है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चा मिला था उस समय उसके जन्म को दो तीन घंटे ही हुए थे। किसी कलयुगी मां ने अपना कुकृत्य छुपाने के लिए ऐसा किया है या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। शनिवार देर शाम बजे तितरम मोड से गुजर रहे गांव साहरण निवासी राजेन्द्र बुरा ने बताया कि उसे झांड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद उसने बच्चे को झाड़ियों से निकाला और बच्चे को वह सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा और उसे दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। तितरम थाना प्रभारी रामचन्द्र ने बताया कि बच्चे को फैंकने वाले व जन्म देने वाली मां की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उधर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने अस्पताल में जाकर नवजात के बारे में जानकारी ली है। उक्त बालक प्री-मच्योर लड़का है, जिसका स्वास्थ्य एवं वजन भी लगभग सामान्य है। बाल के माता-पिता का पुलिस के सहयोग से पता लगाया जा रहा है। अगर माता-पिता का पता नहीं चलता है कि तो बच्चे को स्पेशलाईड अडोप्शन एजैंसी में रखा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई पूरी होने उपरांत इसे गोदनामें के लिए बे-औलाद माता-पिता को दे दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गांव रावलधी में मिले तीन हैंड ग्रेनेड
जोहड़ की सफाई के दौरान मिले हैंड ग्रेनेड

चरखी दादरी(Sachkahoon News)। दादरी जिले के गांव रावलधी में शनिवार सुबह जोहड़ की सफाई के दौरान कपड़े में लिपटे हुए तीन हैंड गे्रनेड मिले हैं। जोहड़ में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दादरी सदर पुलिस व खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस ने बताया कि हैंड ग्रेनेड काफी पुराने हैं और निष्क्रय लगते हैं। देर शाम मधुबन से आई स्पेशल टीम हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज सुबह गांव रावलधी के ग्रामीण जेसीबी की सहायता से गांव के जोहड़ की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कपड़े में लिपटे तीन हैंड ग्रेनेड दिखाई दिए।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई

हैंड ग्रनेड मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दादरी सदर व खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। गांव के जोहड़ में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई और हैंड ग्रनेड मिलने के बाद क्षेत्र में अपने स्तर पर जांच में जुट गई।

गांव रालवधी के सरपंच राजेश पोले ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव के पुराने ऐतिहासिक जोहड़ की सफाई करवाई जा रही थी। सफाई के दौरान जेसीबी से जोहड़ की मिट्टी निकालकर साथ में ही डाली जा रही थी। आज सुबह एक ग्रामीण मिट्टी के पास से गुजर रहा था तो उसे कपड़े में लिपटे तीन हैंड ग्रनेड मिले। हमने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी थी।

हैंड ग्रनेड की जांच कर रही

अब पुलिस हैंड ग्रनेड की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि सफाई के दौरान तीन हैंड ग्रनेड मिले हैं। यह जोहड़ काफी पुराना है और यहां कैसे पहुंचे, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। तीनों हैंड ग्रनेड पुराने और जर्जर हो चुके हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मधुबन से आई स्पेशल टीम ने इन्हें अपने कब्जे में ने लिया है। जांच के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि ये कितने पुराने हैं। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हैंड ग्रनेड यहां जोहड़ में कैसे पहुंचे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नहर में नहाने गए छात्र की संदिग्ध मौत
पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। शहर में एक दिन पहले लापता हुए युवक का नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक अपने साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर को नहर में नहाने गया था और देर रात तक वापस नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

भोजा वाली देवी मंदिर के पास रहने वाला मृतक 12वीं कक्षा का छात्र अमन नया बाजार में 4-5 साथियों के साथ घर से नहर में नहाने के लिए निकला। देर शाम तक अमन के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। कोई सुराग ना मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। साथ ही परिजन देर रात तक अमन की तलाश में पूरे शहर को छान रहे थे।

हैरानी की बात ये रही की अमन के साथ नहाने गए युवकों ने अपने या अमन के घर इस घटना के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन शनिवार को एक युवक ने अपने पिता को पूरी घटना बताई कि किस प्रकार नहर में नहाते अमन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर

रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।