Punjab Elections - Sach Kahoon Hindi

Punjab Elections News: पंजाब में शहरी चुनावों में 61.50 फीसदी मतदान, कई जगह चले ईंट-पत्थर तो कई जगहों पर हुआ हंगामा
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Nikay Chunav: पंजाब में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में भाग लेते हुए आम लोगों ने जहाँ बड़े स्तर पर उत्साह दिखाया, वहीं कुछ स्थानों पर इस उत्साह के दौरान माहौल भी खराब हुआ। हालांकि पुलिस ने इन स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ जगहों पर हालात पुलिस के हाथ से निकलते भी नजर आए। इसके बावजूद देर शाम तक पूरे पंजाब में शहरी चुनावों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा सूचना दिए जाने तक पूरे पंजाब में कुल 61.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव जारी था। लंबे समय बाद बैलेट पेपर के जरिए हुए इन चुनावों में 7,555 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है और इनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला 29 मई को होगा। इसी दिन 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग द्वारा सभी बैलेट बॉक्स पहले से तैयार किए गए सुरक्षा केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिए गए हैं और अगले 60 घंटों तक ये सख्त सुरक्षा में रहेंगे।

राज्यभर में 3 हजार 977 पोलिंग बूथ किए स्थापित, 36 हजार कर्मी तैनात

पंजाब में बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली नगर निगमों के अलावा 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में हुए इन चुनावों में बड़े हंगामे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन समाना नगर परिषद को छोड़कर बाकी पंजाब में कोई बड़ा बवाल नहीं हुआ। हालांकि कई जगहों से छोटी-मोटी घटनाओं की जानकारी मिली, लेकिन वे घटनाएं केवल एक या दो वार्डों तक सीमित रहीं। उन स्थानों पर भी पुलिस ने समय रहते हालात संभाल लिए। इन शहरी चुनावों को करवाने के लिए राज्यभर में 3 हजार 977 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे और लगभग 36 हजार कर्मचारी तैनात किए गए थे। इसके अलावा 35 हजार 500 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे।

समाना में खूनी झड़प, मजीठा और जगराओं में मामूली घटनाएं

नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में समाना में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण माहौल रहा। यहाँ पुलिस और आम लोगों के बीच हुई झड़प के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की मौत की खबर सामने आई। युवक की मौत के बाद देर शाम तक शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। समाना के कुछ बूथों पर पुलिस और लोगों के बीच र्इंट-पत्थर भी चले। इसके अलावा मजीठा में अकाली दल के एक युवक के सिर में चोट लगने की खबर है, जबकि जगराओं में कुछ लोग महिला विधायक से भिड़ गए। इनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। इन स्थानों के अलावा बठिंडा, मोहाली, रायकोट, अजनाला और मौड़ मंडी में भी छोटी-मोटी घटनाओं की खबरें मिली हैं। देर शाम तक राज्य चुनाव आयोग सभी स्थानों से घटनाओं की जानकारी जुटा रहा था, लेकिन किसी भी नगर परिषद के चुनाव बूथ की वोटिंग रद्द करने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में हुए शहरी चुनावों को लेकर आम जनता और मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने अपने घरों से निकलकर अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन और शांति के साथ चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए पंजाब की जनता बधाई की पात्र है।

Punjab Elections: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों का ऐलान
राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू, 14 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, 17 दिसंबर को आएंगे नतीजे

उम्मीदवारों में 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण, सुरक्षा व स्टाफ की व्यापक तैनाती

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Elections: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसके चलते अब सरकार कोई बड़ा ऐलान नहीं कर सकेगी और अधिकारियों का तबादला भी नहीं किया जा सकेगा। चुनाव 14 दिसंबर को होंगे और नतीजे 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इन चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तय किया है। चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया जाएगा, जबकि 96 हजार पोलिंग स्टाफ भी तैनात रहेगा। Chandigarh

राज्य चुनाव अधिकारी राजकमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्र 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को मतदान होगा। चौधरी ने बताया कि चुनावों के लिए कुल 19,181 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से 905 को अति संवेदनशील और 3528 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जिला परिषद् के लिए प्रत्येक जिले में 357 जोन बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक से एक सदस्य का चुनाव होगा। इसी तरह 154 पंचायत समितियों के अंतर्गत 15 से 25 जोन बनाए गए हैं, जिनकी कुल संख्या 2863 है। प्रत्येक जोन से एक सदस्य का चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने जिला परिषद् और पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन शुल्क तय किया है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क आधा होगा। जिला परिषद् चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम 2 लाख 55 हजार रुपये और पंचायत समिति चुनाव में 1 लाख 10 हजार रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे।

बैलट पेपर से होंगे चुनाव | Chandigarh

चौधरी ने कहा कि चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएंगे और दोनों बैलट पेपर अलग-अलग रंग के होंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में ईवीएम से चुनाव कराने के लिए कम से कम 40 हजार मशीनों की आवश्यकता है, लेकिन भारतीय चुनाव आयोग इतनी बड़ी संख्या में ईवीएम उपलब्ध कराने से इनकार कर चुका है। इस कारण चुनाव बैलट पेपर से ही कराए जाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि बैलट पेपर से चुनाव होने के चलते नतीजे आने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

यह भी पढ़ें:– Transfers: चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 140 अधिकारियों के तबादले

Punjab Bye-Elections: ठंड के कारण धीमी रही वोटिंग, दोपहर के बाद घरों से निकले वोटर
चार विस क्षेत्रों का उपुचनाव: शाम 6 बजे तक 60 प्रतिशत हुई वोटिंग | Punjab News

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस-आप समर्थकों में तकरार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन-सी ने वोटिंग का लिया जायजा

अर्धसैनिक बल की 17 कंपनियां चारों हलकों में रही तैनात

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab By Election: पंजाब में चार निर्वाचन क्षेत्रों- गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी) और बरनाला में बुधवार को सुबह 831 मतदान केन्द्रों पर उपचुनाव की शुरूआत धीमी रही। बुधवार को शाम 3 बजे तक गिद्दड़बाहा सीट पर 65.8 प्रतिशत, डेरा बाबा नानक में 52.2 प्रतिशत, बरनाला में 40 प्रतिशत और चब्बेवाल में 40.02 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी चार विधानसभा क्षेत्रो में कुल 6,96,316 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ठंड के कारण वोटर सुबह-सुबह कम ही निकले। Punjab News

दोपहर बाद लाइनें लगना शुरू हो गई थी।इसी बीच डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आप सरकार गुंडागर्दी कर रही है। वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी। वोटिंग को निष्पक्ष और सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा मजबूत की गई है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल की 17 कंपनियां चारों हलकों में तैनात की गई हैं। वहीं, छह हजार के करीब पंजाब पुलिस के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। सारे बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग भी हो रही है। Punjab News

डेरा बाबा नानक सीट पर कुल एक लाख 93 हजार 376 मतदाता हैं। कुल 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 61 संवेदनशील हैं। चब्बेवाल (सु.) में कुल एक लाख 59 हजार 432 मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। गिद्दड़बाहा में एक लाख 66 हजार 731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील है। जबकि बरनाला में एक लाख 77 हजार 426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Onion: नासिक से 840 टन प्याज की चौथी खेप दिल्ली पहुंची

Punjab By Election: चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को
बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर होंगे चुनाव

23 नवंबर को होगी मतगणना, लोस चुनाव के बाद खाली हुई थी सीटें | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab By Election: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता के मुताबिक बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। पंजाब की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 3 सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थी। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गईं। Chandigarh News

लोस चुनाव के बाद से खाली हुई ये सीटें

पंजाब की चारों सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं। वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से सांसद हैं। उधर, राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल क्षेत्र से विधानसभा से विधायक थे। अब वह होशियारपुर से सांसद चुन लिए गए हैं। वहीं, डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

चार हलकों में 6.96 लाख लोग करेंगे मतदान | Chandigarh News

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 10 अक्तूबर तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6,96,316 है। इनमें कुल 831 मतदान केंद्र बनाए जांएगे। डेरा बाबा नानक में 1,93,268 मतदाता हैं। यहां 241 मतदान केंद्र हैं। चब्बेवाल (एससी) में मतदाताओं की संख्या 1,59,254 है। यहां 205 मतदान केंद्र होंगे। गिद्दड़बाहा में कुल मतदाताओं की संख्या 1,66,489 है। यहां 173 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बरनाला में 1,77,305 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

डिप्टी कमिशनरों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता को डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि, होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल चब्बेवाल (एससी) के लिए जिला चुनाव अधिकारी के रूप में काम करेंगी। श्रीमुक्तसर साहिब के डीसी राजेश त्रिपाठी को गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं, बरनाला की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर बरनाला के लिए जिला चुनाव अधिकारी होंगी। Chandigarh News

रिटर्निंग अधिकारी किए तैनात

डेरा बाबा नानक के एसडीएम को उस विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, होशियारपुर के एडीसी (जी) को चब्बेवाल (एससी) के लिए रिटर्निंग आॅफिसर नामित किया गया है। गिद्दड़बाहा के एसडीएम को गिद्दड़बाहा के लिए और बरनाला के एसडीएम को बरनाला के लिए रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:– जेल में मोबाइल फोन व नशीला पदार्थ फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने किया काबू

पंचायती चुनाव: पुलिसकर्मी की मौत
बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Panchayat Elections: बरनाला में पंचायती चुनाव की ड्यूटी दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह (53) बरनाला जिले के गांव ढिलवां में तैनात थे। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। मृतक का परिवार भी बरनाला अस्पताल पहुंचा। बरनाला एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि मंगलवार सुबह पंचायती चुनाव की ड्यूटी दौरान कांस्टेबल लक्खा सिंह की सेहत बिगड़ गई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। Barnala News

वह तरनतारन जिले का रहने वाला है। पुलिस कांस्टेबल आईआरबी पटियाला से चुनाव में ड्यूटी देने बरनाला में कल आया था। जिसकी बरनाला के ढिलवां गांव के पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक कांस्टेबलके परिवार के सदस्यों को बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बरनाला पुलिस परिवार को आर्थिक और हर तरह की मदद दी जा रही है। इस मौके गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता लक्खा सिंह की पंचायत चुनाव में गांव ढिलवां के पोलिंग बूथ पर ड्यूटी दौरान सेहत खराब हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Punjab Panchayat Elections: 13237 पंचायतों में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ ‘मतदान’, हिंसा के बीच हुआ चुनाव, कई जगह चले ईंट व पत्थर

पंचायती चुनाव: चुनाव निशान गलत छपने से पंचायती चुनाव रद्द
चुनाव निशान गलत छपने से गांव मानसा खुर्द का पंचायती चुनाव रद्द

जीत के दावेदारों ने वोट रद्द करने के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी | Mansa News

मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Punjab Panchayat Elections: मंगलवार को हुए पंचायती चुनावों के दौरान मानसा शहर के साथ लगते गांव मानसा खुर्द में पंचायती चुनाव को रद्द कर दिया गया है। यह चुनाव बैल्ट पेपरों में उम्मीदवारों के चुनाव निशान उलटे लिखने से रद्द किया गया है, वहीं जिन उम्मीदवारों की जीत यकीनी लग रही थी, उन्होंने वोट रद्द करने के इस फैसले का विरोध किया है, जबकि कईयों ने वोट रद्द करने की मांग भी रखी। Mansa News

जानकारी के अनुसार पंजाब के बाकी गांवों की तरह ही मंगलवार को मानसा खुर्द में भी मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ, लेकिन करीब 2 घंटे बाद माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया जब बैलट पेपरों पर उम्मीदवारों के नाम गलत प्रिंट होने का पता चला। जानकारी मिली है कि वोटर चुनाव निशान देखकर अपने पसन्दीदा उम्मीदवार के निशान पर मोहर लगाते रहे। करीब 2 घंटे बाद जब वोट डालने गए एक व्यक्ति ने देखा कि बैलट पेपर पर चुनाव निशानों के आगे उम्मीदवारों के नाम गलत लिखे गए हैं तब इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रोष जताते प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरु कर दी। अपनी जीत को यकीनी समझ रहे कुछ उम्मीदवारों के समर्थकों ने नारेबाजी करते यह भी मांग की कि वोट रद्द नहीं होनी चाहिए लेकिन प्रशासन उनको हराने के लिए जानबूझ कर ऐसा कर रहा है। Mansa News

दो उम्मीदवारों के चुनाव निशान आपस में उलट हुए

वहीं मानसा खुर्द निवासी हरिन्द्र सिंह मानशाहिया ने बताया कि जब चुनाव निशान उलटे प्रिंट होने संबंधी पता चला तो उस समय तक करीब 350 वोट डाली जा चुकी थी। पता चला है कि सरपंची के लिए दो उम्मीदवारों के चुनाव निशान आपस में उलट हो गए। उन्होंने बताया कि वोटों का काम शुरू होने से पहले पोलिंग एजेंटों ने मांग रखी थी कि बैलट पेपर दिखाए जाएं लेकिन चोन अमले ने नहीं दिखाए। मानशाहिया ने कहा कि ऐसा होने से उम्मीदवारोंं से धोखा हुआ है। यह गड़बड़ सामने आने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस मौके लोगों ने प्रशासन व सरकार से मांग की कि गांव के चुनाव रद्द कर अब एक महीने बाद करवाया जाए क्योंकि धान की कटाई व गेहूं की बिजाई का सीजन चल पड़ा है।

चुनाव आयोग की हिदायतों मुताबिक होगा अगला फैसला: डिप्टी कमिशनर

जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिशनर मानसा कुलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसा खुर्द गांव का पंचायती चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस संबंधी चुनाव आयोग द्वारा अगले आदेश मिलने पर तय होगा कि फिर से चुनाव कब करवाए जाएंगे। Mansa News

यह भी पढ़ें:– Punjab Panchayat Elections: 13237 पंचायतों में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ ‘मतदान’, हिंसा के बीच हुआ चुनाव, कई जगह चले ईंट व पत्थर

Punjab Elections: बिजली बढ़ोत्तरी पर सीएम Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान, सभी पंजाबियों को दी बड़ी राहत
चंडीगढ़। पहले खबर आई कि पंजाब में बिजली के रेटो में बढ़ोत्तरी हुई है। पंजाब में (Punjab Elections ) बिजली के दाम बढ़े स्तर पर बढ़ा दिए गए हैं जिससे पंजाब के लोगों को पहले से ज्यादा बिजली का बिल देना पड़ेगा। लेकिन अभी-अभी पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने ट्वीट कर पंजाबियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बढ़ी हुई कीमतों का खर्चा पंजाब सरकार देगी।

ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਦਰਾਂ ਚ ਵਾਧੇ ਦਾ ਖ਼ਰਚਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇਵੇਗੀ ਇਸ ਦਾ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਬੋਝ ਨਹੀਂ ਪਵੇਗਾ…600 ਯੂਨਿਟ ਵਾਲੀ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਇੱਕ ਵੀ ਮੀਟਰ ਤੇ ਅਸਰ ਨਹੀ ਪਵੇਗਾ..

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 15, 2023

बिजली के बढ़ाए दाम

क्योंकि इससे (Punjab Elections ) उनका महीने अनुसार तय किया गया बजट भी हिलेगा क्योंकि गर्मियों का सीजन होने के चलते बिजली की खपत 600 से पार जा सकती है ऐसे में उन्हें सिर्फ बिजली का पूरा बिल भरना होगा बल्कि नए रेट पर बिजली का बिल भरना होगा। इससे आम आदमी को बड़ा झटका लगने वाला है वहीं पर आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी इसका बोझ बढ़ेगा क्योंकि 600 यूनिट तक माफ किए जाने वाली बिल्ली के बिल को सरकार की तरफ से सब्सिडी के रूप में दिया जाता है ऐसे में दाम में बढ़ोतरी होने के चलते अब जिसके चलते पंजाब सरकार की जेब से भी पहले से ज्यादा पैसा जाएगा।