Goriwala News - Sach Kahoon Hindi

डबवाली रेलवे स्टेशन गबन मामला: 7 माह बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, टिकट क्लर्क ज्योति बर्खास्त
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Dabwali Railway Station Embezzlement Case: अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाए गए डबवाली रेलवे स्टेशन पर सामने आए चर्चित सरकारी कैश गबन और चोरी के मामले में बीकानेर रेल मंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकट बुकिंग क्लर्क ज्योति शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम भूपेश यादव ने बर्खास्तगी आदेश जारी होने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में सामने आए इस मामले के बाद से आरोपी क्लर्क निलंबित चल रही थी। करीब सात माह तक चली विभागीय और कानूनी प्रक्रिया के बाद रेलवे प्रशासन ने उसे सेवा से बाहर करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार 18 और 19 अक्टूबर 2025 को रेलवे के सरकारी खजाने में जमा होने वाली राशि में से 1 लाख 15 हजार 265 रुपये कम जमा किए गए थे। जांच में आरोप लगा कि उक्त राशि का गबन किया गया। इसके बाद 22 अक्टूबर को ज्योति शर्मा को निलंबित कर दिया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा ने चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की। उस दौरान 21-22 अक्टूबर का 1 लाख 13 हजार 960 रुपये नकद कैश अलमारी में रखा गया था तथा उसकी दोनों अधिकृत चाबियां अधिकारियों के पास थीं। इसी बीच अलमारी का ताला खुला मिला और नकदी गायब पाई गई। जांच के दौरान तीसरी चाबी के इस्तेमाल की आशंका सामने आई।

बाद में जीआरपी अंबाला के एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने 6 जनवरी 2026 को ज्योति शर्मा को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवाने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि गबन की गई राशि का कुछ हिस्सा आभूषण खरीदने में खर्च किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुछ समय तक जेल में रही और बाद में अदालत से जमानत पर रिहा हो गई। हालांकि विभागीय जांच जारी रही। जांच पूरी होने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज्योति शर्मा को स्थायी रूप से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Sirsa News: डबवाली रेलवे स्टेशन का दृश्य।

नशे के खिलाफ गोरीवाला में महापंचायत, 13 वार्डों में बनीं निगरानी कमेटियां
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: उपतहसील गोरीवाला के भोमिया मंदिर में सोमवार को नशे के खिलाफ विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान गांव के 13 वार्डों में 4 से 5 सदस्यों वाली नशा विरोधी कमेटियों का गठन किया गया, जो नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को जागरूक करने तथा नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करेंगी। महापंचायत में पहुंचे डीएसपी योगेश कटारिया ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज और पुलिस मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से निडर होकर नशा तस्करों और उनके ठिकानों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

डीएसपी ने कहा कि आमजन मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 तथा नजदीकी थाना या पुलिस चौकी के माध्यम से नशा तस्करी संबंधी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि डबवाली पुलिस की नशा मुक्ति टीम गांव-गांव डोर-टू-डोर अभियान चलाकर नशा प्रभावित लोगों को उपचार और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ रही है। महापंचायत के अंत में ग्रामीणों ने नशे को जड़ से समाप्त करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में थाना सदर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी गोरीवाला एएसआई जगपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदातों को अंजाम

सरसा। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल और तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई हैं। डीएसपी मुख्यालय सुखबीर सिंह ने बताया कि गऊशाला मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी बाइक पुरानी कचहरी रोड स्थित कोर्ट कॉलोनी के पास खड़ी की थी, जो बाद में चोरी हो गई। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एबीवीटी स्टाफ की टीम ने रानियां निवासी गौरव और गांव झोरड़नाली निवासी जुगल किशोर को मिनी बाइपास क्षेत्र के नजदीक रेलवे फाटक से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने सिरसा शहर, रानियां और नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में बाइक चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वहीं एबीवीटी स्टाफ की दूसरी टीम ने स्कूटी चोरी के मामले में एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से तीन चोरीशुदा इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।

Goriwala News: नशा विरोधी महापंचायत में मौजूद ग्रामीण व पुलिस अधिकारी।

Dog Bite Case: पालतू कुत्ते के काटने के दो माह बाद महिला की मौत
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Dabwali News: खंड के महाग्राम देसूजोधा में रेबीज संक्रमण की आशंका के चलते 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी सेवक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब दो माह पहले घर में पाले गए एक कुत्ते ने उसे काट लिया था, लेकिन उस समय उसने एंटी-रेबीज टीके नहीं लगवाए। जानकारी के अनुसार परिवार खेत से एक कुत्ते को घर लेकर आया था। कुछ समय बाद उसी कुत्ते ने मनप्रीत कौर को काट लिया। घटना को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया गया और चिकित्सकीय उपचार नहीं कराया गया। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बोलने में कठिनाई होने लगी और उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई।

परिजन पहले उन्हें डबवाली के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से बठिंडा रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी कुत्ते या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए तथा बिना देरी किए एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाना चाहिए। समय पर उपचार नहीं मिलने पर रेबीज जानलेवा साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में खंड डबवाली में रेबीज संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले वर्ष 2025 में गांव बिज्जूवाली में भी कुत्ते के काटने के बाद एक महिला की मौत हुई थी।

सांकेतिक फोटो

नहरी विभाग की जमीन पर लगे वर्षों पुराने पेड़ों में लगी आग
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: राष्ट्रीय राजमार्ग-54 स्थित गांव अबूबशहर में बुधवार सुबह नहरी विभाग की खाली जमीन पर लगे वर्षों पुराने पेड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण, नहरी विभाग, वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई हरे-भरे पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। जानकारी के अनुसार गांव की पश्चिमी दिशा में नहरी विभाग की कॉलोनी के पास करीब 10 एकड़ क्षेत्र में वर्षों पुराने पेड़-पौधे लगे हुए हैं। बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक इस क्षेत्र में आग भड़क उठी। नहर के दूसरी ओर रहने वाले लोगों ने धुएं और आग की तेज लपटों को देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती रही। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ब्लॉक ऑफिसर हरी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सफेदे के पेड़ों की संख्या अधिक है और उनके सूखे पत्ते बड़ी मात्रा में जमीन पर पड़े हुए थे। ऐसे में आग तेजी से फैल गई। उन्होंने आशंका जताई कि सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट के कारण आग लगी हो सकती है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Goriwala News: अबूबशहर में नहरी विभाग की जमीन पर लगी आग का दृश्य।

उधार न देने पर डेयरी-बेकरी की दुकान में लगाई आग, 4 लाख का सामान जला, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: गांव डबवाली में उधार सामान न देने पर एक युवक द्वारा डेरी और बेकरी की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। आगजनी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की हरकत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित मुख्य बस स्टैंड के पास गुरुद्वारे के नजदीक बनी दुकानों में हुई।

डेरी संचालक सुखी ने बताया कि रात को दुकान बंद करते समय गांव का ही एक युवक उधार सामान लेने आया था। उधार देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। सुखी के अनुसार, देर रात दुकानें बंद होने के बाद युवक पेट्रोल लेकर वापस आया और दुकान पर छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं लगी। इसके बाद वह दोबारा डीजल लेकर पहुंचा और दुकान में आग लगाकर फरार हो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे किसी व्यक्ति ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।

जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और शटर खोला तो अंदर धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान का फर्नीचर, एलईडी, बेकरी का सामान, दो डीप फ्रीजर, दुग्ध मशीन और फेंट मशीन सहित लाखों रुपये का सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Goriwala News: घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस टीम।

Haryana Crime News: सरसा में जमीन के लालच में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, हांसी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाई की हत्या का आरोपी भाई फरार
जमीन के टुकड़ों के लिए रिश्तों का कत्ल, लालच में अंधे हुए ‘अपने’

गोरीवाला/सरसा (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: सरसा जिला के गांव अहमदपुर दारेवाला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और लोगों में गहरा आक्रोश व दुख का माहौल है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे जसवंत सिंह अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा राम सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ जीप में सवार होकर गली के मोड़ पर पहुंचा और उन्हें घेर लिया। पहले आरोपी ने उन्हें वाहन से टक्कर मारकर गिराया और बाद में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। Crime News

घटना के बाद घायल अवस्था में जसवंत सिंह करीब दो घंटे तक गली में पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई भी उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचा सका। बाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बठिंडा रेफर किया गया, जहां देर रात करीब 1 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी राम सिंह पर आरोप है कि वह अपनी विवाहित बहन की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता था और अपने मानसिक रूप से कमजोर भाई की जमीन पर भी हक जता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर डबवाली के एसएचओ शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है, आरोपी और उसके साथी फरार हैं।

चारपाई पर मिला 57 वर्षीय शमशेर का शव, खून से सना डंडा बरामद | Crime News

आरोपी छोटा भाई फरार, पुलिस-फोरेंसिक जांच जारी

हांसी (मुकेश)। Hansi Crime News: हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में सोमवार सुबह रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई, जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान करीब 57 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शमशेर सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक डंडा बरामद किया है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शमशेर सिंह का अपने छोटे भाई सूरजमल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शमशेर अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई राजेंद्र का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि छोटा भाई सूरजमल अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, शमशेर ने कुछ समय पहले अपनी खेती की जमीन सूरजमल के नाम कर दी थी, जिसे बाद में सूरजमल ने बेच दिया। इसके बाद वह अपने मकान को भी बेचने की तैयारी कर रहा था, जिसका शमशेर और सूरजमल की पत्नी दोनों विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद बना हुआ था। घटना के बाद आरोपी सूरजमल फरार बताया जा रहा है। Crime News

यह भी पढ़ें:– Operation Muskaan: सीडब्ल्यूसी ने तीन मासूमों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया

सिलेंडर में गड़बड़ी: सिलेंडर बुकिंग में गड़बड़ी का मामला आया सामने, बिना बुकिंग के दिखी डिलीवरी
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: हरियाणा में डबवाली के गांव खुइयां मलकाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव खुइयां मलकाना निवासी रोशन लखोतरा के साथ कथित तौर पर सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है, जिससे उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। Sirsa News

जानकारी के अनुसार रोशन लखोतरा ने जब गैस सिलेंडर बुक करवाने का प्रयास किया तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर सिलेंडर पहले ही 11 मार्च को डिलीवर दिखाया जा चुका है। जबकि उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने उस दिन सिलेंडर बुक ही नहीं करवाया था।

रोशन लखोतरा के मुताबिक 11 मार्च को उनके मोबाइल पर अचानक सिलेंडर बुकिंग का मैसेज आया और कुछ समय बाद दूसरा मैसेज आया कि सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। यह देखकर वह हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने न तो बुकिंग की थी और न ही उनके घर सिलेंडर पहुंचा।

मामले को और भी संदिग्ध तब माना जा रहा है जब 13 मार्च को उनके बैंक खाते में गैस सब्सिडी की राशि भी आ गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिस्टम के जरिए बुकिंग और डिलीवरी दिखाकर सब्सिडी का लाभ उठा लिया हो सकता है। Sirsa News

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ताओं को भी इसी तरह के मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिससे लोगों में शक और नाराजगी बढ़ रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम द्वारा मामले की जांच करवाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह साइबर ठगी का मामला है या फिर गैस एजेंसी अथवा सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी।

फिलहाल उपभोक्ताओं में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना बुकिंग के सिलेंडर डिलीवरी कैसे दिखा दी गई और अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द

4 वर्षीय बच्ची की हत्या को लेकर रोषित परिजनों ने रोका सरसा-संगरिया मार्ग
पुलिस हत्यारोपी संजय व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: मंगलवार को रहस्मयी परिस्थितियों में लापता 4 वर्षीय बच्ची नूर का बुधवार को साथ लगते गांव के माइनर से शव मिलना सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीण व नूर के परिजनों ने रामपुरा बिश्रोईयां के बस स्टैंड सरसा-संगरिया रोड पर जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए मांग उठाई कि दोषियों को फांसी दी जाए। इसके लिए कठोर कानून बनाया जाए। किसी अप्रिय घटना को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारियों व प्रशासन द्वारा परिजनों व कमेटी के साथ निरंतर वार्ता की जा रही है। लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद भी समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा।

कमेटी व परिजनों की मांग है कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, मुख्यमंत्री इस घटना पर संज्ञान नहीं लेते तब तक नूर के शव का दाह संस्कार नही किया जाएगा। धरने का समर्थन करने के लिए कई पार्टियोें के दिग्गज नेताओं व सामाजिक संस्थाएं भी नूर के दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने व पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं।गौरतलब है कि आरोपी संजय से पुलिस द्वारा गहनता से जानकारी जुटाते हुए कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका नूर का शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

कमेटी मैंबर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी बलदेव सिंह मांगेआना के साथ 11 सदस्यीय कमेटी की वार्ता हुई। जिसमें दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की बात उठी, जिस पर उन्होेंने कहा कि अगर परिजन व कमेटी पोस्टमार्टम अन्य चिकित्सकों के पैनल से करवाना चाहते हैैं तो करवा सकते हैैं। अगर मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में देकर हल करवाना है, तो कमेटी लिखित में देें। जिस पर कमेटी ने लड़की की निर्मम हत्यारोपियों को फांसी व इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने की अनुशंसा की गई है। बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भेजा जाएगा। Goriwala News

यह भी पढ़ें:– Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरियों के खुले दरवाजे

नगर परिषद ने चलाया पीला पंजा, मोहल्लावासियों ने जताया कड़ा विरोध
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Dabwali News: शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित अग्रवाल पीरखाना गली में वीरवार को नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। नगर परिषद की टीम जब जेसीबी (पीला पंजा) लेकर गली में पहुंची तो मोहल्लावासी भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध जताने लगे। गली में कई घरों के बाहर बनाए गए थड़ों व निर्माणों के कारण आवागमन में काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। इन्हीं अतिक्रमणों को हटाने के उद्देश्य से नगर परिषद की कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन जैसे ही जेसीबी मशीन की आवाज गूंजी, स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और विरोध में नारेबाजी करने लगे। Goriwala News

बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारी कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोककर वार्ड के दूसरे हिस्से में पहुंचे, जहां लोगों ने पुन: विरोध शुरू कर दिया। मोहल्लावासियों का आरोप है कि कार्रवाई चयनित वार्डों में ही की जा रही है, जबकि शहर के मीना बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि क्या मीना बाजार में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी या केवल उनके वार्ड को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस पर नगर परिषद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डबवाली शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्रवाई की जाएगी। युवा कांग्रेस हल्का डबवाली के विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने भी नगर परिषद की कार्रवाई पर सवाल उठाए। Goriwala News

उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है और चुनिंदा वार्डों को ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नगर परिषद वास्तव में शहर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना चाहती है, तो चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा को स्वयं अपने वार्ड 8, 9 व 10 से कार्रवाई शुरू करवानी चाहिए, ताकि जनता को एक सकारात्मक संदेश मिले। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड नंबर 14 में बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक कार्रवाई शुरू कर देना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में बिना भेदभाव के एक समान रूप से कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:– रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हाथ पर बना है एके47 का टैटू

गोरीवाला चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड
अभद्र व्यवहार को लेकर सीएम से हुई थी शिकायत

गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। Goriwala News: डबवाली जिला पुलिस के गोरीवाला चौकी के इंचार्ज जयवीर बैनीवाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिकायत के बाद की गई। चकजालू गांव की सरपंच सरोज रानी और अन्य पंचों ने कुछ लोगों द्वारा उनके गांव के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत दर्ज करवाई थी। Sirsa

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गांव गोरीवाला और झुट्टीखेड़ा के दो व्यक्तियों को धारा 172 के तहत 20 घंटे तक हिरासत में रखा। इस कार्रवाई और चौकी इंचार्ज के अभद्र व्यवहार की शिकायत गोरीवाला के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के सरसा दौरे के दौरान की। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसपी डबवाली निकिता खट्टर ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर पुलिस लाइन डबवाली भेज दिया है। Sirsa

यह भी पढ़ें:– देवेंद्र के हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग, महापंचायत की चेतावनी

NIA Raid: अर्श डल्ला को लेकर एनआईए टीम ने की रेड
गोरीवाला (सच कहूँ/ अनिल)। Goriwala News: मोस्ट वांटेड आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को लेकर भी एनआईए की टीम ने डबवाली में छापेमार कार्रवाई की है। नगर पालिका के कर्मचारी से अमृत पाल उर्फ राजू और आतंकी अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की। जानकारी के अनुसार डबवाली के धालीवाल नगर और लोहगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आधे घंटे तक पूछताछ की है। Sirsa News

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम अलसुबह डबवाली के धालीवाल नगर में बलराज नाम व्यक्ति के घर पहुंची। बलराज से टीम ने अमृतपाल उर्फ राजू और अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की। 20 मिनट तक एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की।

दूसरी तरफ लोहगढ़ में अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति अमृत पाल उर्फ राजू के घर पर एनआईए की टीम पहुंची। सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में दो बार पहले भी राजू से एनआईए की टीम पूछताछ कर चुकी है। लॉरेंस गैंग से उसके संबंध होने के चलते उससे पूछताछ होती रहती है। हालांकि जिस समय एनआईए की टीम राजू के घर पर पहुंची । उस समय उसके परिजन ही घर पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार राजू मौजूदा समय में बठिंडा जेल में बंद है।

नहीं जानता अर्श डल्ला कौन है | Sirsa News

धालीवाल नगर निवासी बलराज ने बताया कि वह नगर पालिका में कर्मचारी है। लोहगढ़ के अमृतपाल सिंह उर्फ राजू के घर पर उसका आना है। राजू के पिता के साथ उनके पारिवारिक संबंध है। वह उनके घर से पशुओं के लिए सूखा चारा लेता रहता है। एनआईए की टीम ने उसे राजू के साथ संबंधों और अर्श डल्ला के बारे में पूछताछ की गई है। बलराज ने बताया कि अर्श डल्ला के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। कुछ देर पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम चली गई। वहीं अमृतपाल के भाई आजाद सिंह ने बताया कि वे दोनों अलग अलग रहते है। एनआईए की टीम के पांच से छह लोग आए थे। उन्होंने राजू के बारे में बातचीत की थी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Cricket News: वेस्टइंडीज ने बंगलादेश को 7 विकेट से हराया

जमीनी विवाद के चलते हुई खूनी झड़प, तीन लोगों को आई चोटें
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। सरसा के गांव बिज्जूवाली (Bijuwali) में जमीनी विवाद के चलते लड़ाई में दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गया। लहूलहान अवस्था में घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ रोड पर सुभाष चंद्र अपने खेत में ढाणी में रह रहा है। वहीं उसी के खेत में से एक सरकारी खाल गुजर रहा है। जिस पर करीब चार किसानों के खेतों में भी इसी सरकारी खाल का पानी लगता है। पिछले कई वर्षों से खाल के विवाद को लेकर कई बार पंचायती तौर पर समाधान करवाने का प्रयास किया गया। जबकि विवाद दिन प्रतिदिन गहराता गया। जिस पर पंचायती तौर पर खाल के तबादले में सुभाष को जमीन देने की भी बात की गई। Sirsa News

जिस पर दूसरे पक्ष ने 17 मरले जमीन सुभाष चंद्र को खाल के तबादले में काश्त करने को दे दी गई थी। जबकि सुभाष चंद्र ने कोर्ट में केस डाला था। कोर्ट ने सुभाष चंद्र के हक में फैसला सुनाया। जिस पर दूसरे पक्ष ने सुभाष चंद्र को दी गई 17 मरले जगह वापस करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्ष में विवाद गहरा गया। विवाद इतना गहरा गया कि तैश में आकर सुभाष, रामस्वरूप, अनिल, मंजू रानी, द्रोपती, संदीप ने कस्सी व लाठियों से सुभाष चंद्र, तुलसी देवी व मोनिका पर हमला बोल दिया। जिसके चलते सुभाष चंद्र के सिर में गंभीर चोटें आने से वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। वहीं तुलसी देवी व मोनिका को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। जिन्हें नागरिक अस्पताल डबवाली में भर्ती करवाया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए सरसा रेफर कर दिया गया। जहां इनका उपचार चल रहा है। Sirsa News

जांच अधिकारी सुखदेव ने सरसा नागरिक अस्पताल में जाकर घायलों के बयानों को दर्जकर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148,149, 323, 324, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– विधायक गोल्डी मुसाफिर ने विकास परियोजना का किया शिलान्यास