Land Dispute - Sach Kahoon Hindi

जमीनी विवाद में जयपाल शर्मा को मारी गोली, उपचार दौरान तोड़ा दम
कुछ समय पहले जयपाल के बड़े भाई पर भी हुआ था हमला

पहले से वांछित मुख्य आरोपी सुखप्रीत के खिलाफ केस दर्ज

रतिया/भूना (सच कहूँ न्यूज)। पालसर गांव में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर रविवार की दिनदहाड़े एक व्यक्ति की वांछित अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी वारदात के बाद मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत सीएचसी केंद्र रतिया में दाखिल किया गया, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जयपाल शर्मा ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पालसर निवासी करीब 54 वर्षीय जयपाल शर्मा रविवार दोपहर को अपने घर के समीप तेजाराम बाजीगर की दुकान के सामने उपलों की आग पर सर्दी से बचाव के लिए हाथ गर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें:– हिसार, गुरुग्राम और महेन्द्रगढ़ में पारा 1 डिग्री

उनके पास दो अन्य व्यक्ति भी बैठे हुए थे। लेकिन मोटरसाइकिल पर नकाब पहनने हुए सुखप्रीत उर्फ सुखू ने जयपाल के नजदीक आते ही पीछे से कमर में 315 बोर के पिस्तौल से गोली मार दी और मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए रतिया लेकर पहुंचे। मगर उपचार के दौरान जयपाल ने दम तोड़ दिया। गांव पालसर निवासी जयपाल शर्मा व जसबीर सिंह उर्फ जस्सू ने मिलकर मध्यप्रदेश में करीब 18 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसमें से तीन एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो गई।

मगर बाकी की जमीन गोचरण से संबंधित होने के कारण जमीन का पंजीकरण नहीं हुआ। जसबीर ने पालसर में अपनी छह कनाल जमीन 20 लाख रुपये में बेचकर उक्त राशि एमपी की जमीन पर खर्च कर दी थी। परंतु जमीन गोचरण की होने के कारण जस्सू व जयपाल शर्मा के बीच विवादास्पद हालात बन गए। क्योंकि उपरोक्त जमीन जयपाल की पसंद की थी, इसलिए जसबीर नुकसान की भरपाई के लिए जयपाल शर्मा पर दबाव देने लगा और मध्य प्रदेश से खेती को छोड़कर वापस पालसर आ गया।

हालांकि जयपाल शर्मा व उसका बेटे गौरव शर्मा मध्यप्रदेश में ही खेती करते रहे। लेकिन करीब 6 साल पहले जसबीर का निधन हो गया और उसके परिवार के लोग जयपाल को जिम्मेदार मानने लगे। जस्सू का इकलौता बेटा सुखप्रीत उर्फ सुखू ने जयपाल शर्मा को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। जबकि जयपाल शर्मा एमपी में थे तो उनके पीछे से 19 अक्टूबर 2019 में सुखप्रीत उर्फ सुखू व उसकी मां छिन्द्रकौर ने गुरदीप उर्फ कालू तथा चार अन्य लोगो साथ मिलकर जयपाल शर्मा के बड़े भाई डॉक्टर हरपाल सिंह के घर में घुसकर हमला कर दिया था।

पुलिस ने हरपाल सिंह की शिकायत पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की थी। उसी हमले में हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू न्यायालय से वांछित चल रहा है। मगर खेती में घाटा होने के चलते एक साल पहले जयपाल शर्मा अपने घर वापिस पालसर आ गया था। लेकिन रविवार की दोपहर 12 बजे नकाबपोश सुखप्रीत उर्फ सुखू पर जयपाल शर्मा की कमर पर गोली मारकर हत्या कर देने के आरोप लगे हैं।

बेटे की हरकतों से तंग मां बेच गई थी पालसर से जमीन

जसबीर उर्फ जस्सू की पत्नी छिन्द्रकौर अपने इकलौते बेटे सुखप्रीत उर्फ सुखू की गलत संगत को देखते हुए पालसर गांव से अपनी छह एकड़ जमीन बेचकर पंजाब के गांव फतेह में 5 एकड़ जमीन की खरीदारी कर ली थी। बेटे को भी यहां से ले गई थी। बताया गया है कि सुखू लगातार जयपाल की हत्या करने के लिए मौका तलाश रहा था। क्योंकि उसे पंजाब में कम और पालसर में ज्यादातर देखा गया था। रविवार को सुखू ने एक एक महिला का पति और एक बेटे का बाप छीन लिया। पालसर में शर्मा परिवार के घर घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस उप अधीक्षक अजायब सिंह ने बताया कि पालसर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर जयपाल शर्मा की हत्या कर दी गई है। मृतक के बेटे गौरव शर्मा की शिकायत पर मुख्य आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू व एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद में सरपंच सहित चार लोगों की मौत
गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में भैनी मोया खान पुलिस थानान्तर्गत जमीनी विवाद के कारण दो गुटों के बीच हिंसक वारदात में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि दसूहा के एक व्यक्ति निर्मल सिंह ने फुल्लडा गांव में जमीन पर कब्जा करने की मंशा से बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ घटना स्थल पहुंच गया। गांव के सरपंच सुखराज सिंह उर्फ सुख्खा ने इन लोगों का विरोध किया तो कब्जा करने के इरादे से आए लोगों ने उन पर गोली चली दी। जिसमें सुखराज सहित निशान सिंह, जैमल सिंह और अमरेन्द्र सिंह(मजदूर) की गोली लगने से मौत हो गई। घायल मजदूर अमरिंदर को हरचोवाल अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मजदूर सरपंच के खेतों पर काम करने गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद के चलते मौत को गले लगाया
अम्बोली गांव में संजय ने निगला जहरीला पदार्थ

पुलिस को मृतक की जेब से मिला सुसाईड़ नोट

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गाँव में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद (Land Dispute) के चलते मौत को गले लगा लिया। मृतक का शव साल्हावास-अम्बोली मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गांव अम्बोली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाईड़ नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने अपनी मौत को जिम्मेवार कोसली के जितेन्द्र को ठहराया है। पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार जितेन्द्र और संजय के बीच कोई प्लाट का विवाद (Land Dispute) था। प्लाट की बिक्री होने के बाद इस मामले में दोनों के बीच पैसों का लेन-देन था। जिसको लेकर दोनों में आपसी खींचतान चल रही थी। सुसाईड़ नोट में भी संजय ने जितेन्द्र को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया है।

जांच अधिकारी साधुराम ने बताया कि इस मामले में सुसाईड़ नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर पुलिस ने मृतक संजय के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष, एक युवक की मौत, कई घायल
कैथल (सच कहूँ/वर्मा)। जनपद के गांव पबनावा में बीती देर रात्रि दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद(Land Dispute) में एक युवक की हत्या हो गई। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार 24 वर्षीय मृतक अंकित के चाचा चतर सिंह व जसबीर सिंह ने बताया कि गांव में उनके पास 10 किले जमीन है। डेढ़ किला जमीन को लेकर पिछले काफी समय से दूसरे पक्ष के लोगों के साथ हमारा विवाद चल रहा है।

उसी के चलते गत देर रात्रि करीब 20-25 लोग अपने हाथों में तलवारें तथा गंडासियां लेकर आए थे। उन लोगों ने उनके परिवार की महिलाओं को गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके बारे में सूचना मिलते ही वे वहां मौके पर पहुंच गए और अपने परिवार की महिलाओं को छुड़वाया। इसी बीच उन्होंने उनके पक्ष के एक शख़्स को पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। जिसे उन्होंने छुड़वा लिया। बाद में एक युवक अंकित को उन लोगों ने गुम चोटें मारते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में ले जाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि मृतक अंकित गांव डीग में ठेकेदार के पास नौकरी करता थ। मृतक के चाचा ने बताया कि पिछले करीब 40 साल से हमारे पास यह जमीन(Land Dispute) है। दूसरे पक्ष के लोग गुंडा गर्दी से इस जमीन को हमसे छीनना चाहते हैं। जिसके चलते पिछले करीब पांच महीनों से लड़ाई-झगड़ा चला आ रहा है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद को लेकर युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या
बालंद गांव में हुई वारदात

पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर की छापेमारी

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। शिवाजी कॉलोनी थाना के अंतर्गत गांव बालंद में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था और ड्यूटी से वापिस घर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार देर रात गांव बालंद निवासी राकेश रोहतक स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में अपनी ड्यूटी कर वापिस घर मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई जितेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय पहले घर की जमीन को लेकर पड़ोस में रहने वाले रामफल व उसके बेटों से झगड़ा हुआ था और बाद में पंचायत के माध्यम से मामला शांत हुआ, लेकिन बाद में लगातार रोजाना गाली देना और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी, जिस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया।

जितेन्द्र ने बताया कि देर रात जब उसका भाई राकेश ड्यूटी खत्म कर रोहतक से वापिस गांव आ रहा था। जब वो करौथा बालंद रोड पर नहर के पास पहुंचा तभी राकेश को रामफल व उसके बेटे कपिल व साहिल सहित 10-12 युवकों ने घेर लिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर राकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मामला : हरियाणा और राजस्थान में पैदा हुआ जमीनी विवाद
रेवाड़ी के जमीनी टुकड़े पर राजस्थान ने ठोका दावा

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। पिछले कई दशकों से देश के अंदर और बाहर जमीन की मलकीयत को लेकर लगातार विवाद चल रहे हैं। मसलन जमीनी विवाद के चलते पाकिस्तान, चीन और अब नेपाल, तीनों पड़ोसी देशों ने न तो खुद से चैन की नींद ली और न ही भारत देश को लेने दी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये विवाद केवल दूसरे देशों के साथ सरहदों पर ही नहीं बल्कि देश के अंदर भी जारी हैं। जमीनी मलकीयत को लेकर ताजा विवाद हरियाणा और राजस्थान के बीच शुरू हो गया है, जहां हरियाणा के रेवाड़ी के गांव टांकड़ी की पंचायती जमीन पर राजस्थान ने अपना दावा ठोक दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी इस खींचतान ने अब विवाद का रूप ले लिया है।

कांग्रेस सरकार में बांटे गए प्लाटों वाले एरिया पर अलवर जिले ने जताया हक

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने एक योजना के तहत टांकड़ी पंचायत की तरफ से 115 बीपीएल परिवारों के लिए 100-100 वर्ग गज के प्लॉट्स की रजिस्ट्री कराई गई थी, लेकिन इन प्लॉट्स पर कब्जा नहीं लिया गया था। जब पंचायत ने इन प्लॉट्स पर कब्जा लेने की कोशिश की तो राजस्थान के अलवर जिले की कांकर पंचायत ने उस जमीन पर अपना दावा ठोक दिया। हालांकि, कांकर पंचायत ने केवल 200 मीटर की जमीन पर ही अपना दावा ठोका है। वहीं, टांकड़ी पंचायत ने राजस्थान की पंचायत के दावे को गलत बताया है। पंचायत का कहना है कि उसने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उनकी पैमाइश को ही सही माना जाएगा।

राजस्थान की ओर से आई ये शिकायत

बता दें कि टांकड़ी पंचायत ने साल 2011 में 3 एकड़ जमीन को बीपीएल प्लॉटों के लिए रिजर्व किया था और यह जमीन राजस्थान सीमा पर पहाड़ के पास है। पंचायत ने इस जमीन पर 115 परिवारों के प्लाटों की रजिस्ट्री भी करा दी। पहाड़ के नजदीक जमीन होने और सीमा से सटी होने के कारण जब कुछ परिवारों ने जमीन की सफाई शुरू की तो राजस्थान के अलवर जिले की कांकर पंचायत ने अपने अधिकारियों को शिकायत कर दी। शिकायत में कहा कि हरियाणा की पंचायत की तरफ से 200 मीटर उनकी जमीन की सफाई करके डी-मार्केशन कर दी गई है।

उच्चाधिकारी देख रहे मामले को

वहीं जानकारी मिली है कि अलवर जिले के अधिकारियों द्वारा मामला उठाए जाने के बाद यह मीडिया की सुर्खियां बनने लगा है, जिस कारण उच्चाधिकारी अब इस मसले पर नोटिस ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बातचीत और पैमाइश करके यह मामला सुलझा लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ा अध्यापक यूनियन का नेता
रिश्तेदारों द्वारा जमीन पर कब्जा मामला:

इंसाफ ने मिलने से परेशान होकर समरजीत ने उठाया कदम

हाईकोर्ट समरजीत के हक में सुना चुकी है फैसला

पीड़ित के समर्थन में उतरी टीचर यूनियन, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

मानसा (सुखजीत मान)। शनिवार को पुलिस से इंसाफ न मिलता देख एक एजेकूशन गारंटी स्कीम टीचर प्रबंधकीय कंप्लेक्स के बचत भवन में स्थित वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी करनवीर सिंह व थाना भीखी इंचार्ज परमजीत सिंह उक्त टीचर को इंसाफ दिलाने का आशवासन दे रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे तक ईजीएस टीचर को टंकी से नीचे उतारने के लिए ईजीएस टीचर यूनियन व पुलिस में बातचीत चलती रही।

ये है मामला:

भीखी के गांव किशनगढ़ फरवाही के निवासी एजूकेशन गारंटी स्कीम टीचर समरजीत सिंह ने बताया कि साल 2003 में उसके पिता की मौत हो जाने के बाद वह अपने परिवार सहित ननिहाल गांव अतला कलां में रहने लगा।

उसके परिवार के हिस्से आती पुस्तैनी साढ़े चार एकड़ जमीन के जाली कागजात तैयार कर उसके ही रिशतेदारों ने कब्जा कर लिया था। जाली कागजात तैयार करने के मामले में उसके पांच रिशतेदारों पर मामला दर्ज होने के बाद उन्हें सजा भी हो चुकी है। वहीं जमीन की मलकीयत को लेकर हाईकोर्ट द्वारा समरजीत सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया गया है।

भटिंडा के संघर्ष में रही अहम भूमिका

ईजीएस टीचर समरजीत सिंह अपनी संगठन द्वारा किए जाने वाले संघर्षों में अहम भूमिका निभाने वालों में शुमार है। 22 दिसंबर 2016 को भटिंडा में संगठन की मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह करने का प्रयास किया था। जिसमें वह बाल बाल बच गया था।

झूठ साबित हुआ प्रशासन का आश्वासन

उस वक्त प्रशासन द्वारा समरजीत सिंह का सरकारी खर्च पर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कुछ समय तक इलाज करवाने के बाद उसे अपने खर्च पर इलाज करवाना पड़ा था।

फिर उठाया कदम

जमीन पर कब्जा लेने के लिए उसने सिविल व पुलिस प्रशासन के पास कई बार गुहार लगाई लेकिन उसे इंसाफ दिलाने के बजाए उसे ही टारगेट किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। उसने बताया कि इंसाफ न मिलने के चलते पहले ही प्रशासन को इस कारवाई के लिए आग्रह कर दिया था।

हमें कब्जा दिलाने के नहीं मिले आर्डर

थाना भीखी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि बेशक हाईकोर्ट ने समरजीत सिंह के पक्ष में जमीन की मलकीयत का फैसला सुना दिया है, लेकिन समरजीत को कब्जा दिलाने के आर्डर उसके पास नहीं है। जिसके चलते इसमें पुलिस कोई दखलअंदाजी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि समरजीत व रिशतेदारों में जमीन वापिस करने को लेकर बातचीत चल रही है तथा पुलिस भी इस मामले को निपटाने में जुटी हुई है।

समर्थन में टीचर यूनियन :

मौके पर मौजूद ईजीएस टीचर यूनियन पंजाब प्रधान गगन अबोहर, सुखचैन सिंह, बीरबल सिंह, गुरजीत सिंह ने कहा कि समरजीत द्वारा इंसाफ लेने के लिए शुरू किए गए इस संघर्ष का मैसज पंजाब भर में दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि समरजीत ने भटिंडा जैसे संघर्ष को अंजाम दिया तो इसका जिम्मेदार जिला पुलिस प्रशासन होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दो भाईयों में जमीनी विवाद में चाकूबाजी , पिता-पुत्र की मौत
आमेर के सायपुरा की घटना, चार लोग जख्मी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आमेर थाना इलाक में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के दो भाईयों में जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी हो गई। हमले में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही पक्षों के चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है।

डीसीपी नॉथ ने बताया कि आमेर के सायपुरा स्थित टिबारा की ढाणी निवासी रूपनारायण माली का अपने भाई से काफी समय से जमीनी विवाद था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया। आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। चाकूबाजी व तलवार के हमले में रूपनारायण (50) व उसके बेटे हनुमान (22)की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपनारायण के छोटे बेटे लोकेश व दूसरे पक्ष की ममता समेत चार लोग झगड़े में घायल हो गए। घटना सुबह साढे दस बजे की बताई जा रही है। गांव में एक ही परिवार के झगड़े में दो जनो की मौत के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद: धारसुल में दो भाइयों की मौत
एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

टोहाना(सुरेन्द्र गिल)। फतेहाबाद जिले के गांव धारसूल में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई शमशेर ने बताया कि उनकी तीन कनाल जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। प्रशासन की दखल के बाद उन्हें कब्जा दे दिया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। सोमवार देर रात्रि अचानक करीब 40 लोगों ने आकर उनपर हमला बोल दिया। उनकी ओर से चलाई गई गोलियों मे उनके दो भाइयों दीपक व विरेंद्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जमीन के लालच में रिश्तों का खून
वारदात। कैथल के गांव मालखेड़ी में दरांती से उड़ा डाली सगे छोटे भाई की गर्दन

डेढ़ साल से चल रहा था भूमि विवाद

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। खूनी रिश्तों में इस कदर नफरत बढ़ रही है कि खूनी रिश्ते ही एक दूसरे का खून बहा रहे हंै। रिश्तों में आ रही कड़वाहट एक त्रासदी बन रही है। कहीं पैसा तो कहीं जमीन के कारण रिश्तों का कत्लेआम हो रहा है। रेवाड़ी के गांव मालखेड़ी में भी जमीन को लेकर रिश्तों के खून का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

यहां जमीन के झगड़े में एक व्यक्ति ने दरांती मार कर अपने सगे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे हरजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता अमृृत सिंह व ताऊ भजन सिंह का जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था।

हालांकि इस बारे पंचायती समझौता हो गया था लेकिन उसका ताऊ अभी भी रंजिश रखे हुए था। आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे वह और उसके पिता घर के पास बने फार्म पर मिट्टी डलवा रहे थे, उसी समय भजन सिंह आया और पीछे से उसके पिता अमृत (45) की गर्दन पर गन्ना काटने वाले दरांत से धावा दिया।

इस हमले में उसके पिता बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े और खून बहने लगा। जब उसने बचाव में चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वे अपने पिता को नागरिक अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घसौला में जमीनी विवाद, संघर्ष में एक की मौत, 7 गंभीर

गांव घसौला में शनिवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिंताजनक हालत में दादरी सरकारी अस्पताल से रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। झगड़े में एक व्यक्ति की मौत के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार गांव घसौला में खेत की जमीन को लेकर गांव के ही दो परिवारों में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। आपसी कहासुनी के तुरंत बाद दोनों पक्ष गुटों में बदल गए तथा एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, सरियों, लाठियों व जेलियों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के 4-4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया तथा उनके परिजनों को सूचित कर उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में एक पक्ष से जगत नारायण, राजबीर, दीपक व अश्वनी तथा दूसरे पक्ष से रघुवीर, टेकराम, विनोद व सुरेंद्र हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।