Rajasthan Weather News - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh Weather: हनुमानगढ़ में बारिश का कहर: 80 मिमी बरसात से शहर जलमग्न, स्कूलों में अवकाश
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। बुधवार देर रात्रि व गुरुवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने हनुमानगढ़ जिले की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। लगातार बारिश से जिला मुख्यालय के अलावा पीलीबंगा, गोलूवाला, हांसलिया, पक्का सहारणा और मक्कासर सहित कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिला मुख्यालय पर महज कुछ घंटों में हुई करीब 80 मिमी बारिश से शहर की सड़कें, कॉलोनियां और सरकारी कार्यालयों के आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए। Hanumangarh Weather

जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर फिर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे प्रशासनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लगातार बारिश के बीच आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है और मौसम विभाग ने आगे भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। सबसे अधिक परेशानी सिविल लाइंस क्षेत्र में देखने को मिली, जहां घरों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। नगर परिषद की टीमें पम्पसेट आदि लगाकर निचले इलाकों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू करने में जुटी रहीं, लेकिन कई स्थानों पर पानी देर तक जमा रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी राजकीय, गैर-राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया। संस्था प्रधानों को विद्यालय भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए गए हैं। लगातार जलभराव के कारण जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की सड़क एक बार फिर पानी में डूब गई। सड़क पर कई फीट तक पानी भरने से आसपास की दुकानें बंद रहीं और व्यापार प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है और कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य द्वार के पास एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिर गया। इसके साथ ही दो विद्युत पोल भी धराशायी हो गए, जिससे बिजली की तारें बरसाती पानी के बीच झूलने लगीं। संभावित हादसे को देखते हुए विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। पेड़ टूटने से कलक्ट्रेट परिसर की चारदीवारी का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। Hanumangarh Weather

उधर, जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से करीब 300 मकान जलमग्न हो गए। लोगों को घरों से पानी निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन की ओर से समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने पर पूर्व पार्षदों और कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कलक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर परिषद, विद्युत विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें राहत एवं जल निकासी कार्य में जुटी रहीं। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने नगर परिषद प्रशासक एवं एडीएम उम्मेदीलाल मीणा के साथ जंक्शन और टाउन क्षेत्र का दौरा कर जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया तथा नगर परिषद अधिकारियों को तत्काल राहत एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई निरीक्षकों, जमादारों और संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून अवधि में आमजन को कम से कम असुविधा हो। विशेष रूप से निचले इलाकों में अतिरिक्त टीमें लगाकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

विधायक ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

विधायक गणेश राज बंसल ने भी विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया तथा जिला कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और परशुराम चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जंक्शन शहर में पांच वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हैं, लेकिन वे भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीकी अधिकारी बहानेबाजी कर रहे हैं और नगर परिषद प्रशासन शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।

मक्कासर में फिर डूबे निचले इलाके, कई परिवार हुए बेघर

बारिश ने मक्कासर गांव के निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। लगातार बारिश से करीब 30 से 35 घरों में पानी भर गया, जिससे इन परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष जलभराव से बचाव के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में उन दावों की पोल खुल जाती है। निचले इलाकों में फिर पानी भरने से लोगों को पुराने वादे याद आने लगे हैं और ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी करीब 150 घरों में बरसाती भरने से इन परिवारों को अन्य जगहों पर शरण लेनी पड़ी थी।

पीलीबंगा में पांच घंटे झमाझम बारिश

पीलीबंगा क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 12.30 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार बारिश हुई। इस मानसून की पहली अच्छी बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। इसके बावजूद बारिश से किसानों और आमजन के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

गोलूवाला में जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा

भारी बारिश के बाद गोलूवाला कस्बे में हालात बिगड़ गए। जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से कई मोहल्लों में पानी भर गया। इससे नाराज नागरिकों ने नगर पालिका ईओ कृष्णा कुमारी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि जल निकासी के नाम पर लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद हर बारिश में कस्बा जलमग्न हो जाता है और आमजन को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

24 घंटे में 426 मिमी बारिश, गोलूवाला सबसे आगे

बीते 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों पर कुल 426 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 95 मिमी बारिश गोलूवाला में रिकॉर्ड की गई, जबकि डबलीराठान में 82 मिमी और हनुमानगढ़ मुख्यालय पर 80 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा संगरिया में 64 एमएम, पीलीबंगा में 50 एमएम, ढाबां में 18 एमएम, छानीबड़ी में 10 एमएम, डूंगराना में 8 एमएम, रामगढ़ में 8 एमएम, नौरंगदेसर में 3 एमएम, पल्लू में 3 एमएम, फेफाना में 3 एमएम, टिब्बी में 2 एमएम, तलवाड़ा झील में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Hanumangarh Weather

Hanumangarh Rain: बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी मकान की छत, परिवार के सिर से छिना आशियाना
हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 स्थित सुरेशिया में सोमवार को हुई तेज बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। बारिश के दौरान एक मकान के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान मालिक कमरे में ही मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पूरे मकान को काफी नुकसान पहुंचा है और परिवार के सिर से सुरक्षित आशियाने का सहारा छिन गया है। Hanumangarh Rain

ऑटो चालक कोमल कुमार काच्छी पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड 52, सुरेशिया, शिव पार्क के पास, तारघर रोड, जंक्शन ने बताया कि सोमवार को तेज बारिश के दौरान उनके मकान के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। छत गिरने के समय वह उसी कमरे में सो रहे थे, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मकान की लॉबी, रसोई, शौचालय और स्नानघर सहित कई हिस्सों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। मकान की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी शेष हिस्सा भी ढह सकता है।

सुरक्षा के मद्देनजर परिवार ने घर का घरेलू सामान पड़ोसियों के यहां सुरक्षित रख दिया है। कोमल कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान को हुए भारी नुकसान के कारण अब परिवार के सामने रहने और आर्थिक संकट की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मकान के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा सुरक्षित आशियाना बना सकें। Hanumangarh Rain

Rajasthan Weather News: आईएमडी का अलर्ट! राजस्थान के 25 जिलों में कहर बरपा सकती है आंधी-तूफान व बारिश
IMD Alerts: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राजस्थान के 25 जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 8 जून से पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की स्थिति फिर से बन सकती है। राज्य भर में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने के कारण राजस्थान में गर्मी से राहत का दौर बना हुआ है। Rajasthan Weather News

बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह के बीच तीन इंच तक बारिश हुई। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी खबर है। हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जयपुर, दौसा, करौली, डूंगरपुर और नागौर जैसे शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद 8 जून से मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो जाएगा। हालांकि, बारिश से लू की स्थिति से लगातार राहत मिलने की उम्मीद है, फिर भी लोगों को आंधी-तूफान और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के बावजूद, फलोदी में राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जोधपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान वनस्थली (टोंक) में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के अन्य प्रमुख आंकड़ों में श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर, चूरू और पाली में 38 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 37.2 डिग्री सेल्सियस और उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।

इस बीच, 4 और 5 जून को हुई बारिश के कारण जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर डिवीजन में तापमान में काफी गिरावट आई। सबसे ज़्यादा 75 मिलीमीटर बारिश शाहपुरा (भीलवाड़ा) में दर्ज की गई। बारिश के अन्य अहम आंकड़ों में अजमेर में 45 मिलीमीटर; नैनवां (बूंदी), कचोला (भीलवाड़ा) और बयाना (भरतपुर) में 34-34 मिलीमीटर

वहीं, भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) और वैर (भरतपुर) में 31-31 मिलीमीटर बारिश शामिल है। शुक्रवार दोपहर बीकानेर डिवीजन के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया। बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में घने बादल छा गए, जिससे कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली, तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। कुछ अलग-अलग इलाकों में ओले गिरने की भी खबर मिली। Rajasthan Weather News

अंधड़-बारिश से दिन में ही छाया अंधकार, कई स्थानों पर पेड़ गिरे और बिजली आपूर्ति ठप
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर के समय धूलभरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर टीन-छप्पर, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। Hanumangarh News

दोपहर करीब 12 बजे अचानक आसमान में रेत का बवंडर उठने से दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज धूलभरी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में धूल भर गई तथा सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। कुछ देर बाद ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

अंधड़ के दौरान टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में अस्थि रोग विभाग एवं फिजियोथैरेपी सेंटर के बाहर खड़े एक बड़े पेड़ की शाखा टूटकर जमीन पर गिर गई। सौभाग्य से उस समय वहां कोई मरीज या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिस स्थान पर शाखा गिरी, उसके पास एक कार भी खड़ी थी, लेकिन उसे भी नुकसान नहीं पहुंचा। मौसम में आए बदलाव से जहां लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली, वहीं बारिश ने खेतों में गर्मी से प्रभावित हो रही फसलों को भी संजीवनी प्रदान की है। Hanumangarh News

अंधड़ के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे विभाग की ओर से घंटों की मशक्कत के बाद बहाल किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 58 मिमी बारिश धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तथा कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने और हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है। Hanumangarh News

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सामने आई ये बड़ी वजह!
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। सोमवार को तापमान में अचानक उछाल दर्ज होने के साथ ही हनुमानगढ़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान से बरसती आग और तेज धूप ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा और दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिनभर चली गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों का सबसे ज्यादा असर दुपहिया वाहन चालकों, मजदूर वर्ग, रेहड़ी-पटरी व्यापारियों और खुले में काम करने वाले लोगों पर देखने को मिला। Hanumangarh Heatwave News

दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। गर्मी का असर केवल लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थानों, पेयजल केन्द्रों और छांव वाले क्षेत्रों में लोगों की भीड़ बढ़ती नजर आई। अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग परामर्श लेते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव (लू) की स्थिति बनने के संकेत हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है।

इससे तापमान में और बढ़ोतरी तथा गर्मी के असर के तेज होने की आशंका है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने, सिर ढककर रखने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के संकेतों को देखते हुए आने वाले दिनों में हनुमानगढ़ जिले में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। Hanumangarh Heatwave News

Rajasthan Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बनी रहेगी आंधी-बारिश की संभावना
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। Rajasthan Weather News

कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम सिस्टम पूरी तरह मजबूत नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा अगले दो दिनों के बाद एक बार फिर आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं 17 से 20 मई के बीच एक और मौसमीय विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मई के अंत में भी एक मध्यम दर्जे का मौसम सिस्टम प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर इस पूरे महीने में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे मौसम बार-बार बदलता रहेगा। Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से नोहर में बारिश के साथ गिरे जबरदस्त ओले
बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली हल्की राहत

Hanumangarh Weather: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। नोहर तहसील क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। कई जगह हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में चने के आकार के ओले भी गिरे। बारिश की वजह से नोहर धान में खुले में रखा गेहूं भीग गया। किसान तिरपाल से गेहूं को ढककर भीगने से बचाने में जुटे रहे। बारिश के पानी में भीगे गेहूं के खराब होने का अंदेशा है। इससे पहले गुरुवार रात्रि को भी नोहर तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। Rajasthan Weather Update

वहीं पल्लू क्षेत्र में भी बारिश के समाचार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि, जिला मुख्यालय पर बादलवाही रही लेकिन बारिश न होने से लोग गर्मी में परेशान होते रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर व पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में फिर से 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

Hanumangarh Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

हनुमानगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आए बदलाव ने लोगों को फिर से ठंडक का अहसास करवा दिया है। रविवार को हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सुबह से चली तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं दुपहिया वाहन चालकों को भी तेज हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज होने से पिछले कुछ दिनों से दोपहर में परेशान कर रही कड़ाके की धूप भी अब सुहानी लगने लगी है। Hanumangarh Weather News

हालांकि तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों किसान सरसों की कटाई में व्यस्त हैं, वहीं कई जगह तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च तक राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

18 से 21 मार्च के बीच फिर आंधी-बारिश के आसार | Hanumangarh Weather News

इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं 19 और 20 मार्च को इस विक्षोभ का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। Hanumangarh Weather News

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम! सबसे ज्यादा इस जिले में हुई बारिश
Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ली। पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गर्जना के साथ हल्की फुहारें दर्ज की गईं। सबसे अधिक वर्षा जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में 22.0 मिलीमीटर दर्ज की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर मौसम को सुहावना बना दिया। Rajasthan Weather Today

राज्य में न्यूनतम तापमान अलवर तथा सीकर जिले के फतेहपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास रहा। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान बाड़मेर और फलौदी में 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव बना रहा।

मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आगामी दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather: राजस्थान में तेज बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 31 जनवरी से मौसम में होगा ये बदलाव
Rajasthan Weather Update: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान के बड़े हिस्से में मंगलवार को तेज बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे ने सामान्य जीवन को पटरी से उतार दिया। सर्द हवाओं की तेज रफ्तार ने ठंड की लहर को और प्रबल कर दिया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सरसों, चना और गेहूं जैसी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जबकि 31 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। Rajasthan Weather

राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों जैसे बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। कई स्थानों पर 20-30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, तो वहीं ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर जैसे पूर्वी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गईं। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम जैन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में असामान्य मौसम सक्रिय है। अगले 48 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है, लेकिन 31 जनवरी से पश्चिमी हवाओं के बदलाव से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम साफ होने लगेगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलें ढककर रखें और नुकसान का आकलन करवाएं। Rajasthan Weather

किसानों पर पड़ी मार, फसलों में भारी नुकसान

इस असामान्य सर्दी बारिश ने रबी फसलें संकट में डाल दिया है। सरसों की फसल में ओलावृष्टि से पुष्पांकुर नष्ट हो गए, जबकि चना और गेहूं में पानी भरने से जड़ें सड़ने का खतरा बढ़ गया। राजस्थान राज्य में सरसों की खेती 18 लाख हेक्टेयर में फैली है, जिसका नुकसान अरबों का हो सकता है। कृषि विभाग ने जिलों में सर्वे टीम भेजी है।बीकानेर जिले के फलौदी में ओलों ने सब्जी बागानों को भारी क्षति पहुंचाई। राजस्थान में रातोंरात सब कुछ बर्बाद हो गया। प्याज-टमाटर की फसल चौपट है। इसी तरह, जोधपुर के बिलारा क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने से कई गांव अंधेरे में डूब गए।

कोहरे और बारिश ने सड़क व रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा। जयपुर एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। स्कूल-कॉलेज बंद रहे, तो वहीं बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हुई। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण राजस्थान में सर्दियों में भी ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो कृषि अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन रही हैं। Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Today: कड़ाके की ठंड ने कँपाए हाड़, हाल बेहाल, आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 2 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार से प्रदेश में ठंड और तेज होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान गिरकर लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शीतलहर के प्रभाव से कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी कारण श्रीगंगानगर जिले में भी आंगनवाड़ी केंद्रों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। Rajasthan Weather Today

गुरुवार को अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, हालांकि सिरोही में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं देखा गया। श्रीगंगानगर में इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि जयपुर, अलवर, बीकानेर और चूरू जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने से ठंड और अधिक महसूस की गई। गुरुवार देर शाम उत्तरी राजस्थान के जिलों में कोहरा छाने लगा, जिससे नए साल की शुरुआत से ही जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर तक सिमट गई

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने के कारण जयपुर, भरतपुर, सीकर और दौसा सहित कई जिलों में दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर तक सिमट गई। जैसलमेर और उदयपुर में भी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने इन शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि शीतलहर और कोहरे की स्थिति विशेषकर उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में बनी रह सकती है। Rajasthan Weather Today

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ में सर्वाधिक 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। इस सर्दी की बारिश से किसानों को राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्षा खड़ी रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश व शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने किया नववर्ष का स्वागत
Happy New Year 2026: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। नए साल 2026 की शुरुआत गुरुवार को कड़ाके की ठंड के साथ हुई। बुधवार को जिले में कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद से ही बदले मौसम के मिजाज के बीच लगातार दूसरे दिन चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। मावठ के बाद गुरुवार सुबह जिले में कई जगह कोहरा छाया रहा और धुंध की फुहारें बारिश की तरह गिरती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठिठुराने वाली तेज हवा चलती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में देर तक कोहरे का असर देखा गया। Rajasthan Weather News

शीतलहर के चलते लोग अलाव तापते नजर आए, वहीं दुपहिया वाहनों से निकलने वाले लोग शरीर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर बाहर निकले। उत्तरी हवाओं के साथ आई शीतलहर और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इस समय होने वाली बारिश को स्थानीय भाषा में मावठ कहा जाता है। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। मावठ से पत्तों पर जमी धूल-मिट्टी साफ होगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। 3-4 जनवरी से धुंध में कमी आने और तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर में बारिश

उसके बाद 8 से 13 दिसम्बर के बीच एक कमजोर सिस्टम लग सकता है लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम का अनुमान देखा जाए तो इस बार दिसम्बर के बाद जनवरी भी सुखी जा सकती है और मावठ न के बराबर रहेगी। लोहड़ी के बाद 14 से 18 जनवरी के बीच एक बड़ा सिस्टम आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 26 मिमी दर्ज हुई।

आगामी 2-3 दिन राज्य के अधिकांश भागों में घने से अतिघना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 100 मीटर से भी कहीं-कहीं नीचे दर्ज की जा सकती है। कोहरे के प्रभाव से दिन की अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 4 से 6 जनवरी के दौरान शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री दर्ज होने व शीतलहर दर्ज होने की संभावना है। Rajasthan Weather News