Weather News today - Sach Kahoon Hindi

Uttar Pradesh Weather News: अगले 6 दिन नहीं चढ़ेगा यूपी का पारा, बारिश और बादलों से मिलेगी राहत
नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।  अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है, जबकि बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक और बादलों की आवाजाही से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून और 21 जून को एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। Uttar Pradesh Weather News

20 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि 21 जून को 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 22 जून से 25 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान तेज गर्मी की स्थिति बनने की संभावना कम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 22 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

23 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। 24 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 25 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और, न्यूनतम 26 डिग्री तापमान बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान से स्पष्ट है कि अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम महसूस होगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से वातावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण बारिश और बादलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश और गरज-चमक की घटनाओं से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे लोगों को तपती गर्मी और चिपचिपी उमस से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि दोपहर के समय उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में एनसीआर के निवासियों के लिए आने वाला सप्ताह अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की उम्मीद है। लगातार बदलते मौसम और हल्की बारिश की फुहारों के बीच राजधानी क्षेत्र का मौसम सुहावना बना रह सकता है। Uttar Pradesh Weather News

Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर सीकर में हाड़ जमाने वाला पाला, पारा पहुंचा इतना नीचे
Weather Update Today:नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे रात्रि और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रहेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हिमपात जारी रह सकता है। हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे रहने के साथ कोहरा छाया हुआ है, जहां अंबाला में 5.5 डिग्री और पटियाला में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather Update

राजस्थान में फतेहपुर सीकर में न्यूनतम 1.1 डिग्री रहा। इसके बाद हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। फतेहपुर सीकरी का न्यूनतम तापमान उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। अगले दिनों में भी शीतलहर की स्थिति बनेगी। दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर प्रदेश में घना कोहरा 5 जनवरी तक जारी रहेगा, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्के से मध्यम हिमपात की चेतावनी जारी है, जो अगले 3 दिनों तक जारी रह सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में घना कोहरा तथा शीतलहर भी प्रभावित कर रही है, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र ने राजस्थान में 2-4 डिग्री गिरावट का अनुमान लगाया है, जबकि चंडीगढ़ केंद्र हरियाणा-पंजाब के लिए घने कोहरे की भविष्यवाणी कर रहा है। स्काईमेट के अनुसार, शुष्कता से ठिठुरन बढ़ेगी और दृश्यता 50 मीटर तक कम हो सकती है। प्रभावित राज्यों में सतर्कता बरतने तथा यात्रा से पहले अपडेट जांचने की सलाह दी गई है। Weather Update

Weather Today Updates: दिल्ली-एनसीआर व पंजाब-हरियाणा के लिए IMD का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत
Weather Today Updates: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख समेत पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा,पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोहरा व शीतलहर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। भारत मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से लेकर बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख में अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। Weather Today Updates

आईएमडी के अनुसार, पंजाब में 27 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति संभावित है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर और 25 से 28 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक तथा बिहार और ओडिशा में 23 से 27 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 23 से 27 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा।

शीतलहर के मोर्चे पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 23 दिसंबर को कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी 23 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली शामिल है, में अगले 3 दिनों तक 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, उसके बाद 4 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। Weather Today Updates

ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में उमड़े पर्यटक | Weather Today Updates

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गई और घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। बर्फ से ढके पहाड़, जमी हुई झीलें, देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ और सर्द मौसम ने कश्मीर को एक बार फिर पर्यटकों की पहली पसंद बना दिया है। बर्फबारी के तुरंत बाद गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और अन्य पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी में आ रहे हैं, जिनमें परिवार, युवा शामिल हैं।

गुलमर्ग में इस समय पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ है जहां लोग बर्फ के खेलों, स्कीइंग, स्नोमोबिलिंग और गोंडोला की सवारी का आनंद ले रहे हैं। ताजा बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का नजारा किसी यूरोपीय रिसॉर्ट से कम नहीं लगता। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 23 से 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 और 28 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। Weather Today Updates

Weather Today: आईएमडी ने सर्दी के सितम को लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व मध्य प्रदेश वासियों को दी ये चेतावनी
नई दिल्ली। सोमवार की सुबह उत्तर भारत के बड़े हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट प्रभावी किया गया है। Weather Today

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक सुबह और रात के समय अत्यधिक घना कोहरा बना रह सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक कोहरे की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में भी 24 दिसंबर तक धुंध का असर जारी रह सकता है।

रविवार को भी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई स्थानों पर ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी रही। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हिमपात के साथ ‘चिल्लई-कलां’ की शुरुआत हो गई है। यह 40 दिनों की सबसे कड़ी सर्दी का समय माना जाता है, जो जनवरी के अंत तक जारी रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत में सक्रिय उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से जुड़ा हो सकता है। Weather Today

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा, बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाओं की संभावना जताई है, जिससे कई स्थानों पर दृश्यता 400 मीटर से भी कम रह सकती है। उत्तराखंड में 24 दिसंबर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा या हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा, 22 और 23 दिसंबर को कर्नाटक और तेलंगाना में भी शीतलहर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, 22 दिसंबर को उत्तराखंड और झारखंड के कुछ हिस्सों में, जबकि 22 और 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन जैसी परिस्थितियां बनने की प्रबल संभावना है।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। राजधानी के कई इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या क्षेत्र से सामने आई तस्वीरों में घना कोहरा स्पष्ट रूप से देखा गया।

कोहरे का सबसे अधिक असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। बीते दिन कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन बाधित रहा। दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई विमानों को देरी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और यात्रा संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। वहीं, खराब मौसम के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानें रद्द की गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। Weather Today

Weather News: मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के लोगों को किया अलर्ट
3 दिन तक बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में भी परिवर्तित होगा मौसम

Weather Update: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कड़ाके की ठंड के साथ तेज तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का असर भारतीय मौसम प्रणाली पर भी दिखाई देने वाला है। आईएमडी के मुताबिक यही मौसमी सिस्टम वीकेंड तक उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। हालांकि रास्ते में यह कुछ कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में लंबे सूखे के बाद भारी बर्फबारी की उम्मीद है। Weather News

इस वजह से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 20 से 22 दिसंबर तक दिन का तापमान भी गिरने लगेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होकर मध्य पूर्व के ऊपरी इलाकों में सक्रिय हो गया है। वहां तेज हवाओं ने तापमान को सामान्य से 10 डिग्री नीचे ला दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम शनिवार तक पाकिस्तान के रास्ते उत्तर भारत पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों जैसे श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग में शनिवार-रविवार के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और किन्नौर जैसे क्षेत्रों में भी पहाड़ी चोटियों पर बर्फ गिरने की भविष्यवाणी की गई है।

लद्दाख के लेह और कारगिल में भी सूखे के लंबे दौर के बाद ताजा हिमपात होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक हरियाणा में बादलवई रहेगी। इसके बाद 23 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव दिखाई देगा।

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी का 40 दिन का समय जिसे

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिम हवाएं चलने से दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी का 40 दिन का समय जिसे ह्यचिल्लई कलांह्ण कहा जाता है, 21 दिसंबर से शुरू होगा और 30 जनवरी को खत्म होगा। इस दौरान, घाटी में अधिकांश जल निकाय जम जाते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता है। चिल्लई कलां के दौरान दिन का तापमान दो अंकों से नीचे रहता है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाता है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम शनिवार तक पाकिस्तान के रास्ते उत्तर भारत पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों जैसे श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग में शनिवार-रविवार के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और किन्नौर जैसे क्षेत्रों में भी पहाड़ी चोटियों पर बर्फ गिरने की भविष्यवाणी की गई है। Weather News

होशियापुर 4.8

महेंद्रगढ़ 5.0

एसबीएस नगर 5.2

भटिंडा 5.2

फरीदकोट 5.8

भिवानी 6.0

गुरदासपुर 6.0

गुरुग्राम 7.5

सरसा 7.6

पंचकुला 7.8

Weather Today: मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यों को दी ये चेतावनी
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। Weather Today

इसके अलावा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में भी घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय विशेष सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति से चलाएँ, लो-बीम हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें।

IMD के अनुसार, 86°E देशांतर और 23°N अक्षांश के उत्तर में सक्रिय पश्चिमी हवाओं के कारण वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव दिखाई दे रहा है। विभाग ने अपनी नवीनतम विज्ञप्ति में कहा है कि 13 दिसंबर 2025 तक मध्य, पूर्वी तथा उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है। विभाग ने उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भी घने कोहरे की आशंका जताई है। साथ ही IMD ने संकेत दिया है कि 13 दिसंबर 2025 से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। Weather Today

10 दिसंबर को जारी बुलेटिन में IMD ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में 11 से 13 दिसंबर के बीच शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 11 और 12 दिसंबर को कई स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट | Weather Today

कर्नाटक (येलो अलर्ट): बेलगावी, बागलकोट, बीदर, विजयपुरा, कालाबुर्गी, रायचूर, यादगीर और धारवाड़।

तेलंगाना (ऑरेंज अलर्ट): आदिलाबाद, कोमुरम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी।

येलो अलर्ट: भद्राद्री कोठागुडेम, हनुमाकोंडा, हैदराबाद, जगतियाल, जनगांव, जयशंकर भूपालपल्ली, करीमनगर, खम्मम, महबूबाबाद, मेडचल–मलकाजगिरी और मुलुगु।

महाराष्ट्र (येलो अलर्ट) : धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, नासिक घाट क्षेत्र, अहिल्यानगर, पुणे, पुणे घाट क्षेत्र, शोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और गोंदिया।

मध्य प्रदेश (येलो अलर्ट) : भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर।

ओडिशा (येलो अलर्ट) : झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अंगुल और ढेंकनाल।

Weather Update: आईएमडी ने दी चेतावनी, अगले 24 घंटों में और तेज़ होगा तूफान
Cyclone Senyar Alert: नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र आगामी 24 घंटों के भीतर तेज़ी पकड़कर साइक्लोन ‘सेन्यार’ का रूप ले सकता है। इस प्रणाली के प्रभाव से समुद्र में ऊँची लहरें उठने, हवा की तीव्र गति बढ़ने और अंडमान सागर के आसपास के तटीय हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्रणाली लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले कुछ दिनों में अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप तथा दक्षिणी प्रायद्वीपीय राज्यों में वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ा सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाएं, आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा समय-समय पर आधिकारिक मौसम बुलेटिन का पालन करें। Weather Update

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना।

तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप तथा तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज़ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की आशंका।

ओडिशा में वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि यदि निम्न दाब क्षेत्र मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर और अधिक सक्रिय होता है, तो ओडिशा के तटीय जिलों में 25 से 27 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार यह तंत्र लगातार मज़बूत होता जा रहा है और 26 नवंबर तक इसके पूर्ण रूप से साइक्लोन ‘सेन्यार’ बनने की संभावना है। ‘सेन्यार’ नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ सामान्यतः ‘शेर’ माना जाता है। Weather Update

Today Weather: चक्रवात ‘सेनयार’ से मिले खतरनाक संकेत, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather Alert: नई दिल्ली। मलक्का जलडमरूमध्य तथा इसके समीप स्थित दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र आने वाले दिनों में अधिक सक्रिय होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह प्रणाली 26 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। यदि इसका नामकरण किया गया, तो इसे ‘सेनयार’ कहा जाएगा, जिसका अर्थ है ‘शेर’। यह नाम संयुक्त अरब अमीरात द्वारा सुझाया गया है, जो उत्तर हिन्द महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नाम तय करने वाली 13 देशों की समिति में शामिल है। Today Weather

इस क्षेत्र में बनने वाले चक्रवातों का नामकरण रीजनल स्पेशलाइज्ड मेटियोरोलॉजिकल सेंटर (RSMC), नई दिल्ली द्वारा किया जाता है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अंतर्गत संचालित है तथा WMO और UN-ESCAP के दिशा-निर्देशों का पालन करता है।

बंगाल की खाड़ी सितंबर–अक्टूबर के दौरान शक्तिशाली चक्रवातों के निर्माण के लिए जानी जाती है। हाल ही में अक्टूबर के अंत में आए चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ से व्यापक क्षेत्र में नुकसान हुआ था, जिसमें दो लोगों की मृत्यु और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई थी।

क्या यह चक्रवात किसी तटीय क्षेत्र पर landfall करेगा? | Today Weather

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम का सटीक मार्ग बताना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि यह तटीय क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की दिशा में बढ़ेगा या उत्तर की ओर बढ़ते हुए ओडिशा–बांग्लादेश के तटों की ओर मुड़ जाएगा। इसका वास्तविक मार्ग तभी स्पष्ट हो सकेगा जब यह सिस्टम पूर्ण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

अधिकारियों ने पूर्वी तटीय राज्यों को सतर्क रहने और आधिकारिक सलाहों का पालन करने की अपील की है।

IMD ने द्वीप समूह में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे में 105 से 204 मिमी तक वर्षा की संभावना है। आज से वर्षा में तेज़ी आने की उम्मीद है और सप्ताहांत तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है। निकोबार द्वीप समूह में विशेष रूप से 24–25 नवंबर को भारी वर्षा तथा तेज़ हवा (35–45 किमी/घंटा) चलने की संभावना है, जो 25 नवंबर को 65 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।

कौन-कौन से राज्यों में होगी भारी वर्षा? | Today Weather

IMD के अनुसार:

23–28 नवंबर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा

23–25 नवंबर: तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश

23–24 नवंबर: लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम क्षेत्र में भारी वर्षा

23 नवंबर: रायलसीमा में वर्षा की संभावना

तमिलनाडु, केरल और माहे के कई ज़िलों में बहुत भारी वर्षा का अनुमान

लगातार वर्षा के चलते तमिलनाडु सरकार ने कई जिलों में विद्यालय बंद करने की घोषणा की है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज–चमक भी हो सकती है। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, पुडुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों के अतिरिक्त कराईकल क्षेत्र में भी भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। Today Weather

IMD Latest Weather News: भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
IMD Weather: मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के दस ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी अगले तीन घंटों तक, अर्थात् प्रातः 10 बजकर 20 मिनट तक प्रभावी रहेगी। विभाग के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र सहित रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक, सतारा तथा नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं। IMD Latest Weather News

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से प्रवाहित हो रही नम हवाओं तथा स्थानीय वायुमंडलीय परिवर्तन के कारण बादल घिर आए हैं। सुबह से ही मुंबई, ठाणे और पालघर में आकाश पर घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर फुहारें पड़ने लगीं। पुणे व नासिक में भी मौसम में बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। तटीय क्षेत्रों—विशेषकर रायगढ़ और रत्नागिरी—में समुद्री लहरें ऊँची उठने की आशंका के चलते मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नगर निगम व पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। मुंबई महानगर पालिका ने निचले इलाकों में जलभराव रोकने के लिए जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए हैं। लोकल ट्रेनें अभी सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, किंतु वर्षा बढ़ने पर विलंब की स्थिति बन सकती है। सड़क यातायात में फिसलन को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क गति अपनाने का आग्रह किया गया है।

मौसम की स्थिति देखकर ही बच्चों को बाहर भेजें

विद्यालय जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध है कि प्रातः 10:30 बजे तक मौसम की स्थिति देखकर ही बच्चों को बाहर भेजें। कार्यालय जाने वाले लोगों को भी समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि अचानक वर्षा से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। किसानों को सुझाव दिया गया है कि यदि खेतों में कटाई का कार्य चल रहा हो, तो कुछ समय के लिए उसे रोक दें।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह वर्षा का दौर अस्थायी रहेगा और दोपहर बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। फिर भी येलो अलर्ट की अवधि में सावधानी बरतना आवश्यक है। विभाग दोपहर एक बजे अगले 24 घंटों का विस्तृत पूर्वानुमान जारी करेगा। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी और उमस में कमी आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। IMD Latest Weather News

Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी व बादलों की गर्जना के साथ जल्द होगी तेज बारिश! आईएमडी की बड़ी अपडेट
Storm and rain forecast: नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि 13 जून की रात से मौसम का मिजाज करवट लेने वाला है। हालांकि, राहत की इस बयार के साथ तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश भी दस्तक दे सकती है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Weather Alert

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा में नमी का स्तर भी 67 प्रतिशत तक पहुँच सकता है, जिससे उमस और गर्मी का मिला-जुला असर लोगों को परेशान करता रहेगा। हालांकि, शाम से लेकर रात के समय के बीच गरज के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार, 14 जून से तापमान में गिरावट की शुरुआत होगी। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। 15 जून को यह गिरावट और स्पष्ट होगी, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने “थंडरस्टॉर्म विद रेन” की चेतावनी जारी की है।

16 और 17 जून को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

16 और 17 जून को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। तापमान क्रमशः 38 डिग्री अधिकतम और 27-28 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है। 18 व 19 जून को भी गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान वायुमंडलीय आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत तक पहुँच सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश न केवल आम जनजीवन को राहत देगी, बल्कि किसानों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे मिट्टी की नमी में वृद्धि होगी और खरीफ की बुवाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस समय वायरल संक्रमणों और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, आईएमडी ने विशेष रूप से 13 जून की रात और 14 जून की सुबह के लिए तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान नागरिकों को खुले स्थानों पर न जाने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी दी गई है। Weather Alert

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद की धरती पर लाशों की सिर्फ राख देख, एक चीखते हुए सन्नाटे में समा गया …

Weather Update: तेज़ हुए गर्मी के तेवर, पिछले 20 वर्षों में 11 बार तपा अप्रैल
बाड़मेर में 40.7 तो हिसार में 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: उत्तर भारत मे मौसम बदलाव की आशंका के बीच गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब रात्रि के न्यूनतम तापमान के साथ-साथ दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर में जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हरियाणा के हिसार का तापमान भी 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में के कोटा संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में सर्वाधिक बूंदाबांदी खानपुर झालावाड़ में 2.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। Weather News

उत्तर भारत मे सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार देर सांय हरियाणा में भी मौसम बदला हुआ नजर आया। सांयकाल बादलवाई छाने से गर्मी से हल्की राहत भी मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शुक्रवार तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।परंतु एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है।

भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में 7 से 10 अप्रैल के बीच झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी पार जा सकता है। 9 और 10 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अप्रैल महीने में 40°C तापमान सामान्य | Weather News

अप्रैल के महीने में दिल्ली का तापमान का 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंचना कोई असामान्य घटना नहीं है। पिछले 20 वर्षों (2005 से अब तक) में केवल एक बार 2012 में अप्रैल की महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का स्तर तक नहीं पहुंचा था। अप्रैल 2012 एक विशेष साल था, जब पूरे महीने में सबसे अधिक तापमान 38.7 सेल्सियस ही रहा, जो 4 अप्रैल को दर्ज किया गया था। आमतौर पर, अप्रैल का आखिरी सप्ताह सबसे गर्म होता है, लेकिन 2012 में ऐसा नहीं हुआ। पिछले 20 वर्षों में 11 बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और 3 बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अप्रैल महीने क अब तक का सर्वाधिक तापमान 45.6 सेल्सियस रहा है, जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज हुआ था।

पश्चिमी विक्षोभ और तापमान पर प्रभाव

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ियों से गुजर रहा है। इसके प्रभाव से दिल्ली के आसपास हल्की बादल छा सकते हैं। 4 अप्रैल और 5 अप्रैल को सतही हवाएँ तेज़ रहेंगी, जिससे इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा वहीं, 6 अप्रैल के बाद निचले स्तर की हवाएँ धीमी हो जाएंगी। साथ ही 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के हिस्सों में पहुंचेगा। हालांकि, 09 और 10 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी संभावित है, लेकिन यह गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए काफी नहीं होगी।

अप्रैल के दूसरे हिस्से में बढ़ेगी गर्मी | Weather News

अप्रैल के दूसरे हिस्से में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा तापमान लगातार ऊँचे स्तर पर बना रहेगा और गर्म हवाएँ चलने की संभावना रहेगी। इसलिए, अप्रैल की दूसरे भाग में लोगों को तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें:– हीरो इलेक्ट्रिक शोरूम में लगी आग, जलीं कई स्कूटी

संगरिया में ओलावृष्टि फुल, मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल
संगरिया। राजस्थान (Rajasthan) के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि होने का समाचार सामने आया है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को संगरिया में अचानक हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक का माहौल बन गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजस्थान के अधिकांश जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:– कल और आज… कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? कहीं होगी राहत और कहीं आग!

जयपुर मौसम केंद्र प्रभारी ने बताया कि मई महीने में राजस्थान में अधिकतम तापमान (temperature) औसत से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने से सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज और कल थंडरस्टोर्म की स्थिति बनी रहने से मौसम में ठंडक बनी रहने की उम्मीदें हैं।