UP Weather Today - Sach Kahoon Hindi

UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। UP Weather News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। वहीं, बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। किसानों के लिए यह बारिश कुछ फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, हालांकि खुले में रखी फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। UP Weather News

UP Weather Today: यूपी में होगी झमाझम बारिश, फिर पड़ेगी कंपकंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
लखनऊ। UP Weather Today: यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में गर्मी व सुबह शाम सर्दी हो रही है। अब जल्दी ही नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी व कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरूआत हो जायेगी। उधर वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

HTET Exam: एचटेट परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट

हिमाचल प्रदेश में 27 नवंबर को भारी हिमपात और बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश में चालू सप्ताह के दौरान शुष्क मौसम के अनुमान जताये हैं, लेकिन इसकी सिनोप्टिक प्रणाली ने संकेत दिया है कि अगले सोमवार को राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है जिससे तापमान में अचानक गिरावट आने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि वर्तमान में उत्तरी पश्चिमी हिमालयी राज्यों को तड़के कोहरे के मौसम का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान मुख्य रूप से सामान्य है।

अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली सुधार होने के आसार हैं। अगले सप्ताह हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में आने का अनुमान है और यह 27 नवंबर की दोपहर से भारी बर्फबारी और बारिश ला सकता है। राज्य में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर का प्रभाव रहने के अनुमान जताये गये हैं और 29 और 30 नवंबर को तापमान सामान्य रहेगा।

हिमपात के जल्दी बढ़ने से दिसंबर में शीत लहर की स्थिति तेज हो सकती है और राज्य में क्रिसमस और नए साल के दिनों में हिमपात के आसार हैं। आईएमडी सिनोप्टिक विशेषताओं के अनुसार डब्ल्यूडी मध्य-क्षोभमंडल स्तर में एक गर्त के रूप में अब मोटे तौर पर लॉन्ग के साथ चलता है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय ड्राइवरों और यात्रियों को तेज गति का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मैदानी इलाकों सहित, कई उत्तर पश्चिमी राज्यों में अगले कुछ दिनों के भीतर कोहरे की स्थिति तेज होने के आसार हैं क्योंकि यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही में देरी का सामना करना पड़ सकता है और इसके कारण यातायात जाम हो सकता है। इस सप्ताहांत तक कोहरे के मौसम की स्थिति के कारण दृश्यता में अचानक गिरावट आयी है।

जनजातीय क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। लाहौल स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस तीन और समधो में माइनस 2.3, किन्नौर के कल्पा में 2.8 डिग्री, मनाली और भुंतर एयरपोर्ट पर तीन डिग्री, सोलन में 4.8, मंडी और टूरिस्ट रिसॉर्ट नारकंडा में 5.8, चंबा में 7, टूरिस्ट रिसॉर्ट कुफरी में 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डलहौजी, शिमला आठ, धर्मशाला, कांगड़ा और शिमला हवाई अड्डे पर यह नौ डिग्री रहा।

UP Weather Today: मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 5 दिन यूपी में बरसेंगे बदरा
गाजियाबाद(सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। प्रदेश में नम हवाएं आने से प्री-मानसून (UP Weather Today) बारिश आने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने आज वेस्ट यूपी के 27 जिलों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। और पूर्वी यूपी के 24 जिलों में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी के आसार हैं। इससे पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी, गुरुवार को प्रदेश में मौसम के दो पहलू देखने को मिल सकते हैं।

इन 27 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट | UP Weather Today Updates

मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है।

इन 24 जिलों में गर्मी पड़ने के आसार

कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और संतकबीरनगर हैं।

26 मई तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान | Weather Today Updates

कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ऐसे में 26 मई यानी अगले 8 दिनों तक कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यानी मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है और खत्म भी बारिश के साथ होने का अनुमान है।

यूपी: अगले एक हफ्ते का मौसम विभाग का पूर्वानुमान | Weather Today Updates

18 और 20 मई को पश्चिमी, मध्य व बुंदेलखंड क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा। वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पहले 3 दिनों के दौरान कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। 20 और 21 मई को यूपी के 75 जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस कारण बुंदेलखंड क्षेत्र और आस-पास के जिलों में लू चलने की संभावना है।22 और 23 मई को बुंदेलखंड, पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।25 और 26 मई को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 26 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। 27 मई को उत्तरी यूपी में बारिश होने की संभावना है।

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान | Weather Today Updates

शहर-अधिकतम-न्यूनतम- आगरा-43.1°C-25.0°C-गोरखपुर-39.7°C-26.6°C-झांसी-44.0°C-26.5°C-कानपुर-43.3°C-26.8°C-लखनऊ-41.7°C-25.2°C-मेरठ-40.2°C-25.0°Cप्रयागराज-44.2°C-26.8°C-वाराणसी-42.8°C27.4°C

मौसम को लेकर, मौसम विभाग का अलर्ट

यूपी-बिहार समेत तमाम राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, राजस्थान, एमपी समेत कुछ राज्यों में तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्यों में पांच दिनों तक भारी बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे में साउथ वेस्ट मॉनसून बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अंडमान और निकोबार द्वीप की ओर और बढ़ेगा।

अलर्ट :दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की बात करें तो अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। 18 से 22 मई के बीच असम, मेघालय में भारी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 व 19 मई को भारी बरसात होने जा रही है। असम व मेघालय में 18 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी भारत में भी पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 मई को तेज बरसात होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में आज ओले गिरने का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में आज और राजस्थान में 22 मई को धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। वहीं, हीटवेव की बात करें तो दक्षिणी यूपी, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20-22 मई के बीच हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मध्य भारत के राज्यों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 18 से 22 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

Haryana-Punjab, NCR, UP के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इतने दिन बारिश के आसार
संदीप सिंहमार।

हिसार।

गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत को राहत मिलने (Haryana-Punjab, up, delhi Weather Today) वाली है। विशेषकर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में 16 मई मंगलवार को दोपहर बाद पहले धूलभरी आंधी चलेगी। धूल भरी आंधी के लिए भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उसके बाद 16 मई की रात से लेकर 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान संपूर्ण उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पूरे क्षेत्र में बादलवाई छाई रहेगी। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इन 3 दिनों के दौरान दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं बारिश की वजह से ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

अब तक 40 डिग्री पर अटका का दिन का तापमान | Haryana & Punjab Weather Today

कल से चाहे गर्मी से राहत मिलने वाली है। लेकिन सोमवार को भी गर्मी की तपिश उसी रूप में बनी रही। हिसार का तापमान पिछले 4 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही अटका हुआ है। रविवार रात्रि की रात का तापमान जहां 23.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं सोमवार को दिन में हिसार का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि का तापमान बढ़ने से लोगों की गर्मी में बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से राहत जरूर मिलेगी।

19 मई से गर्मी फिर दिखाएंगे अपने तेवर|  UP Weather Today

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 दिनों तक बेशक हरियाणा सहित राजस्थान में दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होगी लेकिन इसके तुरंत बाद 19 मई की सुबह से गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में पहले से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 19 मई के बाद प्रदेश में फिर से लू चलेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश में 16-17 मई यूपी के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में तेज गरज के साथ सतही हवाएं चलेगी।

मौसम पूवार्नुमान | Haryana & Punjab Weather Today

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 16 मई दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है तथा 16 मई रात्रि से 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।

पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में 16 मई से तीन दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सोमवार को पंजाब भर में तेज गरज व चमक के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। विभाग के मुताबिक इसके असर से तापमान में अगले तीन दिन के दौरान दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़

विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार