Jagraon News - Sach Kahoon Hindi

जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर से दिखाई दिए धुएं के गुब्बार
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: लुधियाना के जगराओं इलाके में कोठे खजूर रोड पर स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसकी ऊँची लपटें और काले धुएँ के गुब्बार लगभग 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे फैक्ट्री के अंदर से धुआँ उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में भयानक आग में बदल गया।

देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय फैक्ट्री में लगभग 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने समय पर बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार और कच्चा सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। आस-पास के गांवों और कस्बों से भी लोगों ने आसमान में उठते काले धुएँ के गुब्बार देखे। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग के कारण फैक्ट्री को लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

Ludhiana News: दो किलोमीटर दूर से दिखाई देती आग के धुएँ की लपटें।

Jagraon Accident: झुग्गी पर पलटा बजरी से लदा ट्रक, दो मासूमों की मौत
फिल्लौर में गाजर से भरा ट्रक रेलवे दीवार से टकराया, गेटकीपर बाल-बाल बचा

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon Road Accident News: पंजाब के जगराओं शहर के सिधवां बेट रोड पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झुग्गी पर पलट गया। ट्रक मोटी बजरी (गटका) से भरा हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में झुग्गी में सो रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों भाई-बहन थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घनी धुंध के कारण ट्रक का एक टायर कच्चे रास्ते में उतर गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे झुग्गी पर पलट गया। हादसे में पांच वर्षीय गोपाल और सात वर्षीय पिंकी बजरी के नीचे दब गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मामूली रूप से घायल हुए। Jagraon News

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरूआती जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक और उसके साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मृतकों के दादा गोपी राम ने बताया कि वे गांव मलक के रहने वाले हैं और सिधवां बेट रोड पर झुग्गी डालकर टेडी बेयर बेचने का काम करते हैं। हादसे के समय पूरा परिवार झुग्गी में सो रहा था। इस दुर्घटना में उनका बेटा घायल हो गया, जबकि पोता-पोती की जान चली गई।

फिल्लौर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक टकराया | Jagraon News

जालंधर के फिल्लौर में भी बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गाजर से लदा ट्रक घने कोहरे के कारण बेकाबू होकर नूरमहल रोड पर हरिपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन की दीवार से टकरा गया। हादसा रेलवे गेटकीपर के केबिन के पास हुआ। गनीमत रही कि गेटकीपर सुरक्षित रहा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार ट्रक सुल्तानपुर से दिल्ली गाजर लेकर जा रहा था।

घने कोहरे के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराया। प्रशासन ने ड्राइवरों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन की गति कम रखें और धुंध हटाने वाली लाइट का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें:– ‘बाबा गैंग’ के दो गुर्गे गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व छुरा बरामद

जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार
पुलिस की जवाबी कार्रवाई, आरोपी की टांग में लगी गोली

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: जगराओं में पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस दोनों को हथियार बरामद करने के लिए सोहिया गांव के रास्ते पर लेकर गई, तो आरोपी नानकराम उर्फ नानकू ने जमीन में छिपाया हथियार निकालकर अचानक पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी नानकू के पैर में गोली लग गई। Jagraon News

एसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिसकर्मी के पास से गुजरी जबकि दूसरी पुलिस वाहन को जा लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे नानकू घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान दीपू के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को गांव रूमी से छज्जावाल जा रहे शोरूम मालिक जतिंदर सिंह रिंकू पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी थी। Jagraon News

यह भी पढ़ें:– फिल्मी अंदाज में दंपत्ति छत पर कर रहे थे हंसी-मजाक, पत्नी की गिरकर मौत

Punjab Roadways Bus Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल, पीआरटीसी को सवा करोड़ से अधिक का नुक्सान
पंजाब रोडवेज को लगा अधिक घाटा, पंजाब के 27 डिपूओं में रही हड़ताल, लोग हुए परेशान

संगठन के नेताओं ने 8500 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का किया दावा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Roadways Bus Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के कारण पीआरटीसी को बुधवार को सवा सौ करोड़ से अधिक से का नुक्सान सहना पड़ा है। पंजाब भर के 27 डिपूओं पर कच्चे कर्मियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंजाब रोडवेज को इससे कहीं अधिक नुक्सान उठाना पड़ा है, क्योंकि पनबस कच्चे कर्मचारियों के सिर पर ही चलती है। हड़ताल के कारण आमजन को बस स्टैंडों पर भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं।

एकत्रित जानकारी के अनुसार पीआरटीसी में मौजूदा समय में 1200 के करीब बसें हैं व यहां रोजाना की आमदन 2 करोड़ 40 ाख के करीब है। हड़ताली नेताओं का दावा है कि पंजाब भर में आज 27 डिपूओं के 8500 कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर रहे व सिर्फ कुछ फीसदी ही पक्के कर्मियों द्वारा बसें चलाई गई। उन्होंने दावा किया कि पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज में 3000 हजार के करीब बसों के पहिये रुके रहे व पंजाब में सैकड़ों रूट प्रभावित हुए। इसके साथ ही पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज में वर्कशॉप व अन्य जगहों पर काम करते कच्चे कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हुए। पटियाला के नए बस स्टैंड पर आज बड़ी संख्या में बसें नहीं चली व सफर करने वाले यात्रियों से बस स्टैंड भरा नजर आया। पीआरटीसी में 10 फीसदी के करीब ही बसें पक्के कर्मियों ने चलाई। वहीं बसों के न चलने से पीआरटीसी को आज डीजल की भी बचत हुई। पीआरटीसी की बसों में 80 लाख रूपये से अधिक का रोजाना डीजल डाला जाता है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में रोजाना सवा करोड़ तक महिलाओं द्वारा मुफ्त सफर किया जा रहा है, जिस कारण सरकार की तरफ 600 करोड़ रुपये का बकाया खड़ा है। समय पर मुफ्त बस सफर की राशि न मिलने से पीआरटीसी की हालत चिंताजनक मोड़ पर चल रही है।

अपने कर्मचारियों के लिए लगातार प्रयासरत: हडाना

इधर पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि आज उनके दफ्तर में एक संगठन की मीटिंग हुई थी, जिनकी कुछ मांगें थी, जिनको मान लिया गया है। इसके अलावा एक संगठन की मीटिंग चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्री से हुई है। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी अपने कर्मचारियों के लिए लगातार प्रयासरत है। जब उनको पीआरटीसी के हुए नुक्सान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मियों ने शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल

बसों का चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जगराओं। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कच्चे कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से पंजाब भर में बसों का चका जाम कर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इसी के तहत पंजाब रोडवेज के कर्मियों ने जगराओं डीपू में भी बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राज्य सहायक सचिव जलौर सिंह, डीपू प्रधान सोहन सिंह, सचिव हरमिन्दर सिंह, कैशियर मोहम्मद रफीक, प्रैस सचिव बूटा सिंह ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही वायदा किया था कि ठेकेदारी सिस्टम को

खत्म करेंगे, लेकिन आज सरकार बने हुए 3 साल से भी अधिक का समय हो गया है परंतु एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया, ठेकेदारी सिस्टम ज्यों का त्यों चल रहा है और भ्रष्टाचार से विभागोंं में भर्ती की जा रही है। पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री व फिर सीएम ने पिछले साल की 1 जुलाई को मीटिंग कर यूनियन की मांगों का 1 माह में कमेटी बनाकर हल करने का भरोसा दिया था, लेकिन 1 साल हो गया कमेटी बने हुए भी, कमेटी ने भी अब तक एक भी मांग का हल नहीं निकाला। 10-12 साल से ठेकेदारी सिस्टम के तहत काम करते कर्मियों को पक्का नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि पहला ठेकेदार दातार सिक्योरिटी ग्रुप 12-13 करोड़ रुपये सिक्योरिटी व ईपीएफ की सीधी लूट कर फरार हो गया, फिर दूसरा ठेकेदार भी इसी तरह की लूट कर चलता बना और अब बिना एग्रीमैंट के तीसरा ठेकेदार नियुक्त किया गया है, जो बिना एग्रीमैंट के लाखों की रिश्वत लेकर भर्ती कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगों का हल न किया तो यह तीन दिवसीय हड़ताल अनिश्चित समय में बदल सकती है, जिसकी जिम्मेवारी सरकार व मैनेजमैंट की होगी।

यह भी पढ़ें:– नगर निगम गुरुग्राम ने शुरू की घर-घर कचरा उठाने की सेवा

गांव भून्दड़ी व अखाड़ा पुलिस छावनी में तब्दील
गैस फैक्ट्रियों के खिलाफ संघर्ष, मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई कल

तालमेल कमेटी के कई सदस्य घरों में नजरबंद रहे | Ludhiana News

महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी

लुधियाना/जगराओं (सच कहूँ/जसवीर गहल/जसवंत राय)। Jagraon News: गैस फैक्ट्रियों के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष के चलते जिले के गांव भून्दड़ी और अखाड़ा में भारी पुलिस तैनाती की गई। वीरवार को सुबह होते ही इन दोनों गांवों में भारी पुलिस बल भेजा गया, जिससे दोनों गांव पुलिस छावनी में बदल गए। पुलिस ने दिन चढ़ने से पहले ही गांव भून्दड़ी में फैक्ट्री के पास लगाए गए पक्के मोर्चे उखाड़ दिए और कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। Ludhiana News

गौरतलब है कि गांव भून्दड़ी और अखाड़ा में लोग गैस फैक्ट्रियों के विरोध में तालमेल कमेटी के तहत धरने पर बैठे हुए हैं। इन विरोध प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए पुलिस ने दोनों गांवों में सुबह से ही तैनाती शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई से गांव भून्दड़ी में धरनास्थलों को उखाड़ने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का सिलसिला शुरू हो गया।वहीं, गांव अखाड़ा में पूरा दिन माहौल तनावपूर्ण रहा। इस दौरान, स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। Ludhiana News

प्रदर्शनकारी नेताओं ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का, जिला सचिव इन्द्रजीत सिंह धालीवाल और इनकलाबी केन्द्र पंजाब के नेता कंवलजीत खन्ना के घर पुलिस ने छापे मारे और उन्हें नजरबंद कर लिया। नेताओं का कहना है कि गैस फैक्ट्रियों के खिलाफ शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है और पुलिस अपनी कार्रवाई को हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए प्रयासरत है। समाचार लिखे जाने तक दोनों गांवों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था, जहां पुलिस बल के साथ-साथ फायर बिग्रेड और एम्बूलैंस भी तैनात थी।

यह भी पढ़ें:– America Deport Indian News: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ कालरों गांव का आकाश लौटा घर, घरौंडा के अरूण पाल की नहीं जानकारी

Trump Sarkar: 45 लाख कर्ज उठाकर विदेश गई थी मुस्कान, अमेरिका में 45 दिन भी नहीं रहीं
जगराओं की मुस्कान अरोड़ा की दर्दभरी कहानी

13 महीने यूके में रहीं, डंकी लगाकर गई थी अमेरिका

पिता चलाते हैं ढ़ाबा, अमेरिका भेजने के लिए बाद में 20 लाख रुपये और दिए

जगराओं (सच कहूँ/जसवंत राय)। अमेरिका की ट्रम्प सरकार (Trump Sarkar)  द्वारा गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों को वापस उनके देशों में भेजने की नीति के तहत, जगराओं की 21 वर्षीय मुस्कान अरोड़ा भी भारत लौटी है। मुस्कान करीब 13 महीने पहले इंग्लैंड गई थी, लेकिन अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद उसे अमेरिका से भारत भेजा गया है। Ludhiana News

मुस्कान के पिता जगदीश लाल, जो जगराओं की पुरानी सब्जी मंडी में मामा ढाबा चलाते हैं, ने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए 45 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बुधवार को मुस्कान ने अपने पिता को सूचित किया कि वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। उसके बाद, मुस्कान पुलिस की निगरानी में रात 11 बजे अपने घर वापिस पहुंची, जहां पर पूरे परिवार का मंजर रोते-बिलखते हुए था। जगदीश लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को लगभग 13 महीने पहले इंग्लैंड भेजा था, जहां वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। Ludhiana News

इस दौरान उसने अपनी सहेलियों के कहने पर एक एजेंट के माध्यम से 20 लाख रुपये खर्च कर जनवरी 2025 में अमेरिका जाने का फैसला किया। लेकिन 2 जनवरी को जब वह अमेरिका के एयरपोर्ट पर उतरी, तो कागजात पूरे नहीं होने के कारण अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक महीने बाद, अब उसे भारत भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– Robbers and Kidnappers Arrested: लूटपाट व किडनैपिंग गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से 11 मामले हैं दर्ज

Biogas: चार गांवों ने की बायोगैस फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग
10 सितंबर को दिल्ली रोड जाम करने का ऐलान

ग्रामीण व किसान बोले, लोगों को बिना बताए लगाया प्लांट

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: लुधियाना जिले के चार गांवों में लगाई जा रही बायोगैस फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग को लेकर किसान सहित कई गांवों के लोग पिछले 5 महीने से धरना दे रहे हैं। डीसी से लेकर विधायकों तक के साथ बैठक हो चुकी है, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली रोड जाम करने का ऐलान किया है। Ludhiana News

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा जगराओ के ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम सिंह बसुवाल की अगवाई में जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहडका ने धरने के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लुधियाना जिले में चार स्थानों अखाड़ा, भूंदड़ी, घुंघराली राजपूत तथा मुशकाबाद आदि में दिन-रात चल रहे प्रदर्शन को लेकर डीसी लुधियाना और विधायकों समेत पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ बैठकें चल रही थी। छह महीनों की बहस के बावजूद पंजाब सरकार इस मुद्दे को सुलझाने से टाल मटोल कर रही है। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि गांव की ग्रामसभा, पंचायत या लोगों को सूचित किए बिना लगाए जा रहे प्लांट लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है जोकि हवा, पानी और भूमि को प्रदूषित करता है। वास्तव में कैंसर और अन्य बीमारियों का कारण बनता है। इसे लेकर गांव निवासी इन प्लांट को लगाने की उन्हें कभी अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को हजारों लोगों द्वारा दिल्ली रोड जाम किया जाएगा। इस दौरान मनदीप सिंह, निर्मल सिंह भम्मीपुरा, पाल सिंह, कलविंदर सिंह डल्ला, कुलदीप सिंह किपा, कुंडा सिंह काउके, सुरजीत सिंह दौधर आदि मौजूद थे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Firing: फिरोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और बहन की मौत

विधायक माणूंके ने आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जगराओं (सच कहूँ/जसवंत राय)। Appointment Letter: पंजाब सरकार सीएम भगवंत मान के योग्य नेतृत्व में लगातार युवाओं के लिए के रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, ताकि पंजाब के युवाओं को नौकरियां देकर खुशहाल जीवन व्यत्तीत करने के योग्य बनाया जा सके। उपरोक्त शब्द विधायक सरवजीत कौर माणूंके ने सामाजिक सुरक्षा महिला व बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहे। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को उनके घर के नजदीक तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त वर्कर, हैल्पर ईमानदारी और पूरी मेहनत से अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि महिलाओं व बच्चों की भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा किया जा सके व उनका जीवन स्तर और ऊंचा उठाया जा सके।

इस मौके उन्होंने मनप्रीत कौर वर्कर मीरपुर हांस, मनप्रीत कौर हैल्पर बड़ैच, जशनजोत कौर हैल्पर रणधीरगढ़, जशनप्रीत कौर व मनप्रीत कौर हैल्पर माणूंके, अमनदीप कौर वर्कर गालिब कलां, चरनजीत कौर वर्कर शेरेवाल, परमिन्दर कौर, जसदीप कौर और वीरपाल कौर हैल्पर शेखदौलत, लखवीर कौर हैल्पर सवद्दी खुर्द, शिन्दरपाल कौर हैल्पर गालिब खुर्द, हरविन्दर कौर हैल्पर शेरपुर खुर्द, अमनदीप कौर हैल्पर तरफ कोटली, निर्मता रानी हैल्पर पत्ती मुलतानी, रमनदीप कौर हैल्पर रसूलपर (जंडी) आदि को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके महेन्द्र कौर सीडीपीओ जगराओं, कुलविन्दर कौर जोशी सिद्धवां बेट, सुपरवाईजर करमजीत कौर चीमां, परमजीत कौर, सन्दीप रानी, बलजीत कौर, जसपाल कौर सीनी: अकाऊंटैट आदि भी उपस्थित थे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– पिस्तौल की नोक पर वाहन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज

पिस्तौल की नोक पर वाहन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा व तेजधार हथियार बरामद

जगराओं (सच कहूँ/जसवंत राय)। Jagraon News: लुधियाना देहाती पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर डरा-धमकाकर राहगीरों से कार छीनने के आरोप में एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा व तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। जानकारी देते सीनियर कप्तान पुलिस लुधियाना (देहाती) नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जो विभिन्न जगहों से पिस्तौल व तेजधार हथियारों का डर दिखाकर कारें छीनते थे। Ludhiana News

उन्होंने बताया कि अनुज मलिक पुत्र, देवेन्द्र कुमार, निवासी यूपी हाल निवासी बेअंत नगर मोगा ने शिकायत दी थी कि वह बायोस्टैड इंडिया लिमिटेड कम्पनी में बतौर मैनेजर काम करता है। अनुज के बयानों पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर इंचार्ज सीआईए स्टाफ इंस्पैक्टर किक्कर सिंह व मुख्य अधिकारी थाना सिटी इंस्पैक्टर अमृतपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। अनुज के मुताबिक वह 25 अगस्त को अपने डिस्टीब्यूटर रिजू सूद मोगा के साथ लुधियाना से मोगा वापिस आ रहा था। जब वह प्रदेशी ढाबा, जगराओं से खाना खाकर अपनी वैगनार कार में बैठे तो कार में अचानक आकर दो युवक पिछली सीट पर बैठ गए, जिनका एक साथी बाईक पर था, ने उस पर पिस्तौल तानकर उनको कार से बाहर निकाला और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। Ludhiana News

विभिन्न पहलुओं से की गई जांच दौरान पुलिस ने आरोपी कर्मजीत सिंह उर्फ मंडेर, निवासी गांव कलार माजरा (बरनाला), भगवंत सिंह उर्फ काला, निवासी कालसां (लुधियाना) व हरजोत सिंह उर्फ ज्योत, निवासी गांव ऐतियाना (लुधियाना) को मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच दौरान उक्त आरोपियों ने माना कि उन्होंंने बाईक प्लैटिना महल कलां से छीना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा (315 बोर), एक खाली खोल एक जिंदा कारतूस (315 बोर) के अलावा एक खंडा (कृपान नुमा) व एक पेचकस बरामद किया है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कुमारी शैलजा का बड़ा दावा

नौकर ने किसान की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
किसान के पास 25 सालों से काम कर रहा था नौकर | Ludhiana News

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: जगराओं के कांऊके खोसा गांव में सो रहे मालिक पर नौकर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद हमलावर को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान शभू निवासी मधेपुर विहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। Ludhiana News

एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पिछले दिनों गांव काउंके खोसा में मृतक किसान के घर पर 20-25 सालों से काम कर प्रवासी नौकर की अपने मालिक चरन सिंह के साथ मामूली बात पर बहस हो गई थी। उस समय तो आरोपी नौकर चुपचाप सुनता रहा। लेकिन 25 अगस्त की देर रात को शराब के नशे में धुत्त होकर आरोपी ने सो रहे किसान चरन सिंह पर लक्कड़ के बाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। Ludhiana News

मृतक के बेटा और बहू अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे। पिता के चीखने की आवाज सुन कर जब परिवार वाले उठे तो आरोपी के हाथों में हथियार देखकर वह भी डर गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Bus Accident: पीआरटीसी बस पलटी, महिला की मौत

Road Accident: पेड़ से टकराई स्कूली बस, एक छात्र की मौत, पांच गंभीर
ग्रामीणों ने छह घंटें बाद खोला जाम, प्रिंसीपल व ड्राईवर गिरफ्तार

प्रशासन ने मृतक के परिवार को सौंपी एक लाख रुपये की सहायता राशि | Ludhiana News

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: मंगलवार सुबह जगराओं कस्बे के रायकोट रोड पर प्राइवेट स्कूल की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद करीब 6 घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला। मृतक की पहचान अखाड़ा गांव के रहने वाले गुरमन सिंह (7) के रूप में हुई है। घायलों में आकाशदीप कौर, सुखमन सिंह, गुरलीन कौर, अर्शदीप कौर और गुरसाहिब सिंह शामिल हैं। पांचों घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। Ludhiana News

एसडीएम गुरवीर सिंह कोहली ने सरकार की तरफ से परिवार को एक लाख रुपए आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस तरह के हादसे न हो, इसलिए 2 दिन मुहिम चलाकर स्कूल बसों की जांच की जाएगी। दो दिन जगराओं के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जगराओं सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक स्कूल की बस रायकोट रोड पर पड़ने वाले अखाड़ा गांव से छात्रों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। बस में करीब 25-30 छात्र सवार थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बस अचानक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के अंदर बच्चे दर्द से चीख रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बाकी घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीमें और बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए। माता-पिता गुरमन के शव को देखकर बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने रायकोट रोड पर जाम लगा दिया। तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रिंसीपल व ड्राइवर चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जगराओं के ट्रैफिक इंचार्ज कुमार सिंह के अनुसार हादसे वाली बस का कुछ दिन पहले ही नियमों की उल्लंघना के चलते चालान किया गया था। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

लावारिस कुत्तों ने व्यक्ति को नोच-नोचकर मार डाला
मायके गई पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गया था | Ludhiana News

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: घरेलू विवाद में लड़कर मायके गई अपनी पत्नी को मनाने पहुंचे व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलासिया भाईका के रूप में हुई है। मृतक की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका बेटा हरदीप मजदूरी करता है, जो शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद रहता था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। रविवार को उसका बेटा अपनी पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गए थे, वहां पर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। Jagraon News

उसकी मां ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें हरदीप की मौत हो जाने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक को लावारिस कुत्तों ने नोचने के साथ-साथ उसकी दोनों बाजुओं व टांगों से मास नोच कर खा लिया था। ऐसा लगता था कि शराब के नशे में बेसुध हुए युवक को पता ही नहीं चला कि उसको कुत्ते खा रहे है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से शव बरामद