Sudan news - Sach Kahoon Hindi

Sudan conflict update: सूडान में स्थिति अति गंभीर, बिगड़े हालात, हजारों हुए बेघर, राहत कार्य बाधित
संयुक्त राष्ट्र। सूडान के उत्तर दारफूर प्रदेश में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं, विशेषकर राजधानी एल फ़शेर पर नियंत्रण टूटने के बाद। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसियों के अनुसार, क्षेत्र में आम नागरिक लगातार हिंसा का सामना कर रहे हैं और सुरक्षा की स्थिति और अधिक बिगड़ रही है। Sudan conflict update

मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग जान बचाने के लिए एल फ़शेर छोड़कर लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित ताविला कस्बे में शरण ले रहे हैं। हालांकि, संघर्ष की वजह से एल फ़शेर में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभी भी संभव नहीं हो पा रहा है।

ताविला में संयुक्त राष्ट्र की टीमें और स्थानीय संगठन विस्थापित परिवारों का पंजीकरण कर रहे हैं, लेकिन वहां भी बुनियादी जरूरतों की भारी कमी है। ओसीएचए के अनुसार, टेंट, चिकित्सकीय सामग्री, दवाइयां, स्वच्छ पानी, भोजन और मनोसामाजिक सहायता जैसी अत्यावश्यक वस्तुएं पर्याप्त नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने बताया कि 26 से 29 अक्टूबर के बीच करीब 62,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। सुरक्षा जोखिमों और सड़कों पर बढ़ते हमलों के कारण यात्रा करना भी बेहद खतरनाक हो गया है। Sudan conflict update

इसी तरह उत्तरी कोर्डोफन राज्य में भी मानवीय संकट गहराता जा रहा है। आईओएम के आकलन के मुताबिक, इस सप्ताह बारा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों से लगभग 36,000 लोग विस्थापित हुए हैं। स्थानीय स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों को अपहरण, लूटपाट और फिरौती जैसी घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

ओसीएचए ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सूडान के लिए त्वरित और पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा तैयार की गई 4.2 अरब डॉलर की राहत योजना के लिए अब तक निर्धारित राशि का केवल एक छोटा हिस्सा ही प्राप्त हो सका है। गौरतलब है कि सूडान में जारी गृहयुद्ध ने आम नागरिकों की जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। लाखों लोग भूख, हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेल रहे हैं। Sudan conflict update

Sudan landslide 2025: सूडान में भीषण भूस्खलन, पूरा पहाड़ी गाँव धरती में दफ़न
1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत

Sudan landslide 2025: सूडान। पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में हुए विनाशकारी भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। विद्रोही संगठन सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (एसएलएम) के अनुसार इस हादसे में एक हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया है। Sudan landslide

एसएलएम ने अपने बयान में कहा कि लगातार कई दिनों से हो रही भीषण वर्षा के बाद रविवार को यह आपदा घटी। मार्रा पर्वत श्रृंखला के तरासिन गाँव में हुए इस भूस्खलन ने पूरे गाँव को मलबे में दबा दिया। प्रारम्भिक जानकारी के आधार पर अनुमान है कि गाँव के लगभग सभी निवासी इस त्रासदी का शिकार हो गए।

विद्रोही संगठन ने बताया कि “भारी और प्रचंड भूस्खलन” ने उस क्षेत्र को भी नष्ट कर दिया है, जो खट्टे फलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों से अपील की है कि वे मृतकों के शव निकालने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल सहयोग करें।

देश में गंभीर मानवीय संकट

उल्लेखनीय है कि सूडान इस समय सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच चल रहे संघर्ष से जूझ रहा है, जिसने देश को गंभीर मानवीय संकट में डाल दिया है। हालांकि एसएलएम इस संघर्ष से अधिकतर दूर रहा है, लेकिन मार्रा पर्वत क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर उसका नियंत्रण है।

दारफुर के गवर्नर मिन्नी मिन्नावी ने इस घटना को “सीमा से परे एक मानवीय त्रासदी” बताया। उन्होंने कहा कि यह आपदा इतनी बड़ी है कि इसे अकेले झेलना संभव नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया। गौरतलब है कि दारफुर का बड़ा हिस्सा पहले से ही संघर्ष और असुरक्षा के कारण अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों की पहुँच से दूर है। ऐसे में इस आपदा से प्रभावित क्षेत्र तक सहायता पहुँचाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। Sudan landslide

Jyoti Malhotra bail plea: जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर आई बड़ी अपडेट

Sudan Prison Drone Attack: सूडान की जेल पर ड्रोन हमला, 19 कैदियों की मौत, 45 घायल
Sudan Prison Drone Attack: खार्तूम (सूडान): सूडान के पश्चिमी भाग में स्थित उत्तर कोर्दोफान प्रांत के एल ओबैद नगर की केंद्रीय जेल पर शनिवार को ड्रोन द्वारा आक्रमण किया गया। इस हमले में कम से कम 19 बंदियों की मृत्यु हो गई तथा 45 से अधिक घायल हो गए। यह जानकारी एक चिकित्सकीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई है। एल ओबैद अस्पताल के एक चिकित्सक ने, पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर, बताया कि अस्पताल में 19 मृतकों के शव और 45 घायल लाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। Sudan Drone Attack

एक प्रत्यक्षदर्शी, जो उस समय जेल के समीप उपस्थित था, ने बताया, “तीन ड्रोन ने कुल पाँच मिसाइलें छोड़ीं, जिनमें से तीन सीधे जेल भवन पर गिरीं, विशेषकर उन स्थानों पर जहाँ बंदी रहते थे।” एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी कि, “जेल परिसर में अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है, और संभव है कि मृत और घायल लोगों की वास्तविक संख्या आधिकारिक आँकड़ों से अधिक हो।”

एसएएफ के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है

इस घटना पर अब तक किसी भी आधिकारिक संस्था द्वारा कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) ने हाल ही में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है, जिनमें एल ओबैद नगर भी शामिल है।

स्थानीय समाचारों के अनुसार, आरएसएफ ने बंदरगाह नगर पोर्ट सूडान पर लगातार सातवें दिन ड्रोन हमला जारी रखा। यह नगर मई 2023 से देश की अस्थायी प्रशासनिक राजधानी के रूप में कार्य कर रहा है। हालांकि, आरएसएफ की ओर से इस हमले के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2023 के मध्य से सूडान में एसएएफ और आरएसएफ के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यद्यपि सटीक आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, इस संघर्ष के कारण अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। Sudan Drone Attack

India-Pakistan ceasefire: भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट!

Sudan: जाएं तो जाएं कहाँ? हर तरफ कम पड़ रहा जहाँ! हर तरफ भारी बमबारी, हमलों में जा रही जान बेचारी
संयुक्त राष्ट्र। सूडान में जारी हिंसक संघर्ष के बीच जमजम विस्थापन शिविर पर हुए हमले के बाद वहां से जान बचाकर भागे लगभग चार लाख लोगों की दुर्दशा और भी बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी ने जानकारी दी कि अधिकतर विस्थापित लोगों ने जबरन दूसरे शरण शिविरों में शरण ली, लेकिन दुर्भाग्यवश वे भी बमबारी की चपेट में आ गए। Sudan News

Israel Gaza War: इज़राइली सेना का दावा,  हिज़बुल्लाह के शीर्ष कमांडर को ड्रोन हमले में किया ढेर

अधिकांश लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने चिंता जताते हुए कहा है कि जमजम शिविर तक फिलहाल कोई राहत पहुंचाना असंभव है। स्थानीय प्रशासन और राहत साझेदारों की रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र समूहों द्वारा अल-फशर और इसके आसपास के इलाकों, विशेषकर अबू शौक शिविर पर लगातार गोलाबारी जारी है। इस स्थिति में वहां रह रहे निर्दोष नागरिकों का जीवन गंभीर संकट में है।

जमजम शिविर से भागे अधिकांश लोग उत्तरी दारफुर की राजधानी एल फशर और तावीला जैसे सुरक्षित समझे जाने वाले स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। लेकिन ये शहर पहले से ही संघर्ष और तनाव की मार झेल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि तमाम सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद, मानवीय सहायता समूह तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। तावीला में आपातकालीन भोजन के रूप में करीब 1,700 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री वितरित की गई है। वहीं एल फशर में एक स्थानीय संगठन ने 10,000 से ज्यादा विस्थापित लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था शुरू कर दी है। Sudan News

विश्व खाद्य टीम राहत अभियान तेज करने की दिशा में काम कर रही

US Yemen Attack: यमन में अमेरिकी हमलों से हुई भारी तबाही! ईंधन बंदरगाह पर बमबारी में 38 की मौत

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों द्वारा तावीला में विस्थापितों की तत्काल ज़रूरतों और राहत के प्राथमिक उपायों को चिन्हित करने के लिए मानवीय मूल्यांकन का कार्य भी किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी कि विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की एक टीम सूडान की राजधानी खार्तूम पहुंच चुकी है, जो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत अभियान तेज करने की दिशा में काम कर रही है। डब्ल्यूएफपी का लक्ष्य आने वाले दिनों में लगभग दस लाख जरूरतमंदों तक खाद्य सहायता पहुंचाने का है।

इसके तहत गुरुवार को 14 ट्रकों का एक राहत काफिला, जिसमें 280 मीट्रिक टन से अधिक भोजन और पोषण सामग्री लदी थी, खार्तूम के दक्षिण में जबल अवलिया इलाके में पहुंचा। यह क्षेत्र सूडान के उन इलाकों में से एक है जहां भुखमरी और अकाल का सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जमजम शिविर समेत सूडान के कई हिस्सों में पहले ही भुखमरी और अकाल की स्थिति घोषित हो चुकी है। संघर्ष और असुरक्षा के बीच लाखों नागरिकों का जीवन संकट में फंसा हुआ है, जिन्हें तात्कालिक सहायता की बेहद आवश्यकता है। Sudan News

Shooting at Florida State University: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: फैली सनसनी

Sudan Attack News: सूडान में अर्धसैनिक बलों का हमला, 114 से अधिक नागरिक मारे गए
Paramilitary forces attack in Sudan: खार्तूम। सूडान में अर्धसैनिक बलों ने हमला कर 100 से अधिक नागरिकों को मार डाला। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में पश्चिमी सूडान में स्थित उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में दो शरणार्थी शिविरों पर रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमलों में 114 से अधिक नागरिक मारे गए। Sudan Attack News

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से जानकारी दी गई है। उत्तर दारफुर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इब्राहीम खातिर ने बताया कि शुक्रवार को जमजम शिविर पर आरएसएफ द्वारा किए गए हमले में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हुए। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को अबू शौक शिविर पर एक और हमला हुआ, जिसमें 14 और लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इब्राहीम खातिर ने यह भी बताया कि जमजम शिविर में मारे गए लोगों में रिलीफ इंटरनेशनल नामक गैर-सरकारी संस्था के 9 कर्मचारी भी शामिल हैं, जो शिविर में एक अस्थायी अस्पताल चला रहे थे।

अबू शौक शिविर पर आरएसएफ की भारी गोलाबारी में 40 नागरिक मारे गए

इमरजेंसी रूम नाम के एक स्वयंसेवी संगठन ने बताया कि शनिवार को अबू शौक शिविर पर आरएसएफ की भारी गोलाबारी में 40 नागरिक मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए। इन हमलों को लेकर आरएसएफ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 10 मई 2024 से अल फाशर में सूडान की सेना (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच भारी लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अप्रैल 2023 के मध्य से सूडान में एसएएफ और आरएसएफ के बीच जारी संघर्ष में अब तक 29,600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) एजेंसियों ने सूडान में मानवीय संकट के बेहद गंभीर होने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश में अकाल फैल रहा है और हिंसक टकराव जारी है जिसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को बलात्कार समेत अन्य दुर्व्यवहारो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दानदाता अब पीछे हट रहे हैं। Sudan Attack News

Punjab: सेवा की मिसाल, डेरा सच्चा सौदा के जांबाज़ सेवादारों ने समाना की भीषण आग में दिखाया जज्बा बेम…

Sudan Civil War: सूडान से आई बड़ी खबर! गृहयुद्ध पर बड़ी अपडेट!
सेना का राष्ट्रपति भवन पर फिर से कब्जा

दुबई/काहिरा। सूडानी सेना ने आज यानि शुक्रवार को खार्तूम के डाउनटाउन में राष्ट्रपति भवन पर दोबारा से पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। हाल के हफ्तों में सेना ने शहर में प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। खार्तूम पर फिर से कब्जा करना सेना के लिए एक बड़ी प्रतीकात्मक जीत है और संघर्ष में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। राष्ट्रपति महल का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व बहुत अधिक है। Sudan Civil War

राष्ट्रपति का महल खार्तूम के मध्य में है। यह वह क्षेत्र है जिसमें अधिकांश सरकारी मंत्रालय और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। सेना हाल के दिनों में भीषण लड़ाई के बीच लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं आरएसएफ शहर के कुछ हिस्सों में लड़ाई जारी रखे हुए है। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करना सेना के लिए बेशक एक बड़ी कामयाबी है लेकिन यह दो साल के संघर्ष का अंत नहीं है। आरएसएफ अर्धसैनिक बल अभी भी देश के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है, जिसमें पश्चिमी दारफूर क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शामिल है, जिसने पिछले दो वर्षों में सबसे घातक हिंसा देखी है।

कई पोस्ट में सैनिक हवा में अपनी बंदूकें लहराते, नारे लगाते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में सैनिकों को हवा में अपनी बंदूकें लहराते, नारे लगाते और राष्ट्रपति भवन के प्रवेश द्वार पर घुटने टेककर प्रार्थना करते हुए दिखाया गया। सूडान की सेना ने कहा कि उसने महल के अलावा, खार्तूम के मध्य में मंत्रालयों और अन्य प्रमुख इमारतों पर भी नियंत्रण कर लिया है। सेना के प्रवक्ता नबील अब्दुल्ला ने राज्य टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे बलों ने दुश्मन के लड़ाकू विमानों और उपकरणों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

बड़ी मात्रा में उपकरण और हथियार जब्त कर लिए। सूडान में अप्रैल 2023 से सूडानी आर्म्ड फोर्सेज (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच संघर्ष जारी है, जिसकी वजह से हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस संघर्ष के कारण दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा हुआ है। कई स्थानों पर अकाल और 50 मिलियन लोगों वाले देश में बीमारियां फैल गई है। Sudan Civil War

Nagpur Violence Update: नागपुर हिंसा पर आई बड़ी अपडेट! हुआ बड़ा खुलासा

Mosque Air Strike: मस्जिद पर हवाई हमला, 31 लोगों की मौत
Mosque Air Strike: खार्तूम (एजेंसी)। मध्य सूडान के गेजिरा प्रांत की राजधानी वाड मदनी में एक मस्जिद पर हवाई हमले में 31 लोग मारे गए। एक स्थानीय गैर-सरकारी समूह ने यह जानकारी दी। वाड मदनी प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘युद्धक विमानों ने शाम की नमाज के बाद शेख अल जेली मस्जिद और पड़ोसी इलाके अल-इम्तिदाद के आसपास के इलाकों में विस्फोटकों से बमबारी की।’’ Sudan News

समिति ने बताया कि इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। इनमें से 15 शवों की पहचान कर ली गयी, जबकि अन्य अज्ञात शवों की पहचान अब भी की जा रही है। गौरतलब है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के वाड मदनी से हटने के बाद दिसंबर 2023 में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गीज़ीरा प्रांत पर नियंत्रण कर लिया। गत 14 अक्टूबर को सशस्त्र संघर्ष स्थान और घटना डेटा परियोजना की एक रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के दौरान 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं। Sudan News

Israel-Hezbollah War: प्रमुख हसन नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी भी मारा गया!

Paramilitary forces attack: अर्धसैनिक बलों का हमला, 16650 लोग गंवा चुके जान!
Paramilitary forces attack: मध्य सूडान में 40 लोगों की मौत

खार्तूम (एजेंसी)। मध्य सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमले में 40 नागरिक मारे गए। गैर-सरकारी समूह अबू गौता प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा कि गिजिरा राज्य के अबू गौता क्षेत्र के गौज़ अल-नका गाँव पर आरएसएफ के हमले में 40 नागरिक मारे गए। Sudan News

बयान के अनुसार, आरएसएफ विस्थापित ग्रामीणों को मृतकों को दफनाने के लिए वापस लौटने से रोक रहा है, इसलिए गाँव में कई शव खुले में पड़े हैं। समिति ने नागरिक समाज संगठनों से आरएसएफ पर दबाव डालने का आह्वान किया है, ताकि वह निवासियों को गांव में प्रवेश करने और मृतकों को दफनाने की अनुमति दे। 15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इस संघर्ष के कारण 16,650 लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। Sudan News

Panna Dhawari Dam Accident: चप्पल क्या बही, चप्पलों के साथ ही दो जिंदगियाँ भी बह निकली!

खूनी संघर्ष से 822 लोगों के घरों में पसरा मातम, जानिये क्या है मामला
सूडान में  संघर्ष के दौरान मारे गये नागरिकों की संख्या 822 हुई | Khuni sanagharsh

खार्तूम (एजेंसी)। सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच सशस्त्र संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 822 हो गई है। सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने यह जानकारी दी। गैर सरकारी संगठन ‘डॉक्टर्स यूनियन’ ने एक बयान में कहा, “संघर्ष की शुरूआत के बाद से मरने वाले नागरिकों की संख्या 822 हो गयी है, जबकि 3,215 लोग घायल हुए हैं।” यूनियन ने बताया कि सबसे अधिक लोग राष्ट्रीय राजधानी खार्तूम, उत्तरी कोर्डोफन राज्य की राजधानी अल-ओबेद और पश्चिम दारफुर की राजधानी जिनीना में हताहत हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– जब नपा कार्यालय में अचानक आ धमके राज्य मंत्री, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

क्या है मामला | Khuni sanagharsh

चश्मदीदों ने बताया कि मंगलवार को सूडानी सेना और आरएसएफ लड़ाकों की इकाइयों के बीच खार्तूम के दक्षिण में जबरा इलाके और राजधानी के पूर्व में अकार्वीत, अल-ममौरा और अल-जेरैफ के इलाकों में संघर्ष हुआ। आरएसएफ ने मंगलवार को वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि उसने बहरी शहर में सूडानी सेना के प्रमुख शिविर अल-काद्रो शिविर पर कब्जा कर लिया है।

वहीं सूडानी सेना ने आरएसएफ के बयान को निराधार बताया है। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, “हमारे बलों ने अल-काद्रो शिविर पर नियंत्रण करने के लिए आरएसएफ के हमले के प्रयास को विफल कर दिया है और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है।” उल्लेखनीय है कि सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष चल रहा है।