Ghazipur news - Sach Kahoon Hindi

Ghazipur Road Accident: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से दो महिलाओं व मासूम बच्ची की मौत
गाजीपुर (एजेंसी)। Ghazipur News: गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और दो महीने की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता और एक वर्षीय बच्ची घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो महीने की बेटी शेजल, एक वर्षीय बेटी श्रेया तथा भाभी रितु देवी के साथ आजमगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। परिवार बाइक से सैदपुर के शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क पर गिरी काजल और रितु देवी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में काजल की गोद में मौजूद दो महीने की मासूम शेजल की भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में प्रतीक गिरि और उनकी एक वर्षीय बेटी श्रेया घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बस को कोतवाली के पास रोक लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक रितु देवी की कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया तथा परिजन सैदपुर के लिए रवाना हो गए।

एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं और एक दो महीने की बच्ची की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Indore News Update: सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा! सोनम के पिता ने किया ये दावा!
Indore News Update: गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने लगातार बढ़ते दबाव और जांच की प्रगति को देखते हुए रविवार देर रात नंदगंज थाने में स्वयं को कानून के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, ‘मेरी बेटी निर्दोष’ है। Indore News

इस हत्याकांड में सोनम समेत चार लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक डाल्टन पी. मारक ने जानकारी दी कि सोनम को विधिक प्रक्रिया के तहत मेघालय लाया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सोनम को वाराणसी-गाज़ीपुर मार्ग पर काशी ढाबे के पास देखा गया था। उसे प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

मामले की जांच लगातार जारी है

मेघालय पुलिस (Meghalaya Police) महानिदेशक इदाशीशा नोंग्रांग ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इस जांच में हुई प्रगति की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है और एक आरोपी अब भी फरार है।” Indore News

उल्लेखनीय है कि इंदौर निवासी नवविवाहित दंपती, राजा और सोनम रघुवंशी, 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग में अपने हनीमून के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। लगातार खोजबीन के बाद राजा का शव शिलॉन्ग के रियात अर्लियांग क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। घटनास्थल से एक चाकू भी मिला था, जिसे हत्या में प्रयुक्त हथियार माना जा रहा है।

राजा और सोनम की अचानक गुमशुदगी और फिर राजा की मृत्यु ने देशभर में हलचल मचा दी थी। दोनों परिवारों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से हस्तक्षेप की अपील की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

दंपती के साथ कुछ अन्य व्यक्ति भी यात्रा कर रहे थे | Indore News

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी के जीपीएस डाटा से यह संकेत मिला कि दंपती के साथ कुछ अन्य व्यक्ति भी यात्रा कर रहे थे। इसी आधार पर मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने दो आरोपियों को इंदौर से और एक को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ़्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया है और अब वह उत्तर प्रदेश पुलिस की निगरानी में हैं। उनके बयान दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मेघालय पुलिस ने जनता और मीडिया से आग्रह किया है कि वे धैर्य बनाए रखें और जांच प्रक्रिया को स्वतः चलने दें। यह घटनाक्रम इस जघन्य अपराध की तह तक पहुंचने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे न्याय की दिशा में आशाजनक प्रगति हुई है। Indore News

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़! लापता हुई सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर!

Uttar Pradesh: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, करंट से चार की मौत
गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में काशीदास पूजन के अवसर पर हुआ एक दर्दनाक हादसा चार लोगों की जान ले गया। घटना उस समय हुई जब पूजा स्थल पर मंडप तैयार करने के लिए हरे बांस लगाए जा रहे थे। इसी दौरान एक बांस ऊपर से गुज़र रहे हाईटेंशन विद्युत तार से स्पर्श कर गया, जिससे करंट पूरे मंडप में फैल गया। Ghazipur Accident

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया। एसडीएम सदर मनोज पाठक ने जानकारी दी कि बांस हरा होने के कारण उसमें नमी थी, जिससे वह विद्युत प्रवाह का माध्यम बन गया। हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार मऊ और गाजीपुर के अस्पतालों में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजन मंडप की तैयारी के लिए कुछ लोग बांस ला रहे थे, तभी बांस का ऊपरी भाग बिजली की तारों से छू गया। एक के बाद एक कई लोग करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को तत्काल मऊ के फातिमा अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। Ghazipur Accident

हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण और आसपास के थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और हर स्तर पर सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। Ghazipur Accident

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक करोड़ के ईनामी नक्सल…

Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
गाजीपुर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

ने रविवार को बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के यहां स्थित पैतृक निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोकसंवेदना प्रकट की। इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा मुख्तार के मौत को असामान्य बताते हुए हत्या और साजिश बताया। उन्होंने सरकार द्वारा गठित किसी भी न्यायिक जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए इस घटना कि जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग उठाई। Ghazipur News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश रविवार को हेलीकॉप्टर से यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा मुख्तार अंसारी घर पहुंचे। जहां मृतक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित सभी परिजनों से मिलकर अखिलेश ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा विधायक शोएब अंसारी ‘मन्नू’ भी अखिलेश के साथ रहे। अखिलेश के यूसूफपुर मोहम्मदाबाद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक व संगठन के लोग भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने मुख्तार अंसारी की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण व हत्या बताया। सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहाकि इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव अन्याय हो रहे हैं। बलिया में सूदखोर के दबाव में व्यवसाई की लाइव मौत, न्याय के लिए न्यायालय के सामने आत्मदाह जैसी तमाम घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम होता है। जो सरकार जनता को न्याय नहीं दे सके वह सरकार जनता की नहीं हो सकती। वहीं उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बताते हुए कहाकि यह पिलर भी आज खतरे में है। सही खबरें दिखाने पर पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता है। इसके साथ ही पत्रकारों पर किसी भी तरह से पुराने मामलों को उठाकर करवाई की जाती है।

अखिलेश ने जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर के बयान को बताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को लोकतंत्र का आखिरी चुनाव कराना चाहती है। ऐसे में मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस सरकार को उखाड़ फेंके, जिससे देश में लोकतंत्र जिंदा रहे। अखिलेश ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में अंसारी परिवार के साथ हैं और वह उनका दुख बांटने आए हैं। सरकार द्वारा गठित जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। पूरी घटना की सच्चाई को सभी लोग जानते हैं, खुद सरकार भी जानती है। लेकिन वह सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच से ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। Ghazipur News

यह भी पढ़ें:– एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिये क्या है मामला
मीर हसन पर जानलेवा हमले के आरोप से मुख्तार दोषमुक्त

Ghazipur (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में बुधवार को पूर्व विधायक Mukhtar Ansari को दोषमुक्त करार दिया। गौरतलब है कि 24 नवम्बर 2009 को मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के गांव लिकपुरा निवासी मीर हसन अपने घर के पास सड़क पर सुबह टहल रहे थे कि बदमाशों ने उन पर गोली चलायी थी। गोली उनके कनपट्टी के बगल से निकल गई। हमलावरों में एक सोनू यादव ने पहचान लिए जाने के बाद धमकी दी थी कि दो दिन के अंदर जेल में जाकर मुख्तार अंसारी से मिल लो नही तो पूरे घर वालो को मार देंगे।

क्या है मामला | Mukhtar Ansari

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विवेचना उपरांत आरोपी सोनू यादव और Mukhtar Ansari के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया। विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नीरज श्रीवास्तव ने कुल चार गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश (एमपी एमएलए) दुर्गेश की अदालत ने मुख्तार अंसारी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। फैसले के समय मुख्तार अंसारी जरिये वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित रहे।