Airbnb Report - Sach Kahoon Hindi

Airbnb Report: भारतीय हुए दुनियाभर में सफर के लिए तैयार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विदेश जाने वाले भारतीय यात्रियों के (Airbnb Report) बीच यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और विभिन्न यूरोपीय देश सबसे लोकप्रिय जगहों के तौर पर उभरे हैं और वर्ष 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले वर्ष 2023की समान अवधि में भारतीय यात्रियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए की जाने वाली रातों की बुकिंग की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

Airbnb ने आज इस संबंध में आंकड़े जारी करते हुये कहा कि भारतीय यात्रा की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है और भारतीय अब विदेश के साथ ही घरेलू यात्रा भी अधिक करने लगे हैं। लोग देश के वभिन्न स्थानों पर यात्रा का आनंद उठाना चाह रहे हैं और वे इस बीच अलग-अलग शहरों की खास जगहों और पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने के विकल्प तलाश रहे हैं। सबसे ज्यादा बुक की जाने वाली जगहों में गोवा शीर्ष पर रहा, इसके बाद बेंगलुरू, पुणे, दिल्ली और कुल्लू का नंबर है।

भारत में बुक की जाने वाली रातों की संख्या (Airbnb Report) महामारी से पहले के वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2022 में 70 फीसदी तक बढ़ चुकी है, जबकि भारत में घरेलू स्तर पर रातों की बुकिंग की संख्या लगभग 110 फीसदी बढ़ चुकी है। एयरबीएनबी ने यह भी पाया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच भी भारत आने को लेकर उत्साह बढ़ रहा है और वे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का हिस्सा बनना चाहते हैं। भारत आने वाले एयरबीएनबी के अतिथियों में सबसे ज्यादा अमेरिका से आए, इसके बाद यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, आॅस्ट्रेलिया और कनाडा का नंबर है।

एयरबीएनबी के भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, हॉन्ग कॉन्ग (Airbnb Report) और ताइवान के लिए महाप्रबंधक अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा, ‘यात्रा को लेकर हमें जो उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे उपयोगी संबंध स्थापित करने का जबरदस्त अवसर पैदा होता है। इससे भारतीय यात्रियों के बीच नई जगहों के बारे में जानने और यादें सहेजने को लेकर उनका बढ़ता आत्मविश्वास और उनकी इच्छा झलकती है।

मेजबानों की हमारी शानदार कम्युनिटी के साथ-साथ हम (Airbnb Report) भारत के लिए रहने के लिहाज से अलग-अलग तरह के विकल्प सुनिश्चित करना चाहते हैं जो यात्राओं में आ रही तेजी को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा, हम जिÞम्मेदार तरीके से यात्रा करने से जुड़ी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने में मदद कर रहे हैं, ताकि लोगों को स्थानीय समुदाय से सहज तरीके से जुड़ने और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनने का मौका मिले। हम सरकार और उद्योग से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, ताकि यात्रा के क्षेत्र में हो रहे सुधार को गति दी जा सके और उसे उचित सहयोग दिया जा सके।