Job Fair - Sach Kahoon Hindi

Job Fair: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित 20वें रोजगार मेले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नव चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित 20वें रोजगार मेले में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नव-नियुक्त अभ्यर्थी एवं उनके परिजन, युवा शक्ति तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

रोजगार मेला से 12.75 लाख युवाओं को नौकरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों एवं संगठनों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं को संबोधित भी किया। 20वें रोजगार मेले के साथ विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं की संख्या लगभग 12.75 लाख हो गई है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सभी नव-नियुक्त युवाओं और उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके जीवन में नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों का शुभारंभ है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं को नियुक्ति के अवसर मिल रहे हैं, वहीं कौशल विकास के माध्यम से उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के साथ ही सरकार उन्हें उद्यमिता और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी आवश्यक अवसर, मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करा रही है। आज देश का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन रहा है।

सेवाभाव के साथ करें अपने दायित्वों का निर्वहन: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकारी सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश और नागरिकों की सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नव-नियुक्त युवा अपनी प्रतिभा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का राष्ट्र निर्माण में प्रभावी उपयोग ही विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए नई शुरुआत के साथ उनके परिवारों के लिए भी खुशी और गर्व का अवसर है।

Job Fair 2026: 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी! PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली (एजेंसी)। Job Fair 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को 20वें रोजगार मेले में दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा।

नव नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय इत्‍यादि शामिल हैं।

रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का निरंतर ध्यान है। इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्‍यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

इससे पहले 23 मई को 19वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था। इस मेले में रोजगार 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया था।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा था कि भारत के युवा 'विकसित भारत' की ओर बढ़ रही यात्रा को गति देने में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'रोजगार मेला' युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत भी दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले और उनका सामर्थ्य खिल उठे।

साथ ही साथ मैं चाहता हूं कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले। स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, हरित हाइड्रोजन और टिकाऊ विनिर्माण से जुड़े क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे जुड़ी साझेदारी एक नई अर्थव्यवस्था के नए अवसर के दरवाजे खोल रही हैं। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ 'ग्रीन ट्रांजिशन एंड सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी' में भी सहयोग बढ़ रहा है। ये भारत को क्लीन मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी फ्यूचर इंडस्ट्री में मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ये संकल्प, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आज देश अलग-अलग क्षेत्र में निवेश कर रहा है और इस निवेश से देश के युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर बन रहे हैं।

Rojgar Mela News: कल लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा अमर उजाला पब्लिकेशन सहित कई कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक (ग्रेजुएट) योग्यता रखने वाले युवा भाग लेकर सहायक मैनेजर, फील्ड सेल्समैन, वैलनेस एडवाइजर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी से अपील है कि वे 10 अगस्त को बालाजी कॉलोनी, गली नंबर-5 में स्थित जिला रोजगार कार्यालय कैथल पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं।

Rojgar Mela: जुलाना में लगा रोजगार मेला, रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 19 विभाग रहे मौजूद
जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Julana News: कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में अंतोदय रोजगार मेला लगाया गया। जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि शिविर में 3025 लोगों को निमंत्रण दिया गया था। रोजगार मेले में 19 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा अनुसूचित जातियां एवं विकास निगम, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिन परिवारों की आमदनी एक लाख से नीचे हैं उनकी आमदनी को बढाकर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Julana News: राजकीय कॉलेज लगे रोजगार मेले में पहुंचे लोग।

Job Fair News: सुनाम में 20 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Job Fair: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सूबे के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मुहैया करवाने और एक अच्छा माहौल सृजित करने की वचनबद्धता के तहत सुनाम में 20 जुलाई 2026 को एक विशाल मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सूबे के युवा लड़के-लड़कियों को इस सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय दौरान पंजाब सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में ही 68,000 से अधिक नौकरियां बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ प्राइवेट इंडस्ट्री (निजी उद्योग) भी युवाओं के रोजगार का एक बहुत बड़ा जरिया है, जिसको मुख्य रखते हुए सरकार द्वारा लगातार रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों उद्योग विभाग और रोजगार उत्पत्ति विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर सुनाम ऊधम सिंह वाला की पवित्र धरती पर यह मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला महाराजा पैलेस, सुनाम-पटियाला रोड, सुनाम में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।

इसमें 18 साल से 50 साल तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। योग्यता और तजुर्बे के अनुसार 12,000 रुपए से लेकर 42,000 रुपए प्रति माह तक की तनख्वाह दी जाएगी। इस रोजगार मेले में देश और सूबे की 100 से अधिक बड़ी और नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैंैं। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे मेले में आते समय अपने सभी असली सर्टिफिकेट और जरुरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि कंपनियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार मौके पर ही नौकरी दे दी जाए। शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं : सोनालिका, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, के.आर.बी.एल, अवानी, ए.पी. आॅर्गेनिक्स, मैक्स, नाहर स्पिनिंग।

Job Fair News: प्रदेश के 148 युवाओं को मिला ऑफर लेटर
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Rozgar Mela News: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 19 देशों और लगभग 50 स्वदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। युवाओं के इंटरव्यू के बाद मौके पर ही 148 को आॅफर लेटर दिए गए। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया। विदेशी कंपनियों में आस्ट्रेलिया, यूएई, जीसीसी, कतर, ओमान, जर्मनी, कनाडा, दुबई, सऊदी अरब, वेयतनाम, फ्रांस, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, हांगकॉग, यूएसए सहित 19 देशों की कंपनियां शामिल रही।

रोजगार मेले में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी हंै। 2014 से प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार दिए जाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसको मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश की इस खूबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग प्रदेशों में प्रशंसा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुखिया के पद पर शपथ लेने से पहले लगभग 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग पत्र जारी किए थे, जबकि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरियों के लिए बोलियां लगती थी। खर्ची और पर्ची की जरुरत होती थी। सुधा ने कहा कि पहले युवाओं को अलग-अलग रास्तों से विदेश जाना पड़ता था, अब सरकार ही युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवा रही है। जहां पर युवाओं का खर्च भी नामात्र होता है और उन्हें विदेश में रहकर काम करने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने देश व प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्टों के साथ तरक्की की तरफ से लेकर गए हैं।

आज युवाओं के सामने अपने कौशल को देखने का मौका: उपायुक्त मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। आज युवाओं के सामने अपने कौशल को दिखाने का मौका है। इंटरव्यू के समय वो अपनी क्षमता को दिखाकर रोजगार को हासिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। अब आगे आने वाले समय में एक मासिक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, अंबाला मंडल रोजगार अधिकारी नरपिंद्र सांगवान, जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी, आईटीआई प्रिंसिपल जगमोहन, यमुनानगर जिला रोजगार अधिकारी अरुण कुमार, एईओ एसबी त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।

Rozgar Mela News: रोजगार मेले के दौरान युवाओं के साथ बातचीत करते सुभाष सुधा व डीसी मीणा।

Rojgar Mela: सरकारी महिला आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को सम्मानजनक रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 360 बाइट्स टेक वेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊंचागांव, फरीदाबाद में एक सफल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कोपा ट्रेड की 50 से अधिक नव-उत्तीर्ण एवं पूर्व प्रशिक्षित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से स्थानीय फरीदाबाद क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रही युवतियों के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। रोजगार मेले दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित एमएनसी एवं कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें तत्काल रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

चयनित छात्राओं को डाटा इंटरी ऑपरेटर, टाइपिस्ट, एमआईएस एग्जीक्युटिव सहित विभिन्न कार्यालयी एवं प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। इस आयोजन के माध्यम से कुल 22 छात्राओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 16,850 से 26,501रूपए प्रतिमाह तक नेट टेक-होम वेतन वाले रोजगार अवसर प्रदान किए गए। यह उपलब्धि स्थानीय युवतियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें संगठित क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जसमीन सिंह (हेड-डिलीवरी) एवं हिमांशु गक्खड़ (टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट-नॉर्थ इंडिया), 360 बाइट्स टेक वेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोनों अधिकारियों ने सीमा (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी-टीपीओ) का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं छात्राओं के प्रति समर्पण के कारण यह रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ, प्रशिक्षकों एवं छात्राओं का भी सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Rojgar Mela: सरकारी गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 41 को मिला रोजगार
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 360 बाइट टेक वेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरकारी गलर्स आईटीआई, फरीदाबाद में  एक सफल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रशिक्षित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के दौरान विभिन्न सेक्टर्स के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें योग्य छात्राओं का चयन कर उन्हें आॅफर लेटर प्रदान किए गए।

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों 24 छात्राओं का चयन ब्युटी व वेलनस सेक्टर में 10 छात्राओं का चयन कोपा में डाटा इंटरी आप्रेटर में पद हेतु व 7 छात्राओं का चयन अपेरेल में सविंग मशीन आप्रेटर पद हेतु। इस प्रकार कुल 41 छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए, जो महिला रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सफल आयोजन में 360 बाइट की ओर से हेड डिलीवरी जेसमिन सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा।

Rojgar Mela: पंजाब के इस जिले में 10 मार्च को रोजगार मेला लगेगा
आई.टी.आई. मानसा में रोजगार मेला 10 मार्च को

मानसा (सच कहूँ न्यूज)। Rojgar Mela News: सरकारी आई.टी.आई. मानसा में 10 मार्च, मंगलवार को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के प्रिंसिपल गुरमेल सिंह माखा ने बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योग भाग लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्राइडेंट इंडस्ट्रीज, एल एंड टी कंपनी, पेप्सी इंडस्ट्रीज, एंबर एंटरप्राइज इंडिया लिमिटेड, जगतजीत इंडस्ट्रीज तथा पाल एग्रो इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां इस मेले में भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगी। Job Fair News

प्रिंसिपल गुरमेल सिंह माखा ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित प्रशिक्षुओं को संबंधित उद्योगों की ओर से अच्छा वेतन पैकेज और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले प्रशिक्षु अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की प्रतियां अपने साथ अवश्य लेकर आएं। Job Fair News

Job Fair in Sirsa: सरसा के विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरी अवसर! ITI में लग रहा है रोजगार मेला!
Job Fair in Sirsa: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आगामी 9 फरवरी को प्रात:10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। Sirsa Job Fair

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कम सहायक शिक्षुता सलाहकार राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले मे 15 कंपनियां भाग ले रही है, जिनमें डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, यूएनओ मिंडा प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, ऐसिन आॅटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रोहतक, यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पाथरेड़ी राजस्थान, हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज हापुड़ उत्तर प्रदेश, सिरमा एसजीएस गुरुग्राम, आॅटोलिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जर, सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) ग्रेटर नोएडा, इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड सरसा, डिवाइन एरा स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, शिल्पा मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सरसा शामिल है।

उन्होंने बताया कि ये कंपनियां शिक्षुता प्रशिक्षण एंव रोजगार के लिए आ रही है। इस मेले में 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई पास शुद्धा छात्र-छात्राएं रोजगार व शिक्षुता के लिए भाग ले सकती है। अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरसा में संपर्क कर सकते हैं। Sirsa Job Fair

Rozgar Mela: इन 61 हजार युवाओं की हो गई मौज, पीएम मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को यहां रोजगार मेले में देश के 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र प्रदान किये और समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में अपनी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को दोगुना किया है। मोदी ने इन नियुक्ति पत्रों को ‘नेशन बिल्डिंग इनविटेशन लेटर’ और विकसित भारत के निर्माण को गति देने वाला संकल्प पत्र करार देते हुए कहा कि वर्ष 2026 का यह आरंभ युवाओं के जीवन में नई खुशियों और नई वसंत की शुरूआत लेकर आया है। Rozgar Mela

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड पर करने के लिए शुरू किया गया रोजगार मेला अब एक संस्थान बन चुका है, जिसके जरिए लाखों युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां मिली हैं। आज देश के 40 से अधिक स्थानों पर यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां से युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा पिछले 10 वर्षों की तुलना में भारत में ढाई गुना से अधिक विदेशी निवेश आया है, जिसका सीधा अर्थ यह हुआ कि देश में युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर हैं। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि और आॅटो उद्योग की तेज प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा कि 2025 में दो पहिया वाहनों की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंचना देश की बढ़ती क्रय शक्ति को दशार्ता है।

नारी शक्ति के बढ़ते योगदान पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के आयोजन में 8,000 से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी करीब दो गुनी हुई है और महिला स्वरोजगार की दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में महिला संस्थापकों और निदेशकों की बढ़ती संख्या को देश के लिए शुभ संकेत बताया। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र देते हुए उन्हें अपने कार्यस्थल पर छोटे-छोटे सुधार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ‘ईज आॅफ लिविंग और ईज आॅफ डूइंग बिजनेस’ को स्थानीय स्तर पर सरकारी कर्मचारी की नियत से ही ताकत मिलती है। उन्होंने युवाओं से आई-गॉड कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर खुद को लगातार अपग्रेड करने का आह्वान किया। मोदी ने अंत में विश्वास जताया कि इन्हीं युवाओं के माध्यम से 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। Rozgar Mela

Job Fair: आईटीआई सोहना में जॉब मेला 28 को
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Rojgar Mela: निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पंचकूला के निदेर्शानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना में प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक की अध्यक्षता में 28 जनवरी को सुबह 10:30 बजे एक जॉब मेला/कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चार विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अपनी जरूरतों के हिसाब से फिटर, मशीनिस्ट आदि व्यवसायों के लिए आईटीआई पास शुदा व फाइनल परीक्षा देने वाले छात्रों की अप्रेंटिशिप/प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपना बायो डेटा तथा अन्य सभी संबंधित दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई पास का प्रमाण-पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि साथ लेकर आए। Job Fair

यह भी पढ़ें:– PM Svanidhi Credit Card: पीएम मोदी ने विकास योजनाओं की सौगात दी, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च