Sydney - Sach Kahoon Hindi
सिडनी (एजेंसी)। आॅस्ट्रेलिया ने लेग स्पिनर तनवीर सांगा को भारत के खिलाफ होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 के लिए एडम जम्पा की जगह टीम में शामिल किया गया है। 23 वर्षीय सांगा बीबीएल में सिडनी थंडर्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक कुल सात अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं लेकिन 2023 के बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। अपने पर्दापण मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 रन देकर चार विकेट लिए थे। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच हुए तीन एकदिवसीय मैचों में कुल सात विकेट लिए थे। साथ ही एकदिवसीय कप के चार मैचों में वह 10 विकेटों के साथ न्यू साउथ वेल्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
जम्पा निजी कारणों से टी-20 सीरीज के शुरूआती मैच में उपलब्ध नहीं हैं। जम्पा की पत्नी हैरिएट जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यात्रा की लंबी दूरी के कारण जम्पा भारत के खिलाफ हुई एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने हिस्सा लिया और प्लेयर आॅफ द मैच भी बने। वह आॅस्ट्रेलिया पुरूष टीम के सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को 57 रनों से हराया
सिडनी। बेथ मूनी (75) रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद जॉर्जिया वेयरहैम (तीन विकेट) और अलाना किंग (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सोमवार को पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 57 रनों से हरा दिया हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र चार रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। मैया बाउचियर और डेनिएल वायट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद सोफिया डंकली ने नेट साइबर ब्रंट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। नेट साइबर ब्रंट (20) को अलाना किंग ने बोल्ड आउट किया। कप्तान हीथर नाइट (18), एमी जोंस (12), सोफी एकल्सटन (13) रन बनाकर आउट हुई। सोफिया डंकली ने इंग्लैंड के लिए 30 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए (59) रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 16 ओवर में 141 के स्कोर पर समेट कर 57 रनों से मुकाबला जीत लिया। 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन विकेट और अलाना किंग ने दो विकेट लिये। मेगन शूट, किम गार्थ, ऐनाबेल सदरलैंड और तालिया मैक्ग्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिये बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहैम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए (40) रन जोड़े। चौथे ओवर में लॉरेन बेल ने जॉर्जिया वेयरहैम (21) को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (25) रनआउट हुई। एलिस पेरी (सात), ऐनाबेल सदरलैंड (तीन) रन बनाकर आउट हुई। कप्तान तालिया मैक्ग्रा ने नौ गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। ग्रेस हैरिस (14) रन बनाकर आउट हुई। बेथ मूनी ने 51 गेंदों में 11 चौकों की मदद से (75) रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 198 का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल और सोफी एकल्सटन ने दो-दो विकेट लिये। फ्रेया केंप और शार्लेट डीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Australia महिला टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया
सिडनी (एजेंसी)। एश्ली गार्डनर (तीन विकेट/नाबाद 42) के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान अलीसा हीली (70) रनों की शानदार पारी की बदौलत आॅस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड 204 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में फीबी लिचफील्ड (चार) का विकेट गवां दिया। उन्हें लॉरेन फाइलर ने आउट किया। इसके बाद नौवें ओवर में लॉरेन बेल ने एलिस पेरी (14) को पगबाधा आउट कर आॅस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। बेथ मूनी (28) को सोफी एकल्सटन ने आउट किया। ऐनाबेल सदरलैंड (10) बनाकर आउट हुई 32वें ओवर में शार्लेट डीन ने एक छोर थामे खड़ी कप्तान अलीसा हीली बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हीली ने 78 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए (70) रनों की पारी खेली। इसके बाद छठे विकेट के रूप में तालिया मैकग्रा (दो) रन बनाकर आउट हुई। एश्ली गार्डनर ने 44 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 42) रन बनाये। अलाना किंग (11) रन बनाकर नाबाद रही। आॅस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 38.5 ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।
इंग्लैंड की ओर से लॉरेन फाइलर और सोफी एकल्सटन ने दो-दो विकेट लिये। लॉरेन बेल और शार्लेट डीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। आज यहां इससे पहले आॅस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में मैया बाउचियर (नौ) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान हीथर नाइट ने टैमी बोमॉन्ट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। सदरलैंड ने टैमी बोमॉन्ट (13) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़। नेट साइबर ब्रंट (19), हीथर नाइट (39), डेनियल वायट (38), ऐमी जोंस (31) सोफी एकल्सटन (18) रन बनाकर आउट हुई। आॅस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की पूरी टीम 43.1 ओवर में 204 के स्कोर पर सिमट गई। आॅस्ट्रेलिया की ओर से एश्ली गार्डनर ने तीन विकेट लिये। किम गार्थ, ऐनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग को दो-दो विकेट मिले। डर्सी ब्राउन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Champions Trophy: चोटिल कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय
सिडनी (एजेंसी)। Champions Trophy 2025: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान टखने में लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय है। आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) ने गुरुवार को कहा कि चोटिल कमिंस श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे पर नहीं जायेंगे। इस दौरान वह पितृत्व अवकाश पर रहेंगे और आने वाले दिनों में उनके टखने का स्कैन किया जाएगा। स्कैन के बाद पता चल पायेगा कि वह 16 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की अगुवाई करेंगे या नहीं। Champions Trophy
ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने आज यहां श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पैट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, वह पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले सप्ताह उनके टखने का स्कैन होगा इसके बाद ही उनकी चोट की स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पायेंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन की रिपोर्ट देखने के बाद ही फैसला किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी और आॅस्ट्रेलिया का पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के साथ होगा। Champions Trophy
Australia: ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी भीषण आग पर तीन सप्ताह बाद काबू पाया गया
सिडनी (एजेंसी)। Sydney: आस्ट्रेलियाई के दक्षिण-पूर्वी प्रांत विक्टोरिया के जंगल में तीन सप्ताह से लगी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे अधिकारियों को मौसम ठंडा होने और बारिश के कारण काफी मदद मिली है। विक्टोरिया के अधिकारियों ने सोमवार को मेलबर्न से लगभग 230 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ग्रैम्पियंस नेशनल पार्क में लगी आग के लिए आपातकालीन चेतावनियों को कम कर दिया, क्योंकि बारिश होने के बाद अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में सफल रहे। आसपास के शहरों के खाली किए गए निवासियों को घर लौटने की अनुमति दे दी। Sydney
यहां रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सोमवार को गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। गत 16 दिसंबर को आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने नेशनल पार्क और आसपास के इलाकों में 76 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को जलाकर राख कर दिया है। आग से उत्पन्न खतरे के कारण दिसंबर के अंत में राष्ट्रीय उद्यान के अंदर और आसपास के समुदायों को खाली करने का आदेश दिया गया था।
आपातकालीन प्रबंधन विक्टोरिया ने कहा कि आग से चार घर और 40 बाहरी इमारतें नष्ट हो गईं तथा सैकड़ों जानवर मारे गए। घटना नियंत्रक पीटर वेस्ट ने ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम को बताया कि आग को बुझाने में अभी भी कई सप्ताह लग सकते हैं और इस बीच छोटी-मोटी आग भड़कने की संभावना है। सैकड़ों अग्निशामकों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया भर से पानी की बौछारें गिराने वाले विमान (वाटर बॉम्बर्स) कई सप्ताह से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें:– Indian Railway News: ‘‘जल्द ही 200 किमी. प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी भारतीय रेल!’’
IND vs AUS: भारत पहली पारी में 185 पर ढ़ेर, ऑस्ट्रेलिया का भी एक विकेट गिरा
सिडनी (एजेंसी)। IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को स्कॉट बोलैंड (चार विकेट), मिचेल स्टार्क (तीन विकेट) तथा पैट कमिंस (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आॅस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 185 रनों पर ढ़ेर करने के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय एक विकेट पर नौ रन बना लिये है। भारत के 185 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने के समय तीन ओवर में नौ रन पर एक विकेट गवां दिया। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख़्वाजा (दो) रन पर आउट कर भारत का पहली सफलता दिलाई। स्टंप के समय सैम कॉन्स्टास (नाबाद सात) क्रीज पर थे। IND vs AUS
इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 11 के स्कोर पर केएल राहुल (चार) का विकेट गवां दिये। उन्हें मिचेल स्टार्क ने कॉन्स्टास के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी जयसवाल (10) को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। शुभमन गिल (20) रन बनाकर आउट हुये। भारत का चौथा विकेट विराट कोहली (17) के रूप में गिरा। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भारत की लडखडाती पारी को संभाला। भारत ने चायकाल तक चार विकेट पर 107 रन बना लिये थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के बीच 48 रन की साझेदारी हुई है। यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी साझेदारी थी। IND vs AUS
चायकाल के भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पांचवां विकेट के रूप में ऋषभ पंत आउट हुये। उन्होंने 98 गेंदों में तीन चौके और छक्का लगाते हुए (40) रनों की पारी खेली। उन्हें बोलैंड ने आउट किया। रवींद्र जाडेजा (26), नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य), वॉशिंगटन सुंदर (14) और प्रसिद्ध कृष्णा (तीन) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 17 गेंदों में (22) रनों की पारी खेली। मोहम्मद सिराज तीन रन बनाकर नाबाद रहे। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय पारी 72.2 ओवर में 185 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। आॅस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट तथा मिचेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस ने दो और नेथन ने एक-एक विकेट लिया। IND vs AUS
यह भी पढ़ें:– पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार: राहुल
ऑस्ट्रेलियाई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद 4 सैन्यकर्मी लापता
सिडनी (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलियाई सैन्य हेलीकॉप्टर के क्वींसलैंड के तट पर लिंडमैन द्वीप के पास रात में पानी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चार सैन्यकर्मी लापता हैं।
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि आॅस्ट्रेलियाई सेना एमआरएच- 90 ताइपन हेलीकॉप्टर आॅस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, ‘एक्सरसाइज टैलिसमैन सेबर 2023’ के हिस्से के रूप में एक रात्रि प्रशिक्षण गतिविधि में भाग ले रहा था। इसी दौरान शुक्रवार देर रात इसके लापता होने की सूचना मिली। दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के चार सदस्य सवार थे और फिलहाल लापता हैं। विभाग ने कहा कि सैन्य और नागरिक खोज और बचाव विमान और जलयान वर्तमान में घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। प्रभावित कर्मियों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7
सिडनी (एजेंसी)। लॉयल्टी द्वीप समूह में शुक्रवार को Earthquake के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को तड़के 02:57 बजे लॉयल्टी द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गयी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र 37.7 किमी की गहराई में 23.229 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 170.694 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने बताया कि इस भूकंप से खतरनाक सुनामी की लहरें वानुअतु, न्यू कैलेडोनिया और फिजी के तटों के साथ अधिकेंद्र के 1,000 किमी के भीतर उठ सकती है।
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake
– भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
– बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
– कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
– अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
– वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
– भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
– भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
क्या होता है रिक्टर स्केल
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।