Life Insurance Corporation - Sach Kahoon Hindi
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 4 का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,01,370 करोड़ रुपए बढ़ा है। इस दौरान लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केटकैप में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। इसके अलावा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई), भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के मार्केटकैप में इजाफा हुआ है। वहीं, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और इन्फोसिस के मार्केटकैप में गिरावट हुई है। एलआईसी का मार्केटकैप सबसे अधिक 59,223.61 करोड़ रुपए बढ़कर 6,03,120.16 करोड़ रुपए हो गया है। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 19,589.54 करोड़ रुपए बढ़कर 7,25,036.13 करोड़ रुपए हो गया है। Mumbai News
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 14,084.20 करोड़ रुपए बढ़कर 10,58,766.92 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,462.15 करोड़ रुपए बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ रुपए हो गया है। बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करने वाली कंपनियों में टीसीएस शामिल है, जिसका मार्केट कैप 17,909.53 करोड़ रुपए घटकर 12,53,486.42 करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 7,645.85 करोड़ रुपए घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपए रह गया है। Mumbai News
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4,061.05 करोड़ रुपए से घटकर 5,70,146.49 करोड़ रुपए रह गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 2,605.81 करोड़ रुपए घटकर 10,31,262.20 करोड़ रुपए रह गया है। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 1,973.66 करोड़ रुपए घटकर 5,52,001.22 करोड़ रुपए हो गया और इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 656.45 करोड़ रुपए घटकर 6,49,220.46 करोड़ रुपए हो गया। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, पीएमआई, एफआईआई की गतिविधि और आने वाले वैश्विक आर्थिक आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा। Mumbai News
यह भी पढ़ें:– Terrorist attack in Colorado:अमेरिका के कोलोराडो में आतंकी हमला, कई घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
एलआईसी का धमाल, बनाए आपको मालामाल
रोजाना 45 रुपये बचाएं और 25 लाख पाएं
नई दिल्ली। एलआईसी (LIC) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से एक लुभावनी स्कीम ईजाद की है। जिसका नाम है जीवन आनंद पॉलिसी। इसमें निवेश करने के बाद ग्राहकों कोे अच्छा खासा रिटर्न मिलता है और वहीं मैच्योरिटी लाभ भी मिलता है। बता दें कि यह एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है। आइये जानते हैं इसके लाभ:-
यह भी पढ़ें:– एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे से चुकाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 लाख तक की बड़ी रकम पाने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 45 रुपये निवेश करने होंगे। एक महीने में 1358 रुपये और फिर मैच्योरिटी (Maturity) पर आपको मिलेगी एक बड़ी रकम। इस स्कीम के तहत आपको इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना होगा। 18 वर्ष की आयु सीमा से ऊपर तक कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है और लगातार 15 वर्षों तक निवेश करने पर आप बोनस के हकदार भी बन जाते हैं।
यह स्कीम 35 वर्षों तक की है। यानि आपको 35 वर्षों तक हर महीने 1358 रुपये निवेश करने हैं और 35 साल की मैैच्योरिटी पूरी होने पर आपको 25 लाख रुपये की बड़ी रकम मिलेगी। यही रकम अगर साल के हिसाब से बताएं तो आपके द्वारा बचाई रकम लगभग 16300 रुपये होगी।
आगे अगर बताएं तो 35 वर्षों तक लगातार हर साल 16300 रुपये निवेश करने पर कुल जमाराशि 5,70,500 रुपये जुड़ जाएगी। अब पॉलिसी टर्म (Policy Term) को देखें तो इसमें बेसिक सम निश्चित रूप से 5 लाख रुपये होंगे, जिसके साथ मैच्योरिटी का समय पूरा होने के बाद आपको इस रकम में रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल बोनस 11.50 लाख रुपये मिलेगा। बता दें कि एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में दो बार ग्राहक को बोनस दिया जाता है लेकिन इसके लिए पॉलिसी लगातार 15 वर्षों की होनी जरूरी है।
डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या चाहिएं:-
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर
पॉलिसी का फायदा | (LIC)
बता दें कि आपको इस स्कीम के तहत विभिन्न तरह के लाभ दिए जाएंगे, जिसमें आप दुर्घटना, मृत्यु और गंभीर बीमारी के समय बीमा राशि को बढ़ासकते हैं और निवेशक अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा भी सकते हैं। निवेशक की मृत्यु होने पर एलआईसी 125 प्रतिशत पैसे देती है।