Derabassi Gas Leak - Sach Kahoon Hindi

उद्योग ‘सुरक्षित’ हों
पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में एक Industries में गैस लीक होने से कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। इसी तरह कई दिन पहले लुधियाना में भी सीवरेज में कैमिकल डालने के कारण बनी जहरीली गैस के कारण 11 की मौत हो गई थी। फिलहाल मामले की जांच एक स्पैशल जांच टीम कर रही है। दरअसल, औद्योगिक शहरों में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही। कमोबेश, इसी तरह लुधियाना के एक खाली प्लांट से हजारों लीटर तेजाब लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला है। पंजाब में गैस लीक के हादसे निरंतर घटित होना चिंताजनक है।

यह मामला एक-दो घटनाओं की जांच के चलते केवल दोषियों को सजा व जुर्माना लगाने से समाधान होने वाला नहीं, बल्कि इस संबंधी एक सुदृढ़ व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि जानलेवा हादसे टल सकें। (Industries) फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों को इस बात की पूर्ण प्रशिक्षण व जानकारी दी जाए कि हादसा कब और क्यों होता है। साथ ही हादसे के दौरान बचाव के तरीकों की जानकारी भी समय-समय पर दी जाए। फैक्ट्रियों में कैमिकल की संभाल व जांच भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना किसी लापरवाही के करना आवश्यक है। लापरवाही व जानकारी के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए, यह संवेदनशील मामला है।

प्रशासन को भी अपनी जिम्मेवारी के प्रति सतर्क रहना चाहिए। वास्तव में नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने में कुछ विभागीय अधिकारी लापरवाह हो जाते हैं, जिस कारण अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती हैं। अधिकतर अधिकारी (Industries) का दौरा किए बिना कार्यालय बैठे-बिठाए ‘सब अच्छा’ का सर्टीफिकेट देकर अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ लेते हैं। फिर भी जरूरी है कि लोगों के चुने हुए नुमाइंदे सरपंच, पंच, एमसी, प्रधान, मेयर, विधायक व सांसद भी अपने-अपने क्षत्रों में नियमों की पालना करने को यकीनी बनाएं। यह भी जरूरी है कि समाज में वैज्ञानिक जागरुकता का संचार हो।

फैक्ट्रियों के नजदीक लोगों को भी हादसों के दौरान मानवीय स्वास्थय पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझने के लिए शारीरिक लक्ष्णों की जानकारी दी जाए। उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। आगामी समय में फैक्ट्रियों की गिनती और स्तर में वृद्धि होना तय है। सरकार को उद्योगों पर बल देने के साथ-साथ सुरक्षित उद्योग के प्रस्ताव पर भी कार्य करना चाहिए। भोपाल गैस त्रासदी को याद कर आज भी दिल कांप जाता है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ मानवीय हितों व सरोकारों को भी अहमियत दी जानी चाहिए।

Dera Bassi Gas Leak:- डेराबस्सी कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मजदूरों की हालत बिगड़ी
नहीं जागे अधिकारी, हो रही है गैस लीक की घटना बड़ी भारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के डेराबस्सी में एक कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से कई मजदूरों की हालत बिगड़ जाने का समाचार सामने आया है। बताया जा रहा है कि डेराबस्सी (Derabassi) के बरवाला रोड स्थित सौरव कैमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो वो तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकल आए। इस दौरान फैक्ट्री में करीब 50 मजदूर कार्य कर रहे थे। इस बारे में सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम, पॉल्यूशन विभाग और मैडिकल टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। लेकिन गैस लीक होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं अधिकारी भी इस मामले के बारे में कुछ कहने से गुरेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– एलआईसी का धमाल, बनाए आपको मालामाल

बता दें कि पिछले महीने की 30 अप्रैल को लुधियाना में गैस लीक (Ludhiana Gas Leak) होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे ही 11 मई को ही नंगल में गैस लीक की दूसरी घटना घटी थी जिसमें स्कूल के बच्चों और अन्य लोगों को गैस चढ़ गई थी। ऐसी घटनाएं घटने के बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। नतीजतन अब डेराबस्सी में गैस लीक हो गई है लेकिन अधिकारियों के कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि गैस कहां से लीक हुई है। शायद अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हैं।