Jannayak Janata Party - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े
राजस्थान की धरा चाहती है बदलाव, जेजेपी निभाएगी अहम भूमिका – दुष्यंत चौटाला | Rajasthan News

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 4 दिन रहे राजस्थान के दौरे पर, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

बीकानेर/चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) हर रोज मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में एक और पूर्व विधायक ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। शनिवार को बीकानेर में लूणकरणसर से विधायक रहे मनीराम सियाग अपने हजारों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सियाग और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। Rajasthan News

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनीराम सियाग जननायक चौ देवीलाल के पुराने साथी रहे हैं और इनके जेजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी चौ देवीलाल के बहुत सारे पुराने साथी हमारे साथ जुड़े है। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी रीटा सिंह सहित कई राजनीतिक लोग जेजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। Rajasthan News

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की धरा बदलाव चाहती है और इसके लिए जेजेपी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, माइनिंग, क्राइम, पेपर लीक माफिया के माध्यम से प्रदेश को लूटने का काम किया और आज जनता इसका जवाब मांग रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे पिछले चार दिनों में राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, नागौर और बीकानेर क्षेत्र के दौरे पर रहे हैं और इस दौरान स्थानीय लोगों का खासा प्यार, स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी का लक्ष्य है कि चाबी से विधानसभा का ताला खोलकर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए ताकि किसानों और युवाओं की उन्नति के लिए मजबूत कदम उठाया जा सके। Rajasthan News

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी के साथ नए-नए राजनीतिक लोगों के जुड़ने और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को हर दिन नई ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राजस्थान के 18 जिलों पर फोकस करते हुए चुनाव तैयारी कर रही है और इन जिलों में जल्द प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी, जो कि चुनाव तैयारियों को देखेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में जेजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान के लोगों को 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर सीकर में होने वाली ‘किसान विजय सम्मान दिवस’ रैली का निमंत्रण दिया।

बीकानेर पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी की राजस्थान इकाई डिप्टी सीएम को ऊंट पर बैठा कर सभा स्थल तक लेकर आई। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में शहीद स्मारक म्यूजियम सर्किल पर स्थापित शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनके शहादत दिवस पर नमन किया और शहीद कैप्टन याद में बने इंडोर कबड्डी मैट ग्राउंड का शुभारम्भ किया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने गांव पलाना में पहुंचकर शहीद हवलदार ओमप्रकाश सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Housing Board: दूसरे दिन 64.50 फीसदी ने दी आरएचबी की परीक्षा

जननायक जनता पार्टी राजस्थान में चुनावों की तैयारी में, करेंगे संगठन विस्तार: दुष्यंत चौटाला
खरखौदा, (हेमंत कुमार)। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओंं के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री-भतीजी को सुखमय विवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जजपा राजस्थान में चुनाव  लडऩे की तैयारियों में है, जिसके लिए तीस सीटों को चिन्हित किया गया है।

उप-मुख्यमंत्री Dushyant Chautala चौहान जोशी गांव में मास्टर दिनेश चौहान द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। नैन्सी शिक्षा निकेतन में आयोजित समारोह में उन्होंने मास्टर दिनेश चौहान की नव-विवाहित भतीजी नेहा चौहान को आशीर्वाद दिया। नेहा चौहान का विवाह 10 मई को हुआ, जिसमें उप-मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो सके थे। इसलिए वे समय मिलते ही आज उनको आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। इसके उपरांत उप-मुख्यमंत्री ने मुरथल गांव में अपने कार्यकर्ता सुरेंद्र के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री प्रियंका को सुखमय विवाहित जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री Dushyant Chautala ने आम जनमानस की समस्याओं और मांगों की सुनवाई भी की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की, जिसमें विशेष रूप से उन्होंने राजस्थान में संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह कहते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया कि जो पार्टी स्वयं निर्णय नहीं ले पा रही कि उसे किसके साथ गठबंधन में जाना है उस पर क्या कहना। साथ ही उन्होंने दीपेंद्र सिंह हुड्डïा के निकाय चुनाव से पीछे हटने संबंधी बयान पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव से कभी पीछे नहीं हटती। बीसी-ए के आरक्षण के निर्धारण होने पर चुनाव करवाये जायेंगे। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी इसकी प्रतीक्षा की गई थी।

इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री Dushyant Chautala ने मेधावी छात्रा नेहा पुत्री अनिल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। बढ़ मलिक गांव की निवासी नेहा ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 500 में से 483 (96.8 प्रतिशत) अंक लेकर राई खंड में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस अवसर पर डा. केसी बांगड़, जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, रणवीर दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, अजीत आंतिल, संदीप गहलावत, रमेश पहलवान, राजपाल सेवली, मास्टर दिनेश चौहान, मास्टर गुलशन चौहान, करतार सैनी, सतपाल सरपंच, बिजेंद्र काला, अमित चोपड़ा, अमित आंतिल, जयकुंवर सेवली, रमेश बड़ौली, संतलाल राणा, राममेहर राठी, आईटी सैल के पदम, जयभगवान सैनी, संजय, डोली चौहान, राजेश चौहान, संतू चौहान, रामेश्वर सरपंच, प्रेम सिंह, प्रदीप तथा ओमप्रकाश आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ड्रग्स के तंत्र को नष्ट करना अति आवश्यक: डॉ सुबोध दहिया