Rs 2000 Notes - Sach Kahoon Hindi
Rs 2000 Notes: मुम्बई। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2000 रुपये मूल्य के 97.96 प्रतिशत नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं। लेकिन अब भी 7261 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास हैं।
Bike Tips: बाइक स्टार्ट करते समय सुबह 95% लोग कर रहे ये गलती, 10 सकेंड बचाने में चक्कर में करवा रहे भारी नुकसान
अभी भी जमा करने का मौका | Rs 2000 Notes
इसके अलावा लोग अपने बैंक खातों में राशि जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं. बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। नवंबर, 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 रुपये के बैंक नोट लाए गये थे।
31 मार्च तक 500 रुपये के सर्वाधिक 5.16 लाख नोट मौजूद
आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च तक मात्रा के हिसाब से 500 रुपये के सर्वाधिक 5.16 लाख नोट मौजूद थे, जबकि 10 रुपये के नोट 2.49 लाख संख्या के दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में चलन में मौजूद बैंक नोटों के मूल्य और मात्रा में क्रमश: 3.9% और 7.8% की वृद्धि हुई। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह वृद्धि क्रमशः से 7.8% और 4.4% रही थी।
2000 के नोट को वापस लेने के बारे में रिपोर्ट का कहना है कि 2016 में नोटबंदी के बाद शुरू किए गए इस मूल्यवर्ग के लगभग 89% नोट 4 साल से अधिक समय से चलन में थे, लिहाजा उन्हें बदलने की जरूरत थी। इसके अलावा उन नोट का लेन-देन में आमतौर पर इस्तेमाल नहीं होता था।
2000 रुपये के 26000 से अधिक नकली नोट जब्त वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वापसी का नकली नोटों की पहचान पर भी असर पड़ा है। इस दौरान 2000 रुपये के 26000 से अधिक नकली नोट पकड़े गए जबकि एक साल पहले 9,806 नक़ली नोट चिह्नित किए गए थे, हालांकि 500 रुपये के पकड़े गए नक़ली नोटों की संख्या एक साल पहले के 91,110 से घटकर 85,711 रह गई। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक जनता के पास मौजूद 2000 रुपये के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोटों में से 97.7% 31 मार्च तक वापस कर दिए गए थे।
ई-रुपया का कुछ बकाया मूल्य 234.12 करोड़ रुपये पायलट आधार पर पेश की गई केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा CBDC यानी ई रुपया का कुल बकाया मूल्य 234.12 करोड़ रुपये आंका गया है जबकि मार्च 2023 में यह 16.39 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई ने मुद्रण पर 5,101 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 4,682 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। रिजर्व बैंक ने लोगों के बीच मुद्रा के उपयोग को लेकर एक सर्वेक्षण भी किया, इसमें 22,000 से अधिक उत्तरदाताओं ने संकेत दिए कि डिजिटल भुगतान के तरीके लोकप्रिय होने के बावजूद नकदी अब भी प्रचलित है।
Rs 2000 Notes: 2000 रुपये के नोट को लेकर आया नया अपडेट, जानें पूरी बात
मुम्बई। 2000 notes update: आरबीआई (Rbi) ने कहा कि 19 मई को घोषित 2,000 रुपये के बैंकनोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा के परिणामस्वरूप 2023 में 19 मई से 30 जून के बीच सीआईसी की वृद्धि में गिरावट आई, जब पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि 30 जून, 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त लगभग 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कर दिए गए हैं। 3 जुलाई को केंद्रीय बैंक ने कहा था कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 76 फीसदी नोट वापस आ गए हैं। 30 जून, 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 2.72 लाख करोड़ रुपये था।
87 प्रतिशत जमा हुए दो हजार के नोट | Rs 2000 Notes
नतीजतन, 30 जून को कारोबार की समाप्ति पर प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट 0.84 लाख करोड़ रुपये थे। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के कुल बैंकनोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं और शेष लगभग 13 प्रतिशत को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदल दिया गया है। आरबीआई बुलेटिन एक मासिक प्रकाशन है जो घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, लेकिन केंद्रीय बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
बीएसई का बाजारपूंजीकरण नये शिखर पर
देश की प्रमुख दिग्गज कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार में नये शिखर पर पहुंचने के साथ ही निवेशक भी मालामाल हो गये क्योंकि बीएसई के निवेशकों ने एक ही दिन में 507311 करोड़ रुपये की कमाई की है और बीएसई का बाजार पूंजीकरण 30359528.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। Rs 2000 Notes
देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 529 अंकों की तेजी लेकर अब तक रिकार्ड उच्चतम स्तर 66589.93 अंक के शिखर पर पहुंच गया। इस तेजी में बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले कारोबारी दिवस के 29852217.82 करोड़ रुपये से 507311.14 करोड़ रुपये बढ़कर 30359528.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले गत छह जुलाई को बीएसई का बाजार पूंजीकरण 30170635.89 करोड़ रुपये रहा था लेकिन इसके बाद यह गिरकर नीचे आ गया था।
एचडीएफसी बैंक को जून तिमाही में 30 फीसदी बढ़ कर 11,952 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में एक आधार पर 11,952 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बैंक ने आलोच्य तिमाही में कर्ज कारोबार तथा शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में अच्छी वृद्धि दर्ज की। बैंक की शुद्ध ब्याज आय में सालाना आधार पर 21.1 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई।
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा मुंबई में सोमवार को हुई बैठक में जून, 2023 में समाप्त तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट को मंजूदी। विज्ञप्ति के अनुसार 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही में एचडीएफसी बैंक की सकल गैर-निष्पादनकारी परिसंपत्तियाँ-एनपीए (अवरुद्ध ऋण) पिछली तिमाही की तुलना में बढ़ कर 1.17 प्रतिशत पर पहुंच गया जो मार्च 2023 में 1.12 प्रतिशत था। 30 जून 2022 की तिमाही में सकल एनपीए 1.28 प्रतिशत थीं। इस बार 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही में कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 15,912 करोड़ रहा। बैंक ने इस तिमाही के लिए 3,960 करोड़ रुपये के कराधान का प्रधान किया किया। बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध राजस्व एकल आधार पर 26.9 प्रतिशत बढ़कर 32,829 करोड़ रुपये रहा जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 25,870 करोड़ रुपये था।
Wrinkles Cause: ये हैं त्वचा के ढीलेपन के 9 मुख्य कारण, जानें उपाय
Rupee 2000 Note: कोर्ट के फैसले के बाद 2000 के नोट पर आया बड़ा अपडेट
दो हजार के 2.72 लाख करोड़ मूल्य के नोट वापस आए : आरबीआई
मुंबई (एजेंसी)। Rupee 2000 Note: रिजर्व बैंक (RBI) को दो हजार के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद से इस वर्ष के 30 जून तक 2.72 लाख करोड़ मूल्य के नोट वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक दो हजार के 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट प्रचलन में थे, जो 19 मई तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपए रह गए। इस वर्ष 19 मई को 2000 रुपए के नोट वापस लिए जाने की घोषणा की गई थी। Rupee 2000 Note
इस घोषणा के बाद से 30 जून 2023 तक बैंकों में दो हजार के 2.72 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट वापस आ गए। इस अवधि में दो हजार के प्रचलन में मौजूद कुल नोटों में से 0.76 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। इस तरह दो हजार के केवल 0.84 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट ही अब चलन में रह गए हैं। आरबीआई ने प्रमुख बैंकों से संग्रहित आंकड़ों के हवाले से बताया कि बैंकों में दो हजार के कुल नोटों में से 87 प्रतिशत जमा के रूप में वापस आए वहीं शेष 13 प्रतिशत नोट बदले गए हैं। दो हजार के नोट बदलने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
अगर आपके घर में रखा है 2 हजार का नोट तो यह खबर आपके लिए | Rupee 2000 Note
19 मई को, भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की कि 2000 रुपये के नोट चलन से वापस ले लिए जाएंगे। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा कि वे वैध मुद्रा बने रहेंगे और लोग 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं और/या किसी भी बैंक शाखा में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों के बदले उन्हें बदल सकते हैं। आरबीआई ने 30 सितंबर, 2023 तक बैंक नोट जमा करने या बैंकों में उन्हें बदलने का समय दिया है। आरबीआई गर्वनर शशिकांत दास ने कहा कि दो रुपये के नोट बैंकों में जमा करने से लोगों को कई तरह का फायदा मिलेगा।
आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रवाह में वृद्धि से बैंक जमा वृद्धि को मौजूदा 10.9 प्रतिशत से बढ़ावा मिलेगा और प्रचलन में मुद्रा (सीआईसी) कम हो जाएगी, जो 26 मई को समाप्त सप्ताह में घटकर 365 अरब रुपये रह गई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में भारत के अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने रॉयटर के हवाले से कहा, सीआईसी में गिरावट का कुछ हिस्सा 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
2000 के नोट पर दिल्ली होईकोर्ट का बड़ा फैसला
दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने 2,000 रुपये के नोटों (2000 Rupee Note) को प्रचलन से वापस लेने के भारतीय रिजर्व बैंक ((RBI) के फैसले के खिलाफ दायर याचिका सोमवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता वकील रजनीश भास्कर गुप्ता की याचिका को जनहित याचिका (पीआईएल) के रूप में खारिज कर दिया, जिसमें आरबीआई के फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें तर्क दिया गया था कि आरबीआई अधिनियम के अनुसार इस तरह का निर्णय लेने के लिए उसके पास स्वतंत्र प्राधिकार का अभाव है।
अगर आपके घर में रखा है 2 हजार का नोट तो यह खबर आपके लिए
अब ये नोट भी गया:- बीते दिनों की बात हुआ 2000 का नोट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। नोटबंदी के फैसले के बाद अब एक बार फिर 2000 (Two Thousand) के नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने नया अपडेट जारी किया है। अब आरबीआई किसी भी बैंक को ₹2000 के नए नोट सप्लाई नहीं करेगा। बल्कि पहले से चले आ रहे ₹2000 के नोट लीगल टेंडर जारी रहेंगे। हालांकि जैसे ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट वापस लेने के निर्देश जारी किए तो लोगों में यह अफवाह फैल गई कि 2000 का नोट नोटबंदी की तरह बंद कर दिया गया है। परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है देश के किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में डरने की जरूरत नहीं है।
आरबीआई के निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 2000 (Two Thousand Note) का नोट अभी भी वैध मुद्रा बना रहेगा। लेकिन आरबीआई न तो किसी भी बैंक को 2000 के नए नोट जारी करेगा और बैंक भी किसी भी ग्राहक को 2000 के नए नोट नहीं देगा। पर जिस किसी के पास भी 2000 के नोट हो उसे सभी बैंक पहले की तरह स्वीकार करेंगे। इसी तरह यह नोट लीगल टेंडर के रूप में देश के सभी टोल टैक्स व बाजारों में भी चलते रहेंगे। निजी व सरकारी दफ्तरों में भी फीस के रूप में इस नोट को अस्वीकार नहीं किया जाएगा।