Two Thousand Note - Sach Kahoon Hindi

नोटबंदी में बैंक रखें आमजन की सुविधा का ध्यान
जैसा कि हर किसी को आशंका थी कि (Two Thousand Note) कभी भी बंद हो सकता है। यह आशंका सही साबित हुई। 2016 में अचानक से 1000 और 500 रुपये के नोट बंदी की घोषणा ने पूरे देश में हलचल बढ़ा दी थी। सरकार का तर्क था कि इससे काला धन वापिस आएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि 1000 और 500 रुपये के नोट सभी ने नई करंसी में बैंकों से बदलवा लिए। उस समय आमजन को यही आशंका थी कि अब काला धन नए 2000 रूपये के नए नोट के रुप में जमा होगा, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर काफी हो-हल्ला मचाया। आमजन की यह आशंका सही भी थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नोटबंदी का यह निर्णय बेशक देशहित में था लेकिन इस निर्णय के क्रियान्वयन में कुछ खामियों की वजह से इससे होने वाले लाभ व उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो सकी। नोट बदलवाने में जनता को हालांकि बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन आम जनता ने इन परेशानियों की परवाह नहीं की, केवल इस उम्मीद के साथ कि इससे काला धन बाहर आएगा और देश को लाभ होगा। लेकिन जनता को निराशा हाथ लगी। इस बार (Two Thousand Note) बंद 2016 की नोटबंदी जैसा नहीं है क्योंकि यह नोट सिर्फ चलन से बाहर हुआ है। लेकिन लीगल टेंडर बना रहेगा।

बैकों में अब इस नोट को 30 सितंबर तक बदला जा सकेगा लेकिन खाते में कभी भी जमा किया जा सकता है। जहां तक देश की अर्थव्यवस्था की बात है तो वित्त सचिव टीवी सोमनाथन का कहना है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि देश में डिजीटल लेनदेन के बढ़ने की वजह से (Two Thousand Note) का उपयोग कम हुआ है। इलेक्ट्रोनिक लेनदेन की वजह से उच्च मूल्य वर्ग के नोट रखने की आवश्यकता अब नहीं है। वैसे भी नकली करेंसी, डैमेज करेंसी भी इस नोट को बंद करने की एक बड़ी वजह है।

हालांकि मध्यम व निम्न वर्ग के कम ही लोगों के पास यह करेंसी होगी, फिर भी 2016 की तरह लोगों को नोट बदलवाने में कोई परेशानी न आए इसके लिए सरकार को उचित प्रबंध करने चाहिए। आरबीआई ने भी अपने सर्कुलर में कहा है कि बैंकों को सीनियर सिटीजन और विकलांगों के लिए नोट बदलने की खास व्यवस्था करनी चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। आम तौर पर सरकारी बैंकों में भीड़ या कर्मचारियों पर काम के बोझ की वजह से ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस नोटबंदी की वजह से यह समस्या और बढ़ सकती है इसके लिए आमजन की सुविधा का ध्यान में रखते हुए बैंकों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:– Jaipur: डेरा श्रद्धालुओं की पूज्य गुरु जी से की प्रार्थना लाई रंग, बच्चा सकुशल निकला बाहर

500 का नोट है नहीं, 2000 का कहां से लाएं !
आमलोगों ने कहा : अक्सर नहीं करते दो हजार रूपये के नोट का प्रयोग

दो हजार के नोट बदलवाने को लेकर नहीं दिखी कही भी मारामारी, लोगों का जीवन सामान्य

भिवानी (इन्द्रवेश/सच कहूँ)। 500 का नोट है नहीं, 2000 का कहां से लाएं ! आमजन का यही कहना था, उन्होंने कहा कि दो हजार रूपये का नोट उद्योगपतियों व अधिक आर्थिक क्षमता वाले लोगों के लिए प्रयोग की चीज थी। आमजन के पास इतने बड़े नोट का क्या काम। महीने भर की सैलरी तो सैलरी मिलने से पहले ही खत्म हो जाती है ऐसे में Two Thousand Note का पास होना कैसे मुनासिब है। आमजन इसका प्रयोग ना के बराबर कर रहे थे। ऐसे में दो हजार रूपये के नोट को बंद किए जाने का उन पर कोई व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा। भिवानी जिला के विभिन्न बैंकों में दो हजार रूपये के नोट को बदलवाने को लेकर भी कोई गहमागहमी नजर नहीं आई।

वर्ष 2016 में Two Thousand Note को आरबीआई के कानून की 1934 की धारा 24(1) के तहत इसीलिए जारी किया गया था कि उस समय बाजार में 500 व एक हजार रूपये के नोट को नोटबंदी के तहत वापिस लिया गया था तथा उस पर पडऩे वाले असर को कम किया जा सके। 90 प्रतिशत के लगभग दो हजार रूपये के नोट वर्ष 2017 से पहले के जारी किए हुए हैं। दो हजार रूपये का नोट मार्केट में लाए जाने का उद्देश्य पूर्ण होने के बाद अब आरबीआई ने इसे वापिस लेते हुए 30 सितंबर तक इसे बैंकों में वापिस जमा करवाने का सरकुलर जारी किया है।

दुनिया के विकसित अर्थव्यवस्थाओं में नहीं है बड़े नोटों का प्रचलन : चार्टेड अकाऊटेंट

भिवानी के चार्टेड अकाऊंटेंट पुनीत मेहता ने बताया कि दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाले जितने भी देश हैं, उनमें बड़े नोट प्रचलन में नहीं हैं। यह किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहतर कदम भी है। Two Thousand Note को वापिस लेने से 2016 में ली गई नोटबंदी का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि दो हजार के नोट को वापिस लेने के लिए वे देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर मानते हैं तथा इस फैसले का स्वागत करते हैं। वहीं भिवानी निवासी सुरेंद्र, पुरूषोत्तम, जितेंद्र, मुकेश व रवि ने बताया कि आमजन दो हजार रूपये के नोट का प्रयोग ना के बराबर करते हैं। ऐसे में इसके बंद किए जाने का उनके जनजीवन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है।

उन्हें नहीं लगता कि 2016 की जगह नोटबंदी के समय जो भीड़ बैंकों में हुई थी, वैसी ही भीड़ अब बैंकों में होगी, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Two Thousand Note को वापिस लेने के लिए चार महीने से अधिक का समय दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत कम संख्या में नागरिक दो हजार के नोट को अपने पास रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दौर ऑनलाईन माध्यम से लेन-देन का हो गया है। ऐेसे में दो हजार के नोट का औचित्य कम ही नजर आता है।

ना हों परेशान, आरबीआई ने किया समाधान ! जानें ‘गुलाबी नोट’ की कहानी आरबीआई की जुबानी
नई दिल्ली। ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत आरबीआई ने फैसला किया है कि बैंक अब (Two thousand note) ग्राहकों को जारी नहीं करेंगे क्योंकि ये नोट अब नहीं चलने वाले। वर्ष 2016 के बाद 2022 में एक बार फिर आरबीआई ने एक नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की है। आरबीआई ने यह भी कहा है कि 2000 रुपये के नोट की पहले की तरह ही वैधता बनी रहेगी। आप 2000 रुपये के नोट को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं किसी से लेन-देन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पोर्टल पर हुए संशोधनों के बारे में दिया प्रशिक्षण

2000 रूपये के नोट से दूसरे नोट भी एक्सचेंज करा सकते हैं। इसके लिए तारीख भी तय की है कि 30 सितंबर तक इस नोट को बदला जा सकता है। इतने सब के बाद भी लोगों के मन में एक सवाल बड़ी तेजी से घूम रहा है कि जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, वो कैसे (Two thousand note) बदलवा सकेंगे। उन्हें इसके लिए कहां जाना पड़ेगा ? क्या वो ये नोट अपने ही बैंक में बदल सकेंगे या दूसरे बैंकों से भी बदल सकते हैं? और क्या इसके लिएकोई चार्ज वगैरह भी लगेगा या नहीं? इतना ही नहीं अगर 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट नहीं बदल पाए तो फिर उनके उन 2000 रुपये के नोटों का क्या होगा? ऐसे बहुत सारे सवाल लोगों के दिमाग में उभर रहे हैं।

घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे बदल सकेंगे नोट

इस बारे में आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर तक (Two thousand note) चलते रहेंगे, उसे आप खर्च कर सकते हैं, कोई भी सामान खरीद सकते हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है वो देश के किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकते हैं। वो 2000 रुपये के 10 नोट यानि 20000 रुपये बदलवा सकते हैं। इसलिए आपका बैंक में खाता होना जरूरी नहीं है। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि नोट बदलने के दौरान कोई चार्ज वगैरह नहीं देना पड़ेगा। आरबीआई और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2000 रुपये के तकरीबन 3.62 करोड़ रुपये के नोट सर्कुलेश में हैं, लेकिन उनका ट्रांजेक्शन बहुत ही कम हो रहा है।

2018-2019 में ही हो चुकी है छपाई बंद

बता दें कि आरबीआई ने एक गाइडलाइंस जारी की हैं जिसके तहत बैंकों में नोट बदलने के लिए एक स्पेशल विंडो होगी, जहां पर 2000 रुपये के नोटों को आसानी से बदला जा सकेगा। 30 सितंबर तक की समय सीमा खत्म होने के बाद इन्हें आरबीआई के माध्यम से बदला जा सकेगा। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर के बाद 2000 रुपये के नोटों को बैंकों में एक्सचेंज या डिपॉजिट नहीं किया जा सकेगा। आरबीआई ने एक प्रेस रीलिज में भी बताया है कि 2018-2019 में ही 2000 रुपये के नोटों को छापना बंद कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट को लाया गया था। इस नोटबंदी में 500 व 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया था।

अब ये नोट भी गया:- बीते दिनों की बात हुआ 2000 का नोट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। नोटबंदी के फैसले के बाद अब एक बार फिर 2000 (Two Thousand) के नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने नया अपडेट जारी किया है। अब आरबीआई किसी भी बैंक को ₹2000 के नए नोट सप्लाई नहीं करेगा। बल्कि पहले से चले आ रहे ₹2000 के नोट लीगल टेंडर जारी रहेंगे। हालांकि जैसे ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट वापस लेने के निर्देश जारी किए तो लोगों में यह अफवाह फैल गई कि 2000 का नोट नोटबंदी की तरह बंद कर दिया गया है। परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है देश के किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में डरने की जरूरत नहीं है।

आरबीआई के निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 2000 (Two Thousand Note) का नोट अभी भी वैध मुद्रा बना रहेगा। लेकिन आरबीआई न तो किसी भी बैंक को 2000 के नए नोट जारी करेगा और बैंक भी किसी भी ग्राहक को 2000 के नए नोट नहीं देगा। पर जिस किसी के पास भी 2000 के नोट हो उसे सभी बैंक पहले की तरह स्वीकार करेंगे। इसी तरह यह नोट लीगल टेंडर के रूप में देश के सभी टोल टैक्स व बाजारों में भी चलते रहेंगे। निजी व सरकारी दफ्तरों में भी फीस के रूप में इस नोट को अस्वीकार नहीं किया जाएगा।