Punjab Weather News - Sach Kahoon Hindi
IMD Alert Today: मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक आँधी के साथ-साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी
IMD Alert Today: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 3 से 8 अप्रैल के बीच हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस दौरान तापमान में गिरावट के कारण एक सप्ताह तक ठंडक बनी रहेगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि के संबंध में आईएमडी ने भी चेतावनी जारी की है। Weather News
9 अप्रैल के बाद राहत के आसार
हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर में वीरवार रात से ही बादल घने होने लगेंगे जो शुक्रवार से रविवार तक बारिश की शुरूआत का संकेत है। इसके बाद अगले 6-7 दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और दिन का तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र पर ऊपरी हवा में सक्रिय है, जिससे एक गहरी ट्रफ उत्तर अरब सागर तक फैली हुई है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। इन दोनों सिस्टम के कारण 3 से 8 अप्रैल के बीच उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
उत्तरभारत में बारिश का सिलसिला कल 3 अप्रैल से शुरू होकर अगले हफ्ते के मध्य तक जारी रहेगा। सबसे ज्यादा असर 3-4 अप्रैल और फिर 7-8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। बीच के दिनों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ थोड़े-थोड़े समय के लिए होती रहेगी। इस दौरान आँधी, धूलभरी हवाएं, बिजली गिरना, तेज गर्जना और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। बिजली गिरने और तेज तूफान के समय बाहर निकलने से बचें। लगातार मौसम गतिविधियों के कारण दिन का तापमान करीब एक हफ्ते तक सामान्य से नीचे रहेगा। 9 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि, 9 से 11 अप्रैल के बीच तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो तापमान को अचानक बढ़ने से रोकेंगी। Weather News
बिजली गिरने से किशोर की मौत
जिला फतेहाबाद के गांव कंवलगढ़ में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से किशोर दिलबाज (15) की मौत हो गई। मृतक के चाचा करमजीत ने बताया कि उनका घर खेत में ढाणी के तौर पर बने हुए हैं। बारिश के चलते दिलबाज पॉलिथीन से घर की छत को ढक रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ दिलबाज पर बिजली गिर गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा करमजीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। Weather News
Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब में 28 से 30 मार्च तक तेज हवाओं का अलर्ट
किसानों को सलाह- फसलों की निगरानी करें, छिड़काव टालें
चंडीगढ़/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Weather Alert: मार्च के आखिरी दिनों में पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (कटऊ चंडीगढ़) ने 28 से 30 मार्च तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 28 मार्च को थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना है। 29 और 30 मार्च को यह गतिविधि और तेज हो जाएगी, जिसमें हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक और गस्टिंग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 27 और 31 मार्च को कोई विशेष चेतावनी नहीं है। प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 मार्च को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 31 मार्च को फिर से केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जिला-वार पूवार्नुमान में 28 मार्च को गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। 29 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर और पूर्वी हिस्सों में गतिविधि अधिक रहेगी। 30 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना और सास नगर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। Punjab Weather Update
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खेतों में भारी काम न करें और दवाइयों, उर्वरकों तथा कीटनाशकों का छिड़काव टाल दें। गेहूं, सरसों, रेपसीड और सब्जियों की फसलों की निगरानी करें क्योंकि तेज हवाओं से लॉजिंग का खतरा है। पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।
यह भी पढ़ें:– Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
Haryana-Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसमी भूचाल की आशंका!
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
Haryana-Punjab Weather Update: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। चंडीगढ़/हिसार। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 24 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र ने इसकी चेतावनी जारी करते हुए तेज हवाओं, गरज-चमक और घने कोहरे का पूर्वानुमान भी दिया है। किसानों, यात्रियों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Weather News
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके फलस्वरूप पंजाब में 22 जनवरी को कई स्थानों पर वर्षा, 23 जनवरी को अधिकांश स्थानों पर तथा 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 व 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर तथा 23 जनवरी को कई स्थानों पर इसी तरह की वर्षा की प्रबल संभावना है। आईएमडी के अनुसार पंजाब के उत्तरी भागों में 23 जनवरी को भारी वर्षा की भी आशंका है।
पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 24 व 25 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जो दृश्यता को कम कर यातायात के लिए जोखिम पैदा करेगा। तापमान की दृष्टि से अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 48 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तथा तत्पश्चात गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ सर्दी के अंतिम चरण में सामान्य है, लेकिन ओलावृष्टि से रबी फसलों को खतरा हो सकता है। Weather News
60 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है हवा
मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी. प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। पंजाब में 22 जनवरी को तथा पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में 23 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। बुलेटिन में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि ये मौसमी घटनाएं फसलों, संपत्ति और यातायात को नुकसान पहुंचा सकती हैं। Weather News
Punjab Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Weather Alert: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जबकि उसके पीछे दो और पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहे हैं। इसी कारण बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वीरवार से बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। हालांकि मंगलवार सुबह राज्य के अधिकतर हिस्सों में धुंध न होने के कारण मौसम साफ रहा और लोगों को शीतलहर से भी राहत मिली। उधर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से पहले मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। Punjab Weather News
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:– Bribe: नगर निगम लुधियाना का सीवरमैन 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जरूर पढ़ें
चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Weather Update: आने वाले दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रातें सर्द और दिन हल्के ठंडे बने रहने के साथ सुबह-सवेरे कोहरा छाने की स्थिति बन रही है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सुबह पंजाब में फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो राज्य में सबसे कम रहा, जबकि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर जैसे जिलों में पारा 6 से 8 डिग्री के बीच रहा।
हरियाणा में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सरसा और भिवानी सहित अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से हल्का कम या करीब रहा। मौसम विभाग के आॅल इंडिया बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 13 से 15 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर और निचली सतह पर पूर्वी हवाएँ सक्रिय होने से पंजाब-हरियाणा में घनी धुंध की स्थिति बन सकती है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता घटने तथा दिन के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस होगी।
12 दिसंबर के बाद राजधानी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत आदि के ऊपर भी धुंध की परत गहरी होने और सुबह-सुबह सड़कों पर दृश्यता और घटने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क एवं ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी भागों में भी न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की रेंज में बना हुआ है और कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2-3 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। ठंडी हवा के प्रभाव से जैसलमेर, बीकानेर, सीकर, चूरू और जयपुर आदि में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि आने वाले दो-तीन दिन तक दिन का तापमान भी हल्का गिरा हुआ रहने का अनुमान है। Haryana Punjab Weather Update
मौसम विभाग ने घनी धुंध और गिरते तापमान को देखते हुए ड्राइवरों और किसानों को सुबह-सुबह यात्रा के दौरान हेडलाइट और फॉग-लाइट का सावधानी से उपयोग करने तथा सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, आलू, मटर, सरसों और गेहूं जैसी रबी फसलों के लिए यह ठंडक अनुकूल है, लेकिन कोल्ड वेव की स्थिति बनते ही सब्जी और फलदार पौधों पर हल्की सिंचाई जैसे संरक्षण उपाय अपनाने की आवश्यकता होगी।
हिमाचल में झरने-झीलें, नाले जमे
शिमला (एजेंसी)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश-हिमपात होने से आसार है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मौसम फिर से बदल सकता है क्योंकि हल्की बारिश- हिमपात होने का अनुमान है। राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। तीन जगहों पर पारा शून्य पर पहुंच गया। वहीं लाहौल-स्पीति के आदिवासी जिले के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के कारण झरने-झीलें और नाले ठोस बर्फ में तब्दील हो गए हैं। लिंगटी नाला और झरना ठोस बर्फ में जम गया। Haryana Punjab Weather Update
वीरवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 2.4, कल्पा 1.8, धर्मशाला 7.4, ऊना 5.9, नाहन 10.1, पालमपुर 5.0, सोलन 3.4, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 6.1, हमीरपुर 4.2, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -5.8, नारकंडा 4.6, भरमौर 5.7, रेकोंगपियो 3.5, बरठी 4.2, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 6.0, टैबो -7.1, नेरी 10.1 और बजैरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात से राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 दिसंबर को राज्य के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:– बीएसएफ ने अमृतसर में तस्कर को गिरफ्तार कर ड्रोन और हेरोइन बरामद किया
Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में इस तारीख से बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather News: दिसम्बर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग की मानें तो 6 दिसम्बर तक ठंडी उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाने के भी आसार हैं। सात दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। सात से आठ को आंशिक बादल छा सकते हैं। उधर तेलंगाना में कुछ स्थानों पर और सुदूरवर्ती जगहों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ
दिसंबर की शुरूआत के बाद भी पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक और चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
तेलंगाना में अगले सात दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
तेलंगाना में कुछ स्थानों पर और सुदूरवर्ती जगहों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
कम दबाव के कारण चक्रवात फेंगल और कमजोर पड़ा | Haryana-Punjab Weather News
तमिलनाडु के उत्तरी आंतरिक भाग पर चक्रवाती तूफान फेंगल निम्न दबाव के कारण और कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से सटे उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और आज सुबह 0530 बजे तटीय कर्नाटक और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में स्थित था, और 0830 बजे भी उसी क्षेत्र में बना हुआ था।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, नमक्कल, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और तिरुपत्तूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 09 दिसंबर तक पूवार्नुमान लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई शहर और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने का अनुमान है। Haryana-Punjab Weather News
यह भी पढ़ें:– Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी कैथल निवासी गुरमेल को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा
Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अभी-अभी मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, जल्दी पढ़ें
Haryana Punjab Weather News: हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियणा-पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड ने दस्तक दे चुका है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। हरियाणा में आज, 3 नवंबर, 2024 को तापमान 30.29 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूवार्नुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 22.38 डिग्री सेल्सियस और 34.78 डिग्री सेल्सियस दशार्ता है। सापेक्ष आर्द्रता 20% है और हवा की गति 20 किमी/घंटा है। सूरज सुबह 06:40 बजे उगेगा और शाम 05:39 बजे अस्त होगा। कल, सोमवार, 4 नवंबर, 2024 को हरियाणा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 22.0 डिग्री सेल्सियस और 34.55 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:– Haryana Highway News: हरियाणा के बीचों-बीच से निकलेगा ये हाईवे, आसमान छूएंगे जमीनों के भाव, यहां देख…
कल आर्द्रता का स्तर 20% रहेगा। तापमान 22.38 डिग्री सेल्सियस और 34.78 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के कारण, गर्म दिन के लिए तैयार रहें और उसी के अनुसार बाहरी गतिविधियों की योजना बनाएं। यदि आप गर्मी के प्रति संवेदनशील हैं, तो मौसम के पूवार्नुमान पर ध्यान दें और मौजूदा मौसम के लिए उपयुक्त पोशाक और गतिविधियों पर विचार करें। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब में 6 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 6 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
उत्तर बंगाल में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद | Haryana Punjab Weather News
भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल में तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान लगाया है। दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि उत्तर बंगाल में छिटपुट बारिश हो सकती है। अलीपुर स्थित आईएमडी कार्यालय ने एक बयान में कहा, “अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के जिलों में तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आएगी।” रविवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार जैसे पहाड़ी जिलों में 6 नवंबर तक छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। कूच बिहार और उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में 6 नवंबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है।
Weather Updates: वक्त के साथ मौसम भी बदलता रहता है, परंतु इस बार प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को बारिश का इंतजार कुछ ज्यादा ही है। दरअसल इन दिनों गर्मी अपना (Punjab Weather Updates) असली रूप दिखा रही है। जेष्ठ माह के नौतपा के यह दिन अक्सर हर बार तपते हैं। पर इस बार ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समय से पहले आई गर्मी ने लोगों को सता दिया है। भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने वाली भी नहीं है। नौतपा के यह दिन भयंकर रूप से तपेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
22 मई तक दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचने का अनुमान जताया गया है। पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव व अंडमान निकोबार द्वीप,दक्षिण अंडमहासागर और (Punjab Weather Updates) बंगाल की दक्षिण खाड़ी में मानसून प्रवेश करते ही उत्तर भारत में भी राहत मिल सकती है। हालांकि हर बार मध्य मई में अंडमान निकोबार में मानसून दस्तक दे देता है लेकिन इस बार मानसून 3 दिन देरी से पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। यही एक वजह है कि केरल में भी मानसून इस बात देरी से जून के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की संभावना है।
23 मई को तेज़ हवा के साथ बारिश की संभावना | Punjab Weather Updates
इससे पहले उत्तर भारत में 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से होने वाले परिवर्तन से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन इसके तुरंत बाद एक बार फिर एक पखवाड़े तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। ध्यान रहे कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल से मानी जाती है। इसके बाद तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी कौंकण, कर्नाटक, मुंबई,गुजरात पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में पहुंचता है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम बुलेटिन का कहना है कि बेशक इस बार मानसून देरी से पहुंच रहा हो लेकिन देश में बारिश 96 फीसदी होने की उम्मीद है, जो सामान्य कहलाता है।
अलनीनो का भी दिखाई देगा प्रभाव | Heatwave
भारत मौसम विभाग के अनुसार इस बार अलनीनो का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। अलनीनो की वजह से बारिश कम होती है। पर राहत की बात यह है कि इस बार अल्लीनों का प्रभाव मानसून के अंतिम पड़ाव में ही दिखाई दे सकता है, इसका खास असर नहीं माना जाता तब तक अधिकतर बारिश हो चुकी होती है। सीधे तौर पर कहा जाए तो इस बार देशभर में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।