Weather Today - Sach Kahoon Hindi
Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई अच्छी खबर, इस तारीख से उत्तर भारत में झमाझम बारिश
Weather Today: चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा और पंजाब में गर्मी ने अप्रैल में ही प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीन दिनों से हरियाणा और पंजाब का अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार राजस्थान से ज्यादा अधिकतम तापमान हरियाणा-पंजाब में बना हुआ है। दूसरी तरफ भयंकर सूखी गर्मी से झुलसते राजस्थान में राहत की बौछार गिरी हैं। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर के नोखा में व सीकर में भी दोपहर बादअचानक बारिश हुई। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में भी तेज बरसात हुई। इस बारिश के साथ राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सीकर में सांयकाल तेज धूप के बीच अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश शुरू हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विभाग के जयपुर विज्ञान केंद्र ने आज 26 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
पारा 44 पार, यूपी में रेड अलर्ट | Weather Today:
देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
दो दिन बाद सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
वहीं दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वही हरियाणा में पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इन इलाकों में पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बाद हरियाणा के रोहतक में 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना रहा। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अब 26 से 28 अप्रैल तक हरियाणा,पंजाब व राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश आने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मौसम प्रभावित इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
Hanumangarh Weather Today: 2-3 दिन मौसम शुष्क, 28 से आंधी-बारिश की संभावना
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 26 व 27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों और शेखावाटी इलाके में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। Hanumangarh Weather Today
वहीं 29 और 30 मार्च को इस विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी पकी हुई फसल, कृषि मंडियों और धान मंडियों में रखे अनाज व जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। Hanumangarh Weather Today
दो दिन से रिमझिम बारिश, गर्मी के तेवर फिलहाल ढीले, मौसम विभाग ने जताई ये आशंका!
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जिससे गर्मी के तेवर फिलहाल ढीले पड़ गए हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुई हल्की व रिमझिम बारिश का दौर गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं रात के समय भी बूंदाबांदी होती रही। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। Weather News Today
सुबह-शाम घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कृषि के लिहाज से यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन यदि इसके साथ तेज हवाएं चलती हैं तो पकाव पर खड़ी फसल के जमीन पर बिछने (लॉजिंग) की आशंका भी बढ़ जाती है। वहीं बदले मौसम के कारण सरसों की कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
गेहूं को फायदा, तेज हवा से फसल गिरने का खतरा, सरसों कटाई प्रभावित
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय बना हुआ है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सर्वाधिक 16.6 मिमी वर्षा बाड़मेर में रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है, जबकि जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
इसके बाद 21 मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, वहीं 22 मार्च को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आंधी और बारिश के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। Weather News Today
IMD Weather Alert Today: इस दिन से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, होगी तेज आंधी-बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather Alert Today: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से ही हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके दो दिन बाद यानी 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। सिक्किम, पश्चिमी असम, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। Weather Today
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में 14 से 16 मार्च तक बारिश और आंधी के आसार
झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दौर चला। भारत मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 13 से 16 मार्च तक भी इन इलाकों में कुछ स्थानों पर ऐसी ही गतिविधियां संभव हैं। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में 14 से 16 मार्च तक बारिश और आंधी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 से 16 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में 12 मार्च को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।
इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 मार्च को बारिश-आंधी संभव है। पश्चिमी राजस्थान में 14 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 14-15 मार्च को वर्षा का अनुमान है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक, बिजली चमकने के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 12 से 16 मार्च तक छिटपुट से मध्यम, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है। Weather Today
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Delhi Weather Today: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से बड़े स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को उड़ान के समय और जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। हवाई अड्डे ने बताया कि कोहरे की स्थिति के कारण सीएटी-3 स्थितियों में बदलाव के कारण देरी हो सकती है। खास बात यह है कि सीएटी-3 प्रणाली बहुत कम या लगभग शून्य दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति देता है।
गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर शहरों की बात करें तो कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा था। शांत हवाओं के बावजूद लोगों को ठंड महसूस कर रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूवार्नुमान के अनुसार, कम तापमान और मौसम की स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा बढ़ सकता है, हालांकि यह अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 260 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, रात में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की स्थिति का पूवार्नुमान जताया है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि शहर में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने के आसार हैं। Delhi Weather Today
यह भी पढ़ें:– Himachal Pradesh: कल्पा में ताजा हिमपात, रात का तापमान रहा सामान्य से अधिक
Weather Update: आईएमडी ने दी चेतावनी, अगले 24 घंटों में और तेज़ होगा तूफान
Cyclone Senyar Alert: नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र आगामी 24 घंटों के भीतर तेज़ी पकड़कर साइक्लोन ‘सेन्यार’ का रूप ले सकता है। इस प्रणाली के प्रभाव से समुद्र में ऊँची लहरें उठने, हवा की तीव्र गति बढ़ने और अंडमान सागर के आसपास के तटीय हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। Weather Update
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्रणाली लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले कुछ दिनों में अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप तथा दक्षिणी प्रायद्वीपीय राज्यों में वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ा सकती है।
भारतीय मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाएं, आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा समय-समय पर आधिकारिक मौसम बुलेटिन का पालन करें। Weather Update
इन क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना।
तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप तथा तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज़ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की आशंका।
ओडिशा में वर्षा की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि यदि निम्न दाब क्षेत्र मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर और अधिक सक्रिय होता है, तो ओडिशा के तटीय जिलों में 25 से 27 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार यह तंत्र लगातार मज़बूत होता जा रहा है और 26 नवंबर तक इसके पूर्ण रूप से साइक्लोन ‘सेन्यार’ बनने की संभावना है। ‘सेन्यार’ नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ सामान्यतः ‘शेर’ माना जाता है। Weather Update
Weather: चक्रवात मोन्था का प्रभाव, कई राज्यों में तेज़ हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट
IMD Cyclone Alert: नई दिल्ली। चक्रवात मोन्था मंगलवार को आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय क्षेत्रों के बीच से गुजरते हुए काकीनाडा के दक्षिणी हिस्से के करीब पहुँच गया। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह प्रणाली पहले “गंभीर चक्रवाती तूफ़ान” के रूप में दर्ज की गई थी, किंतु अब इसका प्रभाव कम होकर यह सामान्य चक्रवाती तूफ़ान में परिवर्तित हो गया है। Weather
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस तूफ़ान के दौरान 90–100 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएँ चल सकती हैं, जिनमें झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुँचने की संभावना है। मोन्था के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव केवल दक्षिणी राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन सतर्क है।
चक्रवात मोन्था की स्थिति | Weather
आईएमडी की जानकारी के मुताबिक, तूफ़ान मंगलवार शाम लगभग 7 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इसके कारण राज्य के कई तटीय जिलों में जनजीवन बाधित हुआ, वहीं पड़ोसी राज्य ओडिशा के लगभग 15 ज़िलों में भी तेज़ हवाओं और वर्षा का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात का केंद्र मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच स्थित रहा और इसका मार्ग काकीनाडा क्षेत्र के आसपास से तट को पार करता हुआ आगे बढ़ा।
हवा की अधिकतम अनुमानित गति | Weather
तूफ़ान के भूमि क्षेत्र में प्रवेश करने के समय हवाओं की गति 90–100 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में हवा के झोंके 110 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकते हैं। coastal इलाकों में पेड़ों के गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात में अवरोध की आशंका जताई गई है।
Odisha Accident: खड़े ट्रक से टकराई बस और मच गई चीख पुकार!
Weather Today: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो दिन होगी तूफानी बारिश! मौसम विभाग का आया नया अपडेट
Weather Today:  नई दिल्ली/हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। सावन के महीने के 11 दिन सूखे बीतने के बाद अब बारिश के दिन आने वाले हैं भारत मौसम विभाग ने जारी किए अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में आने वाले दिनों में संपूर्ण उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार से ही हरियाणा,पंजाब व दिल्ली में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू हो गया है। संभावना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश इसी तरह जारी रहेगी। भारत मौसम विभाग के मुताबिक 2 अगस्त यानी शिवरात्रि तक उत्तर भारत में बारिश की संभावना बढ़ रही है। इस दौरान हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश,हिमाचल व उत्तराखंड सहित मध्य प्रदेश में भी बारिश होगी। इस दौरान उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भी हो सकती है।
Dahi Tadka: रोज-रोज दाल सब्जी खाते-खाते ऊब गया है मन, तो एक बार जरूर ट्राई करें ये तड़का लगा दही
लेकिन हरियाणा,पंजाब राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बताई गई है। दूसरी और अब तक औसतन रूप से कम बारिश होने के कारण हरियाणा व पंजाब में ह्यूमस भरी गर्मी बनी हुई है, क्योंकि एक बार बारिश होने के बाद दिन के समय धूप खिलने के कारण वायु में आद्रता बढ़ जाती है। जिसके कारण ह्यूमस भरी गर्मी सताने लगती है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं हरियाणा में फिर से सक्रिय हो गई है। मानसून की टर्फ लाइन उत्तर भारत की तरफ सामान्य स्थिति में आ गई है। इसी प्रकार राजस्थान में बंद रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते हरियाणा में बारिश के आसार बढ़ गए हैं। इसी वजह से अगले तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
2 अगस्त तक बारिश के आसार | Weather Today
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार से बारिश की संभावना शुरू हो गई है। अब 2 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। वहीं हिमाचल के कुल्लू में मंगलवार देर रात बादल फटने से तेज बारिश हुई। यह बारिश इतनी तेज थी कि दुकानों के साथ-साथ एक पुल भी बह गया साथ ही कुछ होटल में भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से जल भराव होने के कारण हिमाचल प्रदेश की बिजली परियोजना को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तोषनाला के पास खड़ी बागवानी की फसल विशेषकर सेब के बाग तबाह हो गए हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के लिए दिशा निर्देश देते हुए पर्यटकों से भी इन दोनों जल भराव के क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा है। वहीं 31 अगस्त की रात को हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों में जमकर बारिश हुई।
हिमाचल के 7 जिलों में अलर्ट |
भारत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पुणे बिलासपुर,हमीरपुर कांगड़ा,मंडी,शिमला और सिरमौर शामिल है। इन सभी जिलों में 1 अगस्त तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दूसरी तरफ तेज बारिश होने के कारण मनाली में भी पानी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी जल प्रभाव के कारण अटल टनल की तरफ जाने वाली सड़क और मनाली लेह रोड पर यातायात बंद करना पड़ा हालांकि यदि हिमाचल प्रदेश की बारिश पर नजर डाली जाए तो अब तक सामान्य से 35 फ़ीसदी कम बारिश हुई है। उसके बावजूद भी हिमाचल प्रदेश के हालात बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण नाजुक बने हुए हैं।
Weather Today: खत्म होने वाली है हीटवेव, फिर इन राज्यों में होगी बारिश ही बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
Weather Today: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों पर जहां बर्फबारी के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। तेज़ हवाओं के साथ बारिश आने के बावजूद भी सरसा व हिसार क्षेत्र में अधिकतम तापमान ने मई महीने के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे के दौरान सरस का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस बना रहा तो हिसार का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में ही शुक्रवार से रुक-रुक कर बूंदाबांदी चल रही है। हिसार में तो बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके बावजूद भी अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए न्यूनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार रविवार के बाद अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक इतना अधिक तापमान मई महीने के अंत या जून की शुरुआत में रिकॉर्ड किया जाता है। पर इस बार मई महीने की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान ने आसमान छू लिया है। हरियाणा के क्षेत्र में अब तक गर्मी के मौसम में 48 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान पहुंचने का रिकॉर्ड है। यदि इससे ज्यादा बढ़ता है तो यह इस शताब्दी का सबसे अधिक तापमान माना जाएगा।
Mother’s Day 2024: मदर्स डे को बनाएं खास: पसंदीदा कविता या प्यार भरा पत्र भेजें
आज बारिश,कल से फिर बढ़ेगा तापमान | Weather Today
भारत मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक इसी तरह गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 13 मई से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत सहित दक्षिण के राज्यों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान व उत्तर प्रदेश में लोगों को जहां हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है, तो पंजाब हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में भी अधिकतम पारा आसमान छू रहा है।भारत मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राहत मिलने की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ। दूसरी तरफ देश के कुछ राज्यों में बारिश,आंधी, बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर किया है।
राजस्थान में हीट वेव तो पंजाब-हरियाणा में हो सकती है बूंदाबांदी | Weather Today
पश्चिमी राजस्थान में वर्तमान में हीट वेव चल रही है। आगामी दिनों में भी यहाँ हीट वेव की ही संभावना है। हालांकि 12 मई को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 12 मई तक तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा 12 से 13 मई के बीच दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तरप्रदेश,मध्य प्रदेश और कर्नाटक में अभी हीट वेव की स्थिति बनी हुई रहेगी।
उत्तर प्रदेश में भी राहत नहीं
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 12 मई से 13 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। 12 मई और 13 मई को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में और 12 मई तक उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद बनी हुई है। पर ह्यूमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
Weather Updates: इस चिल-चिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, होगी झमाझम बारिश, आंधी का अलर्ट
Weather Updates Haryana, Punjab, Rajasthan, UP, Andhra Pradesh, Uttarakhand: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। इस समय देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। लू ने लोगों का बाहर आना जाना बंद सा कर दिया है। गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों में भीड़ लग रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कई क्षेत्रों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25-35 कि.मी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। उधर उत्तराखंड के पर्वतीय शहरों में आंधी का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। उधर बिहार में लोगों को लू से राहत मिलने वाली है। बिहार के कई क्षेत्र सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर जैसे जिलों में बारिश की उम्मीद है। झारखंड में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी।  Weather Updates
Benefits Of Coconut Water: स्पेशल समर ड्रिंक, जो बच्चों को भीषण गर्मी से रखेगा सुरक्षित
आंध्रप्रदेश, यनम में अगले 48 घंटों के दौरान लू चलने के आसार | Weather Updates
उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान लू चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अलग अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाओं के साथ गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर सात मई को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश के नंद्याल (नंद्याल जिला), अनंतपुर (अनंतपुर जिला), कुरनूल (कुरनूल जिला), कडप्पा (वाई.एस.आर. जिला), रायलसीमा के आरोग्यवरम (अन्नामय्या जिला), नेल्लोर (एसपीएसआर नेल्लोर जिला) में पिछले 24 घंटों के दौरान लू की स्थिति बनी रही। इसी अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुयी और यनम में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रायलसीमा के नंद्याल जिले में सबसे अधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम | Weather Updates
उधर मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिन तापमान बढ़ सकता है। एक दो क्षेत्रों में लू भी चल सकती है। 8 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पहाड़ों में बारिश देगा। हरियाणा में भी बादल छाएंगे। हल्की बारिश के आसार हैं। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि उसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।
Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग से आई अच्छी खबर, फिर से होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में लू का अलर्ट
Weather Update Today India: हिसार (संदीप सिंहमार)। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूवार्नुमान जताया कि अगले दो दिन तक पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। आईएमडी के अनुसार, ‘आज गांगेय पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों में और कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले तीन दिन के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति में सुधार हो सकता है। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिन के दौरान रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में लू को लेकर स्थिति गंभीर बन सकती है और उसके बाद भी दो दिन तक लू की स्थिति यथावत बनी रहने का अनुमान जताया गया है। Weather Today
Summer special Laddu: गर्मियों में ठंडाई का काम करेगा ये खास लड्डू, हर रोज खाएं, कमजोरी एवं थकान दूर भगाएं
मौसम विभाग ने कहा, ‘तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तमिलनाडु, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में भी पांच मई तक लू चलने के आसार हैं। गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, उत्तरी ओडिशा और रायलसीमा में अधिकतम तापमान तीन मई तक 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद जतायी गयी है। आईएमडी के मुताबिक ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में आज और कल, छत्तीसगढ़ में एक से तीन मई, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तीन-पांच मई के दौरान रात में मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया गया है। विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में कल तक तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहेगी। आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। Weather Today
विभाग ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से छह मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और हिमपात हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में भी चार से छह मई के बीच बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक तीन मई तक उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने का पूवार्नुमान जताया है। इसके अलावा पांच से आठ मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे या फिर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Weather Updates: हरियाणा, पंजाब, यूपी में गदर मचाएगी आंधी! 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Weather Updates Today: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। देश भर में इन दोनों मौसम रंगीला बना हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी जारी है, तो दक्षिण में हीट वेव का कहर बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में ही इस दौरान गर्मी का सितम है। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 अप्रैल के बाद मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में 12 अप्रैल से तो पंजाब में 13 अप्रैल से बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल की शुरुआती दिनों में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी प्रकार पंजाब में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा तो, राजस्थान के मरुस्थली इलाकों में तापमान 38 डिग्री पर पहुंच चुका है। Weather Updates
Mahabharata: महाभारत काल से चली आ रही है हरियाणा के पिहोवा में ये प्रथा
इन राज्यों में हीट वेव का असर | Weather Updates
भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारत के दक्षिणी राज्यों में हीट वेव बन सकती है। वही मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
Modi 3.0 Reforms: नई सरकार के आते ही कम होंगे मंत्रालय, बुजुर्गों की बढ़ेगी पेंशन, मोदी की 3.0 की तैयारी में जुटे है अधिकारी
हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक 12 से मौसम बनेगा कूल
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा। लेकिन 12 अप्रैल के बाद मौसम बदल जाएगा। 13 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पूरे एक सप्ताह के दौरान दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है। वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत,उड़ीसा,बिहार,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी रहेगी।
मौसम पूर्वानुमान | Weather Updates
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। वहीं उतरी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण भी बना हुआ है। इन दोनों का असर उत्तर भारत में भी दिखाई देगा। इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ मराठवाड़ा,आंतरिक कर्नाटक,तमिलनाडु के निचले स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तक एक टर्फ रेखा बनी हुई है। जो समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर असम और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में है। इसी प्रकार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।