Kushinagar News - Sach Kahoon Hindi

Uttar Pradesh Accident: यूपी में बड़ा सड़क हादसा : पांच की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने भी जताया दुख
Uttar Pradesh Accident: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत भुजौली गांव के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि एक कार तेज गति से जा रही थी, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे खड़े एक वृक्ष से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वाहन में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। Kushinagar Accident

ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को कार से बाहर निकाला | Kushinagar Accident

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर पहुँचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचित किया। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में से एक की शिनाख्त आधार कार्ड के माध्यम से हुई है, जो महाराष्ट्र राज्य का निवासी बताया जा रहा है। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया प्रचलित है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदयविदारक दुर्घटना के चलते क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है। Kushinagar Accident

Ambedkar Statue Vandalized: देवघर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने पर फूटा जनता का आक्रोश, किया जोरदार…

Farmers News: फसल अवशेष को न जलायें वरना हो सकती है कड़ी कार्रवाई
कुशीनगर (एजेंसी)। Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला प्रशासन ने फसल अवशेष के प्रबंधन की सलाह देते हुये किसानो को चेताया है कि वायु प्रदूषण में इजाफा करने में सहायक पराली को जलाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सोमवार को सभी किसानों एवं कम्बाइन मालिकों को अवगत कराया कि शासन के आदेश है कि कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ यथा सम्भव सुपर एसएमएस का प्रयोग किया जाये। जब तक कम्बाईन में सुपर एसएमएस न लग जाये। तब तक विकल्प के रुप में अन्य फसल अवशेष प्रबन्धन के कृषि यंत्रों जैसे स्ट्रारीपर, स्ट्रारेक व बेलर, मल्चर, पैडी स्ट्रा चापर, श्रब मास्टर, रोटरी श्लेसर, रिवर्सिबुल एमबी प्लाउ का भी प्रयोग कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ किया जा सकता है। Farmers News

उन्होने कहा कि कम्बाईन हार्वेस्टर के संचालक की जिम्मेदारी है कि वह कम्बाईन के साथ उपरोक्त यंत्रों का प्रयोग खरीफ में धान की फसल की कटाई करते समय अनिवार्य रुप से करें तथा उपरोक्त यंत्रों के बिना कटाई करते हुए पकड़े जायेंगे तो उनकी कम्बाईन मशीन उनके क्षेत्र के फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए गठित टीम द्वारा जब्त कर ली जायेगी।अधिकारी ने किसानों को अवगत कराया है कि वह खरीफ में धान फसल की कटाई करते समय धान फसल के अवशेष को न जलायें। यदि किसी गांव में फसल अवशेष जलाने की घटनायें घटित होती हैं तो संबंधित किसान को दण्डित किया जायेगा, साथ ही उस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं उस ग्राम के लेखपाल तथा अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी भी उत्तरदायी होंगे। Farmers News

उन्होने बताया कि फसल अवशेष जलाने के घटना की सूचना सेटेलाईट के माध्यम से प्राप्त हो जाती है, जिस पर एनजीटी के नियमानुसार रुपये 2500 से रुपये जुमार्ना अधिरोपित किया जायेगा तथा सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई जायेगी। एनजीटी के नियमानुसार 2500 से रुपए 15000 तक जुमार्ना अधिरोपित किया जाएगा तथा सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जनपद में कुछ कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा पराली एकत्रिकरण का कार्य किया जाना है। किसानों से अपील है कि पराली को न जलाये एवं इन संगठनों से सम्पर्क कर इनकों पराली देना सुनिश्चित करें। Farmers News

यह भी पढ़ें:– आमजन की निगाहें सरसा पर! कांडा व सेतिया के रिजल्ट में लोगों की दिलचस्पी

बेटी के अपहरण से आक्रोशित मजदूर ने की हत्या, जानिये क्या है मामला
कुशीनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर (Kushinagar News) जिले के चौराखास क्षेत्र में ईंट-भट्ठा मजदूर ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुये एक की हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम सभा रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार देर रात लड़की भगाने का आरोप लगाकर बरहज थाना क्षेत्र के पचौआ निवासी रामबिहारी ने रामदुलारे (50) से झगड़ा किया और आरोप लगाया कि रामदुलारे के लड़के ने उसकी लड़की को भगाया है। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा में धमाकों की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी

इस दौरान रामबिहारी ने रामदुलारे के सिर पर कुदाल से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने रामदुलारे के लड़के बाबूराम (25) के ऊपर भी कुदाल से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) हमलावर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मजदूर के घायल बेटे को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कुदाल बरामद कर लिया है।