start - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस का बूथ जिताओं भ्रष्टाचार मिटाओं अभियान कल से होगा शुरू
अजमेर (एजेंसी)।

राजस्थान में आगामी सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अजमेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस ‘बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ’ अभिमान का आगाज रविवार से करेगी। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए कल प्रात: शहर के विभिन्न बाजारों से एक जनसंपर्क रैली भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक, प्रत्येक घर तक जनसंपर्क कर भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलेगी और भाजपा शासन के जनविरोधी निर्णयों को मतदाता तक पहुंचाएगी।

देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि देहात के सभी बारह ब्लॉकों की बैठक में इस अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। आम मतदाता के बीच में भाजपा का असली चेहरा और चरित्र सामने लाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से जनता ऊब चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए चंदा भी एकत्रित करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल में सितम्बर में शुरू होंगी कक्षाएं
अनिल विज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा

सलिन्द्र मोकल घरौंडा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रथम चरण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल में सितम्बर 2018 तक फीजियोथैरेपी व नर्सिंग की कक्षाएं आरंभ होंगी तथा मेडिकल विश्वविद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए शीघ्र ही हॉस्टल, मेडिकल विश्वविद्यालय की चार दीवारी तथा जीटी रोड तक का रास्ता बनाया जाएगा। इस मेडिकल विश्वविद्यालय में अन्य संस्थानों से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को कुटेल गांव में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए आए थे। उन्होंने मेडिकल विश्वविद्यालय में बनाए जा रहे फीजियोथैरेपी व नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस कॉलेज का निर्माण कार्य एचपीएल द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के इंजीनियर ऋषभ दुबे ने बताया कि फीजियोथैरेपी व नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जोरों पर है, आने वाले 15 दिनों में बिल्डिंग का स्ट्रैक्चर खड़ा कर दिया जाएगा और संभवत: सितम्बर 2018 तक इन दोनों बिल्डिंगों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते इस कार्य को पूरा किया जाए ताकि सितम्बर तक कक्षाएं लगाई जा सकें। इस मौके पर एसडीएम घरौंडा इमरान रजा, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. हिमांशु मदान, सीएमओ डॉ. अश्विनी आहूजा, डॉ. पीयूष शर्मा, अधीक्षक सुमेर सैनी, एचपीएल कंपनी के निदेशक ऋषभ दुबे, कुटेल के सरपंच संदीप कल्याण सहित अन्य उपस्थित थे।

हरियाणा में जल्द होगी 350 डॉक्टरों की भर्ती

विज वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हरियाणा में पहली बार हुआ है कि 525 डॉक्टरों की भर्ती में से 523 ने ज्वाईन किया हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 350 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के जवाब में कहा कि अगले पांच साल भी प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी और मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

नई पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू करेंगे रजनीकांत
मुंबई (एजेंसी)। जी हा, हम बात कर रहे है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की। यदि हम उनके फील्मी करियर की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि वे साउथ के सुपर डुपर स्टार है उन्के फैन उन्हें अपना भगवान मानते है, यदि रजनीकांत की मानीये तो हाल ही में उन्होंने राजनीति में आने का अनाउंसमेंट किया है। फिल्मी करियर के बाद अब 67 साल के रजनीकांत नई पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर भी शुरू करेंगे। साल 2021 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रजनीकांत भी मैदान में होंगे। आपको बता दें कि रजनीकांत ने अपना करियर बतौर बस कंडक्टर शुरू किया था। इसी दौरान उन्हें फिल्म का ऑफर मिला और संघर्ष करते हुए ये साउथ के सुपरस्टार हो गए।

एक नये जीवन की हो शुरूआत
एक नये जीवन की हो शुरूआत

आज दुनियाभर में जीवनशैली चर्चा का विषय बनी हुई है और इस पर ध्यान भी दिया जा रहा है। हाल ही में अनेक देशों की यात्रा के दौरान मैंने लाइफ स्टाइल पर बड़ी-बड़ी कॉन्फ्रेंस और सेमिनार में भाग लिया। इन दिनों मैं फिर अमेरिका की एक माह की यात्रा पर हूं, मेरे सामने यही प्रश्न प्रमुखता से लाया जाता है कि जीवनशैली को संतुलित कैसे किया जा सकता है। समूची दुनिया के लोग असंतुलित जीवनशैली को लेकर परेशान है और भारत की ओर देख रहे हैं कि कोई समाधान वहां से मिले। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से ऐसा महसूस किया गया है कि योग जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है। मैंने देखा कि डॉक्टर और स्वास्थ्य पर शोध करने वाले वैज्ञानिक यह निष्कर्ष दे रहे हैं कि आज बीमारियां इसलिए बढ़ रही हैं, क्योंकि जीवनशैली ठीक नहीं है। स्वास्थ्य को जीवनशैली के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

घरों का ढ़ांचा, शिक्षा स्वरूप, राजनीति की समझ, संबंधों का आकार, जीवन की गुणवत्ता, कार्यों की प्राथमिकता, समाज से जुड़ाव के प्रकार, खानपान- यानी जीवन का हर आयाम बीमार है। चिकित्सा की आवश्यकता है, व्यक्ति को भी और समाज को भी। एक नये मन के निर्माण की जरूरत है, एक नयी जीवनशैली को अवतरित करना होगा। सदाचार और भ्रष्टाचार की विचारणा करने वाले कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार की समस्या इसलिए सर्वव्यापी बन रही है।

क्योंकि जीवनशैली ठीक नहीं है। जन्म और मरण मनुष्य जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है। श्वास के साथ जीवन की यात्रा शुरू होती है और श्वास के साथ ही जीवन की समाप्ति हो जाती है। जीवन जीना एक बात है और उत्तम जीवन जीना बिल्कुल दूसरी बात है। एक अनपढ़ और अज्ञानी आदमी भी जीता है और पढ़ा-लिखा ज्ञानी आदमी भी जीता है। पापी भी जीता है, पुण्यात्मा भी जीता है लेकिन इनके जीवन में पर्याप्त अंतर देखा जा सकता है। जहां तक जीवन के उद्देश्य की बात है, वह एक नहीं अनेक हो सकते हैं। एक-एक दिन का उद्देश्य हो सकता है।

किन्तु समग्रता से देखें तो एक वाक्य में कह सकते हैं जीवन का उद्देश्य है विकास करना। फिर प्रश्न हो सकता है विकास किस दिशा में? क्या शरीर की दिशा में? यह तो कोई विकास नहीं हुआ। लोगों का मोटापा देखकर तो लगता है कि शरीर का विकास तो बहुत हो रहा है, जो स्वयं में एक बीमारी बन रहा है, एक बड़ी समस्या खड़ी कर रहा है। मानसिक विकास भी महत्वपूर्ण है, किन्तु यह भी एकांगी नहीं होना चाहिए। जितना भी वैज्ञानिक विकास हुआ है, वह मानसिक विकास और तेज बुद्धि की ही देन है, किन्तु मानसिक विकास ने समस्याएं भी बहुत खड़ी की हैं।

जीवन की धूप-छांह और आंख मिचौनी के यथार्थ को हम समझें। इस परिवर्तनशील जगत की वास्तविकता को समझें और स्वयं को उसके लिए मानसिक रूप से तैयार करें। धर्म और अध्यात्म की चेतना से जन-जन को जोड़ना होगा, उन्हें भविष्य के अनावश्यक बोझ से स्वयं को मुक्त करना होगा। जब जिंदगी सही चल रही होती है तो हर चीज आसान लगती है। वहीं थोड़ी सी गड़बड़ होने पर हर चीज कठिन। या तो सब सही या सब गलत। संतुलन बनाना हमारे लिए मुश्किल होता है। लेखक जेम्स बराज कहते हैं, आज में जिएं। याद रखें कि वक्त कैसा भी हो, बीत जाता है। अपनी खुशी और गम दोनों में खुद पर काबू रखें।

असल में विकास हमें अपनी भीतरी शक्तियों का करना होगा। आध्यात्मिक शक्तियों का विकास करना होगा। भीतर निहित प्राणशक्ति का विकास होगा तो शरीर को भी ऊर्जा मिलेगी। हम स्वस्थ होकर जी सकेंगे। रोग-प्रतिरोधक शक्ति का विकास हो गया तो हम पूर्ण स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। जीवन में व्यस्त रहना अच्छी बात है, लेकिन अस्तव्यस्त नहीं। व्यक्ति अगर स्वयं को समझ नहीं रहा है या अपने बारे में नहीं सोच रहा है अथवा वह अपनी क्षमताओं व सीमाओं से अवगत नहीं है।

वैसे कार्य कर रहा है जिनसे बेहतर करने की सामर्थ्य उसके अंदर है तो यह जीवन की एक बड़ी विडम्बनापूर्ण स्थिति है। हर व्यक्ति इसका शिकार है। कहा जा सकता है कि हर व्यक्ति केवल सांसारिक चीजों की ओर आकृष्ट है। वह निजी हितों और स्वार्थों में दौड़ रहा है। अपने लाभ के लिए जायज-नाजायज कार्य कर रहा है। इस तरीके से जीवन जीने वाले भ्रमित हैं। ऐसे भ्रम, जीवन में एक बार प्रविष्ट होने के बाद पीछा नहीं छोड़ता। अंतिम सांस तक वे मनुष्य को घेरे रहते हैं।

एक तरह से वे जीवन की तमाम सरसता को ही लील लेते हैं। जीवन में धूप-छांह, हर्ष-विषाद, उतार-चढ़ाव का क्रम चलता रहता है। जीवन की विषम स्थितियों में समस्याओं एवं झंझावतों को झेलने में वही समर्थ होता है, जिसकी जड़ें गहरी हैं। हर आदमी को यह चिंतन करना है कि जड़ मजबूत कैसे हो? केवल पत्तों पर, फूलों पर इतराएं नहीं। ऊपर की ऊंचाई ही नहीं, नीचे की गहराई भी अपेक्षित है। लेकिन प्रकृति का नियम कुछ ऐसा है कि कुछ आंखों के सामने आता है और बहुत कुछ आंखों से ओझल रहता है।

फूल, पत्ते और फल तो दिखाई देते हैं, जड़ दिखाई नहीं देती। जो दिखाई देता है, उसकी तो पूछ-परख होती है, जो दिखाई नहीं देता, छिपा रहता है, उसे कोई पूछता भी नहीं। जो व्यक्ति वर्तमान में नहीं जीता है, बल्कि आने वाले भविष्य में अधिक जीता है, भविष्य को देखता है, वह अनावश्यक ही संकटों से और आपदाओं, विपदाओं से घिरा रहता है। इसलिये वर्तमान में जीना अनेक समस्याओं का समाधान है।

आगे-पीछे, अच्छा-बुरा, कम ज्यादा.. ऐसे कई शब्द हैं, जो हमें चैन से बैठने नहीं देते, वर्तमान में जीने नहीं देते। इन शब्दों को जितना तवज्जो देते हैं, उतना ही दूसरों के बनाए जाल में उलझते जाते हैं। जबकि सच यह है कि हर व्यक्ति की अपनी क्षमताएं होती हैं और अपने हालात। ना ही हम अपने हालात से भाग सकते हैं और ना ही मुंह मोड़ सकते हैं।

ऐसे हालात में जीवनशैली को संतुलित कैसे किया जा सकता है? दूसरों से आगे निकलने की होड़ बनी ही रहती है। पीछे रह जाने का दुख सालता रहता है और इस तरह आगे बढ़ने या फिर से वापसी की हमारी कोशिश कई उम्मीदों का बोझ साथ लिए चलती है। हमारी यात्रा में बोझ जितना ज्यादा होता है, चाल उतनी ही धीमी हो जाती है। लियॉन ब्राउन ने कहा है कि जिस दिन आप भविष्य की चिंता करना बंद कर देंगे, वह आपके नए जीवन का पहला दिन होगा। व्याकुलता आपको चक्रों में फंसा देती है, खुद पर भरोसा रखें और आजाद हो जाएं।

जीवन में कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग बिछुड़ जाते हैं। कुछ प्रेम में पड़ते हैं और कुछ प्रेम की राह छोड़ देते हैं। कुछ लोगों को उपहार मिलते हैं तो कुछ लोगों को नई चुनौतियों का सामना करने को मिलता है। कोई दिन बेहतर जाता है तो कोई बेहद खराब। पर हर दिन नई शुरूआत करनी चाहिए- नई सोच, नई ऊर्जा, नए विचारों, नए लक्ष्यों और नए संकल्पों के साथ। बीते अनुभव से सीख लें और आगे बढ़ जाएं। तभी जीवनशैली की विसंगतियों को दूर किया जा सकेगा। तभी जीवन जीने लायक बन सकेगा।

खानपुर कलां महिला चिकित्सालय में शुरू होगा डीएनबी कोर्स
प्रति वर्ष 86.40 लाख रुपये होगा अतिरिक्त वित्तीय भार

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, खानपुर कलां में 12 सीटों के लिए डिप्लोमेट आॅफ नैशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स आरम्भ करने की अनुमति प्रदान की है। इस कोर्स को आरम्भ करने से कुल वित्तीय भार 86.40 लाख रुपये प्रति वर्ष का होगा। इसके अतिरिक्त, 8.12 लाख रुपये की निरीक्षण फीस होगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मंजूरी

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमन्त्री मनोहर लाल द्वारा इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन 12 सीटों में जनरल मैडीसन विभाग की 5 सीटें, नेत्र विज्ञान विभाग की 3 सीटें और श्वसन चिकित्सा तथा ईएनटी व एचएनएस विभाग की 2-2 सीटें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, खानपुर कलां के निदेशक ने इस कॉलेज में डीएनबी कोर्स की 12 सीटों के लिए अनुमति देने के लिए डीएनबी नई दिल्ली के समक्ष इस मामले को रखकर अनुमति देने का अनुरोध किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

1 जुलाई से चलेगा युवा पंजीकरण महोत्सव
आॅनलाईन भी वोट बनवाएं जा सकते हैं

54 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 से 19 आयुवर्ग के समस्त पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए 1 से 31 जुलाई तक युवा पंजीकरण महोत्सव अभियान 2017 चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले के लगभग 54 हजार 832 युवाओं के वोट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन नख्तदान बारहठ ने बताया कि 1 से 15 जुलाई तक शैक्षणिक संस्थाओं में शिविर लगाकर वोट बनाए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों में रह रहे विधार्थियों के वोट बनाए जाएंगे। प्रत्येक शिक्षण संस्थान में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी को वोट बनाने के लिए आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

261 शिक्षण संस्थान चिन्हित

जिले भर में 261 शिक्षण संस्थाओं को चिन्हित किया गया है, जिनमें राजकीय व निजी संस्थान शामिल है। इन संस्थानों में अधिकांश युवा वोटर मिलेंगे। असंगठित क्षेत्र में भी र्इंट, भट्टा इत्यादि क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के भी वोट बनाए जाएंगे।

विशेष योग्यजनों पर रहेगा ध्यान केंद्रित

आयोग के निर्देशानुसार कोई भी विशेष योग्यजन बिना वोट के नहीं रहे, इसके लिए जिले में लगभग 13 हजार विशेष योग्यजनों को चिन्हित किया गया है। विशेष अभियान के दौरान पात्र विशेष योग्यजनों के वोट बनाए जाएंगे।

महिला मतदाताओं के बनाए जाएंगे वोट

जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र में वोट से वंचित ऐसी महिला मतदाताओं के भी वोट बनाए जाएंगे। अविवाहित युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी है, इनके वोट भी बनाए जाएंगे।

आॅनलाईन वोट बनवा सकते हैं

कोई भी पात्र नागरिक घर बैठे आॅनलाईन प्रक्रिया से अपना वोट बनवा सकता है। चुनाव आयोग की साईट एनवीएसपी पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता का फोटो, जन्म स्थान वजन्म तिथि का प्रमाण पत्र देना होगा। आॅनलाईन आवेदन करने के पश्चात एप्लीकेशन नम्बर दिया जाएगा, जिससे प्रार्थी अपने प्रार्थना पत्र की स्थिति जान सकेंगे। इसके अलावा सीईओ राजस्थान साईट पर भी मतदाता अपने वोट पंजीकरण की स्थिति, स्थान इत्यादि की जानकारी ले सकते हैं।

16 से 31 तक घर-घर देंगे दस्तक

स्वीप प्रभारी मदनलाल सोनी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अभियान के दौरान 16 से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर वोट बनाने का कार्य करेंगे। सोनी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों की जानकारी दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीएसटी की लाभदायी शुरुआत
जीएसटी बिल संसद में पास किए जाते वक्त विपक्षी दलों ने बहुत हायतौबा मचाई थी। लेकिन जैसे-जैसे कानून विशेषज्ञों, करदाताओं, अर्थशास्त्रियों को जीएसटी बिल की विशेषताओं का पता चलता गया, उसी अंदाज में जीएसटी का विरोध शांत होता गया। अब सभी राज्य एक जुलाई से इस नए कानून को लागू करने के लिए सहमत हो गए हैं। दिए गए भरोसे के अनुसार सरकार आवश्यक वस्तुओं पर से टैक्स घटा रही है, जिससे मंहगाई कम होने के भी अनुमान लग रहे हैं, बशर्ते उत्पादक कम्पनियां वस्तुओं के रेट बढ़ाने का लालच नहीं करे। सरकार की ओर से ट्रेक्टर के पार्ट्स सहित आवश्यक श्रेणी की 66 वस्तुओं पर 10 फीसदी तक टैक्स कटौती की है।

स्कूली बैग, इंसुलिन, किताबों सहित बहुत सी वस्तुओं पर 10 फीसदी टैक्स कटौती की गई है। सरकार के इस निर्णय से किसानों व आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि विद्यार्थियों को स्कूल बैग पर सात फीसदी कर छूट दी गई है, परंतु अच्छा होता यदि ये कर और कम कर दिए जाते। फिर भी यह भ्रम खत्म हो रहा है कि जीएसटी आर्थिक तूफान लाने वाला है। सरकार के कर ढांचे में बदलाव करने के उद्देश्य के पीछे समाजवादी विचारधारा नजर आ रही है, तभी विलासिता की वस्तुओं पर कर दर ज्यादा रखी गई है। जीएसटी पर पिछले एक दशक से पेश हो रहे आम बजट का काफी प्रभाव पड़ा है। इस कारण सरकार ने आमजन पर ज्यादा कर बोझ लादना ठीक नहीं समझा।

सोने पर टैक्स बढ़ाया गया है। अर्थविशेषज्ञों के नजरिये से सोने का दिखावा इससे घटेगा। नतीजा, लोग सोने पर ज्यादा खर्च नहीं करेंगे। स्पष्ट है कि सोना खरीद करने में देश को जो विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ रही है, उसमें बचत होगी। केन्द्रीय व राज्य स्तर पर एक समान कर प्रणाली से जहां देश की कर से आय बढ़ेगी, वहीं कर चोरी के रास्ते बंद होंगे। कर संग्रहण में फैला भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। लोगों में बढ़ रही आर्थिक खाई रूकेगी। अभी देश में जीएसटी को लेकर सारे शक व विरोध मृतप्राय: हो गए हैं।

जीएसटी बिल आज दुनिया के करीब 130 देशों में लागू हो चुका है। इतने बड़े स्तर पर इसकी स्वीकार्यता दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था को गति देने, आमजन में आर्थिक विषमता कम करने के लिए अभी इससे ज्यादा प्रभाव कर नीति नहीं है। भारत में जीएसटी को लाने, पास करने व लागू करने में देश के करीब 20 वर्ष बर्बाद हो गए, जोकि बेहद कष्टप्रद हैं। अभी राजग सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है, जिसने वोट नीति से ऊपर उठकर सबका विरोध होने के बाद भी जीएसटी को देश हित में लागू करवा लिया।

आमजन को पूंजीवादी साम्राज्यवाद के शोषण से मुक्ति मिले, पूंजी का केन्द्रीकरण नहीं हो, आमजन को उसके जीवन-यापन की तमाम वस्तुएं, सेवाएं, सुविधाएं उसकी आमदनी में ही हासिल हों और कुछ वह भविष्य की चिंताओं के निवारण के लिए भी बचाकर रख सके, यही आर्थिक न्याय का सिद्धांत है, जोकि हर नागरिक का अधिकार भी है। उम्मीद है जीएसटी आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर भी खरा उतरेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।