Police Constable Recruitment - Sach Kahoon Hindi

Police Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल के 679 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, ये है लास्ट डेट
MP Police Constable Recruitment 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की बैंड शाखा में सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार अवसर उपलब्ध हुआ है। विभाग द्वारा बैंड कांस्टेबल के कुल 679 पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को 24 अप्रैल तक संशोधन करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। Police Constable Recruitment

भर्ती के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 458 पद, होमगार्ड वर्ग के 92 पद तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 59 पद आरक्षित किए गए हैं। पात्रता के रूप में सामान्य, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं कक्षा निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार प्रतिमाह लगभग 19,500 से 62,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, साक्षात्कार तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार प्रतिमाह लगभग 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य शासकीय भत्ते एवं सुविधाएं भी देय होंगी। Police Constable Recruitment

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन प्रपत्र में आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें तथा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अंत में शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रपत्र जमा करें तथा भविष्य की आवश्यकता हेतु उसकी प्रति सुरक्षित रखें। Police Constable Recruitment

Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती को लेकर आई बड़ी अपडेट!
फिजीकल में अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे घड़ी का इस्तेमाल

UP Police Constable Recruitment Exam: लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थी कलाई में घड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने पीईटी स्थल में डिजिटल घड़ी की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। Police Constable Recruitment

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ परीक्षा नियंत्रक की ओर से सोशल मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत अर्ह अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए जाने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के दौरान कलाई घड़ी के इस्तेमाल का अनुरोध कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा किया गया था।

बोर्ड द्वारा उक्त अनुरोध पर सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षण की शुचिता के दृष्टिगत अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की कलाई घड़ी का इस्तेमाल पीईटी के दौरान नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्थल पर डिजिटल घड़ी का प्रबंध बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पीएसटी डीवी में सफल होने वालों को ही शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया गया है। यह 10 फरवरी से शुरू होंगे। फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए दौड़ पूरी करनी होगी। Police Constable Recruitment

Haryana News: करनाल में 4 एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब में सीएम मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 35, हजार से अधिक नौकरियां प्रदान कर चुकी हैं

1700 नये कांस्टेबलों की भर्ती का भी ऐलान

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार को पंजाब पुलिस में 560 नए सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे और 1700 नए सिपाहियों की भर्ती की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों की उदासीनता के कारण इन पुलिसकर्मियों के नियुक्ति पत्रों में दो साल की देरी हुई है। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को विवेकपूर्ण तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया।

अपने पद का उपयोग लोगों के कल्याण और उन्हें परेशान करने के बजाय उन्हें न्याय दिलाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भगवंत सिंह मान ने इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार अब तक युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 35,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने खासकर पहले साल में युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी थीं। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नौकरियां के अवसर प्रदान कर पंजाब को देश में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि इन 560 पदों पर चयनित 95 प्रतिशत युवा राज्य के हैं और राज्य के मूल निवासी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सभी पुलिसकर्मियों ने मेरिट में पंजाबी भाषा उत्तीर्ण की है और शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 1700 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरु करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास कड़ी मेहनत से राज्य की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को रोकने और दूसरी तरफ राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष बल में नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में सड़कों पर निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर के बाद अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए पूरी मेडिकल किट भी होगी। सीएम मान ने कहा कि राज्य में क्रांति के युग की शुरुआत करते हुए पंजाब सरकार राज्य में स्कूल आॅफ एमिनेंस शुरु करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!

युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां निकली भर्ती, जल्दी देखें
चंडीगढ़ पुलिस में 700 कॉन्स्टेबल होंगे भर्ती

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करने का सपना (Chandigarh Police Constable Bharti) देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस में जल्द 700 कांस्टेबल भर्ती होंगे। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वहीं, चंडीगढ़ के डीजीपी ने बाकायदा ट्विटर पर इस संबंध में पोस्ट भी अपलोड की है।

Police Constable Recruitment 2023

बता दें कि यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल्स के तहत की जाएगी। जिसमें 223 पोस्ट महिलाओं के लिए रखी गई हैं। इन पोस्टों के लिए 12वीं क्वालिफिकेशन रखी गई है। डिटेल में जानकारी चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर ली जा सकती है। 2018 के बाद चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती होने जा रही है।

हरियाणा रोडवेज ड्राइवर जॉब भर्ती 2023

हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा ड्राइवर पदों के लिए अधिसूचना (Haryana Roadways Driver Jobs 2023) जारी की गई है। हरियाणा रोजगार समाचार के इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा रोडवेज ड्राइवर भर्तियां से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पात्रता मापदण्ड एवं विभागीय विज्ञापन हरियाणा कौशल रोजगार निगम नौकरी हाल ही में रिक्तियां निकाली गई है। योग्य नागरिक इस हरियाणा रोडवेज ड्राइवर वैकेंसी के तहत रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं जिनके लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते है।

हरियाणा रोडवेज ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए रिक्त Haryana Roadways Driver Jobs 2023) विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in

से हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती के लिए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन का अवलोकन जरूर कर लें ताकि भविष्य में कोई दिक्कत ना हो।

हरियाणा रोडवेज ड्राइवर भर्ती 2023 अधिसूचना का विवरण

विभाग का नाम हरियाणा कौशल रोजगार निगम

पद का नाम ड्राइवर

कुल पदों की संख्या विभिन्न पद

कार्य क्षेत्र हरियाणा

आवेदन प्रक्रिया आॅनलाइन फॉर्म

आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in

शैक्षणिक योग्यता : हरियाणा रोडवेज ड्राइवर भर्ती 2023 आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता विस्तृत अधिसूचना देखे।

साक्षात्कार / कौशल परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति के साथ अभ्यर्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है। (Haryana Roadways Driver Jobs 2023)

10वीं पास उत्तीर्ण

आधार कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र

राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण पत्र

उक्त अभिलेखों का एक स्वप्रमाणित सेट अभ्यर्थियों को उपस्थिति के समय प्रस्तुत करना होगा तथा किसी भी समय या किसी भी प्रकार से दस्तावेजों के असत्य पाए जाने पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति अमान्य की जा सकेगी।

नौकरी विवरण : Chandigarh Police Constable Bharti

चयन प्रक्रिया : इस नौकरी के लिए अभ्यर्थी को इन विभिन्न चयन मापदंड से गुजरना होगा जिनमें प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा

वॉक इन इंटरव्यू

आवेदन कैसे करें : हरियाणा कौशल रोजगार निगम वैकेंसी 2023 हेतु उम्मीदवारी आॅनलाइन माध्यम से अप्लाई कर पाएंगे।

हिंदी रोजगार अलर्ट में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम और कई अन्य के लिए अनुसरण करते रहें।