Punjab Sarkar - Sach Kahoon Hindi

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू
हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 590 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें 83 नशा तस्करी, 35 जबरन वसूली, 43 गैंगस्टरों के खिलाफ, 86 गैर-कानूनी हथियारों और 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हुईं: पन्नू

सरकार की इस लड़ाई में पंजाब के लोगों का बेखौफ होकर आगे आना एजीटीएफ और मान सरकार पर उनके भरोसे को दिखाता है: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigar News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम को लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ जारी किए गए खास हेल्पलाइन नंबर पर पंजाब के लोगों ने बड़ी संख्या में आगे आकर पुलिस की मदद की हैं, जो इस बात का सबूत है कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

बलतेज पन्नू ने आंकड़े सांझां करते हुए बताया कि अब तक करीब 590 लोगों ने इस हेल्पलाइन पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता शिकायत करने वाले की सुरक्षा है, इसलिए जानकारी देने वाले हर व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। मिली शिकायतों में से 83 शिकायतें ड्रग तस्करी, 35 जबरन वसूली (फिरौती) की, 43 गैंगस्टर से जुड़ी और 86 गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। Chandigar News

पन्नू ने आगे कहा कि दर्ज की गईं एफआईआर में अलग-अलग गैंगस्टर और उनके गुर्गों के नाम हैं, जिससे उनके नेटवर्क की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का निडर होकर शिकायत दर्ज कराना दिखाता है कि पंजाब के लोगों को ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ और मान सरकार के इरादों पर पूरा भरोसा है। कई और शिकायतों की अभी भी गहराई से जांच की जा रही है, जिन पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बलतेज पन्नू ने कहा कि लोगों के इसी अटूट भरोसे की वजह से एजीटीएफ को आज गैंगस्टरवाद के खिलाफ लड़ाई में इतनी बड़ी सफलता हासिल रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो जाता। Chandigar News

यह भी पढ़ें:– Thar Car Accident: थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ फेज-2 की शुरूआत, डेढ़ लाख युवा बनेंगे ‘पिंडां दे पहरेदार’
मोबाइल एप्लीकेशन से देंगे नशा तस्करों की सूचना, नाम रहेगा गुप्त

युवाओं के सहयोग से नशे को जड़ से खत्म करने का लिया संकल्प

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Sarkar: पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद बुधवार को इसका दूसरा चरण शुरू कर दिया। इस फेज-2 की शुरूआत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर से की। इस चरण में सरकार ने पंजाब के गांवों से डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। इन युवाओं को ‘पिंडां दे पहरेदार’ नाम दिया जाएगा और उन्हें गांवों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। Chandigarh News

युवाओं को एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे नशा तस्करों पर नजर रखते हुए सरकार और पुलिस को जानकारी देंगे। पुलिस इस एप्लीकेशन पर मिली सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी क्षेत्र में पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी नशे के कारोबार से जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इन पहरेदारों को पंजाब सरकार विशेष प्रशिक्षण देगी। साथ ही 10 जनवरी से 30 जनवरी तक पूरे पंजाब में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से नशा तस्करों को सीधी चुनौती दी जाएगी और आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने की जनता से अपील | Chandigarh News

अभियान की शुरूआत के मौके पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम में सहयोग दें और राज्य से नशे को जड़ से खत्म करने में मदद करें।

यह भी पढ़ें:– Heart Attack: स्पेन में साइकिल से डिलीवरी जाते समय आया हार्ट अटैक, कैमला के युवक की मौत

Punjab Sarkar: मान सरकार का बड़ा ऐलान, यहां पर होगा, 467.49 लाख का निवेश, लाखों युवाओं की उम्मीद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Dr. Baljit Kaur: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए ठोस और प्रभावी कदमों के परिणाम आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कुल 467.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के विरुद्ध जन-जागरूकता पैदा करने, लोगों को संवेदनशील बनाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय से व्यापक योजना के तहत कई प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किए गए हैं। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और अध्यापकों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम तैयार कर लागू किए गए हैं, जिनके लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। Chandigarh News

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 107.22 लाख रुपये, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु 202.99 लाख रुपये, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए 109.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशों की सबसे बड़ी मार राज्य के युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ती है। कई माताएं अपने बेटों के भविष्य के लिए प्रतिदिन प्रार्थना करती हैं, कई बच्चे अपने पिता की आंखों में से आशा को समाप्त होते हुए देखते हैं और कई घरों की खुशियां नशों की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस पीड़ा को गहराई से समझती है और नशा मुक्त पंजाब की लड़ाई को केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय, संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। कैबिनेट मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशों को जड़ से समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को पुन: सपने देखने का साहस देना, प्रत्येक मां के आंसू पोंछना और हर परिवार में खुशहाली वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ संकल्प है कि पंजाब का प्रत्येक युवा नशों से दूर रहकर प्रगति, आत्मगौरव और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार केवल नीतियाँ नहीं बना रही, बल्कि टूटे हुए परिवारों के सपनों को फिर से जोड़ रही है। करोड़ों का बजट और विभागों का आपसी तालमेल यह साबित करता है कि पंजाब अब सुरक्षित हाथों में है।” Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– ग्राम कुतुबपुर में 18 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण

Punjab Government: पंजाब सरकार खरीदने जा रही मर्सिडीज बेंज कार, कीमत सवा करोड़ रुपये
मर्सिडीज बैंज कार को करवाया जाएगा बुलेट प्रूफ, लाखों होंगे खर्च

पहली बार मर्सिडीज लग्जरी गाड़ी खरीद रही पंजाब सरकार | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Sarkar News: सबसे महंगी लग्जरी गाड़ियों में शुमार मर्सिडीज बेंज कार को अब पंजाब सरकार खरीदने जा रही है व इस मर्सिडीज बेंज कार की कीमत भी सवा करोड़ के लगभग बताई जा रही है। पंजाब सरकार इस मर्सिडीज बेंज कार को खरीदने के साथ ही इसे बुलेट प्रूफ भी करवा रही है, जिस पर 40 से 50 लाख रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। इस गाड़ी की खरीद से लेकर बुलेट प्रूफ करवाने का सारा काम सीएम भगवंत मान की सुरक्षा को देख रहे एडीजीपी व उनकी टीम द्वारा ही देखा जा रहा है। सीएम की सुरक्षा टीम ने इस बात की पुष्टि कर दी है। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब के विधायकों से लेकर कैबिनेट मंत्रियों व सीएम से लेकर राज्यपाल तक के लिए गाड़ियों का इंतजाम पंजाब सरकार द्वारा ही अपने स्तर पर किया जाता है। विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम ट्रांसपोर्ट विभाग करता है, तो वहीं सीएम से लेकर राज्यपाल के लिए लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम सीएम की सुरक्षा टीम देखती है, क्योंकि सीएम व राज्यपाल का प्रोटोकोल काफी ज्यादा अलग होने के साथ ही उनके काफिले में बुलेट प्रूफ गाड़ियां रहती हैं।

सीएम व राज्यपाल के लिए लैंड क्रूजर लग्जरी गाड़ियां रखी गई हैं तो वहीं कैबिनेट मंत्रियों से लेकर विधायकों के लिए इनोवा क्रिस्टा गाड़ियों को खरीदा जाता है। अब पंजाब सरकार पहली बार मर्सिडीज बेंज कार खरीद रही है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख के लगभग बताई जा रही है। Chandigarh News

मर्सिडीज बेंज कार को खरीदने से लेकर बुलेट प्रूफ करवाने के बाद चलाने के लिए कौनसे वीआईपी के काफिले में शामिल किया जाएगा, इसे सीएम भगवंत मान की सुरक्षा टीम ने गुप्त रखा है व इस संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:– तेज आंधी से सड़क पर गिरे पेड़, डेरा श्रद्धालुओं ने एक तरफ हटा कर यातायात करवाया शुरु

Punjab Sarkar: आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने शनिवार को कहा कि महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए राज्य में एक हजार अति-आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। डॉ. कौर ने बताया कि राज्य में बनाए जा रहे एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सौ करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण पर 10 लाख रुपये की लागत आएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों की इमारतों के निर्माण के अलावा, केंद्रों के फर्नीचर के लिए भी आवंटित धनराशि का उपयोग किया जा रहा है। Chandigarh News

इसमें बच्चों और महिलाओं के लिए पूरी तरह कार्यशील और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु फर्श निर्माण, पेंटिंग, प्लंबिंग, विद्युतीकरण और लकड़ी के कार्य शामिल हैं। इन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का कार्य ग्रामीण विकास विभाग के अधीन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 111 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष आंगनवाड़ी केंद्रों की इमारतों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इन आंगनवाड़ी केंद्रों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय कमेटी इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर रही है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने वाला पहला राज्य बना पंजाब

Punjab Sarkar: पंजाब सरकार ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को किया सम्मानित
डेरा सच्चा सौदा के महान कार्य को लेकर कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने किया सम्मानित | Chandigarh News

मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ने चलाया था दिन-रात राहत कार्य

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Sarkar: गणतंत्र दिवस पर डेरा सच्चा सौदा को मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित करते हुए डेरा सच्चा सौदा की प्रशंसा की गई। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा गठित की गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा मोहाली में किए गए बचाव कार्यों की दिल से तारीफ की गई। मोहाली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के जिम्मेवार चमन खान को डेरा सच्चा सौदा के नाम सर्टीफिकेट देते हुए सम्मानित किया। Chandigarh News

चंडीगढ़ ब्लॉक के 85 मैंबर चमन खान इन्सां ने ‘सच कहूँ’ से बात करते हुए बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नक्शे कदम पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहती है। और बीते कुछ दिन पहले जब मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई थी, जिसके बाद जब सूचना मिली तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के 100 के करीब सेवादार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए व दिन-रात एक कर सेवा कार्य करते हुए बिल्डिंग के मलबे को उठाकर नीचे दबी कीमती जिंदगियों को बचाने की कोशिश की गई। Chandigarh News

इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की इस संस्था द्वारा की गई सेवा को देखकर प्रशासन व सरकार ने मुक्तकंठ से सरहाना की थी, जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी को सम्मानित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था, जिसके चलते ही 26 जनवरी को मोहाली में गणतंत्र दिवस के समारोह दौरान सम्मान-पत्र दिया गया। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Darjeeling: पश्चिम बंगाल की साध-संगत ने जरूरतमंदों को राशन देकर मनाया पावन अवतार दिवस

भगवंत मान सरकार ने केवल 18 महीनों में नौजवानों को 37100 सरकारी नौकरियाँ दी
नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर हिस्सेदार बनाकर नई क्रांति का आधार बाँधा | Bhagwant Mann

मेरिट और पारदर्शिता के साथ भर्ती होने के कारण विदेशों से नौजवानों की वतन वापसी का दौर शुरु

नौजवानों को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सहयोग देने का आह्वान

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ देने की गारंटी पूरी करने के सफर को जारी रखते हुए अपनी सरकार के केवल 18 महीनों के कार्यकाल में 37100 सरकारी नौकरियाँ दी हैं। आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में गृह मामले, ट्रांसपोर्ट और राजस्व विभागों के नए भर्ती हुए 304 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए करवाए गए समागम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शुरुआत में पहले नवरात्रे के पवित्र अवसर की लोगों को बधाई दी। नए भर्ती हुए नौजवानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि नौजवान अब औपचारिक रुप से राज्य सरकार के परिवार के सदस्य बन गए हैं। भगवंत सिंह मान ने इस विलक्षण उपलब्धि के लिए इन उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ दीं, क्योंकि वह सख़्त प्रतियोगी परीक्षाएं पास करके कामयाब हुए हैं।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने स्पष्ट रुप से कहा कि राज्य सरकार पुलिस को वैज्ञानिक राह पर आधुनिक बनाने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अमन-कानून को कायम रखने के अपने प्राथमिक कर्तव्य को निभाने के साथ-साथ हमेशा ही देश और लोगों के हितों की रक्षा की है। भगवंत मान ने कहा कि बदलते हालात में फोर्स के लिए चुनौतियाँ कई गुना बढ़ गई हैं, जिस कारण इनका प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने के लिए आधुनिकीकरण होना समय की जरुरत है।

मुख्यमंत्री  (Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि एक ओर राज्य में सडृक हादसों के कारण होने वाली मौतों की दर पर रोक लगाने और दूसरी ओर राज्य की सडकों पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोजाना के हो रहे सडक हादसों में जा रही कई कीमती जानों को बचाने के लिए एक अहम भूमिका निभाएगी और इस फोर्स को अंधाधुन्ध ड्राइविंग करने को रोकने और सडकों पर वाहनों के यातायात को सुचारु बनाने और अन्य सडक हादसों की रोकथाम का काम सौंपा जाएगा।

भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि शुरुआती तौर पर अति-आधुनिक यंत्रों से लैस 144 वाहन हर 30 किलोमीटर के बाद सड़कों पर तैनात किए जाएंगे और इन वाहनों में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को इमरजैंसी इलाज मुहैया करवाने के लिए मेडिकल किट भी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको यह ऐलान करते हुए बहुत गर्व और संतुष्टि हो रही है कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के साथ लगने वाले कच्चे शब्द को खत्म करके सभी कानूनी और प्रशासनिक अड़चने पार करते हुए 12710 अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, डी.जी.पी. गौरव यादव, वित्त कमिश्नर ( राजस्व) के.ए.पी. सिन्हा, सचिव गृह गुरकीरत किरपाल सिंह, सचिव ट्रांसपोर्ट दिलराज सिंह संधावालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– दम्पत्ति ने युवकों को नशा बेचने से रोका तो किया घायल

पंजाब सरकार ने सौंपे 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र
16 महीने के प्रशिक्षण को घटाकर चार महीने किया: मीत हेयर | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने सोमवार को विभाग में नए शामिल किए गए 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनको अपनी सेवाएं ईमानदारी और मेहनत के पूरी करने को कहा। हेयर ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य और खासकर आम लोगों के हितों में इंकलाबी बदलाव लाने के लिए सहृदय प्रयास किए हैं। Punjab News

उन्होंने कहा कि इन प्रयत्नों के स्वरुप ही दशकों बाद जल संसाधन विभाग इस साल टेलों पर पानी पहुँचाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने जिलादारों और पटवारियों को सरकार एवं किसानों के बीच अहम कड़ी बताते हुए कहा कि नए चुने गए जिलादार बधाई के पात्र हैं कि उनको यह सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार टेलों के अंत तक पानी पहुँचाने में कामयाब होने के कारण कई नयी चुनौतियाँ भी खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जिलादार अपनी सेवाएं पेशेवार ढंग से निभाकर इन चुनौतियों से निपटने में अह्म रोल अदा कर सकते हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने नए चुने जिलादारों को स्पष्ट हिदायतें भी दीं कि उनमें से कोई भी व्यक्ति तबादले के लिए कोई सिफारिश न करें और अलॉट किए गए स्टेशनों पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि यदि आप पहले दिन से सीखना शुरु नहीं करते तो आप जीवन भर सीखने में असफल रहोगे। उन्होंने कहा कि विभाग में नए शामिल किए गए जिलादारों के लिए 16 महीने के प्रशिक्षण को इस शर्त पर घटाकर चार महीने कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अध्यापक गुरनाम सिंह राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित, गांव डेलूआना में विवाह जैसा माहौल
बधाईयां देने वालों का लगा तांता | Mansa News

5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर मोगा में करवाए राज्य स्तरीय समाराह में सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित

मानसा (सच कहूँँ/सुखजीत मान)। जिला मानसा के सरकारी प्राईमरी स्मार्ट स्कूल डेलूआना के हैड टीचर गुरनाम सिंह को पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) द्वारा शिक्षक दिवस मौके राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान मिलने पर गांव में विवाह जैसा माहौल बना हुआ है। गांव में ढोल की थाप पर गिद्धा व भांगड़ा डाला गया और फूलों की वर्षा की गई। Mansa News

जानकारी के अनुसार अध्यापक गुरनाम सिंह, गांव डेलूआना के सरकारी प्राईमरी स्मार्ट स्कूल में बतौर हैड टीचर सेवाएं निभा रहे हैं। उन्होंने गांववासियों और अध्यापकों के सहयोग से स्कूल की इमारत को जहां शानदार बनाया है, वहीं शैक्षणिक और खेल उपलब्धियां भी बहुत अच्छी हैं। सरकार द्वारा गुरनाम सिंह की इस मेहनत को देखते हुए 5 सितंबर को अध्यापक दिवस पर मोगा में करवाए राज्य स्तरीय समाराह में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार हासिल कर जब अध्यापक गुरनाम सिंह गांव लौटे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया, जब वह स्कूल जा रहे थे तो

पंजाबी संस्कृति की तर्जमानी के तहत गुरनाम सिंह को फुलकारी दी गई और गांव की महिलाओं ने बधाई दी और खुशी में गिद्धा डाला। ग्रामीणों, स्कूल के स्टाफ सदस्यों और अन्य अध्यापकों से मिल रहे प्यार-सत्कार को देखते गुरनाम सिंह का चेहरा खुशी से भावुक हो गया। इस मौके सरकारी मिडिल स्कूल लखवीर वाला के ड्रॉर्इंग अध्यापक अवतार सिंह ने बधाई देते कहा कि सरकार द्वारा पुरस्कार मिलने के साथ-साथ गुरनाम सिंह प्रति ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा प्यार भी पुरस्कार ही है। उन्होंने कहा कि वह नरम स्वभाव और कड़ी मेहनत वाले पुरस्कार विजेता अध्यापक की और तरक्की की कामना करते हैं। Mansa News

विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समर्पित है पुरस्कार: गुरनाम सिंह

पुरस्रकार विजेता अध्यापक गुरनाम सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा जो उनको अध्यापक दिवस मौके राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, वह पुरस्कार स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्टाफ, विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समूह ग्रामीणों ने हमेशा स्कूल की बेहतरी के हर काम में उनको कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया है, जिसके परिणामस्वरूप ही उनको इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। Mansa News

यह भी पढ़ें:– सौम्या गर्ग ने बीएससी में सीसीएसयू में किया टॉप

प्रदेश के 1807 खिलाड़ी 5.94 करोड़ की राशि से होंगे पुरस्कृत
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी जानकारी | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। खेलों और खिलाड़ियों के अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील पंजाब सरकार  (Punjab Sarkar) अब पिछले पाँच सालों के नकद इनामी राशि से वंचित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा 2017 से अब तक नकद इनामी राशि से वंचित रहे राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के पदक विजेता 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उदघाटन समारोह के अवसर पर इन 1807 खिलाड़ियों को कुल 5.94 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। Chandigarh News

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को यहां जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे जिनको पदक जीतने के बावजूद पिछले पाँच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली। मुख्यमंत्री मान द्वारा निर्देश दिए गए कि खेल विभाग इन खिलाड़ियों की सूची तैयार करके इनका हक दें। खेल विभाग द्वारा साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए बनती है। यह खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। Chandigarh News

खेल मंत्री ने कहा कि अब इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है और अगले सालों में किसी भी खिलाड़ी को उसका बनता मान-सम्मान तुरंत दिया जाएगा।

हेयर ने नकद इनामी राशि से सम्मानित किए जाने वाले 1807 खिलाड़ियोंं के विवरण जारी करते हुए बताया कि 2017-18 साल के 997 खिलाड़ियों को 1.58 करोड़ रुपए, 2018-19 के 135 खिलाड़ियोंं को 47.96 लाख रुपए, 2019-20 के 287 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपए, 2020-21 के 51 खिलाड़ियों को 19.05 लाख रुपए, 2021-22 के 203 खिलाड़ियों को 1.32 करोड़ रुपए और पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसज द्वारा पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियोंं को 41 लाख रुपए। इस तरह कुल 1807 खिलाड़ियों को 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए से सम्मानित किया जाएगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– बाप की रंजिश में बेटे पर जानलेवा हमला

मुख्यमंत्री मान ने 144 गाड़ियों को दी हरी झंडी
पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन | Bhagwant Mann

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। पंजाब में दिन-ब-दिन बढ़ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर सरकार द्वारा एक नई फोर्स ‘सड़क सुरक्षा बल’ तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने (Bhagwant Mann) यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बनाई गई नई फोर्स सड़कों पर हो रहे हादसों को रोकेगी। जिसका नाम ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ है। इसके लिए 144 वाहनों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़क हादसों में पंजाब में रोजाना 14 लोगों की मौत हो रही है। ये सिर्फ एक छोटा सा आंकड़ा है।

साल में 5 हजार से अधिक लोग दम तोड़ रहे हैं। लोगों की मौत होना कहीं न कहीं लापरवाही का नतीजा है। पंजाब पुलिस के पास पहले ही काम बहुत है। जैसे कि नदी में गाड़ी गिर गई, कोई हादसा हो गया तो पुलिस जाती थी। इस कारण एक नई फोर्स बनाई गई है। इस फोर्स की वर्दी भी जल्द लोगों के सामने लॉन्च की जाएगी।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि एक गाड़ी 30 किलोमीटर के दायरे में रहेगी। यदि उस दायरे में कोई हादसा होता है तो वहां का अधिकारी जिम्मेवार होगा। उस अधिकारी से हादसे की जवाब तलबी की जाएगी। जो गाड़ियां इस फोर्स को दी जा रही हैं वह सभी डिजीटल होंगी। जीपीएस सिस्टम लगा होगा। इस फोर्स के पास एंबुलेंस और रिकवरी वैन तक होगी। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई सड़क पर ट्रॉली या कोई अन्य वाहन खड़ा करेगा तो उस पर तुरंत एक्शन लेकर चालान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– ट्राले और ट्रक की टक्कर में उड़े ट्रक के पडखच्चे

सरकारी स्कूलों के 50 हेडमास्टर प्रशिक्षण के लिए आईएमएम अहमदाबाद रवाना
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) ने रविवार को प्रदेश के स्कूल हेडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग के लिए आईएमएम अहमदाबाद के लिए रवाना किया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित प्रोग्राम में सभी 50 स्कूल हेडमास्टरों से मुलाकात की। उन्हें बधाई देते हुए अहमदाबाद जाने के लिए बस में बिठाया। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। अहमदाबाद जाने वाले हेडमास्टरों ने सीएम भगवंत मान से शिक्षा जगत में क्रांति लाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने अनुभव सांझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में आ रहे बदलाव बारे भी जानकारी दी। इसके बाद सीएम मान ने हेडमास्टरों की अहमदाबाद जाने वाली बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इससे पहले शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि आईएमएम अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए मशहूर है। इसी कारण पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को यहां विशेष ट्रेनिंग दिलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार चार अलग-अलग बैच के 138 स्कूल प्रिंसिपलों को सिंगापुर की मशहूर प्रिंसिपल एकेडमी से ट्रेनिंग दिलवा चुकी है।

सीएम पंजाब भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार आगामी समय में पीटीआई, डीपीआई और योगा टीचर की भर्ती भी करेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए काम किया जा रहा है। स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने से पहले ही आर्थिक मदद सहित अन्य प्रकार से सहयोग दिया जाएगा। इससे खिलाड़ी पूर्ण रूप से अपने खेल पर ध्यान दे सकेंगे।

पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) ने बीते सप्ताह राज्य के स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षण एवं मैनेजमेंट के तौर-तरीके सिखाने के लिए सिंगापुर की मशहूर प्रिंसिपल एकेडमी के लिए रवाना किया था। इस कड़ी में 36-36 प्रिंसिपल के 2 बैच कुल 72 स्कूल प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए भेजे गए। इनकी ट्रेनिंग की समय सीमा 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रही। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भले ही टीचिंग के नए तौर-तरीके हों या फिर पंजाब के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को इसरो ले जाकर चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग दिखाना, वोकेशनल कैंप लगाने हों या फिर अवकाश के समय छात्रों को अन्य गतिविधियों में शामिल करना। पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के लिए तत्पर है। स्कूल आॅफ एमिनेंस में भी कई प्रकार की गतिविधियां शुरू करने की बात कह चुके है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी दिखने लगे हैं। समय के साथ चलना होगा, शिक्षा और शिक्षण के तरीके बदल रहे हैं।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते बताया कि, सभी हेड मास्टरों से मिलकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब का शिक्षा क्षेत्र हर दिन नई ऊंचाईयां छू रहा है। शिक्षा के अनूठे और अलग-अलग तरीकों को सामने लाने के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों-प्रिंसिपलों को भी हर माहौल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आयोजित करने का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा, मच्छरों से करें बचाव: डॉ. भवतोष शंखधर