Uttar Pradesh Weather - Sach Kahoon Hindi

North India Weather Update: मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब व यूपी के लिए जारी किया तेज आंधी का अलर्ट
North India Weather Update: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव आने जा रहा है। 3 व 4 जून को हरियाणा और पंजाब सहित राजस्थान,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में तेज आँधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने इस दौरान आमजन को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में धूलभरी आंधी, तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार पंजाब व राजस्थान में भी  मौसम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बदले मौसम का असली असर 3 जून से दिखना शुरू होगा, जब हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। 4 जून को भी प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी रह सकती है। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के कारण दृश्यता में अचानक कमी आने की आशंका है, जिससे सड़क और हाईवे यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून से आंधी की तीव्रता में कमी आने लगेगी। इस दिन अलर्ट का स्तर घटाकर येलो कर दिया जाएगा और हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

उत्तर हरियाणा के अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर सहित कई जिलों में मौसम साफ होने की संभावना है। 6 जून तक सुदूर पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर पूरा राज्य सामान्य स्थिति में लौट सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी के दौरान घरों के भीतर ही रहें, वाहनों को पेड़ों, बिजली के खंभों और साइनबोर्डों के नीचे खड़ा न करें तथा हाईवे पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। मौसम विभाग के अनुसार यह समय सतर्कता बरतने का है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। Weather Update

Monsoon 2025: यूपी में हो रही लगातार बारिश, मौसम विभाग ने दी ओलावृष्टि व वज्रपात की चेतावनी
Monsoon 2025: नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16 जून से 22 जून तक के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें निरंतर वर्षा, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से 16 जून, सोमवार का दिन मौसम की दृष्टि से अत्यंत परिवर्तनशील रहने की चेतावनी दी गई है। Uttar Pradesh Weather Alert

विभाग के अनुसार, 16 जून को गरज-चमक के साथ भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 85 प्रतिशत तक पहुँचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर में भी वज्रपात का खतरा बना हुआ है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े न हों और विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

आगामी मौसम स्थिति इस प्रकार अनुमानित है: | Uttar Pradesh Weather Alert

17 से 19 जून: आकाश में बादल छाए रहेंगे, रात्रि में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। गरज के साथ 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

20 जून: बारिश जारी रहेगी, किंतु हवा की रफ्तार घटकर 30-40 किमी/घंटा तक सीमित हो सकती है।

21 व 22 जून: कुछ राहत मिलने की संभावना है, किंतु गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है।

इन दिनों में तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुँच सकता है, जिससे वातावरण में उमस का स्तर बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे वर्षा या आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों से हटकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ। बच्चों और वृद्धजनों को भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर मोबाइल फोन या धातु की वस्तुओं का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई है, जिससे वज्रपात की संभावना को न्यून किया जा सके। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल पूर्ण सतर्कता की स्थिति में हैं। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम विभाग की सूचनाओं को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें। Uttar Pradesh Weather Alert

IMD Heavy Rain Alert: गुवाहाटी निवासियों सावधान रहना! अगले दो-तीन दिन रहेंगे बड़े ही भारी, आईएमडी ने …

Uttar Pradesh Weather: ठंड और कोहरे ने थामी जन के जीवन की रफ्तार, भारी बारिश से हो सकते हैं लोग परेशान!
Mahakumbh 2025: वाराणसी, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में इस समय ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है, जिसने लोगों की जिंदगी को जैसे थाम ही दिया हो। इसका बड़ा कारण है पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, जिसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। इसी वजह से वाराणसी में भी ठिठुरन और घने कोहरे का कहर देखने को मिला। आज मंगलवार को भी पूरे गंगा घाट पर घना कोहरा दिखाई दिया। Uttar Pradesh Weather

आज मंगलवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचे। लेकिन, कड़ाके की ठंड में ठिठुर गए, बावजूद इसके उनका आना बदस्तूर जारी रहा। ठंड से बचने के लिए कई श्रद्धालु अलाव का सहारा लेकर अपनी ठंड दूर कर रहे हैं। इस ठंड और कोहरे के बीच वाराणसी के गंगा घाटों के पास भी श्रद्धालु और स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।

लोगों में उत्साह, उमंग और हर्ष का माहौल

स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि आज मकर संक्रांति के अवसर पर ठंड बहुत है। कोहरा भी बहुत है, इसलिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मकर संक्रांति के मौके पर लोगों में उत्साह, उमंग और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। पानी भी काफी ठंडा है। इसके बावजूद लोग गंगा स्नान कर रहे हैं, जो उनकी अगाध आस्था को दर्शाता है।

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से लोग परेशान हो सकते हैं। इससे पहले प्रदेश में कोहरे की मार देखी गई थी। इसकी वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई थीं। इससे पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिल सकती है। Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग का इस राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी!

Weather:- आज लू का सितम तो कल होगी बारिश
मंगलवार से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में मिलेगी राहत

हिसार (संदीप सिंहमार)। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत (North India) इन दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पर मध्य भारत में पारा 40 से पार ही ठहरा हुआ है। बढ़ते अधिकतम तापमान की वजह से लू के सितम से आमजन ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश व गंगीय पश्चिम बंगाल में भी लू चलेंगी। इन सभी जगहों पर पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:– Weather Update:- आय-हाय गर्मी, जानें चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत

भारत मौसम विभाग के अनुसार इसके तुरंत बाद 23 मई को मौसम अचानक परिवर्तनशील होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान (Rajasthan) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 24 से 27 तक दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की भी संभावना है। जिसका असर साथ लगते हरियाणा व राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ उत्तर पश्चिमी राज्यों असम और मेघालय में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इसके अलावा नागालैंड (Nagaland) मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में 24 या 25 को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत के हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में तो 23 व 24 को 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी 23 को बारिश होगी।

28 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर | (Weather Update)

पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 22 मई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवायों के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु 25 मई से एक ओर पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 मई से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई तथा हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

Weather Update:- आय-हाय गर्मी, जानें चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनीसीआर, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से धूल भरी आंधी और बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक दानिश ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिसंख्य इलाके भीषण गर्मी की चपेट में आ हैं। कई इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जबकि कुछ इलाकों में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं मगर अगले दो दिनो में मौसम में आमूलचूल बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:– कुपोषित बच्चों का मैगा शिविर में हुआ उचार

उन्होने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में कम दवाब का क्षेत्र विकसित होने से पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन रहे हैं जिसके चलते 23 तारीख से कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी (Drizzling) के आसार हैं। इस अवधि में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। मौसम में बदलाव का असर कम से कम अगले 48 घंटो तक बरकरार रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में फौरी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच चिकित्सकों ने सलाह दी है कि गर्मी के मद्देनजर लोगबाग सतर्कता बरतें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने के बाद ही बाहर निकले। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिये हल्के सूती वस्त्र धारण करें और धूप का चश्मा लगायें। इसके अलावा आम का पना और लस्सी छाछ वगैरह पेय पदार्थो का उपयोग करें। डिहाइड्रेशन की स्थिति में ओआरएस का इस्तेमाल करें।

23 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना | (Weather Update)

इससे पहले उत्तर भारत में 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से होने वाले परिवर्तन से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन इसके तुरंत बाद एक बार फिर एक पखवाड़े तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। ध्यान रहे कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरूआत केरल से मानी जाती है। इसके बाद तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी कौंकण, कर्नाटक, मुंबई,गुजरात पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में पहुंचता है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम बुलेटिन का कहना है कि बेशक इस बार मानसून देरी से पहुंच रहा हो लेकिन देश में बारिश 96 फीसदी होने की उम्मीद है, जो सामान्य कहलाता है।

अलनीनो का भी दिखाई देगा प्रभाव | (Weather Update)

भारत मौसम विभाग के अनुसार इस बार अलनीनो का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। अलनीनो की वजह से बारिश कम होती है। पर राहत की बात यह है कि इस बार अल्लीनों का प्रभाव मानसून के अंतिम पड़ाव में ही दिखाई दे सकता है, इसका खास असर नहीं माना जाता तब तक अधिकतर बारिश हो चुकी होती है। सीधे तौर पर कहा जाए तो इस बार देशभर में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।