Sunam Udham Singh Wala - Sach Kahoon Hindi

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 8 गाँवों की पंचायतों को सौंपे 60 लाख रुपये के चेक
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। पंजाब सरकार द्वारा गाँवों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और गाँवों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार ग्रांट जारी की जा रही हैं। इसी के तहत कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र सुनाम के गाँव कोटड़ा अमरू में 8 गाँवों की पंचायतों को करीब 60 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए चेक सौंपे। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शहरों का विकास करना नहीं, बल्कि गाँवों को भी आधुनिक और बुनियादी सुविधाओं से लैस करना है।

उन्होंने कहा कि गाँवों के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गाँवों में खेल सुविधाएंँ विकसित करने का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेल मैदानों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

इन गाँवों को मिली इतनी राशि

अरोड़ा ने बताया कि गांव शेरों में वॉलीबॉल ग्राउंड बनाने के लिए 5 लाख रुपये और जस्सू पत्ती के श्मशानघाट की चारदीवारी एवं फर्श के लिए 5 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह नमोल में रोमाणा पत्ती के दरवाजे की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये, बाबा मोती मेहरा धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 4 लाख रुपये और स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। उन्होंने बताया कि शाहपुर कलां में पुराने कम्युनिटी हॉल में शेड डालने के लिए 4 लाख रुपये और विश्वकर्मा धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 5 लाख रुपये दिए गए हैं। बीर कलां में स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये और नया पार्क एवं ट्रैक बनाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

इसी तरह झाड़ों में श्री वाल्मीकि धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 4 लाख रुपये और आंगनवाड़ी केन्द्र में दीवार, गेट एवं फर्श बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये दिए गए हैं। कोटड़ा अमरू में स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये और हरजस धर्मशाला में कमरे का लैंटर डालने के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। इसके अलावा भगवानपुरा में गली के निर्माण के लिए 2.30 लाख रुपये और मिर्जा पत्ती में जंडी विहड़े की एस.सी. धर्मशाला, मजहबी सिख धर्मशाला तथा अड्डे के पास स्थित एस.सी. धर्मशाला में इंटरलॉक टाइलें लगाने के लिए 4.75 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
सुनाम ऊधम सिंह वाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसके तहत देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद की गुलामी से मुक्त कराने के लिए महान बलिदान देने वाले देशभक्तों के सपनों को साकार किया जा रहा है।सुनाम में शहीद ऊधम सिंह के 87वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान क्रांतिकारी की अद्वितीय देशभक्ति और अतुलनीय बलिदान आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा तथा देश इस महान शहीद का सदैव ऋणी रहेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह की स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, "जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लेने वाले महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। देश की आन, बान और शान के लिए उनका अद्वितीय बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "शहीद ऊधम सिंह जी ने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। इस महान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और संतोष की बात है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में देश के असंख्य वीर सपूतों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, ताकि देश को आज़ादी दिलाकर कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समानता पर आधारित समाज की स्थापना की जा सके।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज हम सभी यहाँ शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर इस महान देशभक्त के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश शासन द्वारा जलियांवाला बाग में किए गए नरसंहार का बदला लिया, जहाँ पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर के आदेश पर सैकड़ों निहत्थे और निर्दोष भारतीयों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। शहीद ऊधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ'डायर को उसके अपराध की सज़ा देकर न्याय सुनिश्चित किया था।"

स्टेडियम स्थित शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर महान शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह एक पवित्र धरती है, जहाँ देश-विदेश से लोग शहीद ऊधम सिंह जी के अद्वितीय जीवन से प्रेरणा लेने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं। मातृभूमि के इस सच्चे सपूत ने जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य दोषी माइकल ओ'डायर का अंत करके अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया था।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि के इस वीर सपूत द्वारा दिए गए महान बलिदान ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत किया। शहीद ऊधम सिंह जी का बलिदान हमारे युवाओं को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। हमारा देश इस महान शहीद का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।"

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित
सुनाम ऊधम सिंह वाला। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उनके जन्मस्थान सुनाम को 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट समर्पित किए। इन प्रोजेक्ट्स में संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, ट्रॉमा सेंटर, दवाओं का वेयरहाउस और ब्लड बैंक शामिल हैं। इस मौके पर राज्य स्तरीय शहीदी समारोह के दौरान उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्रामी को श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों का पंजाब और भारत बनाने के लिए साझे प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और रोजगार उपलब्ध करवाना ही देश के स्वतंत्रता संग्रामियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने लोगों को चुनावों से पहले पंजाब की सामुदायिक एकता को बिगाड़ने की कोशिशों से सावधान किया।

प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “आज एक बड़ा दिन है क्योंकि शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने सुनाम की इस पवित्र धरती का चयन किया है, जहां शहीद ऊधम सिंह जी का जन्म हुआ था। बचपन से ही मैं अपने पिता जी के साथ इस धरती पर आता रहा हूं।”

मुख्यमंत्री ने साझा किया, “जब मैं 1993 में पहली बार इंग्लैंड गया था तो मैं विशेष रूप से कैक्स्टन हॉल गया था, जहां शहीद ऊधम सिंह जी ने 21 वर्षों के इंतजार के बाद ओ’डवायर को गोली मारी थी।” स्वतंत्रता संग्रामियों के आदर्शों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार देश के आजादी संग्राम के शहीदों और नायकों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आजादी के लगभग 80 वर्षों बाद भी देश महान राष्ट्रीय नेताओं के सपनों को पूरा नहीं कर सका है। हालांकि, पद संभालने के पहले ही दिन से हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।”

राज्य सरकार की प्रमुख पहलकदमियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सुखाली रजिस्ट्री का ऐतिहासिक कदम उठाया है। युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर 68,000 से अधिक नौकरियां दी गई हैं। पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। पूरे राज्य में लगभग 43,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने दिन के समय किसानों को बिजली दी है और पंजाब में 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपें बिछाई हैं, जो दिल्ली और कनाडा के वैंकूवर के बीच की दूरी के बराबर है। हम इन पाइपों के माध्यम से खेतों को 21,000 क्यूसिक पानी की सप्लाई कर रहे हैं, जिससे नहरों से सिंचाई में वृद्धि हुई है।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “नहरों और नदियों में रीचार्ज पॉइंट बनाए गए हैं ताकि पानी का स्तर सुधर सके। नतीजतन पानी का स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ गया है। मेरे प्रयासों का एकमात्र मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई खुश रहे और इसीलिए मैं समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं।”

शिक्षा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “जब हमने 2022 में पद संभाला था तो पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें नंबर पर था। आज, भारत सरकार के शिक्षा सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब शिक्षा क्षेत्र में सबसे आगे है। आज सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है।” उन्होंने आगे कहा, “यह मुफ्त की रेवड़ियां नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है जो आम आदमी को गरीबी से निकालकर उसकी तकदीर बदल सकती है।”

महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि 1 जुलाई से राज्य की महिलाओं के खातों में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पैसे आने शुरू हो गए हैं। हर महिला 1,000 रुपए महीना की हकदार है और अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाओं 1,500 रुपए महीना सम्मान राशि की हकदार हैं। 1 जुलाई को लगभग 32 लाख महिलाओं को पैसे मिल चुके हैं और 1 अगस्त को 40 लाख से अधिक महिलाओं को पंजाब सरकार द्वारा सम्मान के रूप में पैसे मिलेंगे।”

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है जो पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब ऐसी व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज देने वाला पहला भारतीय राज्य है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए लोगों पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम किया है। इस ऐतिहासिक कदम का मकसद राज्य के सभी परिवारों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। अब तक लोग 650 करोड़ रुपए से अधिक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।”

पंजाब की भाईचारे एकता के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब एक ऐसा गुलदस्ता है जिसमें हर रंग का फूल है और इस पवित्र धरती पर हर कोई फलता-फूलता है। पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है जहां हर बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज नहीं क्योंकि हमारी आपसी एकता बहुत मजबूत है। पंजाब में सभी त्योहार मिलकर मनाए जाते हैं, चाहे राम नवमी हो, गुरुपर्व हो या ईद। इस कारण यहां भाईचारे और अखंडता का रिश्ता बहुत मजबूत है।”

सुनाम के लोगों को समर्पित विकास प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “महान स्वतंत्रता संग्रामी शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर सुनाम के लोगों को 107.78 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्ट समर्पित किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में सेना में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, हादसे के पीड़ितों के लिए ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक और दवाओं का वेयरहाउस शामिल हैं।”उन्होंने आगे कहा, “संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का नींव पत्थर गांव चीमा में रखा गया है। यह प्रोजेक्ट 98.68 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।”

इस संस्था के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह संस्था 13.42 एकड़ में स्थापित की जा रही है और इसका कुल क्षेत्रफल 2,62,542 वर्ग फीट है। यह पंजाब, खासकर मालवा क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने संबंधी तैयारी के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगी। यह संस्था छात्रों को भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करेगी। इसमें 500 कैडेट्स के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और 250 लड़कों तथा 250 लड़कियों के लिए अलग-अलग आधुनिक हॉस्टल बनाए जाएंगे।”

आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कैंपस में स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम, प्रशासनिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, स्टडी हॉल और 300 सीटों वाला ऑडिटोरियम शामिल होगा। अन्य सुविधाओं में ओपन-एयर थिएटर, कैंटीन और डाइनिंग हॉल शामिल होंगे। खेल बुनियादी ढांचे में दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो वॉलीबॉल कोर्ट, एक स्विमिंग पूल, हॉकी और फुटबॉल मैदान, स्क्वैश कोर्ट, आधुनिक जिमनेजियम, परेड ग्राउंड और विशेष शारीरिक प्रशिक्षण सुविधाएं शामिल होंगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह संस्था अनुशासन, लीडरशिप, शारीरिक तंदुरुस्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यह युवाओं की कुशल, अनुशासित और देश-सेवा के प्रति समर्पित पीढ़ी तैयार करने संबंधी पंजाब सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाती है।”

ट्रॉमा सेंटर के बारे में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सुनाम और आसपास के इलाकों के लोगों को इमरजेंसी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया गया है। यह प्रोजेक्ट 5 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों के बाद ‘गोल्डन आवर’ के दौरान समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करना है ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस सेंटर में 10 बेड की क्षमता वाली इमरजेंसी और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शामिल है और तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत वाले मरीजों के लिए दिन-रात इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर में वेंटिलेटर, ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी तथा हड्डियों के विशेषज्ञ, सर्जन, अनुभवी नर्सें और प्रशिक्षित तकनीशियन भी उपलब्ध होंगे।”

मेडिसिन वेयरहाउस के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सुनाम में 3.68 करोड़ रुपए की लागत से मेडिसिन वेयरहाउस स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों और आम आदमी क्लीनिकों के लिए दवाओं का जरूरी स्टॉक और आवश्यक दवाओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने आगे कहा, “वेयरहाउस में इंसुलिन इंजेक्शन और अन्य तापमान आधारित संवेदनशील दवाओं के लिए आधुनिक कोल्ड चेन सिस्टम और कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं शामिल हैं। यह संगरूर जिले और आसपास के क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों तथा आम आदमी क्लीनिकों में दवाओं की समय पर सप्लाई सुनिश्चित करेगा। ‘आप’ सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाओं का जरूरी स्टॉक बनाए रखा जाएगा, जिससे मरीजों के लिए समय पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।”

सुनाम में स्थापित किए गए ब्लड बैंक के बारे में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सुनाम में 42.19 लाख रुपए की लागत से आधुनिक ब्लड बैंक स्थापित किया गया है। यह इमरजेंसी के दौरान सुरक्षित खून की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है। यह ब्लड बैंक इमरजेंसी मरीजों, सर्जरियों, गर्भवती महिलाओं और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए समय पर खून की सहायता प्रदान करेगा। इसकी स्टोरेज क्षमता 100 से 150 ब्लड यूनिट है। एक कंपोनेंट सेपरेटर, एक सिंगल यूनिट खून से रेड ब्लड सेल्स, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग करता है, जिससे अनेक मरीजों को लाभ होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच करके खून की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह ऑटोमैटिक टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित की गई है। ब्लड बैंक न केवल सुनाम बल्कि आसपास के गांवों और पूरे क्षेत्र की सेवा करेगा, जो स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में वरदान साबित होगा। पंजाब सरकार महान राष्ट्रीय नेताओं की शानदार विरासत को सदा बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अपने संबोधन में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा सुनाम के लोगों को विकास प्रोजेक्ट्स का इतना बड़ा पैकेज समर्पित करने के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा, “ये प्रोजेक्ट राज्य की शानदार विरासत और इसके महान नायकों के महान विरासत को संभालने में बहुत सहायक होंगे। पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।”इस मौके पर ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह भी शामिल थे।

बिजली संकट: महंगा डीजल फूंकर सिंचाई करने को मजबूर हुए किसान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/ कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: पावरकॉम द्वारा क्षेत्र में लगातार लगाई जा रही लंबी बिजली कटौती के कारण जहां आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं जिले के किसानों को खेतों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

किसान नेता रण सिंह चट्ठा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को प्रतिदिन 8 घंटे निर्बाध बिजली देने के सरकार के दावे पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। हकीकत यह है कि पिछले कई सप्ताह से किसानों को केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है, जो धान, मक्का और सब्जियों जैसी फसलों की सिंचाई के लिए बिल्कुल पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिजली संकट का असर केवल किसानों पर ही नहीं, बल्कि आम घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रशासन से मांग की कि खेतों और घरों के लिए तत्काल प्रभाव से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। चट्ठा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरु करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर मदन दास मेहला, दर्शन सिंह मेहला, देव सिंह खडियाल, भोला सिंह शाहपुर कलां, काला सिंह जवंधा, हरी सिंह चट्ठा, सुखविंदर पाल मेहला, सरबजीत सिंह शाहपुर कलां, सुरजीत सिंह शाहपुर कलां, दर्शन सिंह दुलट मेहला, भोला सिंह चट्ठा, करनैल सिंह महिला और जीत सिंह सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।

Sunam News: पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता रण सिंह चट्ठा।

घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या
पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: निकटवर्ती गांव मैदेवास के एक युवक द्वारा घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के भाई कुलवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई राजू सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह और उसकी पत्नी पिंकी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर विवाद रहता था। कुछ समय पहले पिंकी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कुलवीर सिंह के अनुसार, राजू सिंह अपनी पत्नी को वापिस लाने के लिए ससुराल गया, लेकिन वहां से उसे मना कर दिया गया। Sunam News

इससे आहत होकर बीती रात करीब आठ बजे उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सुनाम के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। थाना धर्मगढ़ के सहायक थाना प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी, रिश्तेदार अमृत और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Sunam News

यह भी पढ़ें:– भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

लापरवाही: सुनाम में मुख्य ओवरब्रिज पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण
शहरवासियों ने समस्या के जल्द समाधान की उठाई मांग

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: शहर के मुख्य ओवरब्रिज पर एक बार फिर गहरे गड्ढे बन गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गड्ढों की मरम्मत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। बस स्टैंड के पास एक अंडरब्रिज के निर्माण के कारण वह सड़क इस समय बंद है और पूरा यातायात इस ओवरब्रिज से होकर गुजर रहा है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते सड़क की हालत तेजी से खराब होती जा रही है।

रोजाना सैकड़ों दोपहिया वाहन, कारें और भारी वाहन इन गड्ढों से गुजरते हैं, जिससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। कई ड्राइवरों का कहना है कि गड्ढों के कारण उनके वाहनों के सस्पेंशन, टायर और अलाइनमेंट पर बुरा असर पड़ रहा है। रात के समय ये गड्ढे और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार केवल अस्थायी पैचवर्क किया जाता है, जिसके कारण कुछ ही दिनों में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण करे और बार-बार सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत और टिकाऊ व्यवस्था करे। शहरवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जब तक अंडरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक मुख्य सड़क की विशेष निगरानी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Cylinder Leak: उकलाना-भूना रोड पर ईंट भट्ठे के लेबर रूम में सिलेंडर लीक से लगी आग

आग में झुलसकर बुजुर्ग महिला की मौत
सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ न्यूज)। Sunam Udham Singh Wala: कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक तस्ले में आग लगाकर हाथ सेक रही 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी देते हुए उनकी छोटी बहू गुरदीप कौर (अमन) ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे कौशल्या देवी अपने बड़े बेटे शिंदे के साथ अपने घर में तस्ले में आग जलाकर हाथ सेंक रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बेटे को घर का कुछ सामान लाने के लिए काम से दुकान भेज दिया। बेटे के जाने के बाद कौशल्या देवी ने तस्ले को पास करने के लिए एक डंडे की मदद से उसे अपनी ओर खिसकाने की कोशिश की, तभी अचानक उनका शॉल तस्ले में गिर गया और उसमें आग लग गई।

आग अचानक भड़क उठी और बुजुर्ग महिला उसे संभाल नहीं सकीं, जिससे उनका पूरा शरीर आग की चपेट में आ गया। उसने बताया कि उसकी सास चल फिर नहीं सकती थी, तीन महीने से वह बीमार चल रही थी कुछ देर बाद जब उसका बेटा वापस लौटा तो उसने जलती हुई मां को संभाला तुरंत उन्हें सुनाम सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पटियाला रेफर कर दिया गया। पटियाला पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:– Air Pollution: वायु प्रदूषण बढ़ाने वालों पर नगर निगम ने ठोंका 14.10 लाख रुपये जुर्माना

युद्ध नशों के विरुद्ध: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला ‘पीला पंजा’
सुनाम की इंदिरा बस्ती में पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशामुक्त बनाने हेतु चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशों अनुसार एस.पी. (पी.आई.बी.) नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में प्रशासन ने इंदिरा बस्ती, सुनाम में नशा तस्करों द्वारा बनाई गई अवैध इमारत, जिसे सिविल प्रशासन ने अवैध घोषित किया था, को ढहा दिया।

यह नशे के कारोबार की कमाई से बना ऐसा 32वां निर्माण है, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला संगरूर में अब तक 783 केस दर्ज कर 1170 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज मामलों में से 43 केस और 82 आरोपी वाणिज्यिक मात्रा के नशे से संबंधित हैं। इसी कार्रवाई के तहत करीब 03 करोड़ 63 लाख रुपये की 09 संपत्तियाँ भी जब्त की गई हैं। इंदिरा बस्ती, सुनाम में नशा तस्करों द्वारा बनाई गई जिस अवैध इमारत को गिराया गया है, उस परिवार के 3 सदस्यों पर कुल 16 मामले दर्ज हैं।

आरोपी कुलबीर सिंह के खिलाफ 3 मामले, उसके पिता दुल्ला सिंह के खिलाफ 3 मामले और कुलबीर सिंह की पत्नी बलजिन्द्र कौर के खिलाफ 7 तथा आबकारी एक्ट के 03 मामले दर्ज हैं। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत नशा बेचने का काम बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम लगातार जारी रहेगी और नशे के कारोबार में शामिल तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। Sunam Udham Singh Wala

यह भी पढ़ें:– गोलू पंडित हत्याकांड: गगनदीप उर्फ गग्गी लहोरिया सहित चार गिरफ्तार

Punjab Railway Update: सुनाम में रेलवे लाइन नंबर-4 को ऊँचा करने की मिली मंजूरी
आरटीआई कार्यकर्ता के प्रयासों व मजदूरों की उम्मीदों को मिली सफलता

प्लेटफॉर्म ऊँचा और लाइन नीची होने से मजदूर हो रहे थे हादसों का शिकार

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे को लिखा था पत्र

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala Railway Station: आरटीआई कार्यकर्ता जतिन्द्र जैन द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और मजदूरों की उम्मीदों को उस समय सफलता मिली, जब रेलवे ने सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के लिए उपयोग की जाने वाली लाइन नंबर 04 को ऊँचा उठाने के कार्य को मंजूरी देते हुए यह काम 31 जनवरी 2026 तक शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे विभाग को पत्र लिखा था और अब रेलवे ने इस इस प्रॉजैक्ट को मंजूरी दे दी है। Sunam News

जानकारी देते जैन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-4 के पास बने रेलवे माल गोदाम में स्पेशल भराई और खाद ढुलाई के लिए वर्ष 2020 में नई प्लेटफॉर्म/प्लैठी बनाई गई थी, जो रेल लाइन से लगभग 15 से 18 इंच ऊँची है। रेल लाइन नीचे होने के कारण ढुलाई करने वाली मजदूरों की टाँग फिसलने से लगातार गंभीर चोटें लग रही थीं। यही नहीं, कार्य में अधिक समय लगने से रेलवे विभाग, एफसीआई और खाद डीलरों का भी करोड़ों का नुकसान हो रहा था। इसी के चलते पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन ने रेलवे विभाग को कई मांग-पत्र सौंपे। रेलवे और अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई न होते देख यूनियन प्रतिनिधियों ने वर्ष 2022 में जैन और अमन अरोड़ा को इस बारे में गुहार लगाई। जैन ने 9 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को घायल मजदूरों की रिपोर्टों सहित पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

साथ ही इस मुद्दे को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष भी उठाया और रेलवे विभाग को निर्देश देने के लिए शिकायत दर्ज करवाई। आयोग ने 22 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को उचित निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी जैन ने विभिन्न स्तरों पर इस मामले के समाधान हेतु अपने प्रयास जारी रखे। समय-समय पर आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाता रहा। अब इन निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है और यह समस्या समाधान के निकट पहुँच चुकी है। रेल लाइन को ऊँचा उठाने के लिए सामग्री पहुँचनी शुरू हो गई है और बहुत जल्द मजदूरों सहित सभी संबंधित पक्षों को इस परेशानी से राहत मिल जाएगी। Sunam News

यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: उकलाना में अवैध निजी स्कूल पर सीएम फ्लाइंग की रेड

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सुनाम में 1.02 करोड़ की लागत से बनने वाले शैड का रखा नींव पत्थर
मंडियां हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, पहल के आधार पर होंगे मंडियों में विकास कार्य: अरोड़ा

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने शुक्रवार को सुनाम मंडी में करीब 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शैड का नींव पत्थर रखकर काम की शुरुआत करवाई। अरोड़ा ने कहा कि सुनाम मंडी के आढ़तियों व किसानों की यह मांग थी कि यहां बड़ा शैड बनाया जाए, जिस पर कार्रवाई करते 200 फुट लम्बाई व 75 फुट चौड़ाई वाला करीब 1 करोड़ 02 लाख की लागत से बनने वाले शैड का शुक्रवार को नींव पत्थर रखा गया है, जो 5 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। Sunam Udham Singh Wala

उन्होंने कहा कि मंडियां हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं, आढ़तियों, किसानों व मजदूरों का सीधा संबंध मंडियों से है और शहर की अर्थव्यवस्था मंडियों से ही चलती है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ के रूप में पैसा मंडियों में ही आता है, जिससे विकास कार्य होते हैं। इसलिए जरूरी है कि जहां अर्थव्यवस्था चलती हो, उस क्षेत्र क विकास तेजी से करवाया जाए। अरोड़ा ने कहा कि सुनाम हलके के विकास के लिए लगातार काम हो रहा है व आगामी दिनों में सुनाम में और बड़े विकास कार्य भी शुरु किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनाम को नमूने के शहर के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

अरोड़ा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते कहा कि शहर में कैमरे लगाने की तजवीज बन चुकी है, जिसका काम जल्द ही शुरू होगा व सुनाम की ट्रैफिक समस्या के हल के लिए भी प्लान तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके मुकेश जुनेजा चेयरमैन, प्रितपाल हांडा व मुनीष सोनी (पूर्व चेयरमैन), किशोर चन्द प्रधान आढ़ती एसो., राजन, अमरीक धालीवाल, तरसेम कुलार व शहरवासी उपस्थित थे। Sunam Udham Singh Wala

यह भी पढ़ें:– आमजन और मीडिया को सड़क के गड्ढे दिखते हैं तो जेई व फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं दिखते: डीसी प्रीति

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने की सिंचाई पाइप लाईन बिछाने के कार्यों की शुरूआत
करीब 2.40 करोड़ की लागत से पूरा होगा कार्य

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हल्का सुनाम के गाँव चट्ठा सेखवां में 1 करोड़ 29 लाख तथा गाँव रत्तोके में 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से सिंचाई पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। Sunam News

अरोड़ा ने बताया कि गाँव चट्ठा सेखवां में बिछाई जा रही 7,750 मीटर लंबी पाइपलाइन से 369.60 हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी, जिससे 100 परिवारों को लाभ पहुंचेगा। इसी प्रकार गाँव रत्तोके में डाली जा रही 10,645 मीटर लंबी पाइपलाइन से 246.145 हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी, जिससे 99 परिवार लाभान्वित होंगे। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर खेत तक नहरी पानी पहुँचाने के वादे के अनुसार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कई खेतों को लगभग 30 साल बाद नहरी पानी मिला है। Sunam News

उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार बनने तक पंजाब के हिस्से का एक-तिहाई पानी भी उपयोग नहीं हो रहा था क्योंकि पूर्व सरकारों ने नहर प्रणाली की सुध लेने पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से नहरी पानी का उपयोग बड़े स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हल्के के अधिकतर गांवों में नहरी पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिससे क्षेत्र के बड़े हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध होगा और भूमिगत जल पर निर्भरता कम होगी। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य पदाधिकारी, गाँवों के पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– चलती कार में लगी आग, चालक व परिचालक सुरक्षित

Pradhan Mantri Awas Yojana: 201 लाभार्थियों के पक्के घर हुए मंजूर
दमन बाजवा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: सुनाम नगर परिषद के अधीन आने वाले 201 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी उन परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जिनके घर कच्चे थे या जिनके पास पक्की छत नहीं थी। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान दमन बाजवा ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले सुनाम ऊधम सिंह वाला के 201 लाभार्थी भाई-बहनों को दिल से बधाई देती हूँ जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब पक्के घर का सपना साकार होगा। Sunam News

उन्होंने बताया कि हर लाभार्थी को इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये मिलेंगे, जिनमें से 1.5 लाख रुपये केन्द्र सरकार और 1 लाख रुपये पंजाब सरकार की ओर से दिए जाएंगे। बाजवा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष तौर पर धन्यवाद किया और साथ ही पंजाब सरकार का भी आभार व्यक्त किया, क्योंकि इस योजना में 40% हिस्सा पंजाब सरकार का भी है। उन्होंने कहा कि इन 201 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर बाँटने का कार्यक्रम स्थानीय विधायक व मंत्री ने अपनी निजी रिहाइश पर रखा है।

दमन बाजवा ने कहा कि यह कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय में होना चाहिए था, क्योंकि यह सरकारी योजना है और मंजूरशुदा राशि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री यह कार्यक्रम अपनी निजी रिहाइश पर रखकर लाभार्थियों से पंजाब सरकार का धन्यवाद करवाना चाहते हैं या इसका श्रेय लेना चाहते हैं, तो उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद करें क्योंकि इस योजना में 60% हिस्सा केंद्र सरकार का है। Sunam News

यह भी पढ़ें:– रूपगढ़ पावर हाउस से बिजली की तार चोरी के मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार