North India Weather - Sach Kahoon Hindi

Weather: उत्तर भारत में आज से 4 दिन भारी बारिश के आसार
बारिश के दौरान पहाड़ों पर यात्रा करने से बचें, नदियों से भी रहें दूर

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रविवार से लेकर बुधवार तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इस दौरान जहां विशेष कर पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड व मैदानी इलाकों हरियाणा,उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं हरियाणा,पंजाब,देश की राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अब श्रीगंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। Weather

अब यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना है,जिससे नमी वाली मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी से लगातार आने की संभावना से मानसून आगामी 4 दिनों तक सक्रिय रह सकता है। इस दौरान हरियाणा सहित एनसीआर में 6 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों जारी रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं भी आने की संभावना से पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। परंतु उत्तर क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम बुलेटिन के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार है।

पहाड़ दरक रहे हैं तो गंगा,यमुना सहित कई नदियाँ उफान पर |  Weather

मानसूनी सीज़न में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों-खासकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की वजह से लगातार लैंडस्लाइड और सड़कें धंसने की घटनाएं हो रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड के कारण कई मार्ग बाधित हैं। अकेले हिमाचल में 250 से अधिक मार्ग बंद है। हिमाचल के मंडी, सोलन, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, चंबा आदि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश व लैंडस्लाइड की संभावना जताई गई है।

मैदानी क्षेत्रों में, गंगा, यमुना, सतलुज, ब्यास, चंबल, और पार्वती जैसी नदियाँ उफान पर हैं, जिससे उत्तरप्रदेश के प्रयागराज व राजस्थान के मध्यप्रदेश के साथ लगते जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थितियाँ बनी हुई हैं, जिससे किसानों की फसलें और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जुलाई-अगस्त 2025 में औसत से अधिक बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ा है। भारत मौसम विभाग ने अगस्त के लिए भी उत्तरी व पूर्वी भारत में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अगस्त में भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। Weather

एडवाइजरी का पालन व सावधानी जरूरी

पहाड़ों की यात्रा से फिलहाल बचें, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें व सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसान जलभराव और फसल खराबी से नुकसान के लिए सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी रखें।

यह भी पढ़ें:– भविष्य निधि के लिए चक्कर कटा रहा बाबू, सीडीओ से शिकायत

Weather:- आज लू का सितम तो कल होगी बारिश
मंगलवार से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में मिलेगी राहत

हिसार (संदीप सिंहमार)। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत (North India) इन दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पर मध्य भारत में पारा 40 से पार ही ठहरा हुआ है। बढ़ते अधिकतम तापमान की वजह से लू के सितम से आमजन ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश व गंगीय पश्चिम बंगाल में भी लू चलेंगी। इन सभी जगहों पर पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:– Weather Update:- आय-हाय गर्मी, जानें चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत

भारत मौसम विभाग के अनुसार इसके तुरंत बाद 23 मई को मौसम अचानक परिवर्तनशील होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान (Rajasthan) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 24 से 27 तक दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की भी संभावना है। जिसका असर साथ लगते हरियाणा व राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ उत्तर पश्चिमी राज्यों असम और मेघालय में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इसके अलावा नागालैंड (Nagaland) मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में 24 या 25 को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत के हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में तो 23 व 24 को 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी 23 को बारिश होगी।

28 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर | (Weather Update)

पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 22 मई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवायों के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु 25 मई से एक ओर पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 मई से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई तथा हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।