Free Bus Travel - Sach Kahoon Hindi

Muft Bus Safar: बजट में पीआरटीसी और रोडवेज को मिले सिर्फ 300-300 करोड़ रुपये
पीआरटीसी का महिलाओं के मुफ्त बस सफर का बकाया ही 600 करोड़ के नजदीक

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Free Bus Travel: सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में पेश किए गए अंतिम बजट में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा सुविधा के लिए पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को कुल 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का लगभग 600 करोड़ रुपये बकाया है, जिसके कारण पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के लिए आने वाला वित्तीय वर्ष भी मुश्किलों भरा रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं कि सरकार महिलाओं की मुफ्त बस सेवा के लिए पर्याप्त राशि रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Patiala News

दोनों निगमों के लिए कुल 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिनमें से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को 300-300 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जिससे पिछला बकाया भी पूरा नहीं हो पाएगा। पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस से संबंधित यूनियनों के नेताओं ने इस राशि को बेहद कम बताया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा, क्योंकि सरकार द्वारा पीआरटीसी और रोडवेज को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का बकाया 31 मार्च तक लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जबकि पंजाब रोडवेज का बकाया इससे भी अधिक बताया जा रहा है।

यूनियन नेता निर्मल सिंह धालीवाल का कहना है कि कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना का बोझ कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। पीआरटीसी के एक अधिकारी के अनुसार सरकार को हर 15 दिन की बिलिंग भेजी जाती है, लेकिन पिछले वर्षों का बकाया अगले वर्षों में बढ़ता जा रहा है। यदि लंबित राशि ही जारी कर दी जाए तो पीआरटीसी को कुछ राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में रोजाना महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल

Free Bus Travel: मुफ्त बस यात्रा से महिलाओं को क्या मिल रहा फायदा, सर्वे करवाएगी पंजाब सरकार
प्राईवेट कंपनी करेगी सर्वे, महिलाओं को आ रही परेशानियों संबंधी भी देगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब में 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त बस सफर करवाने वाली पंजाब सरकार अब इस मुफ्त बस सफर का सर्वे भी करवाने जा रही है कि पंजाब में इस मुफ्त बस सफर का इम्पैक्ट क्या पड़ा है। क्या इस मुफ्त बस सफर से महिलाएं खुश हैं या फिर उनको इस मुफ्त सफर को आसान करने के लिए कुछ और भी चाहिए। इस सर्वे में महिलाओं को मुफ्त सफर दौरान क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं व कौन-कौनसी परेशानियां आ रही हैं, इस संबंधी भी डिटेल में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पंजाब सरकार इस सर्वे के द्वारा जहां महिलाओं को और ज्यादा फायदा देने की कोशिश करेगी, वहीं सरकार के प्रति महिलाओं की क्या सोच है, इसका भी पता किया जाएगा। महिलाओं की सोच के सर्वे द्वारा फायदा-नुक्सान के बारे में ‘आप’ देखेगी ताकि पार्टी प्रति महिलाओं को भी पॉजीटिव किया जा सके। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को पंजाब में सरकारी बसों में मुफ्त सफर देने का फैसला किया था व जिसके बाद अब तक पंजाब की 1 करोड़ 40 लाख के करीब महिलाओं को मुफ्त बस सफर का लाभ मिल रहा है। पंजाब सरकार को इस मुफ्त बस सफर का लाभ देने के बदले अपने खजाने में से हर साल करोड़ों रुपये खर्च भी करने पड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब इस बस सफर के फायदे व नुक्सान का आंकलन करने के लिए सर्वे करवाने का फैसला लिया है व मई माह से पंजाब में इस सर्वे को शुरु किया जा सकता है। इस सर्वे को प्राईवेट कम्पनी से करवाने का फैसला लिया गया है, इस सर्वे को मुकम्मल करने के लिए 7 माह का समय प्राईवेट कम्पनी को दिया जाएगा। सर्वे करने वाली कम्पनी को अपनी रिपोर्ट में 6 नुक्तों को खास तौर पर देखना होगा। सर्वे रिपोर्ट में बताना होगा कि मुफ्त सफर ने महिलाओं को किस तरीके से प्रभावित किया है। क्या स्वास्थ्य सेवाएं व रोजाना की गतिविधियों से रिश्तेदारी में जाने के मौके पहले से ज्यादा मिल रहे हैं? मुफ्त सफर से महिलाओं को वित्तीय तौर पर क्या फायदा हुआ है व इस मुफ्त सफर से महिलाओं को हो रही बचत को कहां खर्च किया जा रहा है। Chandigarh News

क्या मुफ्त सफर से सार्वजनिक जीवन में महिलाओं को अपनी भागीदारी बढ़ाने में ज्यादा अवसर मिले हैं? व अब तक हाशिये पर रही महिलाओं को किस तरीके से मुफ्त सफर ने अपना योगदान दिया है। सर्वे रिपोर्ट को यह भी बताना होगा कि क्या प्राईवेट की जगह सरकारी ट्रांसपोर्ट में महिलाएं अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं व महिलाओं के लिए सरकारी ट्रांसपोर्ट में क्या-क्या सुधार खुद महिलाएं चाहती हैं।

पंजाब सरकार प्रति महिलाओं की सोच के बारे में भी पता करेगी सर्वे टीम

पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे इस सर्वे में महिलाओं की सरकार के प्रति क्या सोच है, इस संबंधी भी सर्वे टीम पता करने की कोशिश करेगी ताकि इस सर्वे के साथ-साथ पंजाब सरकार अपने प्रति भी महिलाओं से पूछताछ कर सके। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को पता है कि पंजाब में अब 50 फीसदी के लगभग महिला वोटर हैं तो महिलाओं के दिल में सरकार के प्रति क्या है? इस संबंधी वह पता करवाने के लिए काफी ज्यादा कोशिश में लगी हुई है ताकि अगर महिलाएं सरकार के प्रति ज्यादा ठीक सोच नहीं रख रहीं, तो समय रहते हुए उनकी सोच को ठीक किया जा सके।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer: अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा डीटीपी

Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार ने की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री सफर

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Roadways Free Bus Travel: राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 8 मार्च को पूरे राजस्थान में रोडवेज की बसों में फ्री सफर की सुविधा दी है। रोडवेज चेयरपर्सन शुभ्रा सिंह के निर्देश पर बुधवार को यह घोषणा की गई। इस सबंध में रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्री सफर की सुविधा 8 मार्च की मध्य रात्रि से 11:59 बजे तक लागू रहेगी। यह आॅफर राजस्थान की राज्य सीमा के भीतर चलने वाली सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में लागू रहेगी।

उन्होंने बताया कि एसी और वोल्वो बसें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर ही लागू होगी। अधिकारी ने बताया कि अगर कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो राजस्थान के भीतर उसकी यात्रा निशुल्क होगी और राज्य की सीमा पार करने के बाद उसे दिल्ली की शेष यात्रा के लिए टिकट खरीदना होगा। Rajasthan Roadways

राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने इस संबंध में बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने दोहराया कि मुफ्त यात्रा सुविधा केवल गैर-एसी बसों के लिए उपलब्ध है और यह राजस्थान के अंदर ही सीमित है। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है और इसका उद्देश्य इस विशेष अवसर पर महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लागत-मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

बता दें कि महिलाओं के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 को ‘एक्सीलरेट एक्शन’ थीम पर मनाया जाएगा। एक्सीलरेट एक्शन महिलाओं की प्रगति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का एक विश्वव्यापी आह्वान है। Rajasthan Roadways

यह भी पढ़ें:– विधायक ने विधानसभा में उठाया औरंगाबाद नगर पंचायत की जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे का मामला

पीआरटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात पड़ रही ‘महंगी’
300 करोड़ पर पहुंचा पीआरटीसी का सरकार पर मुफ्त सफर का बकाया

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Bus: पीआरटीसी की बसों में महिलाओं का मुफ्त बस सफर की सुविधा पंजाब सरकार के गले की फांस बनती जा रही है। पीआरटीसी द्वारा महिलाओं को दी जा रही मुफ्त बस सफर की सौगात का करीब 300 करोड़ का बकाया हो चुका है। वहीं पीआरटीसी की वित्तीय हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा वोट बैंक के लिए शुरू की गई मुफ्त योजनाएं सरकारी विभागों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। Patiala News

भीषण गर्मी में भी सरकारी बसों में महिलाओं के सफर करने के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। महिलाओं के लिए आधार कार्ड से शुरू किए सरकारी मुफ्त बस सफर का सरकार की तरफ पीआरटीसी 300 करोड़ का बकाया पैडिंग खड़ा है। मई माह में सरकार द्वारा 63 करोड़ रुपये सरकार द्वारा जारी किए गए थे। पीआरटीसी की तरफ से भले ही 15 दिनों बाद सरकार को मुफ्त सफर के बिल भेजे जाते हैं, लेकिन समय पर अदायगी न होने के चलते यह रकम पिछले सालों से बढ़ती-बढ़ती अब 300 करोड़ पर पहुंच गई है।

पीआरटीसी की रोजाना की आमदन 2.20 करोड़, मुफ्त सफर पर खर्च हो रहे 1 करोड़

पीआरटीसी की रोजाना की आमदन 2 करोड़ 20 लाख रुपये है व इसमें 85 से 90 लाख रुपये डीजल पर खर्च हो रहे हैं। लगभग एक करोड़ रुपये का रोजाना महिलाओं द्वारा मुफ्त सफर किया जा रहा है। वहीं एक अधिकारी का कहना था कि आए साल ही 100 करोड़ रुपये सरकार की तरफ बकाया हो जाता है, जिस कारण यह रकम 300 करोड़ को पार कर गई है। 400 करोड़ रुपये सरकार की तरफ होने के चलते पीआरटीसी की वित्तीय हालत पतली हो गई है व कर्मचारियों और पैंशनरों द्वारा सरकार के खिलाफ रोष जताया जा रहा है। कर्मचारी इस बात से नाराज हैं कि सरकारों की वोट बटोरू नीतियों के चलते अपने पैरों पर खड़े किए पीआरटीसी विभाग के फिर से 12 बजा दिए हैं।

मांगों को लेकर 3 जुलाई को रोष धरने का ऐलान | Patiala News

इधर पीआरटीसी वर्कर यूनियन एटक में शामिल 6 संगठनों द्वारा 3 जुलाई को मुख्य कार्यालय में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। यूनियन के नेता निर्मल सिंह धालीवाल ने बताया कि मौजूदा मैनेजमैंट द्वारा पीआरटीसी की बेहतरी के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। मैनेजमैंट का मनमानी व कानूनों की धज्जियां उड़ाने वाला रवैया विभाग को भारी नुक्सान पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार से 300 करोड़ से अधिक मुफ्त सफर सुविधाओं का पैसा बकाया, कॉन्टैैÑैक्ट कर्मी पक्के करना, 2004 से पहले रेगुलर हुए वर्करों को अभी तक पैंशन स्कीम अधीन न लाना आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– दिमाग की नस फटने से महिला की मौत

कभी चलता था पंजाब ट्रांसपोर्टर का ‘सिक्का’, आज मंदी का शिकार
प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों पर दिखाई दे रहा सरकारी मुफ्त सफर योजना का बड़ा प्रभाव

2800 के करीब प्राईवेट बसों का चक्का घूमना हुआ मुश्किल, आमदनी पर भारी पड़ रहा खर्च

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। किसी समय पंजाब की धाक जमाने वाली सख्शियतों में शामिल बड़े ट्रांसपोर्टर आज इतनी मन्दहाली में से गुजर रहे हैं कि उनको अपनी मशहूर ट्रांसपोर्ट का नाम चलाने के लिए बड़ा घाटा सहन करना पड़ा रहा है। पंजाब में जब से महिला सवारियों के लिए (Government Free Travel Scheme) सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाने लगी है, तब से ही पंजाब के प्राईवेट बसें चलाने वाले ट्रांसपोर्टर इसकी बुरी तरह चपेट में आ गए हैं क्योंकि उनको अपनी बसों के लिए सवारियां मिलनी बंद हो गई हैं, जिस कारण मजबूरन उनको बसों में सवारियां चढ़ाने के लिए विशेष ‘आॅफर’ देने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– पर्ल ग्रुप घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस

हासिल जानकारी के अनुसार पंजाब में 2800 के करीब प्राईवेट बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जो हजारों किलोमीटर का सफर तय कर सवारियों को उनके घरों तक पहुंचाती हैं। आज से दस वर्ष पहले पंजाब में बस ट्रांसपोर्टर का धंधा मुनाफे वाला माना जाता था, लेकिन जब से सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त सफर शुरू किया है, तब से ही इस धंधें के पैर बुरी तरह लड़खड़ा गए। धीरे-धीरे इस धंधे पर इतना ज्यादा बुरा असर दिखाई देने लगा कि विभिन्न क्षेत्रों के नामी ट्रांसपोर्टर भी संभल नहीं सके, क्योंकि सवारियों के बिना बसें खाली रहने लगीं व आमदन पर खर्च भारी पड़ने लगे।

इस सबंधी पंजाब के विभिन्न ट्रांसपोर्टरों से बात की तो उनमें से कईयों ने सिर्फ इतना कहा हम तो अब सिर्फ नाम की ही बसें चला रहे हैं। एक छोटे टांसपोर्टर केवल सिंह ने बताया कि आज पंजाब की सड़कों पर अपनी बस्स चलाना इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि तकरीबन 40 लाख रूपये एक बस को सड़क पर चलाने के लिए लगाने पड़ते हैं। सबसे पहले रूट पर्मिट से लेकर कई तरह के टैैक्स, फिर रोजमर्रा के खर्च की बस करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बस को 2.82 रुपये प्रति किलोमीटर रोजाना टैक्स अदा करना पड़ रहा है।

भले ही अगर कोई बस 300 किलोमीटर चलती है तो उसे महीने का 27 हजार के लगभग टैक्स देना पड़ता है लेकिन आज खाली बसें लेकर हम सड़कों पर घूम रहे हैं और बस स्टैंड फीस तक भी नहीं निकाल पा रहे। उन्होंने बताया कि बस के नये टायर ही तकरीबन 50 हजार रूपये के हैं, जिनको एक लाख किलामीटर के बाद बदलना पड़ता है लेकिन आज के हालातों में ट्रांसपोर्टर सिर्फ टायरों में रबड़ डालकर ही अपना समय निकाल रहे हैं। नये टायर डालना हमारे बस की बात नहीं रह गई है।

एक और ट्रांसपोर्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि अगर किसी ने नया रूट पर्मिट लेना है तो उसे 2750 रुपये प्रति किलोमीटर तक के पैसे अदा करने पड़े हैं, भाव किसी को 300 किलोमीटर का पर्मिट मिलता है तो 2750गुणा300 बन जाता है, जो लाखों में चला जाता है। इसके अलावा बस की नई चासी 24 लाख में पड़ती है। इतने रूपये लगाकर भी आज कोई भी ट्रांसपोर्टर पेट भर खाना नहीं खा पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस धंधे को बचाने के लिए कुछ न कुछ करना होगा, तभी यह धंधा बच सकता है।

सुखदीप सिंह ने बताया कि प्राईवेट बसें भी लोक सेवा का जरिया है क्योंकि छोटे रूटों पर जहां सरकारी बसें नहीं जाती, वहां प्राईवेट बस चालक लोगों को सुविधा देते हैं लेकिन अब यह धंधा खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। इस धंधे से हजारों परिवार जुड़े हुए हैं, अकेले ट्रांसपोर्टर ही नहीं, ड्राईवर, कंडक्टर, अड्डा इंचार्ज, हैल्पर के अलावा और भी बड़ी संख्या में लोग इस धंधे से जुड़े हुए हैं लेकिन आज प्राईवेट बसों के जिस तरह के हालात हैं, वह बेहद बुरे हैं, उन्होंने कहा कि नया बना पटियाला के बस स्टैंड में एक बार बस अंदर लेकर जाने व बाहर लेकर आने पर 190 रुपये अड्डा फीस लगती है और कई बार तो हालात यह होते हैं कि बस में 10 सवारियां होती हैं और उन सवारियों का किराया भी बस स्टैंड फीस से कम होता है।

‘बड़े ट्रांसपोर्टरों और घरानों के चलते भुगत रहे घाटा‘ | (Punjab Transport)

पंजाब के एक बस ट्रांसपोर्टर ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पंजाब की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले बड़े घराने, जिनकी बड़ी संख्या में बसें हैं, उनके चलते भी हमारी कोई बात नहीं बन रही। उन्होंने कहा कि सभी बस ट्रांसपोर्टर बड़े नहीं है। पंजाब के 80 फीसदी से अधिक ट्रांसपोर्टर ऐसे हैं, जिनके पास 3 या 4 बसें ही हैं, लेकिन सरकार सभी ट्रांसपोर्टरों को एक समान देख रही है, जिसका खामियाजा छोटे ट्रांसपोर्टर भुगत रहे हैं।

सरकार निजी बस ट्रांसपोर्टरों को भी सहारा दे: डॉ. मान

पंजाब के प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. एएस मान ने कहा कि आज ज्यादातर पंजाब के बस ट्रांसपोर्टर बुरे हालातों में से गुजर रहे हैं, जब से सरकार ने महिलाओं का मुफ्त सफर शुरू किया है, तब से ही प्राईवेट बसें खाली रहने लगी हैैं व इस धंधे से भी हजारों छोटे परिवार जुड़े हुए हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इन धंधों में कोई मुनाफा न होने के कारण पंजाब के युवा विदेशों में जा रहे हैं। अगर पंजाब के ब्रेन को ड्रेन होने से रोकना है तो सरकारों को यहां धंधों को उत्साहित करना होगा व मुफ्त बस सफर की सुविधा को एक दायरे में लाना होगा।

क्या कहते हैं संगठन के नेता गमदूर सिंह | (Punjab Transport)

जब इस संबंधी प्राईवेट बस चालक की संगठन के राज्य नेता गमदूर सिंह धालीवाल से बात की तो उन्होंने कह कि पंजाब में प्राईवेट बसों का कारोबार अंतिम सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर परेशानियों के चलते गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो चुके हैं क्योंकि बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर टैक्स भरने में असमर्थ हैं, सरकार इन ट्रांसपोर्टरों को छूट देने की जगह और परेशान कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम कई बार सरकार से मिलने का समय मांग चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस धंधे को लेकर कुछ नहीं सोचा तो हजारों परिवारों को रोटी के लाले पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम तो सरकार को सिर्फ यही कहना चाहते हैं एक बार मिलकर उनकी परेशानी सुनी जाए व उनके व्यापार की डूब रही किश्ती को किनारे लगाया जाए।