Nawanshahr News - Sach Kahoon Hindi

राज्य खाद्य आयोग ने स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
आंगनवाड़ी सेंटर पर ताले लगे मिले, सम्बंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश | Nawanshahr News

नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। Nawanshahr News: राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने वीरवार को शहीद भगत सिंह नगर के विकासखंड बलाचौर के अलग-अलग सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटरों में औचक दौरा करके लाभकारी योजनाओं का निरिक्षण किया। इस दौरान गांव ऐमा चाहल के आंगनवाड़ी सेंटर में समय से पहले ही ताला लगा होने पर कमीशन के सदस्य ने जिला शिकायत निवारण अधिकारी को सम्बंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग के सदस्य ने विकासखंड बलाचौर के गांव फतेहपुर के सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल तथा सरकारी मिडिल स्कूल, गांव ऐमा चाहल के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल तथा गांव माजरा जट्टा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल और गांव फतेहपुर, गांव ऐमा चाहल तथा गांव माजरा जट्टा के आंगनवाड़ी केन्द्र की जांच की।

उन्होंने बताया कि जब वह गांव ऐमा चाहल के आंगनवाड़ी सेंटर मे पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर चेकिंग करने पहुंचे, तो सेंटर के गेट में ताला लगा हुआ था, जबकि आंगनवाड़ी केन्द्र दोपहर बाद एक बजे बंद होता है, इस पर कमीशन ने संज्ञान लेते हुए जिले के एडीसी (डी) को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। दत्त ने कहा कि इस तरह की लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा, उन्होंने स्कूलों में मिड डे मील खाद्य परीक्षण रजिस्टर अद्यतन रखने तथा बच्चों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने और भोजन बनाते और परोसते समय साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। Nawanshahr News

आयोग के सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि स्कूल में पेयजल का टीडीएस और पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर सम्बंधित विभाग द्वारा जांच करवायी जाए। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों के छात्रों की स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए और मिड डे मील कार्यकर्ताओं की भी स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। आयोग के सदस्य ने दौरे के दौरान जिले के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी राशन डिपो तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजाब राज्य खाद्य आयोग का हेल्प लाइन नंबर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगर किसी लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की योजनाओं से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो वह कमीशन के हेल्प लाइन नंबर 9876764545 में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। Nawanshahr News

यह भी पढ़ें:– अनाज घोटाला मामला: डिप्टी डॉयरेक्टर साथी बत्रा विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

अनमोल गगन आईटीआई मैदान में फहराएंगी तिरंगा
डीसी ने फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई, तैयारियों की समीक्षा की | Nawanshahr News

डीसी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। Nawanshahr News: पंजाब में नवांशहर के जिला उपायुक्त नवजोत पाल सिंह रंधावा ने मंगलवार को आईटीआई ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आईटीआई ग्राउंड नवांशहर में तिरंगा फहराएंगीं। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नवजोत पाल सिंह रंधावा और एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर डीएसपी जोगा सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। Nawanshahr News

मार्च पास्ट में पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा पंजाब पुलिस महिला विंग समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो प्रस्तुत किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति की थीम पर आधारित अपने एक्शन गानों और कोरियोग्राफी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागी स्कूलों और व्यवस्था में शामिल विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। Nawanshahr News

यह भी पढ़ें:– दो महिला तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार

पराली जलाने वालों पर ढ़ाई हजार प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का आदेश
नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त (सामान्य) राजीव वर्मा ने सोमवार को पराली (Parali) जलाने वाले किसानों पर प्रति एकड़ 2500 रुपए जुमार्ना वसूल करने का आदेश दिया है। जिले में पराली जलाने के प्रबंधन की प्रगति और तैयारी की समीक्षा करते हुए एडीसी (जी) ने कहा कि सरकार द्वारा पराली जलाने पर प्रति एकड़ के लिए 2500 रु, 2-5 एकड़ के लिए 5,000 रु., पांच एकड़ से अधिक के लिए 15,000 रुपए की दर से जुमार्ना लगाने का निर्देश दिया गया है। Nawanshahr News

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष जिला शहीद भगत सिंह नगर में पराली जलाने की कोई घटना नहीं होगी और ऐसे मामले में कृषि विभाग द्वारा कोई जुमार्ना नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को सहकारी समितियों के साथ पूर्ण समन्वय बनाकर गहन जागरुकता सृजन कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को पूर्ण समर्थन और मशीनरी की पहुंच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। Nawanshahr News

यह भी पढ़ें:– बाजरे की सरकारी खरीद सहित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे अन्नदाता

सतलुज नदी तटबंध की सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरा करने के आदेश
नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। जिला मजिस्ट्रेट नवजोत पाल सिंह रंधावा ने बाढ़ के मौसम को देखते हुए बरसात के दौरान सतलुज नदी (Sutlej River) और नहरों/चैनलों में पानी के तेज बहाव के कारण बांध टूटने के खतरे को रोकने के लिए नदी की सीमा से लगे द्वीप के गांवों में ठीकरी पहरा लगाने का आदेश दिया है। रंधावा ने कहा कि बांध टूटने की स्थिति में जान-माल का काफी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लोगों की फसलें भी बर्बाद हो सकती हैं। कुछ शरारती लोग बांधों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में भी रहते हैं। Sutlej River

उन्होंने कहा कि कुछ लोग बरसात के मौसम में भी ट्रालियों/ट्रकों के माध्यम से सतलुज नदी से रेत निकालने से गुरेज नहीं करते हैं। तटबंध के ऊपर से बार-बार ट्रॉली/ट्रक के आवागमन से तटबंध के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है और ट्रॉली/ट्रक के साथ दुर्घटना हो सकती है। ऐसी किसी भी घटना को घटित होने से रोकने के लिए बरसात के मौसम में सतलुज नदी और इसकी सीमाओं पर उचित सतर्कता बरतनी आवश्यक है। ये आदेश 15 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेंगे। उपरोक्त के अलावा, सतलुज नदी के साथ लगते बेट क्षेत्र के गांवों से संबंधित पटवारी/कानूनगो प्रतिदिन संबंधित तहसीलदार को सतलुज नदी की स्थिति पर एक रिपोर्ट भेजेंगे और तहसीलदार अपनी रिपोर्ट डीसी कार्यालय को प्रतिदिन सौंपेंगे। Sutlej River

यह भी पढ़ें:– आशीर्वाद योजना: संगरूर को 4.67 करोड़ रुपये जारी

दो हजार मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द होगी भर्ती : डॉ. सिंह
कहा, 15 अगस्त को और अधिक आम आदमी क्लिनिक होंगे लोगों को समर्पित

नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister ) डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 550 हाउस सर्जनों की भर्ती की है, जिनमें से 10 हाउस सर्जनों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला शहीद भगत सिंह नगर में नियुक्त किया गया है। Nawanshahr News

डॉ सिंह ने कहा कि यह डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दो हजार और मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त आदेश हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवाइयों समेत किसी भी तरह के राहत कार्य की कमी नहीं होनी चाहिए, इसीलिए वह खुद राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं और आने वाले समय में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

अधिक आम आदमी क्लीनिक खोलने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर जिले में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाई जा रही है और उम्मीद है कि 15 अगस्त को और अधिक आम आदमी क्लिनिक समर्पित किए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सरकारी अस्पताल नवांशहर के सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक सिविल सर्जन को सौंपा। उन्होंने राकेश कुमार खन्ना सोसायटी द्वारा दो लाख रुपए से अधिक का चेक सौंपने पर सोसायटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने बाढ़ प्रभावित मरीज के लिए सरकारी अस्पताल स्थित आपात्कालीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक एंबुलेंस भी भेजा। Health Minister Punjab

कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ बाढ़ को लेकर बैठक की और कहा कि सरकार भीषण बाढ़ की स्थिति के दौरान लोगों को घातक बीमारियों से बचाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है और मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि जिन इलाकों में पानी जमा है, वहां जिला प्रशासन के सहयोग से नावों के माध्यम से लोगों तक जरुरी दवाएं पहुंचायी जाए और तटों पर एंबुलेंस की तैनाती की जाए। Health Department

यह भी पढ़ें:–मान ने ग्राम मंडला छन्ना में धुस्सी बांध की मरम्मत के कार्य का किया निरीक्षण

होशियारपुर: खाई में गिरी ट्रॉली, 3 महिलाओं की मौत, 34 घायल
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में नवांशहर (Nawanshahr) के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को हिमाचल प्रदेश के ऊना के हेल्थ सेंटर बाथड़ी में ले जाया गया, और कुछ को नवांशहर रेफर कर दिया गया है। श्रद्धालु नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारकपुर से माथा टेकने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:– करोड़ों की लागत के ट्रोमा सेंटर का लोकार्पण

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बस्सी के पास कच्ची सड़क पर नवांशहर (Nawanshahr) के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली जंप खाने के बाद बेकाबू होकर खाई में जा गिरी, जिसमें तीन महिलाएं भुपिंद्र कौर निवासी मुबारकपुर, सुखप्रीत कौर और महिंद्र कौर निवासी परागपुर ट्रॉली के नीचे दब गई और उनकी मौके पर मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। हिमाचल के बाथड़ी से सिविल अस्पताल नवांशहर में आए 34 घायलों में से 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है।

घायलों की पहचान गोपाल राम व सरबजीत सिंह निवासी खुरालगढ़, रणजीत सिंह व हरबिलास निवासी गढ़ी मट्टों, थाना गढ़शंकर, समर, तनवीर सिंह, परमिंदर कौर, अरविंदर कुमार, कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह, मोहन लाल, पूनम, सीमा राणी, कुलविंदर कौर, हरदीप कौर, कुलवीर सिंह, नवप्रीत, सुनीता, परमिंदर कौर, प्रनीत, चमन लाल, बबीता व राम पाल निवासी परागपुर (नवांशहर), हरप्रीत कौर व जतिन निवासी मुत्तों खुर्द, प्रेम चंद, परमवीर सिंह व शादी राम निवासी मुबारकपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर, बलजीत कौर व कुलदीप कौर निवासी गनू माजरा (रोपड़) का इलाज नवांशहर सिविल अस्पताल में चल रहा है।