NMMS Scholarship - Sach Kahoon Hindi

NMMS Exam 2025-26: एनएमएमएस परीक्षा संपन्न, मेला ग्राउंड सेंटर पर पानी की किल्लत खली
4186 ने किए थे आवेदन, जिला मुख्यालय में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्र

NMMS Exam 2025-26: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। एनएमएमएस परीक्षा रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्वक आयोजित की गई। जिले के कुल 4186 विद्यार्थियों में से 3535 ने परीक्षा दी, जबकि 651 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर माहौल पूरी तरह सुचारू रहा और किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। विद्यार्थियों ने परीक्षा से बाहर निकलते हुए बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। Sirsa News

पर्यवेक्षकों ने भी परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न बताया। हालांकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं की कमी ने छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह नदारद रही। गौर करने वाली बात यह है कि यही विद्यालय परीक्षा का कंट्रोल रूम भी बनाया गया था, फिर भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण | Sirsa News

परीक्षा के दौरान बीईओ, जिला विज्ञान विशेषज मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी हरीश चावला व जिला गणित विशेषज्ञ सहित शिक्षा विभाग की टीमें विभिन्न केंद्रों पर पहुंचीं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए परीक्षा में शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएँ सुरक्षित रूप से जमा करा दी गई हैं और आगे की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत समय पर पूरी की जाएगी।

परीक्षा देने पहुंची पवन कुमारी ने बताया कि गणित वाले सवाल उम्मीद से आसान थे। कोई भी ऐसा सवाल नहीं था जिसे छोड़ना पड़े। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। ।

रमन कुमार ने बताया कि एमएटी सेक्शन थोड़ा लंबा लगा, लेकिन मुश्किल नहीं था। हमने जैसे प्रैक्टिस की थी, उसी पैटर्न पर था पेपर।

संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं आई। सेंटर पर भी माहौल ठीक था। पेपर आसान था और समय से पहले खत्म कर लिया।

किस परीक्षा केंद्र में कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, उपस्थित, अनुपस्थित

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, 256, 56

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरपुर, 263, 49

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर, 284, 28

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर, बेगू, 266, 46

राजकीय होई स्कूल महावीर दल, रानियां गेट, 256, 56

आरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू पार्क, 268, 44

आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान चौक, 288, 24

सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहरिया बाजार, 246, 66

मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढ़िया चौक, 258, 54

पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर, 260, 52

जय भारत हाई स्कूल, देवीलाल पार्क, 246, 66

सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी, 271, 41

डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, शिव चौक, 236, 48

न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग, बोर्ड कॉलोनी,137, 21

कुल, 3535, 651

NMMS Selection Test 2024 Result Released : नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम जारी
NMMS Selection Test 2024 Result Released : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल में नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में 1 लाख 2 हजार 355 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था,जिनमें से 81 हजार 163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजस्थान राज्य का कोटा 5471 है जिन्हें मेरिट के आधार पर चयनित किया गया। NMMS Result 2024

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में प्रथम स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियोलो की ढाणी, जोधपुर के छात्र भंवरलाल, 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा, बीकानेर की छात्रा लीला गोदारा एवं 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुन्दाओ जालौर के छात्र सचिन कुमार को मोबाईल पर बधाई दी। NMMS 2024 Result

इस दौरान एनएमएमएस प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, विशिष्ट शासन सचिव चित्रा गुप्ता निदेशक, माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, कविता पाठक निदेशक, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक पूनम प्रसाद सागर उपस्थित रहे। एनएमएमएस प्रभारी व राज्य नोडल अधिकारी कपिला कंठालिया ने बताया की इस परीक्षा का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। चयनित विद्यार्थियों के आवेदन शीघ्र ही जुलाई में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रारंभ हो जाएंगे। NMMS Result 2024

Holiday : पंजाब में इस दिन छुट्टी की घोषणा की गई है

प्रोत्साहन: एनएमएमएस का परीक्षा शुल्क माफ, छात्रवृति के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जरूरी
गंगानगर हनुमानगढ़ के 162-162 चयनितों की सूची जारी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस-2022) में चयनित नौनिहालों की सूची एसआइइआरटी उदयपुर (Udaipur) ने जारी कर दी है। साथ ही अगले नए सत्र के लिए होने वाले आवेदन को भी नि: शुल्क कर दिया है। बता दें कि शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्राप्तांक और परिणाम विभाग ने 13 मई को ही अपलोड कर दिए थे। चयन सूची के अनुसार जिले के 162 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें:– जिस विषय का अध्यापक नहीं, वही किया टॉप

इन विद्यार्थियों को अब कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपए की दर से कुल 48 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। गौरतलब है हर साल की तरह इस बार की परीक्षा में भी टिब्बा क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने ही सफलता का परचम लहराया है। सूरतगढ़ मॉडल स्कूल से 11, गोपालसर से 8, ठेठार से 6 जबकि 5 ए.एस से 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।इस परीक्षा में बीकानेर से 134, हनुमानगढ़ से 162, गंगानगर से 162 विद्यार्थी चयनित हुए है।

180 अंकों में से हुआ है मूल्यांकन

इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मानसिक योग्यता परीक्षा तथा शैक्षिक योग्यता परीक्षा के दो पेपर हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट मिला। सैट और मैट दोनों ही प्रश्न पत्रों में 90-90 प्रश्नों सहित कुल 180 अंकों मूल्याकंन के लिए रखे गए। जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को 180 मिनट समय दिया गया।

अनुसूचित जाति के हैं तीनों टॉपर

मॉडल स्कूल सूरतगढ़ (Suratgarh) के के प्रधानाचार्य बजरंग भादू ने बताया कि इस साल जिले के रिजल्ट में टॉप-3 तीनों ही एससी वर्ग से है। जिनमें से 156 अंकों के साथ बिरधवाल स्कूल का विकास जिला टॉपर रहा है। जबकि इसी स्कूल के सुनील ने 151 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तथा सूरतगढ़ मॉडल स्कूल की राखी कनोजिया 150 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही है।

ये है संभाग की कट ऑफ

जिला         सामान्य       अनु. जाति     अ.ज.जाति      दिव्यांग

गंगानगर      116          110           61                58

हनुमानगढ़    120          114           57                53

बीकानेर       120          110           38                65

“एनएमएसएस-2023 के रिजल्ट में समान प्राप्तांक की स्थिति पर क्रमश: सैट के अंक तथा आयु के आधार पर वरीयता दी गई है। विभाग द्वारा जारी सूची तथा कट ऑफ के अनुसार किसी पात्र विद्यार्थी का चयन नहीं होने पर संस्था प्रधान के माध्यम से डीईओ ऑफिस में 22 मई तक परिवेदना भिजवानी होगी। चयनितों को एनएसपी पोर्टल पर क्लेम आवेदन करना अनिवार्य है।”

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर