2000 RUPEES - Sach Kahoon Hindi

2000 Rupees Notes: 2000 के नोट दे दना दन डिपोजिट, ग्राहकों को होगा इसका प्रोफिट!
2000 Rupees Notes: गत मई माह की 19 तारीख को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2000 के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के बाद बैंकों में 2000 के नोटों के डिपॉजिट का सिलसिला इस कदर चला कि वो जबरदस्त तरीके से बढ़ता ही चला गया। एक रिपोर्ट की मानें तो जून में बैंकों की जमा राशि 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और बढ़कर 191.6 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 2000 Rupees Notes

पीटीआई के वरिष्ठ निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि 30 जून को समाप्त पखवाड़े में डिपॉजिट में सालाना 13 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि देखी गई और यह 191.6 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले छह वर्षों (मार्च 2017 के बाद से) में सबसे अधिक है जो आंशिक रूप से 2,000 रुपये के करेंसी नोटों की वापसी और जमा पर उच्च ब्याज दरों द्वारा समर्थित है। इस संबंध में आरबीआई ने कहा था कि 2,000 रुपये के कुल 3.62 लाख करोड़ नोटों में से तीन-चौथाई से अधिक डिपॉजिट सिस्टम में वापस आ गए हैं और बाकी नोट एक्सचेंज के रूप में वापस आ गए हैं।

NDA Meeting: विपक्षी दलों वाले ‘INDIA’ पर भारी मोदी का प्लान!

समीक्षा अवधि में डिपॉजिट में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह क्रमिक रूप से 3.2 प्रतिशत बढ़कर 191.6 लाख करोड़ रुपये हो गई है। पिछले 12 महीने में डिपॉजिट में कुल 22 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही समीक्षाधीन अवधि में क्रेडिट और जमा वृद्धि के बीच का अंतर नवंबर 2022 में 875 बीपीएस के मुकाबले घटकर 326 आधार अंक रह गया, जो सबसे बड़ा था जिसका कारण दो से तीन पखवड़े में डिपॉजिट में आई तेजी है।

आरबीआई के अनुसार पर्सनल लोन, एनबीएफसी और कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के कारण 30 जून को समाप्त समीक्षाधीन पखवाड़े में क्रेडिट आॅफटेक (व्यवसायों और व्यक्तियों द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ली जाने वाली लोन की मात्रा) सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत की दर से बढ़कर 143.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में क्रेडिट पिकअप 14.5 फीसदी थी।

2000 Rupees Note: जाने गुलाबी नोटों को लेकर क्यों बेचैन है लोग ?
सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार। Rs 2000 note withdrawa: देश की आम जनता को अच्छी क्वालिटी के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 19 मई को 2000 के नोटों को वापस लेने का ऐलान कर वैध मुद्रा मानते हुए सितंबर 2023 तक देश के किसी भी बैंक के बदलवाने या जमा करवाने का समय दिया हो लेकिन लोगों के मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी हुई है। अधिकतर जिन लोगों के पास ₹2000 के नोट हैं, इन्हें बदलवाने के लिए बैंकों में न पहुंचकर इन पैसों को या तो अपने व्यापार में लगा रहे हैं या फिर ज्वैलरी की शॉप पर जाकर सोना खरीद रहे हैं।

Cyclone Biparjoy: …तबाही की ओर बढ़ रहा है विपरजॉय चक्रवात

2000 Rupees Note: अपने वाहनों में इंधन डलवाने के लिए फिलिंग स्टेशनों पर भी इस वक्त सबसे ज्यादा 2000 के नोट आ रहे हैं। यदि किसी को 200 का पेट्रोल खरीदना हो तो भी 2000 का नोट थमाता नजर आता है। इसके अलावा शहरों में जितने भी बड़े शॉपिंग मॉल हैं,उनमें भी लोग खरीदारी करने के लिए दौड़ रहे हैं। हालांकि किसी भी शोरूम पर जब सबसे पहले 2000 का नोट दिया जाता है तो कहीं-कहीं मना भी किया जाता है। लेकिन जानकार लोगों के सामने 2000 का नोट लेने के लिए कोई भी दुकानदार या शोरूम संचालक मना नहीं कर सकता। हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यह बात स्पष्ट कर चुका है कि 2000 का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा। फिर भी लोगों के मन में भय बना हुआ है।

सोने के आभूषणों की खरीद बढ़ी | 2000 Rupees Note

हमारी पड़ताल में सामने आया कि लोग 2000 के नोटों को लेकर बैंकों की लाइन में नहीं लगना चाहते। हालांकि बैंकों में इस वक्त भीड़ भी नहीं है। फिर भी लोग इन नोटों से खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। वैसे तो ज्वेलरी की शॉप पर आमतौर पर ग्राहक को सोने की ज्वेलरी पर अधिकृत बिल मिलता है। लेकिन शहर या फिर गांव में ज्वेलरी की ऐसी भी दुकानें हैं जो बिना बिल के आभूषण बना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में जीएसटी की चोरी से सरकार को भी चूना लग रहा है। लेकिन इस तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है।

अपने खाते में जमा करवाएं या फिर किसी भी बैंक से बदलवाए | 2000 Rupees Note

2000 के नोटों को लेकर देश के आमजन के पास बहुत सारे विकल्प हैं। किसी को भी इन नोटों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका कोई भी नागरिक इन गुलाबी नोटों को या तो अपने बैंक खाते में जमा करवा सकता है या फिर 20 हजार तक कि राशि के नोट किसी भी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। नोट बदलवाने की स्थिति में संबंधित बैंक में आपका खाता होना जरूरी भी नहीं है।

खाते में जमा करवाने की कोई लिमिट नहीं | 2000 Rupees Note

आमजन के मन में गुलाबी नोटों को लेकर कई प्रकार के सवाल अभी भी कुलबुला रहे हैं। जहां स्पष्ट करना जरूरी है कि इन नोटों को जमा करवाने के लिए आपके खाते में किसी भी प्रकार की कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई है। सिर्फ आपके खाते में आधार कार्ड व पैन कार्ड अपडेट होना जरूरी है। इसे बैंक की भाषा में केवाईसी या ग्राहक को जानो कहते हैं।

अर्थव्यवस्था की मुद्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए लाया गया था यह नोट

गुलाबी नोट यानी 2000 के नोट को नवंबर 2016 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक्ट 194 की धारा 24(1) के तहत जारी किया गया था। इस नोट का मुख्य उद्देश्य उस समय अवैध मुद्रा करार दिए गए 500 और 1000 के नोटों को वापस लेने के बाद देश की अर्थव्यवस्था की मुद्रा जरूरतों को पूरा करना था। ताकि एक बड़ी कीमत के नोट के साथ इसकी जल्द से जल्द भरपाई की जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2018-19 वित्त वर्ष के बाद से ही तो गुलाबी नोटों की प्रिंटिंग बंद कर दी थी।

2000 Rupees: एसबीआई ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, यहां सबसे ज्यादा 2000 के नोट का इस्तेमाल हो रहा है
Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई की शाम को 2000 रुपये (2000 Rupees) के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की। आरबीआई ने कहा था कि 2000 रुपए का नोट लीगल टेंडर रहेगा। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने कहा था कि 23 मई से 30 सितंबर तक आम नागरिक 2000 रुपये के नोट बैंकों में जमा करा सकेंगे और दूसरे नोटों से बदल भी सकेंगे, इसलिए इस फैसले से घबराएं नहीं। कोई जरूरत नहीं है। आरबीआई के इस फैसले के बाद जिन आंकड़ों के मुताबिक 2000 रुपए के नोट बैंकों में जमा और बदले गए हैं, उन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 2000 Rupees

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक- स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने हाल ही में बताया था कि एसबीआई ने सिर्फ 8 दिनों में 2000 के नोटों में 17,000 करोड़ रुपये जमा और बदले हैं। दिनेश कुमार खारा के अनुसार, केवल 8 दिनों में, 2,000 रुपये के नोटों में देश भर में एसबीआई शाखाओं में 14,000 करोड़ रुपये जमा किए गए और 3,000 करोड़ रुपये के नोट बदले गए। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के अलावा किसी और बैंक ने ऐसे आंकड़े जारी नहीं किए हैं। बता दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 30 सितंबर तक ज्यादातर 2000 रुपए के नोट वापस कर दिए जाएंगे। 2000 Rupees

आपको बता दें कि साल 2016 में नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। उस समय सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरबीआई द्वारा छापे गए सभी 2000 रुपये के नोटों में से मार्च 2017 तक 89 प्रतिशत नोट छापे जा चुके थे। आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने से बाजार में नकदी प्रवाह में कोई समस्या नहीं आएगी क्योंकि 500 रुपये के पर्याप्त नोट हैं। चलन में। इतना ही नहीं शक्तिकांत दास ने ये भी कहा था कि 30 सितंबर के बाद भी 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा। 2000 Rupees

2000 RUPEES: बैंक के अलावा यहां पर बदले जा सकेंगे 2 हजार के नोट
पुराने नोट बदलने में नहीं आएगी परेशानी, पूरी तैयारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। 2000 के नोट बंद होने के बाद सोमवार को (2000 RUPEES) आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। शक्तिकांत दास ने मीडिया से कहा कि लंबे समय से, रिजर्व बैंक एक स्वच्छ नोट नीति का पालन कर रहा है। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि किसी भी दुकान पर जाकर आप इस नोट से आसानी से सामान खरीद सकते हैं क्योंकि कोई भी दुकानदार इस नोट को लेने से मना नहीं कर सकता। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की ओर से 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही इनको बैंकों में जमा करवाने का आदेश दे दिया गया है। इस फैसले को लेकर कई विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

Exchange of Rs 2000 notes can't be done at Post Offices

Read @ANI Story | https://t.co/PH9EvkoEJY#Rs2000 #RBI #Demonetisation pic.twitter.com/U6Mci2FSMs

— ANI Digital (@ani_digital) May 23, 2023

कानूनी निविदा के रूप में ले रहे वापिस | 2000 RUPEES

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि लंबे समय से, रिजर्व बैंक एक स्वच्छ नोट नीति का पालन कर रहा है। समय-समय पर आरबीआई एक विशेष श्रृंखला के नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम 2000 रुपये के नोटों को संचलन से वापस ले रहे हैं, लेकिन वे कानूनी निविदा के रूप में जारी हैं।

30 सितंबर तक जमा करवाने का समय | 2000 RUPEES

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 30 सितंबर (नोटों के आदान-प्रदान के लिए) तक का समय दिया जाता है ताकि इसे गंभीरता से लिया जा सके, अन्यथा यदि आप इसे खुला छोड़ देते हैं, तो यह एक अंतहीन प्रक्रिया बन जाती है। उन्होंने कहा कि 2000 के नोट बदलने की सुविधा सामान्य रहेगी। 2000 का नोट बदलने के लिए चार महीने का समय दिया गया है। बैंकों में पूरी तैयारी की गई है।

2000 के नोटों का जीवन चक्र पूरा | 2000 RUPEES

दास ने कहा, ‘2000 रुपए के नोटों का चलन भी, जैसा कि हमने बताया है, 6 लाख 73 हजार करोड़ से घटकर लगभग 3 लाख 62 हजार करोड़ हो गया है। छपाई भी बंद कर दी गई है। 2000 के नोटों ने अपना जीवन चक्र पूरा कर लिया है।’