Presidential Elections - Sach Kahoon Hindi

राष्ट्रपति चुनाव : मतदाता मतदान केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे अपनी कलम
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मत देने वाले सांसदों और विधायकों को मतदान केंद्र के भीतर अपनी कलम ले जाने से मना किया गया है और वे विशेष रूप से डिजाइन किए गए मार्कर से मतपत्र पर निशान लगाएंगे। हरियाणा में पिछले साल आयोजित राज्यसभा चुनावों के दौरान पैदा हुए स्याही विवाद के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विशेष कलमों के इस्तेमाल का निर्णय किया है।

चुनाव आयोग ने बैंगनी स्याही युक्त विशेष क्रमांक वाली कलमों की आपूर्ति की है। सोमवार के चुनाव में केवल आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदान सामग्री के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मतपत्र पर निशान लगाने के लिए विशेष कलम

आयोग के एक प्रवक्ता ने नए कानून के बारे में बताया कि मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले चुनावकर्मी मतदाताओं से उनके निजी कलम ले लेंगे और मतपत्र पर निशान लगाने के लिए विशेष कलम दे देंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर आने पर विशेष कलम वापस ले लिया जाएगा और चुनावकर्मी निजी कलम को वापस दे देंगे।

मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड से ये विशेष कलम खरीदे गए हैं। यह कंपनी आयोग को अमिट स्याही की आपूर्ति करती है। चुनाव आयोग ने पहली बार विशेष पोस्टर तैयार किए हैं, जिनमें मतदाताओं को क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह अंकित है। पार्टी के सदस्यों को किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए किसी तरह का व्हिप या निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है, चूंकि यह गुप्त मतपत्र है। सांसदों को हरे रंग, जबकि विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र दिए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव : अलग स्याही व पैन का होगा इस्तेमाल
चुनाव को लेकर आयोग ने कसी कमर, तैयारियां पूरी

यूपी कॉडर के आईएएस अनिल संत को पर्यवेक्षक लगाया

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए कथित स्याही कांड जैसा वाक्य 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में न हो इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव में इस्तेमाल कि अलग अपनी तरफ से स्याही तथा पैन भिजवाए हैं। अब वोट डालने वाले विधायकों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई स्याही का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में अलग-अलग पैन का इस्तेमाल किए जाने से कई विधायकों के वोट रद्द हो गए और समूचे चुनाव समीकरण बदल गए थे। यह देश में अपनी तरह का पहला घटनाक्रम था। राज्यसभा चुनाव में स्याही कांड के बाद यह पहला चुनाव होने जा रहा है। जिसके चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है।

विधानसभा के स्ट्रॉंग रूम में पहुँचे स्याही और पेन

विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव की अन्य सामग्री के साथ-साथ स्याही व पैन आदि को भी स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। हरियाणा के लिए होने वाले मतदान हेतु आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि उत्तर प्रदेश कॉडर के आईएएस अनिल संत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी ने आज यहां सभी कर्मचारियों की बैठक भी ली।

पूरा दिन चलेगी मतदान प्रक्रिया, सांसद दिल्ली में डालेंगे वोट

हरियाणा के सभी 90 विधायकों द्वारा विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा जबकि हरियाणा से संबंधित सांसदों द्वारा दिल्ली में अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

पहली बार वोट डालेंगे सीएम मनोहर एवं कई मंत्री

इस बार हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओ.पी.धनखड़, सहकारिता मंत्री मुनीष ग्रोवर, खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, उद्योग मंत्री विपुल गोयल के अलावा इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला, चरणजीत सिंह रोड़ी, राज्यसभा सांसद राजकुमार कश्यप तथा सुभाष चंद्रा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सियासी दल भी तैयार

दूसरी तरफ हरियाणा के सभी सियासी दलों ने भी इस चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इनेलो द्वारा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन किए जाने के बाद हरियाणा में आकंड़ों का खेल बदल गया है।

हरियाणा में राष्ट्रपति चुनाव के वोटों का गणित

कुल विधायक?                                             90

एक विधायक की वोट वैल्यू?                    112

विधायकों की कुल वोट वैल्यू?                  10080

भाजपा विधायक की वोट वैल्यू?               05264

इनेलो विधायकों की वोट वैल्यू?               02128

कांग्रेस विधायकों की वोट वैल्यू?                01904

05 निर्दलीय विधायकों की वोट वैल्यू?        00560

01 अकाली विधायक की वोट वैल्यू?           00112

01 बसपा विधायक की वोट वैल्यू?              0112

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: सोनिया से मिली शाह की टीम
कांग्रेस बोली- भाजपा के पास कोई नाम नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी सभी दलों की आम सहमति से उम्मीदवार चुनना चाहती है। इसे लेकर राजनीतिक दलों से चर्चा के लिए बीजेपी ने तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। बीजेपी की इस कमेटी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया से गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने मुलाकात की है। मुलाकात के बाद कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के पास राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कोई नाम नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया कि सोनिया से बीजेपी के नेताओं ने मुलाकात की है, लेकिन बैठक में बीजेपी की ओर से कोई ऐसा नाम नहीं बताया जा सका जिस पर आम सहमति बन सके। आजाद ने कहा कि उल्टा बीजेपी के नेता कांग्रेस से उम्मीदवार का नाम पूछ रहे हैं।

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रपति अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू को कमेटी में नियुक्त किया था, जिससे कि राष्ट्रपति चुनाव में सर्वसम्मत उम्मीदवार चुनने के लिए विपक्षी दलों से बात की जा सके। कमेटी ने अभी तक कांग्रेस, बीएसपी, एनसीपी, टीडीपी, सीपीआई (एम) और एआईएनसी (एनआर) से संपर्क स्थापित किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: सहमति बनाने को भाजपा ने बनाई 3 सदस्यीय समिति
समिति में राजनाथ, जेटली व नायडु शामिल

दलों में सर्वसम्मति बनाने की सौंपी जिम्मेवारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसके लिए 3 केन्द्रीय मंत्रियों की समिति गठित की है, जिसे विभिन्न दलों से बातचीत कर सर्वसम्मति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

पार्टी की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली और शहरी विकास एवं सूचना प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडु शामिल हैं। यह समिति विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत करके राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में सर्वसम्मति बनाने का प्रयास करेगी।

17 जुलाई को होगा मतदान

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है और आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना 20 जुलाई को होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।