PSEB - Sach Kahoon Hindi

PSEB की अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने दिया इस्तीफा
शिक्षा विभाग के सचिव को दिया अतिरिक्त चार्ज

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Board: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड चेयरपर्सन पूर्व आईएएस अधिकारी सतबीर बेदी ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। साथ ही उनकी जगह पर शिक्षा विभाग के सचिव को चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। Mohali News

पंजाब सरकार की तरफ से गत साल सतबीर बेदी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। हालांकि उनकी नियुक्ति के बाद ही विवाद शुरू हो गए थे। आरोप था कि वह पंजाबी लिखना नहीं जानती है, जिसको बड़ा मुद्दा उठाया गया। हालांकि उनके कार्यकाल में बोर्ड ने कई बड़े कदम उठाए हैं। सतबीर बेदी ने इस्तीफे को निजी कारण बताया है। डॉ बेदी एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नयी दिल्ली की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। Mohali News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: पेड़ से टकराई स्कूली बस, एक छात्र की मौत, पांच गंभीर

Punjab Board: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, अप्रैल में होगी अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा
18 अप्रैल तक होंगे आवेदन, 24 को जारी होंगे रोल नंबर

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab School Education Board: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया है। परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को करवाई जाएगी। जबकि परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 1 अप्रैल से भरे जाएंगे। 18 अप्रैल तक परीक्षा के लिए फार्म भरे जाएंगे। Punjab Board

वहीं, परीक्षा के लिए रोल नंबर 24 अप्रैल को आॅन लाइन जारी किए जाएंगे। पीएसईबी ने लोगों से अपील की है कि तय समय पर दाखिला फार्म भरें, ताकि उन्हें बाद में दिक्कत न उठानी पड़े।

फार्म भरते समय यह दस्तावेज लगाने होंगे | Punjab Board

परीक्षा फार्म जमा करवाते समय परीक्षार्थियों को कक्षा 10वीं पास का असल सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र व अटेस्टेड 2 फोटो कॉपी साथ लेकर बोर्ड मुख्यालय आनी होगी। तय तिथि तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना बाद में बोर्ड की तरफ से रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

हर तीन महीने बाद होती है परीक्षा

राज्य में पंजाब राज भाषा एक्ट लागू है। ऐसे में किसी भी तरह की सरकारी नौकरी लेने के लिए 10वीं कक्षा तक पंजाबी की पढ़ाई को जरूर किया गया है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले आवेदक भी सरकारी नौकरी ले पाए। इसके लिए हर तीन महीने के बाद पीएसईबी द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है। Punjab Board

यह भी पढ़ें:– अमृतसर से देहरादून के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू

पीएसईबीईए ने दिया सीएम राहत कोष में 36.29 लाख रुपए का योगदान
ये दान जरुरतमंद लोगों की मदद करने में काफी मददगार साबित होंगे: सीएम मान

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) को चेक सौंपकर मुख्यमंत्री राहत कोष में 36.29 लाख रुपए का योगदान दिया। पीएसईबीईए के इस परोपकारी कदम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दान जरुरतमंद लोगों की मदद करने में काफी मददगार साबित होंगे। एसोसिएशन के महासचिव अजयपाल सिंह अटवाल ने रविवार को कहा कि एसोसिएशन ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के विलय के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। Punjab News

अन्य राज्य बिजली उपयोगिताओं, केरल, मेडा के विलय से संबंधित दस्तावेज भी साझा किए गए। उन्होने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी हितधारकों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समन्वय की कमी के कारण न केवल दोनों निगमों के बीच समस्याएं पैदा हो रही हैं, बल्कि औद्योगिक कनेक्शन में भी देरी हो रही है।

अटवाल ने कहा कि पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के विलय की तत्काल आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि 220केवी और 66केवी ट्रांसमिशन सिस्टम की गैर-समय पर योजना और उन्नयन के कारण, राज्य के औद्योगिक केंद्रों में कई औद्योगिक कनेक्शन लंबित हैं। निगमों को राजस्व की हानि होने के अलावा, यह व्यापार करने में आसानी में सुधार के राज्य के प्रयासों को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि 66केवी सबस्टेशन की भूमि या भवन का उपयोग 220केवी तक बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता है। इसी प्रकार, 66/11केवी क्षमता बढ़ाने के लिए 220केवी सबस्टेशनों का उपयोग नहीं किया जाता है। Punjab News

आॅल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने कहा कि बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुसार, फेडरेशन ने सभी राज्य सरकारों से उत्पादन, पारेषण और वितरण के कार्यात्मक घटकों के साथ सभी बिजली उपयोगिताओं को फिर से विलय करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि राज्य क्षेत्र में उत्पादन, कर्मचारियों की कमी, बिजली की चोरी को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार का समर्थन, बीबीएमबी के लिए भर्ती, बिजली क्षेत्र में रिक्त महत्वपूर्ण पद, इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों के अतिरिक्त विभागीय कर्तव्यों जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। Punjab News

यह भी पढ़ें:– 50 फीट उंचे ओवरब्रिज से कूदा युवक, हालत गंभीर

PSEB Class 10th Result 2023 : इस तारीख को आ सकता है पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक
चंडीगढ़ । पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं के बाद 10वीं क्लास का रिजल्ट (PSEB Class 10th Result 2023) घोषित करने की तैयारी कर ली है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 10वीं के नतीजे कल 26 मई को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने अभी तक परिणाम समय की पुष्टि नहीं की है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल तक हुई थीं।

कैसे चेक करें

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक को चेक करें।

अब अगले चरण में लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

अब स्क्रीन पर PSEB Class 12th Result 2023 दिखाई देगा।

अब उसी के माध्यम से जाओ और इसे डाउनलोड करें।

अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

संगरूर, मलेरकोटला व बरनाला में रही ‘बेटियों की सरदारी’
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों में खुशी का माहौल

आइशा ने मलेरकोटला, सिमरजीत कौर ने संगरूर व मनप्रीत कौर ने बरनाला जिले में किया ‘टॉप’

सीएम मान का जिला संगरूर परिणामों में खिसक कर 18वें स्थान पर पहुंचा, बरनाला रहा फिसड्डी

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित (PSEB Result) किए गए 12वीं कक्षा के परिणामों में जिला संगरूर, मलेरकोटला व बरनाला में हर बार की तरह इस बार भी बेटियों का ही दबदबा रहा। शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित की गई मैरिट सूचि में संगरूर के 4 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, जबकि मलेरकोटला के भी चार बच्चों व बरनाला में 5 बच्चों ने मैरिट में जगह बनाई है। बरनाला के शहीद सिपाही दलीप सिंह सरकारी स्कूल की दो छात्राओं ने मैरिट में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें:– 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, बेटियों फिर रही अव्वल

शिक्षा बोर्ड द्वारा हासिल हुए आंकड़ों मुताबिक मलेरकोटला (Malerkotla) की अल फलाह स्कूल मलेरकोटला की छात्रा आइशा पुत्री मोहम्मद खालिद ने मलेरकोटला में पहला स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 491 (98.2 फीसदी) अंक हासिल कर अपना लोहा मनवाया है। इसी तरह एसबीएस सरकारी स्कूल लौंगोवाल की छात्रा सिमरजीत कौर पुत्री दर्शन सिंह ने 490 अंक हासिल कर संगरूर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। मैरिट सूचि में उसका दसवां रैंक है। इसके अलावा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल शहना (बरनाला) की छात्रा मनप्रीत कौर पुत्री सुरजीत सिंह ने 491 अंक हासिल कर बरनाला में अव्वल स्थान हासिल किया है। मैरिट में उसका 9वां रैंक है।

वहीं संगरूर के दूसरे मैरिट में आने वाली छात्राओं में रौबिन मॉडल स्कूल धूरी की छात्रा अमनदीप कौर पुत्री गुरतेज सिंह 488 अंक हासिल कर जिला संगरूर में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंजलि रानी पुत्री सुखदेव सिंह सरकारी स्कूल डूडियां की छात्रा ने 487 अंक हासिल कर संगरूर में तीसरा स्थान हासिल किया व विश्वकर्मा स्कूल दिड़बा की छात्रा भूमिका पुत्री नील कमल ने 486 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया।

वहीं अगर मलेरकोटला की बात की जाए तो सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मलेरकोटला की छात्रा इरम पुत्री मोहम्मद इन्दरीस ने 488 अंक हासिल कर जिला मलेरकोटला में दूसरा स्थान हासिसल किया। एसएफएस सरकारी स्कूल मलेरकोटला की छात्रा गुरलीन कौर पुुत्री जोगिन्द्र सिंह ने 487 अंक हासिल कर तीसरा व अल फलाह स्कूल स्कूल के विद्यार्थी समर पुत्र मोहम्मद जमीन ने भी 487 अंक हासिल कर संयुक्त रूप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं अगर बात बरनाला (Barnala) की की जाए तो खुशप्रीत कौर पुत्री त्रिलोचन सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कट्टू ने 487 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा परनीत कौर पुत्री मक्खन सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बरनाला व शहीद दलीप सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा हर्षदीप कौर ने भी 487 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शहीद सिपाही दलीप सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल घुन्नस (बरनाला) की छात्रा नेहा रानी पुत्री हरीश कुमार ने 486 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

संगरूर जिला 18वें, मलेरकोटला 15वें व बरनाला रहा फिसड्डी | (PSEB Result)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में सीएम भगवंत मान का जिला संगरूर काफी पिछड़ गया है। पूरे पंजाब में संगरूर 18वें स्थान पर रहा व संगरूर के 12459 बच्चों में 11222 बच्चे पास हुए हैं, वहीं नया बना जिला मालेरकोटला संगरूर से बेहतर रहा, मलेरकोटला के 4575 विद्यार्थियों में से 4177 बच्चे पास हुए व मलेरकोटला पंजाब में 15वें स्थान पर रहा। बरनाला बेशक मैरिटों में गिनती बढ़ाने में कामयाब रहा, लेकिन परिणाम पक्ष से जिला को निराशता ही मिली है। महज 80 फीसदी पास प्रतिशतता देने के चलते बरनाला पूरे पंजाब में फिसड्डी साबित हुआ है।

12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, बेटियों फिर रही अव्वल
मानसा की सुजान कौर पंजाब में रही टॉपर

बठिंडा की श्रेया दूसरे और लुधियाना की नवप्रीत कौर तीसरे स्थान पर

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित (PSEB Result 2023) कर दिया गया है। मानसा जिला के दशमेश कॉनवेंट सीनियर सेंकेडरी स्कूल (सरदूलगढ़) की छात्रा सुजान कौर पुत्री निर्मल सिंह ने 500 में से 500 (100 फीसदी) अंक के साथ राज्य की टॉपर बनी। इसके अलावा बठिंडा के एमएसडी सीनियर सेंकेडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया सिंगला पुत्री देविंद्र कुमार सिंगला ने 500 में से 498 (99.60 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर रही, जबकि लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेंकेडरी स्कूल, एचएस 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की छात्रा नवप्रीत कौर पुत्री अमरीक सिंह ने 500 में से 497 अंक (99.60 प्रतिशत) लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

बोर्ड की तरफ से आज घोषित किए गए नतीजों अनुसार साईंस का 98.68, कॉमर्स का 98.30 फीसद, ह्यूमैनिटी का 90.62 और वोकेशनल का नतीजा 84.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस साल 6.25 प्रतिशत छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार 296709 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 274378 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 3637 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा 18569 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है और 125 विद्यार्थियों का नतीजा रोका गया है।

उन्होंने बताया कि लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 90.25 रहा है। शहरी क्षेत्रों भी में पास प्रतिशत 92.90, ग्रामीण क्षेत्रों में 92.17 प्रतिशत, सरकारी स्कूलों में 91.86 प्रतिशत, निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.77 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.03 रहा है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और उनके अभिवावकों को बधाई दी है। बता दें कि 12वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गई थी।