RBSE 12th Result - Sach Kahoon Hindi

RBSE 12th Result 2024 Declared: साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास
RBSE 12th Result 2024 Declared: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर की 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट सोमवार को बोर्ड प्रशासक महेंशचंद्र शर्मा ने जारी किया। इस बार साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश चन्द्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। RBSE 12th Result

इस बार आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट ज्यादा रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स) के परिणाम में लड़कियां आगे रहीं। साइंस में लड़कों का परिणाम 97.08 और लड़कियों का 98.90 प्रतिशत रहा।

इसी तरह कॉमर्स में छात्रों का परिणाम 98.66 प्रतिशत और छात्राओं का 99.51 प्रतिशत रहा। आट्‌र्स में लड़कों का रिजल्ट 91.55 प्रतिशत और लड़कियों का 96.24 प्रतिशत रहा। 12वीं में तीनों विषयों को मिलाकर 8 लाख 66 हजार 270 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब तीनों विषयों का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्याय के 3671 और प्रवेशिका के 7063 विद्यार्थी शामिल थे। RBSE 12th Result

जयपुर के स्टूडेंट्स का रिजल्ट बेहतर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अबकी बार जयपुर के स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा रहा है। जयपुर में आट्‌र्स का रिजल्ट 94.47%, कॉमर्स का 98.71% और साइंस का 97.41% रहा। जयपुर में तीनों की स्ट्रीम में पिछले साल से अच्छा रिजल्ट रहा। तीनों में ही लड़कियां आगे रहीं। जयपुर में पिछले साल साइंस का रिजल्ट 95.62% और कॉमर्स का 97.05% रहा था। आट्‌र्स का रिजल्ट 92.15% रहा था। जयपुर में साइंस के कुल 15625 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, इनमें से 15539 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा देने वाले 9728 छात्रों में से 9418 छात्र पास हुए। इनमें 7843 फर्स्ट डिवीजन, 1333 सेकेंड डिवीजन, 4 थर्ड डिवीजन और 238 छात्र सिर्फ पास हुए। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 96.81 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 5811 छात्राओं में से 5719 छात्राएं पास हुईं। इनमें 5364 फर्स्ट डिवीजन, 328 सेकेंड डिवीजन, 27 थर्ड डिवीजन पास हुईं। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 98.42 प्रतिशत रहा।

जयपुर में कॉमर्स में कुल 6557 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, इनमें से 6510 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले 4038 छात्रों में से 3966 छात्र पास हुए। इनमें 2923 फर्स्ट डिवीजन, 962 सेकेंड डिवीजन, 80 थर्ड डिवीजन और 1 छात्र सिर्फ पास हुआ। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 98.22 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 2472 में से 2460 छात्राएं पास हुईं। इनमें 2155 फर्स्ट डिवीजन, 293 सेकेंड डिवीजन, 12 थर्ड डिवीजन पास हुई। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। RBSE 12th Result

जयपुर में आट्‌र्स में कुल 19430 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 19151 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले 9064 छात्र में से 8347 पास हुए। इनमें 5000 फर्स्ट डिवीजन, 3062 सेकेंड डिवीजन और 285 थर्ड डिवीजन से पास हुए। छात्रों का कुल परीक्षा परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा। इसी तरह परीक्षा देने वाली 10087 छात्राओं में से 9744 पास हुईं। इनमें 7480 फर्स्ट डिवीजन, 2128 सेकेंड डिवीजन, 135 थर्ड डिवीजन और 1 छात्रा सिर्फ पास हुई। छात्राओं का कुल परीक्षा परिणाम 96.60 प्रतिशत रहा।

आपको बता दें 12वीं की बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक प्रदेश में आयोजित की गई थी। पिछले साल बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया था।

आट्‌र्स के रिजल्ट में पीछे रहा जयपुर | RBSE 12th Result

पूरे राजस्थान से तुलना करें तो आट्‌र्स में जयपुर का नंबर 50 जिलों में से 49वें नंबर पर रहा। जयपुर से पीछे सिर्फ प्रतापगढ़ रहा। इसका रिजल्ट 92.61% रहा। कॉमर्स में जयपुर 34वें और साइंस में 28वें नंबर पर रहा।

Onsumption of Pure Honey: शुद्ध शहद का सेवन, स्वस्थ निरोगी जीवन : डॉ. बलराज सिंह

93.07 प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम
पीलीबंगा तहसील के सरकारी स्कूल के भूपेंद्र ने प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board 12th Result) ने 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर करीब 3.15 बजे घोषित किया। जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने रिजल्ट जारी किया। हनुमानगढ़ जिले में 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट 93.07 प्रतिशत रहा। इसमें बेटियों ने बाजी मारी।

यह भी पढ़ें:– दिव्यांग जानकी को मिला राहत का बड़ा सहारा

कला वर्ग में छात्राओं का रिजल्ट 95.44 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का रिजल्ट 90.74 प्रतिशत रहा। इससे पहले विज्ञान वर्ग में लड़कियों और वाणिज्य वर्ग में लड़कों ने बाजी मारी थी। हनुमानगढ़ जिले में 12वीं कला वर्ग में 19 हजार 624 स्टूडेंट पंजीकृत थे। इनमें से 19 हजार 143 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी, इसमें 9 हजार 632 लड़के और 9 हजार 511 लड़कियां शामिल थी।

छात्रों की बात करें तो 9 हजार 632 स्टूडेंट में से 4 हजार 226 फर्स्ट डिवीजन, 3 हजार 946 सेकेंड डिवीजन और 568 थर्ड डिवीजन पास हुए। इसी तरह 9 हजार 511 छात्राओं में से 6 हजार 490 फर्स्ट डिवीजन, 2 हजार 332 सेकेंड डिवीजन और 255 थर्ड डिवीजन पास हुर्इं। गवर्नमेंट सीनियर सेंकेडरी स्कूल, 25 एलएलडब्ल्यू, पीलीबंगा के छात्र भूपेंद्र पुत्र रामसिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भूपेंद्र के पिता किसान हैं। भूपेंद्र का सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है। बिसरासर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सरिता पुत्री मूलाराम सिद्ध ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए है। सरिता टीचर बनना चाहती है।

पल्लू के एलबीएस स्कूल की छात्रा सुनीता पुत्री गोपीराम ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए है। सुनीता का आईपीएस बनने का सपना है। रावतसर के विकास मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिमझिम शर्मा पुत्री किशन शर्मा ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और उनका आईएएस बनने का सपना है। लखासर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शीतल पुत्री विनोद कुमार ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए है। शीतल के पिता टेलर हैं। शीतल टीचर बनकर बच्चों को शिक्षित करना चाहती हैं। हनुमानगढ़ के पुलकित एंजल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नेहा मीणा पुत्री सुरेश कुमार ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए है। नेहा टीचर बनना चाहती है।

हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के लिटिल हर्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनीषा चौधरी पुत्री रायसिंह सीलु ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तनीषा चौधरी प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। पीलीबंगा के सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जसवीर पुत्र भानीराम ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। जसवीर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। भादरा के पीडीएन करण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृतिका पुत्री धर्मसिंह ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कृतिका आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

रावतसर के सीकर एकेडमी स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा पुत्री निर्मल शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हर्षिता शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। रावतसर के सीकर एकेडमी स्कूल की छात्रा स्नेहा महला पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी केहरवाला ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्नेहा अध्यापक बनना चाहती है। रावतसर के प्रकाश मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनवी शर्मा पुत्री हनुमान प्रसाद ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनवी शर्मा का सपना अध्यापक बनने का है। भादरा के पीडीएन करण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रेणु पुत्री मोहनलाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रेणु जज बनना चाहती है।

RBSE 12th Arts Result 2023: 12वीं आर्ट्स में 92.35% पास, बेटियों ने बाजी मारी
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (RBSE 12th Arts Result) के कक्षा बारहवीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे जारी कर दिया गया। जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बैब क्लिक कर परिणाम जारी किया। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। घोषित परिणाम में 94.60 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 90.65 रहा है। शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 5592 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

यह भी पढ़ें:– अमेरिकी वीजा का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी

परीक्षा में कुल 3 लाख 26 हजार 413 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन, 2 लाख 69 हजार 154 स्टूडेंट्स सैकेंड डिवीजन, जबकि 55 हजार 855 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। 16 हजार 838 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई है। सीकर के प्रिंस स्कूल की छात्रा विदुषी शेखावत ने राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) कक्षा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विदुषी ने पॉलिटिकल साइंस में 100, जियोग्राफी में 100 व हिस्ट्री में 99 नंबर लेकर आई है|परीक्षा में प्रदेशभर के 7 लाख 19 हजार 838 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था