Laljit Bhullar - Sach Kahoon Hindi

सरकारी बसों में डिजिटल टिकटिंग मशीनों की खरीद को मिली मंजूरी
मोबाइल एप्लिकेशन से किया जा सकेगा ऑनलाइन रिचार्ज

जीपीएस से होगी बसों की लाइव ट्रैकिंग

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Digital Ticketing Machines: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी देकर सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस व्यवस्था के तहत यात्री क्यूआर कोड, यूपीआई, कार्ड आधारित लेन-देन और ऑफलाइन मोड सहित विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों से टिकट खरीद सकेंगे। Chandigarh

भुल्लर ने बताया कि नई मशीनें जीपीएस-सक्षम होंगी, जिनसे बसों की लाइव ट्रैकिंग, नजदीकी बस स्टॉप की जानकारी और विभिन्न मार्गों पर उपलब्ध सेवाओं से संबंधित वास्तविक समय की सूचना यात्रियों को मिलेगी। सीटों की उपलब्धता की जानकारी भी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा अधिक कुशल और सुविधाजनक बनेगी।

महिला यात्रियों को मिलेंगे स्मार्ट कार्ड | Chandigarh

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। इसके लिए महिला यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे, जो उनके सम्मान, सुरक्षा और आवागमन में सुविधा सुनिश्चित करेंगे। विद्यार्थियों को भी स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे, जिन्हें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकेगा। इससे युवाओं के लिए यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी। भुल्लर ने कहा कि स्मार्ट कार्डों को मोबाइल एप के जरिए डिजिटल रूप से रिचार्ज किया जा सकेगा। यह कदम सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ने और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के सरकार के प्रयासों को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:– Fire: होजरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का कच्चा माल राख

प्रदेश में परमिटों के गलत इस्तेमाल के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिए सख्त आदेश | Chandigarh News

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिए सख्त आदेश

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वीरवार को पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सी.पी) की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। Chandigarh News

यह कार्रवाई परिवहन क्षेत्र में स्टेज कैरेज परमिटों की अवैध क्लबिंग और उपयोग से संबंधित अनियमितताओं के मुद्दे हल करने के उद्देश्य से की गई है। कई सी.पी. परमिटों के समूह की बजाय समान संख्या में वापसी यात्राओं सहित एक ही संयुक्त परमिट जारी करने के नियम का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियम 80-ए का उल्लंघन करने वाले परमिटों की उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से डी-क्लबिंग की जाए और उनकी वास्तविक स्थिति बहाल की जाए। Chandigarh News

गौरतलब है कि ये आदेश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में विभाग को मिल रही कानूनी चुनौतियों में वृद्धि को देखते हुए जारी किए गए हैं, जहां विभिन्न आॅपरेटरों ने रुटों से संबंधित समय-सारणी में अवैध तरीके से क्लब किए गए या कंपोजिट स्टेज कैरेज परमिटों की वैधता को चुनौती दी है। भुल्लर ने कहा कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बड़े बस आॅपरेटरों का एकाधिकार समाप्त करना और परिवहन क्षेत्र में अनियमितताओं को रोकना है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुछ बड़े परिवहन आॅपरेटरों द्वारा परमिटों की अवैध क्लबिंग से लिए जा रहे अनुचित लाभों को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस कदम से छोटे और मध्यम बस आॅपरेटरों के लिए अधिक समानता वाला माहौल बनेगा, सभी को परिवहन क्षेत्र में अपना व्यवसाय बिना भेदभाव चलाने के समान अवसर मिलेंगे और सार्वजनिक सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। Chandigarh News

भुल्लर ने परमिटों की अवैध क्लबिंग से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि जांच में ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जहां परमिटों को न केवल अवैध तरीके से क्लब किया गया था, बल्कि संबंधित प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर परमिट जारी किए गए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को इस क्षेत्र में कई अनियमितताएं मिली हैं, जैसे विभिन्न रुटों के लिए अयोग्य परमिटों को क्लब करना, एक कंपनी दिखाकर कई कंपोजिट परमिट जारी करवाना और अनिवार्य रुप से वापसी यात्रा सरेंडर करने के बजाय अतिरिक्त वापसी यात्रा को किसी अन्य परमिट के साथ अवैध रुप से क्लब करना शामिल है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– डीसी ने सिविल अस्पताल में किया औचक निरीक्षण

मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने 42 लीटर डीजल चोरी करते दो चालक दबोेचे
परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दी जानकारी | Punjab Roadways

एक कंडक्टर को सवारियों से पैसे लेकर टिकट न देने के आरोप में किया काबू

तीन प्राइवेट बसों के काटे चालान, एक बस भी की गई जब्त

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Bhullar) ने वीरवार को बताया कि विभाग में भ्रष्ट गतिविधियाँ रोकने के लिए गठित किए गए मनिस्टर्स फ़्लायंग स्क्वाड द्वारा सरकारी बसों से डीजल चोरी करने वाले दो चालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया है जबकि एक कंडक्टर को सवारियों से पैसे लेकर टिकट न देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन प्राइवेट बसों के चालान किए गए हैं और एक बस जब्त की गई है। Punjab Roadways

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मनिस्टर्स फ़्लायंग स्क्वाड ने कल रात करीब 10 बजे सरहिंद में छापामार कर पनबस डीपू चंडीगढ़ की बस नंबर पी.बी-65 एटी 0542 से डीजल चोरी करते ड्राइवर सुखवीर सिंह को रंगे-हाथों पकड़ा गया। उससे बरामद 22 लीटर डीजल को मौके पर कब्जे में ले लिया गया। इसी तरह राजपुरा में रात करीब 1.30 बजे पनबस डीपू अमृतसर साहिब-2 की बस नंबर पीबी- 02- ईएच 3066 से तेल चोरी करते ड्राइवर गगनदीप सिंह को काबू किया गया है। Punjab Roadways

उसके पास से चोरी का 20 लीटर डीजल बरामद हुआ है।

इसके अलावा फ़्लाइंग स्क्वाड ने कुप्प में चेकिंग के दौरान लुधियाना डीपू की बस नंबर पीबी-10 जीएक्स 8526 के कंडक्टर करमजीत सिंह को सवारियों के साथ ठगी मारने के दोष अधीन रिपोर्ट किया है। कंडक्टर ने सवारियों से 180 रुपए लेकर उनको टिकट नहीं दी थी। मनिस्टर्स फ़्लाइंग स्क्वाड ने लुधियाना बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान बिना जरुरी दस्तावेज, टैक्स और इंश्योरेंस के चल रहीं प्राइवेट बसों के चालान भी किए हैं। इस मुहिम के दौरान जेआर कोच की बस नंबर पीबी-10 एचएफ 0345 को बिना टैक्स, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट से चलाने के लिए उनका चालान किया

गया जबकि इसी कंपनी की बिना दस्तावेजों से चलाई जा रही दूसरी बस नंबर पीबी-10 एचएच 6034 को जब्त किया गया है। इसी तरह मालवा हाईवेज मोगा की बस नंबर पीबी-29एक्स 7866 को बिना इश्योरेंस और मालवा रोडवेज गिद्दड़बाहा की बस नंबर पीबी-04 एसी 3066 को बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चलाने के लिए चालान किया गया है।फ़्लाइंग स्क्वाड ने अनधिकृत रुट पर चलती छह बसों को भी रिपोर्ट किया है। फ़्लायंग स्क्वाड द्वारा उच्चा पिंड में चेकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर पीबी-02-ईजी 4389, गुरदासपुर में चेकिंग के दौरान अमृतसर-1 डीपू की बस नंबर

पीबी-02-ईएच 2672 और जालंधर-1 डीपू की बस नंबर पीबी-08-सीएक्स 6984, फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर पीबी-02-ईजी 9438 और तरन तारन डीपू की बस नंबर पीबी-02-डीआर 2798 और करतारपुर में चैकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर पीबी-46एम 8995 को अनधिकृत रुट पर चलता पाया गया। सरहिंद में छापेमारी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया है। Punjab Roadways

यह भी पढ़ें:– घग्गर उफान पर, सरसा और फतेहाबाद में हालात खराब

यात्रियों से ठगी करने वाले 3 बस कंडक्टरों को पकड़ा
सवारियों से पैसे लेकर नहीं दी टिकट, मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने किया खुलासा

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Bhullar) द्वारा गठित मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी खजाने और यात्रियों को चूना लगाने वाले तीन कंडक्टरों को पकड़ा है। इनमें से एक कंडक्टर ने यात्रियों से करीब 1200 रुपए की ठगी की थी, जबकि एक अन्य कंडक्टर को दो दिनों में गबन के दो मामलों में तलब किया गया है।भुल्लर ने सोमवार को बताया कि फ्लार्इंग स्क्वाड द्वारा खन्ना में तरन तारन डिपो की बस नंबर पीबी-02-ईजी 4728 को चेक किया गया तो कंडक्टर जसकरन सिंह को यात्रियों से 1170 रुपए लेकर टिकट न देने का दोषी पाया गया। Chandigarh News

यह बस दिल्ली से तरन तारन जा रही थी। इसी तरह हेडों में लुधियाना डिपो की बस नंबर पीबी-10-एचटी 2834 की चेकिंग के दौरान कंडक्टर संजय कुमार से बेचे गए टिकट से अतिरिक्त 615 रुपए बरामद हुए हैं, जो उसने यात्रियों से लिए थे, लेकिन बदले में उन्हें टिकट नहीं दिया था। इससे पहले दिन कंडक्टर संजय कुमार ने तीन बसों की अड्डा फीस न काटकर विभाग को 283 रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाया था जिसके कारण उसे बदलकर बस में तैनात किया गया था। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अन्य राज्यों में चैकिंग की इसी कड़ी के तहत मिनिस्टर्स फ्लार्इंग स्क्वाड ने हिमाचल प्रदेश के बनीखेत कस्बे में चैकिंग की गई, जहां अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-02-ईजी 0964 के कंडक्टर मंजीत सिंह को सवारियों से 490 रुपए लेकर टिकट न देने की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो बसों के अनाधिकृत रुटों पर चलने के लिए रिपोर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि फगवाड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान जालंधर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-08-ईएक्स 0976 और शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस नंबर पीबी-07-बीक्यू 5442 अनाधिकृत रुट पर चलती पाई गईं। अनाधिकृत रुट पर चलने के कारण दोनों बसें महज क्रमश: नौ, छह यात्रियों को ही ले जा रही थीं। परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने उच्च अधिकारियों को ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी जानकारी | Chandigarh News

केबिनेट मंत्री भुल्लर ने उच्च अधिकारियों को ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने के दिए आदेश।

यह भी पढ़ें:– SBI: बेटियों की बल्ले-बल्ले! देश का सबसे बड़ा बैंक दे रहा ये खास सुविधा, जल्दी देखें

इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए दी जाएंगी करीब 300 करोड़ की रियायतें : भुल्लर
परिवहन मंत्री ने विभिन्न विभागों को नीति के लागूकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के दिए निर्देश

राज्य स्तरीय ईवी समिति की बैठक के दौरान प्रगति की समीक्षा | Laljit Bhullar

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर Laljit Singh Bhullar ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में प्रदूषण को कम करने के मकसद के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए अगले तीन सालों के दौरान करीब 300 करोड़ रुपए की रियायतें दीं जाएंगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2023 को लागू करने के लिए पाबंद राज्य स्तरीय ई.वी. कमेटी की पंजाब भवन में हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह रियायतें इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों, ई-साइकिलों, ई-रिक्शा, ई-आटो, इलेक्ट्रिक लाईट कमर्शियल वाहनों आदि पर दी जाएंगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को रियायतों के लिए समर्पित ई.वी निधि कायम करने के लिए वित्त विभाग को पत्र भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि इन फंडों को राज्य में ई.वी. वाहनों को उत्साहित करने के लिए इस्तेमाल किया जाना है, इसलिए इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की जाए। Electric Vehicles

भुल्लर ने राज्य में ई.वी नीति को लागू करने सम्बन्धी विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों सम्बन्धी विवरण लिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना जरुरी है और इसकी स्थापना के कार्य जल्दी से जल्दी मुकम्मल कर लिए जाएँ। उन्होंने समूह सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में तेजी के साथ काम करने की हिदायत की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस नीति को लागू करने के लिए ई.वी. सेल बनाने हेतु ई.वी. क्षेत्र में काम करने वाले माहिरों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

परिवहन मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. और पेडा के अधिकारियों को हिदायत की कि वे एक महीने के अंदर-अंदर राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और ऐसे स्थानों की शिनाख़्त करने सम्बन्धी रिपोर्ट तैयार करके भेजें। उन्होंने आवास निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत की कि भविष्य में बनने वाले मॉलज और हाउसिंग सोसायटियों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सहूलतों का प्रबंध करने के लिए नीति बनाई जाए। Laljit Bhullar

कैबिनेट मंत्री ने सचिव परिवहन और डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट को निर्देश दिए कि वे 15 साल की हद पार कर चुकीं सरकारी बसों को स्क्रैप करने के कार्य में तेजी लाएं ताकि नई इलेक्ट्रिक बसों को फलिट में शामिल किया जा सके।लालजीत सिंह भुल्लर ने इनवैस्ट पंजाब के अधिकारियों को कहा कि वे ई.वी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए उत्साहित करें जिससे इस क्षेत्र में नई तकनीक आने के साथ-साथ रोजगार के नए मौके पैदा हो सकें।

मीटिंग के दौरान परिवहन सचिव दिलराज सिंह संधावालिया, एक्साईज कमिशनर वरुण रुजम, सचिव व्यय मुहम्मद तैयब, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मौनीश कुमार, पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ. ईशा कालिया, डॉयरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट मैडम अमनदीप कौर, विशेष सचिव पी.डब्ल्यू.डी. हरीश नैयर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Summer Vacations: बच्चों की आई मौज, भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों की बढ़ी छुट्टियां

कैबिनेट मंत्री भुल्लर करेंगे नेत्रदान
नेत्रदान का फॉर्म भरने वाले पहले कैबिनेट मंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Bhullar) ने अपनी आंखें दान करने का प्रण लिया है। इसके लिए उन्होंने रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के पास आई डोनेट फॉर्म भर दिया है। इसके साथ ही वह मान सरकार में आंखें दान करने की अनिवार्य इच्छा करने वाले पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:– ‘प्लस पोलियो मुहिम’ के लिए आशा वर्कर्स की ट्रेनिंग का आयोजन

कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने कार्यालय में बैठक के दौरान पंजाब के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस नेक कार्य का हिस्सा बनने की अपील की है। रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के चेयरमैन जेबी बहल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था लोगों को मरणोपरांत आंखें दान करने को प्रेरित करती है। बताया कि संस्था अब तक 3800 से अधिक लोगों को आंखों की रोशनी दिला चुकी है। इनमें करीब 400 लोग 6 महीने से 16 वर्ष की आयु तक के हैं।

भारत सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यूरोपियन देशों की तर्ज पर भारत में भी लाइसेंस बनाने के समय फॉर्म में आवेदनकर्ता द्वारा हादसे में मौत की सूरत में अपने शारीरिक अंग/आंखें दान करने के लिए सहमत/असहमत होने संबंधी बॉक्स भरना शुरु किया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर (Laljit Bhullar) ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिवों को पत्र जारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या रिन्यू करवाने के समय लोगों को सड़क हादसे में मौत होने पर आंखें दान करने को प्रेरित करें। इससे पंजाब भारत का सबसे अधिक नेत्रदान करने वाला राज्य बन सकेगा।