home loan - Sach Kahoon Hindi
Home Loan: बैंक सहित होम लोन देने वाली वित्तीय संस्थाओं के लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर बेहद अहमियत रखता है। बढ़िया क्रेडिट स्कोर आपको ज्यादा और सस्ता लोन दिलाता है। 800 बेसिस प्वाइंट से ऊपर का क्रेडिट स्कोर बेहतरीन माना जाता है। वक्त पर अपने मौजूदा ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल चुका कर क्रेडिट स्कोर बेहतर किया जा सकता है। एक बार अपना क्रेडिट स्कोर का पता करने के बाद आप आइडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े डॉक्यूमेंट, बैंक स्टेटमेंट, एंप्लॉयर प्रूफ समेत दूसरे दस्तावेजों को तैयार रखें।
ज्वाइंट होम लोन लेने में है फायदा | Home Loan Tips
यदि किसी के साथ साझे में होम लोन ले रहे हैं तो आपका फायदा है। ऐसे में बैंक सह-आवेदकों की आय को जोड़ कर लोन देने पर विचार करता है। साझा आवेदन से लोन हासिल करने की पात्रता भी बढ़ जाती है। ज्वाइंट होम लोन से सह-आवदेकों को टैक्स डिडक्शन का फायदा मिल जाता है। अगर साथ में महिला आवेदक हों तो कुछ बैंक होम लोन का इंटरेस्ट रेट आधा फीसदी तक कम कर देते हैं। ज्वाइंट होम लेने पर ईएमआई चुकाने का बोझ भी बंट जाता है।
कम इंटरेस्ट रेट की तलाश करें:
होम लोन लेने से पहले यह पता कर लें कि कौन सा बैंक किस दर पर लोन दे रहा है। अलग-अलग बैंक की दरें अलग-अलग होती हैं और इनमें 10 से 20 बेसिस प्वाइंट का अंतर होता है । लंबी अवधि के लोन में इतना अंतर भी आपका काफी पैसा बचा सकता है। अगर कोई आवेदक नया बना मकान खरीद रहा है और प्री-एप्रूव्ड बैंक से लोन लेता है तो यह जल्दी प्रोसेस होता है। इस तरह की प्रॉपर्टी में आपका बैंक दूसरे बैंकों की तुलना में कम इंटरेस्ट पर लोन दे सकता है।
सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें:
हालांकि होम लोन से जुड़े बैंकों के दस्तावेजों का पढ़ना पेचीदा काम है क्योंकि यह काफी भारी-भरकम और टेक्निकल टर्म से भरा होता है। फिर भी यथासंभव इसे जहां तक संभव हो पढ़ कर समझने की कोशिश करनी चाहिए। ईएमआई चुकाने से जुड़ी शर्तों और नियमों को ठीक से पढ़कर समझना जरूरी है।
अधिकतम डाउन पेमेंट, न्यूनतम लोन अवधि | Home Loan Tips
अमूमन बैंक लोन देते वक्त 20 फीसदी डाउनपेमेंट की मांग रखते हैं। कई बैंकों में यह जरूरी भी होता है। आप जितना अधिक डाउन पेमेंट करेंगे, आप पर ब्याज का बोझ उतना ही कम हो जाएगा। कई बैंक लोन चुकाने की अवधि 30 साल तक रखते हैं। लेकिन ग्राहक को 20 साल से ज्यादा की अवधि का लोन नहीं लेना चाहिए। लोन चुकाने की अवधि जितनी अधिक होगी, आपका वित्तीय बोझ भी उतना ही बढ़ेगा। साथ ही ब्याज दरों में वोलेटिलिटी का जोखिम भी बना रहता है।
यह भी पढ़ें:– Congress: चंडीगढ़ में कचरा फेंकने वालों पर ढोल बजाकर कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, कांग्रेस ने उठाये सवाल
Home Loan: अगर आप 40 की उम्र पर ले रहे हैं होम लोन तो नोट कर लें बैंक की बताई 5 टिप्स, कभी बोझ नहीं लगेगा कर्ज
Home Loan Tips: आपकोंं बतां दें कि एचडीएफसी ने अपनी वेबसाइट पर दी जानकारी में बताया कि वर्तमान समय में बैंकों में अधिकतम 30 वर्ष तक के लिए ही होम-लोन दिया जाता है। उसी दौरान अगर आपकी आयु 40 वर्ष या उससे भी अधिक है,तो बैंक द्वारा आपकी रिटायरमेंट की आयु को देखते हुए, बैंक से आपको 30 साल की अवधि वाला होम लोन नहीं दिया जाएगा। परंतु यदि आपका क्रेडिट स्कोर ठीक चल रहा है, या कोंई सरकारी नौकरी आदि पर आप है, तो आप लोन चुकाने के लिए रिटायरमेंट के बाद भी अवधि बढ़ाने को लेकर लेंडर से बात कर सकते हैं। उसी के साथ कोशिश ये भी करें कि जितनी ज्यादा अवधि वाला लोन आप ले सकते हैं, और आपको वही होम-लोन लेना चाहिए। Home Loan
Chaulai Saag Benefits: पोषक तत्वों से भरा है यह साग, सेवन से नस-नस में लबालब भर जाएगा रक्त, स्वाद भी ऐसा कि पालक का साग भी इसके सामने फेल
क्या हैं जॉइंट होम लोन| Home Loan
बता दें कि यदि आप और आपका लाइफपार्टनर दोनों कोई व्यवसाय करते हैं। तो आप दोंनो मिलकर जॉइंट होम लोन ले सकते हैं। इससे लोन के अमाउंट को लेकर अधिकारिकता बढ़ जाती हैं। जिसकी मदद से आपकी ईएमआई का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाता हैं। अपनी पत्नी को सह-आवेदक बनाने से ब्‍याज की दर कम लगेगी और आप जॉइंट होम लोन की सहायता से ज्यादा टैक्‍स बचा सकते हैं।
कैसे करे अधिक डाउन पेमेंट | Home Loan
अगर आप भी होम लोन का बोझ कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाउन पेमेंट अधिक होनी चाहिए। जिससे आपक ी किश्ते काफी कम समय में पूरी होने के साथ आपकी ब्याज दर भी कम हो जाती हैं। कभी भी अधिक डाउन पेमेंट देने के लिए खुद के साथ जबरदस्‍ती नहीं करनी चाहिए। वहीं अपने मेडिकल या इमर्जेन्सीज के लिए बचाए गए फंड्‌स में से डाउन पेमेंट न करें। जिससे आपको इमर्जेन्सीज के वक्त मुसीबत का सामना न करना पड़े।
कैसे चुने अच्छा होम-लोन प्रोवाइडर
आपको बता दें कि वर्तामन समय बहुत सारे होम-लोन प्रोवाइडर हैं। जिस दौरान आपको पता होना चाहिए , कि आपके लिए कौन सा होम-लोन बेहतर होगा। इसके लिए आपको पहले ठीक से रिसर्च करनी चाहिए। साथ ही एक अच्छा लेंडर चुनने के लिए सिर्फ ब्याज दर को ही नहीं देखना चाहिए, बल्कि कई पैरामीटर पर विचार-विमर्श करना चाहिए। वहीं आपको लेंडर की रेप्युटेशन और क्रेडिबिलिटी के साथ-साथ ,घर चुनने में सलाह देने की लेंडर की क्षमता और रीपेमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी आदि के बारे में भी पता होना चाहिए। आपको हमेशा एक ऐसा लेंडर चुनना चाहिए ,जो आपसे कम से कम फार्मेलिटीज और पेपरवर्क करवाता हों।
Home Loan EMIs:आरबीआई का नया नियम होम लोन लेने वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस नए नियम के तहत एक निश्चित रेट पर स्विच करने का विकल्प है। इस विकल्प के अनुसार बढ़ती ब्याज दरों के बीच बैंकों और फाइनेंस कंपिनयों को समान किस्त वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी करने पर विवश होना पड़ सकता है। लोन रीसेट के दौरान आपको फि कस्ड ब्याज दर का विकल्प दिया जा सकता है। RBI New Rule
आरबीआई द्वारा जारी नए दिशा निर्देश में बताया गया है कि लोन अप्रूव लेटर में भविष्य में फ्लोटिंग से तय ब्याज दर में परिवर्तन से जुड़ी लागतों का जिक्र करना होगा। लोन लेने वालों को यह भी बताना अनिवार्य होगा कि दरों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की अवस्था में भी ईएमआई मासिक ब्याज भुगतान को कवर करेगी। इससे क्या होगा कि आपकी महीने वार ईएमआई में वृद्धि हो सकती है। आसान भाषा में समझाएं तो जब लोन का ब्याज बढ़ता है तो फ्लोटिंग रेट बढ़ाने के लिए बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी विवश हो सकती हैं। ऐसे में जब फ्लोटिंग में बढ़ोतरी होती है तो फ्लोटिंग बेस्ड लोन फिक्स्ड ब्याज दर में भी वृद्धि होगी। मतलब साफ है कि फिक्स्ड रेट पर भी लोन की ईएमआई में वृद्धि हो सकती है। RBI New Rule
आरबीआई ने अपने सर्कुलर में बताया कि पर्सनल फ्लोटिंग रेट रीसेट पर लोन लेने वाले केवल मौजूदा ब्याज दर के आधार पर रिपेमेंट क्षमता का आंकलन न करें बल्कि वो ये तय करें कि ब्याज दर बढ़ने से भी उधारकर्ता अपने भुगतान दायित्वों को निभा सकें। बता दें कि सिंगल लोन सर्किल में 6 फीसदी तक का उतार-चढ़ाव रहा है यानि ब्याज की चिंताएं पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ी हैं तथा लोन के कार्यकाल में भी बढ़ोतरी हुई। RBI New Rule
इस स्थिति में ईएमआई को एडजेस्ट करने के लिए ईएमआई चुकाने के समय में वृद्धि की गई या लोन की ब्याज दर बढ़ाई गई। अब भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियम में अगर पूरा लोन चुकाया जाता है तो मौजूदा ब्याज और अधिकतम ब्याज का आंकलन करना होगा। बैंक मौजूदा ब्याज दर के आधार पर ही लोन चुकाने का विकल्प देंगे। ऐसे हालात में कुछ लोगों के लिए लोन लेना भी मुश्किल हो जाएगा।
High Cholesterol: कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, गलती से भी ना करें नजरअंदाज
Loan Costly: अभी-अभी इन बैंकों ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के ऋणदाताओं आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Loan Costly) दोनों ने अपनी सीमांत लागत आधारित उधार दरों (एमसीएलआर) में संशोधन किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दरें घटाई हैं, जबकि पंजाब नेशनल बैंक ने सभी टेन्योर के लिए अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
Desi Ghee: सावधान! पीला दिखने वाला हर घी देशी नहीं होता
आईसीआईसीआई बैंक ऋण | Loan Costly
आईसीआईसीआई बैंक की एमसीएलआर दरें 1 जून से लागू हैं। नई ब्याज दरें बैंक ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। ICICI बैंक ने एक महीने के MCLR को 8.50 प्रतिशत से घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया और इसने तीन महीने के MCLR को 15 आधार अंकों (bps) से घटाकर 8.55 प्रतिशत से 8.40 प्रतिशत कर दिया।
इस कार्यकाल पर आईसीआईसीआई बैंक ने ब्याज बढ़ाया | Loan Costly
इसके अलावा बैंक ने कुछ अवधि के लिए एमसीएलआर में भी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही बैंक ने 6 महीने और एक साल की अवधि के लिए MCLR को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया है। इसका मतलब है कि बैंक आपको इससे कम दरों पर लोन नहीं दे सकता है।
पीएनबी बैंक ऋण |  Loan Costly
पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने पूरे कार्यकाल के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। नई ब्याज दरें 1 जून 2023 से प्रभावी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बैंक की ओवरनाइट बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दी गई है. एक महीने, तीन महीने और छह महीने के लिए दरें बढ़ाकर क्रमश: 8.20 फीसदी, 8.30 फीसदी और 8.50 फीसदी की गई हैं। एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है, जबकि तीन साल की एमसीएलआर 8 है
New Rules In June: 1 जून से पड़ सकता है आमजन पर असर, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली। आपकी जिंदगी एक ही ढर्रे पर तो नहीं चलती होगी। आपने (New Rules In June) अपने लिए भी कोई न कोई तो नियम बना ही रखा होगा। जिस प्रकार नौकरी पर, पढ़ाई से रिलेटिव, आदि। तो हर एक जगह के अपने नियम होते हैं। ठीक ऐसे ही नियम बाकी चीजों के लिए भी बने हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे- गैस के दाम कम या ज्यादा होना, पेट्रोल महंगा या सस्ता होना आदि। वहीं, इन बदलावों के बारे में आपके लिए इसलिए भी जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि इनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 1 जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि मई का महीने बदलने जा रहा है, जून की शुरूआत होने वाली है। नए महीने के साथ देश में भी कई बदलाव होने वाले हैं। बैंकिंग से लेकर क्रिकेट के नियमों में 1 जून से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वहीं हर महीने की पहली तारीख को सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट को भी निर्धारित करती है। इस वर्ष आईसीसी द्वारा क्रिकेट के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है, जिसकी घोषणा आईसीसी ने भी कर दी है। वहीं बैंकिंग के नियम भी बदलने जा रहे हैं। आइए नए नियमों के बारे में विस्तार से जानें-
बैंकिंग के नियम | New Rules In June
आरबीआई 1 जून से ‘100 दिन 100 भुगतान’ अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाया जाएंगे, इसके संबंध में सभी बैंकों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। अभियान के तहत जिले में हर बैंक को केवल 100 दिनों के अंदर 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट को सेटल करना होगा।
क्रिकेट नियमों में बदलाव | Cricket
इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला (भारत ५२ आॅस्ट्रेलिया) बेहद ही रोमांचक होगा। आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। विवादित सॉफ्ट सिग्नल को समाप्त करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले टेस्ट में मैच में यह नियम लागू हो जाएगा।
एसबीआई के होम लोन दरों में बढ़ोतरी | New Rules In June
एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी ईबीएलआर को 40 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है। वहीं आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा। ऐसे में ब्याज दरें बढ़ेंगी और ये 1 जून 2022 से प्रभावी होंगी।
Gold हॉलमार्किंग के नियम | New Rules In June
1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। देश के 256 जिलों और अन्य नए 32 जिलों में 31 मई से सोने के आभूषण और आर्टिफैक्ट की हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। यह आदेश पिछले साल ही जारी किया गया था। लेकिन एक बार फिर सरकार की तरफ से चेतावनी दी गई है।
एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव | Lpg cylinder
हर महीने की शुरूआत में सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है। अनुमान लगाएं जा रहे हैं कि 1 जून को एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किए जाएंगे।