Ajmer Board - Sach Kahoon Hindi

Raid of Ajmer Board: एकल और नोडल केंद्रों पर बोर्ड फ्लाइंग की रात्रिकालीन छापेमारी! मचा हड़कंप!
Raid of Ajmer Board : मूल्यांकन में जुटे 25 हजार से ज्यादा शिक्षक

अजमेर। अजमेर बोर्ड (Ajmer Board) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं तृतीय भाषा के प्रश्न पत्र के साथ समाप्त हो गई। इसी महीने 7 मार्च को शुरू हुई ये परीक्षाएं प्रदेशभर में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई हैं। 10.69 लाख परिक्षार्थियों के लिए हुई इन परीक्षाओं के अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के विशेष उड़नदस्ते दल ने गोपालसर, रामसरा जाखडान तथा राजपुरा पिपेरन तथा कल हुए 12वीं साहित्य के पेपर में पदमपुर, गजसिंहपुर तथा मुकन के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। RBSE

इसके साथ-साथ जिले के एकमात्र नोडल केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़िया तथा एकल केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालपुरा का रात्रिकालीन निरीक्षण कर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और व्यवस्थाओं की जांच की। दल प्रभारी बलजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार के नकल आदि का कोई प्रकरण नहीं आया है। इसके साथ-साथ टीम ने अजमेर बोर्ड के निर्देशानुसार अभिलेख संधारण के संबंध में परीक्षा प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। विशेष उड़नदस्ता दल में 15 जैड स्कूल से नरेंद्र कुमार विनोचा तथा मल्टीपर्पज स्कूल से भूपेश शर्मा की टीम शामिल रही।

19 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत | RBSE

इस साल की परीक्षाओं के लिए 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। जबकि गंगानगर-अनुपगढ़ जिलों में 45 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हैं। दसवीं की परीक्षा में इस साल दोनों जिलों में 24 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें कि गंगानगर-अनूपगढ़ सहित राज्य के 50 जिला मुख्यालय पर केंद्रीय मूल्यांकन के साथ-साथ संग्रहण तथा वितरण केंद्रों से उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर घरों में मूल्यांकन व जांच का कार्य शुरू हो चुका है।

4 अप्रेल को समाप्त होंगे 12वीं के पेपर

आरबीएसई की उच्च माध्यमिक तथा वरिष्ठ उपाध्याय कक्षाओं के लिए परीक्षाएं इस महीने 4 अप्रैल को समाप्त होगी। जिसमें कल 3 अप्रैल को समाजशास्त्र तथा 4 अप्रैल को व्यवसायिक शिक्षा की विभिन्न ट्रेड के पेपर लिए जाएंगे। बता दें की 12वीं की परीक्षाएं इस 29 फरवरी को शुरू हुई थी। जिसमें गंगानगर-अनूपगढ़ के 21 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

इनका कहना है:- | RBSE

“अजमेर बोर्ड स्तर पर 10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं के लिए मूल्यांकन कार्य जारी है। जबकि दुगुने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन सत्रांक 13 अप्रेल तक भरे जायेंगे। बोर्ड द्वारा गत वर्ष की भांति 12वीं के परिणाम मई माह के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने संभावित है। नए सत्र के लिए प्रवेश 1 मई से शुरू होंगे।”

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

Sunita Kejriwal: सुनीता केजरीवाल राजनीति में उतरी! दिल्ली को दी ‘6 गारंटी’

विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका : अजमेर बोर्ड
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने वर्ष 2024 की माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन का मौका दिया है। इसके तहत अब विद्यार्थी ने जिस विद्यालय अथवा संग्रहण केंद्र से आवेदन किया था, उसी केंद्र के माध्यम से त्रुटी का सुधार करवा सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कल बुद्धवार को दिशा निर्देश जारी किए गए। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में हुई गलतियों को सुधारने का यह अवसर 18 अक्टूबर से 13 10 नवम्बर तक दिया गया है। गौरतलब है कि गंगानगर व अनूपगढ़ जिलों से हर वर्ष करीबन 50 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। Ajmer Board

स्कूल कर सकेंगे ये त्रुटी सुधार

बोर्ड ने विद्यालय स्तर पर बच्चे के पिता व माता के नाम (केवल स्पेलिंग), लिंग, माध्यम, बी.पी.एल., जाति श्रेणी, पता व फोन नम्बर, अन्य (टोकन शुल्क वाले अभ्यर्थी को छोडकऱ), श्रेणी, पूर्व शैक्षणिक योग्यता, फोटो तथा हस्ताक्षर स्केनिंग ,पात्रता प्रमाण पत्र क्रमांक व दिनांक आदि में हुई त्रुटी के सुधार का अवसर प्रदान किया है।

इन बिन्दुओं में नहीं होगा संशोधन

1.परीक्षार्थी के नाम एवं जन्मतिथि में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

2.प्रायोगिक विषय जिनमें प्रायोगिक शुल्क अपेक्षित है। उनमें परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। अतिरिक्त विषय नहीं जोड़ा जा सकेगा।

3.वर्ग परिवर्तन/प्रायोगिक विषय के कारण संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

4..ऐसे सभी संशोधन जिनमें अतिरिक्त शुल्क अपेक्षित हो, उनमें ऑनलाइन संशोधन नहीं होंगे।

“परीक्षा-2024 के लिए 10 नवंबर तक आवेदन पत्रों में संशोधन का नि:शुल्क अवसर प्रदान किया गया है। संशोधन स्कूल स्तर पर आईडी पासवर्ड से किया जा सकेगा। एक बार लॉक के बाद दोबारा संशोधन संभव नहीं होगा। संशोधन प्रपत्र की एक कॉपी शाला में रखते हुए दूसरी कॉपी बोर्ड को स्पीड पोस्ट से भेजी जानी है।”

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर।

यह भी पढ़ें:– 13th Laadli Media and Advertising Awards: देश भर के विजेताओं को दिया जाएगा अवॉर्ड

प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगा 31 से 51 हजार का ईनाम !
अजमेर बोर्ड का तोहफा जिला स्तर पर भी होगा सम्मान, कट ऑफ जारी

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग, बालिका शिक्षा फाउंडेशन और अजमेर बोर्ड कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रहें हैं। जिसका सीधा सीधा फायदा बालिकाओं की शिक्षा में पहुंच रहा है। इस कड़ी में बेटियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने एक और पहल की है। इसके तहत एक या दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली बालिकाओं को, जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा व्यावसायिक परीक्षा की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करती हैं। ऐसी छात्राओं को बोर्ड ने पुरस्कार राशि देने का निर्णय किया है। Ajmer Board

गौरतलब है कि साल 2022 की माध्यमिक परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ अंक लाने पर राज्य स्तर पर 31-31 हजार रुपए तथा जिला स्तर पर 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं में निर्धारित कटऑफ अंक लाने पर राज्य स्तर पर 51-51 हजार व जिला स्तर पर 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

बैंक खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि | Ajmer Board

बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस पुरस्कार योजना में वे छात्राएं ही पात्र हैं जो अपने माता-पिता की एक मात्र संतान हैं या केवल दो पुत्रियां हैं अथवा अपने माता-पिता की तीन बेटियां हैं परंतु एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां हों| इसमें दोनों जुड़वां बेटियों को इकाई माना जाएगा। बोर्ड की ओर से पात्र छात्राओं को पुरस्कार राशि का वितरण छात्राओं के बैंक खातों में ऑनलाइन किया जाता है।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

1.भरा हुआ मूल आवेदन पत्र।

2.माता-पिता का संतान संबंधी शपथ पत्र 50 रुपए के स्टांप पर।

3.संस्था प्रधान या जनप्रतिनिधि का अनुशंसा पत्र।

4.परिवार राशन कार्ड की सत्यापित फोटो प्रति।

5.बैंक पासबुक/चैक की फोटो प्रति।

6आधार कार्ड या पहचान पत्र।

7.बोर्ड परीक्षा अंक तालिका की सत्यापित प्रति।

यूं रही है राज्य व जिला स्तरीय कट ऑफ

परीक्षा-2022 राज्य गंगानगर हनुमानगढ़

माध्यमिक 579 583 580

माध्यमिक (व्या) 575 545 555

प्रवेशिका 507 271 442

उ.मा. विज्ञान 487 479 479

उ.मा. वाणिज्य 479 456 444

उ.मा. कला 485 484 484

वरिष्ठ उपाध्याय 465 297 410

रजिस्टर्ड डाक से भेजने है ऑफलाइन आवेदन

“एकल/द्विपुत्री पुरस्कार योजना के लिए परीक्षा-2022 के प्राप्तांकों के आधार पर बोर्ड द्वारा राज्य व जिला स्तरीय कट ऑफ जारी की गई है। इसके अनुसार पात्र छात्राओं को पूर्ण रूप से भरे हुए ऑफलाइन आवेदन पत्र 11 अक्टूबर तक बोर्ड कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से भिजवाने हैं। आवेदन पत्र व समस्त निर्देश बोर्ड वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। “

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– एडीएम के सरकारी आवास में सांप घुसने से हडक़ंप

अजमेर बोर्ड: 300 रुपए में मिलेगी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रति,परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को 10 दिन का समय
अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Rajasthan Board) द्वारा कल दोपहर 12वीं कला संकाय तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ ही उच्च माध्यमिक कक्षाओं के सभी परिणाम घोषित हो चुके हैं। गौरतलब है कि बोर्ड ने अपने इस साल के पहले परिणाम के रूप में विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी किया है। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा तथा संवीक्षा उत्तर पुस्तिका की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए दस दिन का समय दिया है।

यह भी पढ़ें:– लड़का-लड़की एक समान, फिर क्यों मां-बाप बनें अंजान

जिसके लिए परीक्षार्थी तय समय सीमा तक निर्धारित शुल्क अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं जबकि इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थी को अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की भी सूचना दर्ज करनी होगी। साथ ही पहचान पत्र की प्रति भी अपलोड करनी अनिवार्य है। बता दें कि इस बार जहां एक और वाणिज्य के रिजल्ट में सुधार हुआ है वहीं विज्ञान और कला संकाय के रिजल्ट में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है।

ऑनलाइन जमा करना होगा शुल्क | (Rajasthan Board)

इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी 300 रुपए शुल्क व उसके पांच दिन बाद तक 600 रुपए शुल्क के साथ उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा या प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर स्व प्रमाणित आईडी से आवेदन अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा ई-मित्र के जरिए जमा करवाया जा सकता है। जबकि उत्तर पुस्तिका के अवलोकन करने में कोई आपत्ति हो तो वह निधारित 100 रुपए शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञान संकाय= 28, मई तक

वाणिज्य संकाय= 28, मई तक

कला संकाय= 3, जून तक

“अजमेर बोर्ड (Ajmer Board) में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का प्रावधान नहीं है। संवीक्षा प्रदत्त अंकों के मिसमैच, लेखन में भिन्नता,अंक छूटना आदि त्रुटियों के निवारण हेतु की जाती है। परीक्षार्थी rajeduboard-rajasthan-gov-in के होम पेज पर उपलब्ध स्क्रुटनी- 2023 लिंक से आवेदन कर सकतें हैं।”

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर