Train Cancelled - Sach Kahoon Hindi

Indian Railway News: अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित, इस रूट की ट्रेन रहेगी रद्द
अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Indian Railway News: उत्तर रेलवे द्वारा अम्बाला मण्डल के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी रहेगी। Indian Railway News

गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 12.3.25 व 13.3.25 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 12.3.25 व 13.3.25 को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर- बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Indian Railway News

यह भी पढ़ें:– Cabinet Minister: कैबिनेट मंत्री ने गांव थेड़ी में 50 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Indian Railways: रेलवे ने धुंध से बचाव के लिए 62 ट्रेनों पर लगाई आरजी रोक
तीन राज्यों के बीच दौड़ती अम्बाला-श्री गंगानगर ट्रेन की आरजी रोक ने बढ़ाई हजारों मुसाफिरां की परेशानियां | Indian Railways

दर्जनों शहरों के हजारों मुसाफिर महंगी बस यात्रा करने के लिए होंगे मजबूर

नाभा (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा)। हरियाणा के अम्बाला जंक्शन से राजस्थान के श्री गंगानगर जंक्शन तक के मुसाफिरां की चिंताएं उस समय बढ़ती नजर आई जब रेलवे विभाग ने उपरोक्त रेलवे जंक्शनों के बीच दौड़ती दो ट्रेनों को आरजी तौर पर ब्रेक लगाने की कवायद शुरू कर दी। Indian Railways

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा आगामी समय उतरी भारत में धुंध से बचाव रखने व अन्य सुरक्षा के हवाले से उतरी रेलवे से संबंधित 62 ट्रेनो को 1 दिसंबर 2023 से आरजी तौर पर रद्द किया जा रहा है, जिस अधीन हरियाणा, पंजाब व राजस्थान तीनों राज्यों से संबंधित दो प्रमुख ट्रेनें भी आती हैं, जोकि हरियाणा के अम्बाला से ट्रेन नं 14525 और राजसथान के श्री गंगानगर से अम्बाला तक ट्रेन नं.14526 के नाम से जानी जाती हैं। आम लोगों को रेलवे विभाग द्वारा मुहैया करवाया जाने वाला रेलवे विभाग का सस्ते किराए का लाभ उस समय सवालों के घेरे में आ गया जब उक्त दोनों ट्रेनों की रफ्तार पर दिसम्बर महीने से बे्रक लगाना विचारधीन कर लिया गया। हालांकि ऐसा रेलवे विभाग द्वारा आगामी समय में धुंध से बचाव रखने के हवाले अधीन किया जा रहा बताया जा रहा है। Indian Railways

दिलचस्प है कि धुंध से आरजी रोक में इन दोनों ट्रेनों को लाया जा रहा है, जबकि इसी रूट पर दौड़ती बाकी ट्रेनों संबंधी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है, जिस कारण बाकी ट्रेनों को चालू रखकर इस रूट पर सिर्फ इन ट्रेनों की आरजी रोक के कारण रेलवे विभाग अपने उपरोक्त फैसले से आम लोगों में हंसी का पात्र बन रहा है।

क्या कहते हैं दोनों ट्रेनों के मुसाफिर | Indian Railways

वहीं दूसरी तरफ किए सर्वे दौरान उपरोक्त दी जानकारी संबंधी रेलवे द्वारा दिया जा रहा तर्क रेलवे मुसाफिरों को हजम नहीं हो रहा। लगभग 200 के करीब मुसाफिरों ने दोनों ट्रेनों के आरजी तौर पर बन्द करने के खिलाफ सांझा ज्ञापन रेलवे को भेजते बताया कि दोनों ट्रेनों को बन्द भले आरजी तौर पर ही किया जा रहा है, जिस कारण दर्जन भर शहरों के हजारों मुसाफिरां की दिक्कतें बढ़ जाएंगी और उनको महंगा सड़क यतायात का शिकार होना पड़ेगा। उन्होंने रेलवे से अपील की कि भले ही दोनों ट्रेनों की समयसारिणी में विस्तार या बदलाव कर लिया जाए परंतु इन ट्रेनों की आरजी रुकावट से मुसाफिरों सहित व्यापारिक वस्तुओं की ढ़ुलाई भी प्रभावित होगी।

रेल मुसाफिरों की परेशानी संबंधी केन्द्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात करेंगे परनीत कौर

भाकियू (कादियां) के जिला प्रधान अबजिन्द्र सिंह जोगी गे्रवाल के वफद ने पटियाला लोकसभा मैंबर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर से मुलाकात की और दोनों ट्रेनों की आगामी समय की आरजी रोक के कारण रेल मुसाफिरां को पेश आने वाली परेशानियों की जानकारी देते हल की अपील की। इस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर ने भरोसा दिलाया कि रेलवे के उपरोक्त फैसले से परेशानियां झेलने वाले हजारों रेल मुसाफिरों के हित्तों के लिए वह जल्द ही केन्द्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात करेंगे और दोनों ट्रेनोंं को आरजी तौर पर रोकने की बजाय चलाने के लिए विचार करेंगे। Indian Railways

यह भी पढ़ें:– मन्नामाजरा में अभियान चलाकर की गई नाले की सफाई

Train Cancelled: यात्रीगण कृप्या ध्यान देवें रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द
वड़ोदरा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें ब्लॉक के कारण (Train Cancelled) प्रभावित होंगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विरार-वैतरणा खंड के बीच पुल संख्या 88 पर पीएससी स्लैब की लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 27/28 मई, 2023 की मध्यरात्रि को 00.40 बजे से 05.10 बजे तक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट, रिशेड्यूल और रेगुलेट किया जाएगा तथा एक पैसेंजर ट्रेन निरस्‍त रहेगी। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। निरस्‍त होने वाली ट्रेन: 28 मई की ट्रेन संख्या 09089 विरार-संजान पैसेंजर निरस्‍त रहेगी।

आंशिक रूप से निरस्‍त होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

ट्रेन संख्या 19101 विरार-भरूच एक्सप्रेस विरार और पालघर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 27 मई की ट्रेन संख्या 09080 सूरत-विरार मेमू को पालघर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा पालघर और विरार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

रिशेड्यूल होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

27 मई की ट्रेन संख्या 12927 दादर-एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को दादर से 4 घंटा 10 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा। 27 मई की ट्रेन संख्या 12298 पुणे-अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस को पुणे से 4 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा। 27 मई की ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा। इसी 28 मई की ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा 20 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा। 28 मई की ट्रेन संख्या 19003 बांद्रा टर्मिनस-भुसावल खानदेश एक्सप्रेस को बांद्रा टर्मिनस से 4 घंटा 30 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा।

रेगुलेट होने वाली ट्रेनें | Train Cancelled

ट्रेन संख्‍या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस को 1 घंटा 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 11087 वेरावल-पुणे एक्सप्रेस को 1 घंटा 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोक शक्ति एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरापुरा अरावली एक्सप्रेस को 1 घंटा 05 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12962 इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14707 बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। पश्चिम द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त परिवर्तनों को ध्‍यान में रखकर यात्रा करें।