Accident News - Sach Kahoon Hindi

Bus-Auto Accident: प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद मची चीख-पुकार,
Bus-Auto Accident: अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा चिलकालूरिपेट क्षेत्र में अड्डा रोड के पास उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। Palnadu Accident News

पुलिस के अनुसार, विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही एक निजी यात्री बस ने यात्रियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ऑटो में सवार लोग चिलकालूरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के निवासी थे। वे प्रकाशम जिले के कोंडामांजुलुर गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाज के दौरान गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल में दो और चिलकालूरिपेट सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे में चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गुंटूर और चिलकालूरिपेट के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान बोंटू बाबू (62), बोंटू मानेम्मा (55), संपूर्णम्मा (70), गंगम्मा (50), लक्ष्मम्मा (75), चौतुपल्ली स्वार्थम्मा (45) और मारियम्मा (45) के रूप में की है। Palnadu Accident News

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को आवश्यक और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन से घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने पलनाडू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से हादसे और राहत कार्यों की जानकारी ली।

गृह मंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में बस की रफ्तार, चालक की संभावित लापरवाही और हादसे के अन्य कारणों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। Palnadu Accident News

Madurai Road Accident: कार की आमने-सामने की भयंकर टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत पांच की मौत
Tamil Nadu Road Accident: मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। Madurai Road Accident

यह हादसा मेलूर क्षेत्र के निकट थुम्बाइपट्टी स्थित फोर-लेन ओवरब्रिज पर हुआ। पुलिस के अनुसार, चेन्नई से दक्षिण तमिलनाडु की ओर जा रही कार ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे दूसरे कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। बचाव दल, दमकल विभाग और एम्बुलेंस कर्मी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष राहत अभियान चलाया गया। Madurai Road Accident

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची भी शामिल है। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पूरी घटना की जांच की जा रही है। Madurai Road Accident

Bhiwandi Building Accident: चार मंजिला इमारत ढहने से मचा हाहाकार, 8 की मौत, मलबे में फंसे कइयों की तलाश जारी
Bhiwandi Building Accident: भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। Maharashtra News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में मरम्मत और संरचनात्मक सुधार का कार्य चल रहा था। संभावित खतरे को देखते हुए कई मजदूर पहले ही भवन से बाहर निकल चुके थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बावजूद इसके, हादसे के समय कुछ लोग इमारत के भीतर मौजूद थे और अचानक भवन ढहने से वे मलबे में दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय नागरिक भी बचाव कार्य में जुट गए और शुरुआती दौर में घायलों को बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की। Maharashtra News

हादसे के बाद कई परिवार अपने परिजनों की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि उनके रिश्तेदार हादसे से कुछ मिनट पहले ही इमारत के भीतर गए थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। राहत दल मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों की सहायता से लगातार अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भवन में कई आवासीय कमरे बने हुए थे और हादसे के समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद होने की आशंका है। प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया है तथा घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। साथ ही, भवन गिरने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। Maharashtra News

Kolkata Accident News: अंतिम संस्कार से लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत
कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata Accident News: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वे अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की।

पुलिस ने बताया कि चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। गाड़ी चलाते समय चालक का नियंत्रण खो गया और बाइक सड़क किनारे बने एक पुराने घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर से दीवार ढह गई, जिससे चारों युवक दब गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना नादिया जिले के रानाघाट पुलिस स्टेशन इलाके के साहेब डांगा में हुई। चारों युवक रानाघाट के मुसुंडा इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि इलाके की एक बुजुर्ग महिला का बुधवार को निधन हो गया था और उनके रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए मुसुंडा से रानाघाट पुलिस स्टेशन इलाके में भागीरथी नदी के किनारे स्थित बालागढ़ श्मशान घाट गए थे।

गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ। दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि अन्य दो को रानाघाट सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सौमेन हलदर, प्रताप प्रमाणिक, अजीत विश्वास और सबुज विश्वास के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलने पर रानाघाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खोने के कारण की जांच कर रही है।

घटना के बाद, जिला भाजपा अध्यक्ष अपर्णा नंदी और अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया और शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। भाजपा नेताओं ने भी संवेदना व्यक्त की और इस त्रासदी के बाद हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Rajasthan Road Accident: मजदूरी कर लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार थार ने कुचला
Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। रावतसर क्षेत्र में तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चक 13 बीपीएम, कनवानी निवासी कालूराम (25) पुत्र महेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता महेन्द्र तथा भूपेन्द्र पुत्र टिकूराम, जो रावतसर मंडी में मजदूरी करते हैं, 21 जुलाई की शाम मजदूरी करने के बाद राशन लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 8 से 8.30 बजे जब दोनों चक 16 डीडब्ल्यूडी के पास पहुंचे, तभी श्रवण पुत्र दानाराम मोटर साइकिल लेकर वहां रुका हुआ था। इसी दौरान सामने से आई एक थार गाड़ी को शिवप्रकाश पुत्र जगदीश निवासी चक 1 आरडब्ल्यूएम ने कथित रूप से नशे की हालत में तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल के पास खड़े महेन्द्र और भूपेन्द्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ-पैर टूट गए तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।

आरोप है कि हादसे के बाद चालक थार लेकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास की ढाणी से देवेन्द्र पुत्र सोहनलाल सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय रावतसर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को उच्च चिकित्सा केन्द्र जयपुर भेज दिया गया। दोनों का उपचार अभी भी जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिवप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Hanumangarh News

नोएडा में सरियों से भरा अनियंत्रित ट्रॉला नाले में पलटा, चालक के शरीर में सरिया घुसने से मौत
Noida Trailer Truck Accident: नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सरिया से लदे ट्रॉले के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया और फिर नाले में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रॉले में लदा लोहे का सरिया केबिन को चीरते हुए चालक तक पहुंच गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। Noida Accident News

पुलिस ने भारी मशीनों और हाइड्रा क्रेन की सहायता से ट्रॉले में फंसे सरियों को हटाया। लगभग दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान आमिर (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह!

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक को सफर के दौरान झपकी आने से ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन सीधे ट्रांसफार्मर से टकराते हुए सड़क किनारे नाले में पलट गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त ट्रॉले को हटाने और सड़क को साफ कराने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। पुलिस ने लोगों से भारी वाहनों का संचालन करते समय पर्याप्त विश्राम लेने और सतर्कता बरतने की अपील की है। Noida Accident News

मसूरी में दर्दनाक हादसा, ढलान पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार की जान गई
देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार के लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और चिकित्सा विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे झड़ीपानी-कोलूखेत शॉर्टकट मार्ग पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सुबह 9:16 बजे सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से पहले कार एक सड़क किनारे दुकान पर रुकी थी। कार में सवार लोगों ने दुकानदार को बताया था कि वे उत्तरकाशी से आ रहे हैं। कुछ सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वापस कार में बैठे, वाहन अचानक तेज गति से ढलान की ओर लुढ़कने लगा।

बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद कार सड़क से बाहर निकलकर खाली जमीन पार करते हुए करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, 19 वर्षीय मनीत, गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी 48 वर्षीय सविता (धर्मवीर की पत्नी) और दिल्ली के करोल बाग निवासी 46 वर्षीय संगीता (टिटू की पत्नी) के रूप में की है।

खाई की अत्यधिक गहराई, घने पेड़-पौधों और झाड़ियों के कारण बचाव दलों को रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने सभी चार शवों को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ढलान पर उतरते समय कार के ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मसूरी के क्षेत्राधिकारी और देहरादून के पुलिस अधीक्षक (सिटी) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Sirsa News: सड़क दुर्घटना में घायल चोरमारखेड़ा के प्रौढ़ की भी मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। डबवाली के निकट करीब 2 सप्ताह पूर्व घटित एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव चोरमारखेड़ा निवासी 73 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ भोला की सोमवार सायं उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में जसवीर सिंह की बहन करीब 70 वर्षीय राजपाल कौर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कार सवार जसवीर सिंह व 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए थे। मृतक जसवीर सिंह का मंगलवार को गांव चोरमारखेड़ा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। Sirsa News

मृतक जसवीर सिंह उर्फ भोला किसान यूनियन के सक्रिय सदस्य थे। उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर किसान नेता जसवीर सिंह भाटी, गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली सहित विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग, किसान तथा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीती 5 मई को जसवीर सिंह उर्फ भोला अपनी पत्नी, बहन व 2 अन्य रिश्तेदार महिलाओं के साथ कार में सवार होकर पंजाब में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

रास्ते में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर डबवाली के निकट आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जसवीर सिंह की बहन राजपाल कौर निवासी गांव मल्लेकां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए थे। घायलों में से जसवीर सिंह को गंभीर हालत के चलते बठिंडा के एक हॉस्पिटल में रखा गया था, जहां सोमवार सायं उन्होंने दम तोड़ दिया। Sirsa News

Sirsa Bus Accident: ऐलनाबाद से डबवाली जा रही बस का पिछला टायर महिला पर चढ़ा, मौत
Sirsa Bus Accident: रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ऐलनाबाद से डबवाली जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जीवननगर के डबवाली मार्ग स्थित रंधावा मैरिज पैलेस के समीप हुआ। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने डबवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। Sirsa News

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। महिला पूरी तरह बस से नीचे उतर भी नहीं पाई थी कि चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे महिला संतुलन खोकर नीचे गिर गई और बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह मान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान विमला देवी (58) पत्नी रिछपाल सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह मान ने बताया कि महिला ऐलनाबाद से डबवाली जा रही प्राइवेट बस में सवार थी। बस का नंबर एचआर 63 सी 6180 बताया गया है। बस रंधावा मैरिज पैलेस के पास रुकी थी। इसी दौरान महिला बस से उतर रही थी कि अचानक बस चल पड़ी और हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार बस नंबर के आधार पर चालक और बस मालिक की पहचान की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। महिला की अचानक हुई मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भादरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़। भादरा थाना क्षेत्र में करणपुरा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भादरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ललानाबास उतराधा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र आशाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 8 मई को रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सिकरोड़ी निवासी 27 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयसिंह जाट अपनी सैन्ट्रो कार से सिकरोड़ी से करणपुरा जा रहा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि करणपुरा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे सुरेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भादरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच एएसआई राजपाल सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में सड़क हादसों में दो की मौत
ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

हनुमानगढ़। डबलीराठान के मुख्य बस स्टैंड के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटर साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 21, डबलीबास मौलवी निवासी आत्मा सिंह (44) पुत्र रूप सिंह बावरी ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता रूप सिंह (71) पुत्र गुरुदिवान सिंह बावरी 7 मई की रात करीब 11 बजे अहमदपुरा से मोटर साइकिल पर अपने गांव डबलीराठान लौट रहे थे। इसी दौरान डबलीराठान के मुख्य बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ट्रक घटनास्थल पर खड़ा मिला, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने लापरवाही और गफलतपूर्वक वाहन चलाते हुए यह हादसा किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कुलदीप मीणा को सौंपी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और वाहन से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फतेहगढ़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन से हादसा, युवक की मौत

हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टिब्बी तहसील के चक 3 एसएसडब्ल्यू की निवासी अमरो बाई (60) पत्नी मक्खन सिंह रायसिख ने टाउन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई फौजा सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी श्रीनगर, 7 मई की रात करीब 11 बजे किसी काम से टाउन आया हुआ था।

इसी दौरान जब फौजा सिंह फतेहगढ़ मोड़ के पास पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि फौजा सिंह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान फौजा सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि फतेहगढ़ मोड़ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जाए। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक उम्मेदराम को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Road Accident News: मिनी बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: मिनी बाइपास पर एक साल से टूटी पड़ी सड़क और अवैध कट अब आम लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। सोमवार को मंदिर के पास स्थित एक कॉलोनी के समीप हुए हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया। यहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। अंतत: पुलिसकर्मियों ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान सेक्टर-19 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अजय कुमार और प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी के लिए मिनी बाइपास स्थित कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले मुख्य सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को पाँच-छह फीट तक खोदा गया था, लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं करवाई गई। मेडिकल कॉलेज से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिससे वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही अवैध कट भी हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। एक माह पहले इसी क्षेत्र में अवैध कट पार करते समय पिता-पुत्र की जान जा चुकी है।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम ने बताया कि बीएंडआर विभाग ने सड़क बनाने के खर्च के तौर पर 35 लाख रुपये का बिल बनाया था। इसी आधार पर हैड क्वार्टर बीटी बिल 35 लाख रुपये का पास होने के लिए भेजा था। जो पास हो गया है। जल्द ही पैसा आने के साथ ही संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त हो सके। उम्मीद है कि इस सप्ताह में पैसा आ जाएगा।