Chhachhrauli News - Sach Kahoon Hindi

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सन राइज पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Yamunanagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में दो दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव के दौरान कराटे बेल्ट टेस्ट और रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल भावना और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 20 छात्रों ने येलो बेल्ट से ब्लू बेल्ट में प्रमोशन पाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा 12 छात्र येलो बेल्ट से येलो-वन बेल्ट में प्रमोट हुए, जबकि 11 छात्रों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रमोट होकर अपने कराटे सफर की शानदार शुरुआत की। अगले दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

लड़कों के वर्ग में अंडर-17 और अंडर-14 दोनों श्रेणियों में बॉयज टीम ने शानदार जीत दर्ज कर विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 गर्ल्स टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति और फुर्ती की बदौलत खिताबी जीत हासिल की। खेल उत्सव में जिला यमुनानगर के जनरल सेक्रेटरी संजीव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं। कराटे जहां आत्मरक्षा के लिए जरूरी है, वहीं कबड्डी हमारी शारीरिक क्षमता को मजबूत करती है। स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू, और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू  ने शानदार कोचिंग के लिए कोच हेमा सिंघल और अमित कुमार की भी सराहना की और सभी विजेता बच्चों को बधाई दी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

छछरौली/आर के कश्यप। सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर की तरफ से उपलब्ध कराई गई " थर्ड लेवल इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का सफल आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित हुई इस प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12वीं तक के अधिकतम बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल के सभी शिक्षकों की सामूहिक देखरेख और अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस विशेष प्रतियोगिता के लिए प्रश्न-उत्तर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय यमुनानगर की तरफ से ही उपलब्ध कराए गए थे। इस तीन स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 3 से 12वीं) तक के विद्यार्थियों से उनकी श्रेणी के अनुसार सड़क सुरक्षा कानूनों, ट्रैफिक सिग्नलों, ड्राइविंग नियमों और आपातकालीन सुरक्षा उपायों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।

स्कूल के अधिकतम छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझबूझ और बेहतरीन ज्ञान का परिचय देते हुए इन सभी प्रश्नों के बेहद सटीक जवाब दिए।प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने बच्चों की जागरूकता को सराहा। प्रतियोगिता के सफल समापन पर स्कूल के प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई यह प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनके जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और प्रभावी कदम है। स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग और स्कूल के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Chhachhrauli News: प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए

‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में पौधारोपण अभियान आयोजित
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी की यूथ रेड क्रॉस यूनिट एवं  शिवाजी प्रेस क्लब  यमुनानगर के सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य मास्टर अमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ  और डीएसपी रजत गुलिया , समाजसेवी एंव भीम अवार्डी सतपाल सिंह रोजी ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता की  उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी माँ अथवा माता-पिता के नाम पर पौधा लगाना उनके प्रति प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ धरती माँ के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी सुंदर माध्यम है। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पेड़ों को बचाना ही पृथ्वी को बचाना है और प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है।

हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी की प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना,  शिवाजी प्रेस क्लब से रविंदर चौहान, डॉo रविश चौहान पूर्व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में शिवाजी प्रेस क्लब के सदस्यों  रविंदर चौहान, अमित गुप्ता, डॉ. रविश चौहान, नितिन सिंगला, राजेंद्र कुमार, राम किशन कश्यप, संजीव गुप्ता, रवि कांत एवं सविता कल्याण, रवि कुमार, अंतिम प्रजापति, अली जान रौनक, सरदारी लाल और सतीश धीमान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यमुनानगर के डीएसपी  रजत गुलिया ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पौधारोपण किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने तथा उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

एसडीएम जगाधरी  विश्वनाथ ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें अपनी माँ के प्रति प्रेम और प्रकृति के प्रति कर्तव्य—दोनों को एक साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज पेड़ लगाएंगे और उन्हें सुरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे।

समाजसेवी भीम अवार्डी सतपाल सिंह रोजी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाया

इस अवसर पर प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी उनका महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को माँ एवं माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावनाओं से जोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण को केवल एक दिन की गतिविधि न मानकर इसे निरंतर जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा एवं देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सोनिया शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा, “यदि हम प्रकृति से प्रेम करेंगे और उसकी देखभाल करेंगे, तो प्रकृति भी निश्चित रूप से हमसे प्रेम करेगी और हमारी रक्षा करेगी।” उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरूकता के दूत बनकर अपने परिवार एवं समाज को भी पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

पौधारोपण अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से पेड़ों को बचाने, प्रकृति की रक्षा करने तथा हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया

कार्यक्रम का समापन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संदेश को एक सतत पर्यावरणीय अभियान में परिवर्तित करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने यह सशक्त संदेश दिया कि आज लगाया गया प्रत्येक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल उपहार है और प्रत्येक संरक्षित पेड़ धरती माँ की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजकीय महाविद्यालय, छछरौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: राजकीय महाविद्यालय छछरौली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुनील तनेजा के कुशल मार्गदर्शन में प्रात: महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर ' भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। अपने भाषण में डॉ संजीव शर्मा ने महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के पथ पर चलते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से‌ ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें देशभक्ति गीत, भाषण और कविताएं शामिल थी। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों में मिठाई वितरित की गई| इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर -शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Chhachhrauli News: राजकीय महाविद्यालय, छछरौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को छछरौली में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, फाइनल रिहर्सल में दिखा उत्साह
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार) Chhachhrauli News: उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर अनाज मंडी छछरौली में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल  में उप मंडल अधिकारी (ना.) छछरौली जसपाल सिंह गिल ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया तथा परेड की सलामी ली।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी छछरौली में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

उप मंडल अधिकारी( ना.) जसपाल सिंह गिल  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए एक गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई।

एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, नृत्य,योगा और नाटक शामिल होंगे, जो आजादी के जज्बे से ओत-प्रोत होंगे। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।

उन्होंने कस्बावासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम में एस सी कमिशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया मुख्यतिथि होंगीं।

इस अवसर पर  डीएसपी कंवलजीत, नायब तहसीलदार आंनद रावल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, थाना प्रभारी वेदपाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, मार्केट कमेटी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल,पंचायत अधिकारी विकास कुमार, कपिल मनीष गर्ग, गौरव गोयल, गुलशन अरोड़ा सहित ​विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति तथा स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

जगाधरी में 17 अगस्त को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत होगा पौधारोपण, HSSC सदस्य अमर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत आगामी 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

​इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के सदस्य मास्टर अमर सिंह शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल सिंह रोजी करेंगे। इस आयोजन में जगाधरी वन रेंज के अधिकारी पुनीत का विशेष सहयोग रहेगा।

​अधिकारियों से मुलाकात और निमंत्रण

​कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शिवाजी प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एसडीएम को पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

​एसडीएम विश्वनाथ ने क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान अत्यंत सराहनीय हैं। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने रादौर के एसडीएम नरेंद्र से भी मुलाकात कर उन्हें पटका व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

​रादौर और जठलाना में भी चलेगा अभियान

​शिवाजी प्रेस क्लब पूरे जिले में सामाजिक जागरूकता की मुहिम छेड़े हुए है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा जल्द ही रादौर और जठलाना में भी 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत पौधारोपण कराया जाएगा और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

​ये रहे उपस्थित

​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र कुमार, रवीश चौहान, सविता, रविकांत, अली जान रौनक, रामकिशन कश्यप और सरदारी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
​छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा छछरौली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रिमझिम बरसात के बीच "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

​मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने किया पौधारोपण

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्युत नियामक निगम के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल, पंचायत समिति प्रताप नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, समाजसेवी तिलक राज धीमन, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, वन रेंज अधिकारी बलजीत सिंह और शिवाजी प्रेस क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही छछरौली की सरपंच रीता सैनी, छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान व सरपंच संजीव सैनी 'बिट्टू' और स्पोर्ट्स क्लब के कोच रमनजीत सिंह ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

​समाज सेवा के क्षेत्र में शिवाजी प्रेस क्लब की सराहनीय पहल

​मुख्य अतिथि मुकेश गर्ग ने शिवाजी प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देना एक अनुकरणीय पहल है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने क्लब द्वारा हाल ही में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) की भी प्रशंसा की। ​इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों को इस प्रकार के आयोजनों के लिए आगे आना चाहिए, जिस प्रकार शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर लगातार सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

​आगामी बिलासपुर कार्यक्रम और अन्य क्षेत्रों में विस्तार की योजना

​शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने बताया कि रक्तदान शिविर की सफलता के बाद 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत यह दूसरा बड़ा आयोजन है। छछरौली के बाद अब क्लब का अगला पौधारोपण कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एसडीएम बिलासपुर कुलदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

​इसके बाद सढौरा, सरस्वती नगर, रादौर, प्रताप नगर और जगाधरी में भी इस पौधारोपण अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शिवाजी प्रेस क्लब अपनी सामाजिक मुहिम के तहत जल्द ही एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन करेगा, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

​क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों का मिला पूर्ण सहयोग

​पौधारोपण के इस आयोजन में शिवाजी प्रेस क्लब के संरक्षक रघुवीर सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, रामकिशन कश्यप, सुखविंदर कश्यप, सविता, रविकांत, रवि कुमार, नितिन सिंगला, अली जान, रौनक, रुद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार और रविंद्र कंबोज आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 4 अगस्त को लगाया जाएगा 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा
​छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा 4 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम, छछरौली में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्युत नियामक निगम के चेयरमैन मुकेश गर्ग और विशिष्ट अतिथि के तौर पर छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी करेंगे।

​उल्लेखनीय है कि शिवाजी प्रेस क्लब ने अपना पहला कार्यक्रम रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) के रूप में आयोजित किया था, जो सभी के सहयोग से अत्यंत सफल रहा था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।

​इस अवसर पर शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान और संरक्षक रघुवीर राणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का जिम्मा भी स्वयं उठाएं। उन्होंने बताया कि छछरौली के बाद शिवाजी प्रेस क्लब बिलासपुर और सढौरा में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के ऐसे आयोजन निरंतर करती रहेगी, इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए।

Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 4 अगस्त को लगाया जाएगा 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा

ओएसडी भोपाल सिंह खदरी से मिला शिवाजी प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल; छछरौली में मीडिया सेंटर व एआईपीआरओ नियुक्ति की मांग उठाई
​छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रविंद्र चौहान के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री के नवनियुक्त ओएसडी (OSD) भोपाल सिंह खदरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न भेंट कर और पटका पहनाकर ओएसडी बनने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

​मीडिया सेंटर और ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने का सौंपा मांग पत्र

​मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब की ओर से क्षेत्र की मुख्य मांगों को लेकर ओएसडी को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें छछरौली में मीडिया सेंटर का निर्माण कराने, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (AIPRO) की स्थायी नियुक्ति करने और छछरौली में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ मोटर वाहन सीरीज के रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

​मांगों को सुनने के बाद ओएसडी भोपाल सिंह खदरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

​यह  रहे मौजूद

​इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान, महासचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामकिशन कश्यप, नितिन सिंगला, अली जान रौनक, रवि सिंघाल, अंतिम प्रजापति और प्रीति सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Chhachhrauli News: ओएसडी भोपाल सिंह खदरी से मिला शिवाजी प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल; छछरौली में मीडिया सेंटर व एआईपीआरओ नियुक्ति की मांग उठाई

छछरौली में रक्तदान शिविर: शिवाजी प्रेस क्लब व राजकीय कॉलेज के प्रयास से 103 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। ​Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब छछरौली और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में युवाओं और समाजशास्त्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

​पत्रकारों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी: कंवरपाल

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल ने शिवाजी प्रेस क्लब की इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा गठित शिवाजी प्रेस क्लब समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग देना चाहिए।

​प्रशासन हर सुख-दुख में पत्रकारों के साथ: एसडीएम

​विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने भी शिविर के आयोजन की तारीफ की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन हर सुख-दुख और सामाजिक सरोकार के कार्यों में पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं, जगाधरी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विपुल गर्ग और छछरौली मार्केट कमेटी के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी क्लब के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने आमजन से हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

​3 महीने बाद लगेगा दूसरा शिविर, मेडिकल चेकअप कैंप का भी होगा आयोजन

​शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्लब के गठन के बाद यह पहला रक्तदान कार्यक्रम था, जो सभी के सहयोग से पूरी तरह सफल रहा और 103 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उन्होंने घोषणा की कि ठीक 3 महीने बाद दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय में एक मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को उनके घर के दरवाजे पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।

​कॉलेज प्रशासन का रहा विशेष योगदान

​राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन में वाइस प्रिंसिपल अशोक बंसल, संजीव कुमार, परवीन कुमार, सतवीर सिंह और डॉ. इंदूवाला का इस शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।

​इन्होंने किया रक्तदान और दर्ज कराई उपस्थिति

​शिविर में सिंचाई विभाग के एसडीओ सहदेव डागर,  गुलशन अरोड़ा, राजन बल्लेवाला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद जयंत स्वामी, सरपंच पंकज बेगमपुर, कोच रमनजीत सिंह और प्रेस क्लब यमुनानगर के प्रधान परभजीत सिंह लक्की ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

​इस अवसर पर शिवाजी प्रेस क्लब के संरक्षक रघुवीर राणा, अली जान रौनक, प्रीति सैनी, सविता, रवि सिंगला, संजीव गुप्ता, सुखविंदर कश्यप, रामकिशन कश्यप, राजेंद्र कुमार और नितिन सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रक्तदान महादान: शिवाजी प्रेस क्लब और राजकीय महाविद्यालय छछरौली 23 जुलाई को आयोजित करेंगे रक्तदान शिविर
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। ​Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 जुलाई (दिन गुरुवार) को एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सामाजिक व मानवीय कार्य को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

​वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी करेंगे शिरकत

​इस विशाल रक्तदान शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, वहीं एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ​साथ ही कार्यक्रम में विशेष रूप से मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, मार्केट कमेटी छछरौली के चेयरमैन कैलाश शर्मा, मंडल छछरौली के अध्यक्ष गौरव गोयल, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। इस आयोजन में जन कल्याण समिति प्रताप नगर के चेयरमैन संदीप गुप्ता भी अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

​"रक्त की एक बूंद बचा सकती है बहुमूल्य जीवन"

​रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं व नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिवाजी प्रेस क्लब की पूरी कार्यकारिणी दिन-रात जुटी हुई है।

​शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा:

​"रक्त की एक-एक बूंद किसी इंसान का बहुमूल्य जीवन बचा सकती है। यह बात हम सभी को समझनी होगी कि मानव रक्त किसी फैक्ट्री या कारखाने में तैयार नहीं होता, यह केवल एक इंसान के दूसरे इंसान को दिए सहयोग से ही उपलब्ध हो सकता है।"

​उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को हर 4 महीने में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं आती, बल्कि इससे नए रक्त का निर्माण होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

​आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 23 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय छछरौली पहुँचकर इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दें।

छछरौली समाधान शिविर में 6 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर ही हुआ समाधान
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: उप मंडल अधिकारी (ना.) छछरौली जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 6 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया व अन्य दो शिकायतें निवारण हेतु संबंधित विभागों को भेज दी गई।

एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव होता है, उनका तत्काल निवारण किया जाता है, जबकि अन्य मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इस दिशा में एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतें बिना किसी संकोच के शिविर में प्रस्तुत करें।

उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र (PPP), राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी समाधान शिविर में लाई जा सकती हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होता है, उनका मौके पर ही निवारण कर दिया जाता है, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जे ई जयकुमार, पब्लिक हेल्थ से जे ई दीपक, क्रिड विभाग से जोनल मैनेजर अमित कुमार,महिला एवं बाल विकास एवं परियोजना विभाग से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

छछरौली में एसडीएम का पैलेस, होटल व रेस्टोरेंटों पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने गुरुवार को छछरौली नेशनल हाईवे पर स्थित पैलेस, होटल और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों एवं आगंतुकों के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई। होटल संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ नेशनल हाईवे पर स्थित पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग, डीटीपी विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, नेशनल हाईवे तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम ने होटल एवं पैलेस संचालकों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली और यह जांचा कि किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील स्थिति, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा उनके संचालन की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने संचालकों को निर्देश दिए कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वैध पहचान संबंधी दस्तावेजों की प्रति अपने रिकॉर्ड में सुरक्षित रखें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि होटल, पैलेस और ढाबा संचालक कानून का पूर्ण पालन करें तथा सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही संचालकों को बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति भी जागरूक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रम पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन समय-समय पर ऐसे निरीक्षण करता रहेगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन के साथ-साथ होटल एवं रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संयुक्त निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने संचालकों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने की अपील की।