STF - Sach Kahoon Hindi

सोनीपत में एसटीएफ ने 55 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
सोनीपत, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सोनीपत में विशेष टास्क फोर्स ( एसटीएफ) ने 55 हजार के इनामी गैंगस्टर नीरज उर्फ चौटाला को साथियों साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने आज यहां बताया कि गैंगस्टर और उसके साथियों के पास अवैध हथियार बरामद हुए है। इनमें 32 बोर और 315 बोर की पिस्टल समेत 7 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

क्या है मामला

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर नीरज उर्फ चौटाला ने 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह पिछले आठ साल से पानीपत, रोहतक, झज्जर और चरखी दादरी में लगातार अपराध कर रहा था। वह 2018 से फरार था। नीरज पर पानीपत और चरखी दादरी में 2 हत्या और अन्य जिलो में फिरौती, लूट और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। उस पर सात मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि नीरज ने 2019 में पानीपत में नितिन नाम के युवक को गोली मारी थी। उस पर पानीपत पुलिस ने 50 हजार और चरखी दादरी पुलिस ने 5 हजार चरखी इनाम रखा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एसटीएफ ने प्रयागराज मुठभेड़ में ढेर किए दो शार्प शूटर
प्रयागराज/लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज के अरैल इलाके में हुई मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी एवं मुख्तार अंसारी गिरोह के दो कुख्यात शार्प शूटरों को ढेर कर दिया। एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने सूचना मिलने पर आधी रात के समय प्रयागराज के अरैल इलाके में बाइक सवार बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात शर्प शूटरों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर व 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी वकील पाण्डेय के अलावा हिस्ट्रीशीटर अमजद के रूप में की गई।

उनके कब्जे से 30 और 9 एमएम की पिस्टल, कुछ जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर प्रयागराज एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में गठित एक टीम मुखबिर के बताए गए स्थान अरैल इलाके के कछार में पहुंची। उसी समय बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गये। उन्होंने बताया कि वकील पाण्डेय को लोग राजीव पाण्डेय उर्फ राजू के तौर पर भी जानते थे। वहीं हिस्ट्रीशीटर अमजद को अंगद उर्फ पिन्टू उर्फ डाक्टर के रूप में भी पहचाना जाता था। दोनों मुन्ना बजरंगी एवं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे।

यश ने बताया कि दोनों अपराधी ने वर्ष 2013 में माफिया मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी के इशारे पर बनारस के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाड़े गोली मारकर कर इलाके में सनसनी फैला दी थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में ज्ञानपुर, भदोही से वर्तमान विधायक विजय मिश्रा वकील उर्फ राजीव पाण्डेय से अपनी जान को खतरा बता चुके हैं। ये दोनों बदमाश प्रयागराज में किसी की हत्या के इरादे से आए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा एसटीएफ ने 2020 में अपराधियों पर कसी नकेल
105 मोस्ट वांटेड और 22 इनामी बदमाश काबू (Haryana STF)

चण्डीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा पुलिस द्वारा संगठित अपराध से निपटने के लिए गठित (Haryana STF) स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वर्ष 2020 के दौरान 105 मोस्ट वांटेड अपराधियों सहित जघन्य अपराध में शामिल 22 अन्य इनामी बदमाशों को काबू कर उनके अंजाम तक पहुंचाया है। साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार व नशीला पदार्थ जब्त कर ऐसे अवैध धंधों में लगे कारोबारियों पर भी नकेल कसी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने रविवार को बताया कि एसटीएफ ने सालभर आपराधिक तत्वों और संगठित गिरोह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए 22 इनामी बदमाशों पर पुलिस द्वारा 10,000 रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक का इनाम था। डीजीपी ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ चीफ अमिताभ सिंह ढिल्लों, डीआईजी एसटीएफ सतीश बालन और उनकी पूरी टीम की सराहना की।

नामचीन अपराधी सीधे रहे पुलिस के निशाने पर

अपराध जगत के कुछ कुख्यात व नामी अपराधियों का खुलासा करते हुए डीजीपी ने बताया कि साल 2020 में एसटीएफ ने कुख्यात अपराधियों व संगठित गिरोह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए राजू बसोदी, राजेश रक्बर, अशोक उर्फ सोकी, इमरान, सोहित रेंचो, मनीष बाबा और विक्की गर्ग जैसे मोस्ट वांटेड और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। अकेले हरियाणा पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये से अधिक का इनाम था। गिरफ्तार अपराधियों में से राजू बसोदी हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, डकैती आदि के 30 से अधिक मामलों में फरार आरोपी था, जो थाईलैंड से अपने गिरोह का संचालन कर रहा था।

एसटीएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, आठ लाख का गांजा बरामद
लखनऊ 30 दिसम्बर (वार्ता)

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके टैंकर से 142 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि कुछ तस्कर आन्ध्र प्रदेश,आेडिसा, बिहार,असम और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से अवैध मादक पदार्थाें की अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिराेहाें के सदस्य सक्रिय हैं और आेडिसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहार की तरफ से एक टैंकर में आ रहे है । ये लोग वाराणसी हाेते हुये आजमगढ़, देवरिया जायेगें।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वाराणसी एसटीएफ इकाई के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ नाॅरकाेटिक्स कण्ट्रोल ब्यूराे (एनसीबी) की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र गिलट बाजार तिराहा के पास पहुंचकर घेराबन्दी की गयी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद टैंकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा राेका गया । टैंकर की तलाशी ली गयी तो उसके भीतर छुपाकर लाया जा रहा 142 किलो गांजा बरामद करते हुए उसपर सवार झारखण्ड के गढ़वा जिले के हरका निवासी विकास कुमार पासवान और ठरका निवासी बसंत प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि यह टैंकर गांजा तस्कर जयप्रकाश निवासी झांसगुडा का है । हम लोगों उसने टैंकर चलाने के लिये दिया गया है। इसी टैंकर में छुपाकर विभिन्न जिलों में अवैध मादक पदार्थ लेकर जाते हैं और आजमगढ़, मऊ, देवरिया में जयप्रकाश द्वारा बताये गये लोगों के पास गांजा पहुंचाते हैं। इस बार यह गांजा लेकर देवरिया में सप्लाई करना था। इस काम के लिये जयप्रकाश इन लोगों को प्रति चक्कर 50 हजार रूपये देता है। इस संबंध गिरफ्तार लोगों के खिलाफ एनसीबी लखनऊ द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पुलिस व एसटीएफ ने चलाया संयुक्त आॅप्रेशन , जेल से मिले 14 मोबाइल
सिम, चार्जर व अन्य तंबाकूयुक्त पदार्थ भी मिले

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। जेल में बंद गैंगस्टरों तथा अन्य कैदियों द्वारा मोबाइल फोनों के इस्तेमाल को लेकर एसएसपी डॉ. नानक सिंह की अगुवाई में पुलिस ने फरीदकोट की मॉर्डन जेल में देर रात को औचक निरीक्षण किया। यह तलाशी अभियान रात दस बजे से रात ढाई बजे तक चलाया गया। 250 पुलिस कर्मियों के अलावा जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कैदियों की तलाशी ली।

गैंगस्टर से मिला स्मार्टफोन

जेल सुपरिटेंडेंट सुखविंदर सिंह ने बताया कि एडीजी पंजाब के दिशा निर्देश पर कैदियों ओर गैंगस्टर जो जेल में बंद है उनकी तलाशी लेने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। इसमें पंजाब पुलिस के अलावा एसटीएफ के जवान और जेल प्रशासन के जवान शामिल थे। रात करीब 10 बजे शुरू की गई यह मुहिम ढाई बजे तक चली जिस दौरान जेल में बंद कैदियों 14 मोबाइल फोन, चार्जर, बीड़ी सिगरेट ओर तम्बाकू आदि बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर काला सेखों के पास से भी स्मार्ट फोन बरामद किया गया है।

जिला पुलिस को सौंपा सामान

डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि चेकिंग के दौरान ही एक कैदी साहिब सिंह जो छुट्टी काट कर आया था उससे 250 नशीली गोलियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सामान को सील बंद कर जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिख दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसटीएफ ने हेड कांस्टेबल को हेरोइन व हथियार सहित पकड़ा
नशा तस्करी में फंसा एक ओर पुलिसकर्मी

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में पुलिसकर्मियों की नशे की तस्करी में शामिल होने का लगातार खुलासा हो रहा है। नशे के कारोबार का खात्मा करने के लिए गठित की गई एसटीएफ ने एक हेडकांस्टेबल को हेरोइन व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसे मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र में पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के धर्मकोट के गांव कानिया कलां का रहने वाला हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह को नशे और हथियारों की तस्करी करता था। एसटीएफ को इस बारे में सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने छापा मारकर हेड कांस्टेबल को दबोच लिया।

ये भी बरामद हुआ

एसटीएफ की टीम ने उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके पास से एके-47 राइफल की एक मैग्जीन, एसएलआर की तीन मैग्जी, स्टेनगन की एक मैग्जीन, कोरबन की दो मैग्जीन, एक मैग्जीन 7.62एमएम, 62 जिंदा कारतूस भी मिला है।

नाले में छिपा रखी थी हेरोइन

हेडकांस्टेबल ने हेरोइन और हथियार को गांव दनूवाल के पास गांव के एक बरसाती नाले के पास छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसटीएफ ने मारी रेड, हिरासत में लिया
गैंगस्टरों को पकड़वाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

घर से हथियार व नशीला पदार्थ बरामद

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार सुबह पुलिस लाइन जालंधर स्थित पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के घर पर रेड मारी। इस दौरान टीम ने इंद्रजीत को हिरासत में ले लिया। इंद्रजीत के जालंधर व फगवाड़ा स्थित घर से हथियार व नशीला पदार्थ बरामद किया है। बता दें, इंद्रजीत गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए मशहूर रहा है।

सुबह मारा छापा

स्पेशल टास्क फोर्स के एआइजी मुखविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में टीम सोमवार तड़के 5 बजे इंद्रजीत के मकान नंबर 299 पर पहुंची। इस दौरान इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घर की तालाशी के दौरान टीम ने कुल 383 अलग अलग बंदूकों व रिवाल्वर के जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें 41 कारतूस 12 बोर के, 43 कारतूस 315 बोर के, 60 कारतूस 32 बोर के, 66 कारतूस 9 एमएम पिस्टल के, 33 कारतूस 32 बोर रिवाल्वर के, 115 कारतूस एके 47 के समेत 125 कारतूस 7.62 बोर के मिले हैं।

16 लाख कैश बरामद

इसके अलावा टीम ने 9 एमएम की इटेलियन मेड पिस्टल, एक 38 बोर रिवाल्वर, एक एके 47 बंदूक और 16 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहींं, इंग्लैंड की करंसी के 3550 पोंड्स के साथ एक इनोवा कार (पीबी 07 बीजी 7676) बरामद की है।

दूसरे क्वार्टर से ये मिला

इंद्रजीत से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके फगवाड़ा स्थित दूसरे सरकारी क्वार्टर में तलाशी के बाद 3 किलो स्मैक और 4 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट समेत एनडीपीएस का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे मोहाली कोर्ट में पेशकर रिमांड लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।