Pulse Polio Campaign - Sach Kahoon Hindi

Pulse Polio Campaign: सरसा में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 1.26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिन्दगी की
Pulse Polio Campaign: सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 28 से 30 जून तक जिलेभर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाएगा। अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के 1 लाख 26 हजार 711 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 798 बूथों के अलावा मोबाइल और ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार जिले में कुल 798 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें 55 बूथ स्कूलों में तथा 743 बूथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए जाएंगे। Sirsa News

अभियान को सफल बनाने के लिए 3015 बूथ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला इम्यूनाइजेशन स्टोर प्रभारी एवं सीनियर फार्मासिस्ट योगेश खन्ना ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 229 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कुल 458 सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य आवागमन स्थलों पर बच्चों को कवर करने के लिए 40 ट्रांजिट टीमें तैनात की जाएंगी, जिनमें 79 सदस्य कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की निगरानी के लिए 155 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जिले के करीब 2 लाख 60 हजार 323 घरों तक पहुंच बनाई जाएगी। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक देकर उसे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएं। अभियान के अगले दो दिनों में मोबाइल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। Sirsa News

2002 में मिला था जिले का आखिरी पोलियो मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरसा जिले में पोलियो का अंतिम मामला वर्ष 2002 में गांव ओटू में सामने आया था। वहीं देश में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया था। इसके बाद 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। Sirsa News

फैक्ट फाइल

अभियान अवधि : 28 से 30 जून

लक्ष्य : 1,26,711 बच्चों को पोलियो की खुराक

कुल बूथ : 798

मोबाइल टीमें : 229

ट्रांजिट टीमें : 40

सुपरवाइजर : 155

कवर किए जाने वाले घर : 2,60,323

जिले में पोलियो का अंतिम मामला : वर्ष 2002, गांव ओटू

कोई भी बच्चा ‘दो बूँद जिंदगी की’ पीकर ही अच्छा: डॉ. गांधी
फाजिल्का (Fazilka) (रजनीश रवि)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए नेशनल पल्स पोलियो अभियान के तहत सिविल सर्जन फाजिल्का (Fazilka) डॉ. सतीश गोयल के निर्देशानुसार व एसएमओ डा. विकास गांधी के नेतृत्व में ब्लाक खुईखेड़ा में आज पहले दिन कुल 14437 बच्चों को पोलियो बूँदें पिलाई गई। इस बारे में एसएमओ डॉ. विकास गांधी ने कहा कि चाहे अपने देश में पोलियो का कोई भी केस पिछले काफी समय से नहीं आया है परंतु अपने पड़ोसी देशों में केस आने के चलते ये जरूरी है कि उक्त मुहिम जारी रहे।

यह भी पढ़ें:– हिरासत में लिए गए पहलवान, बजरंग पुनिया बोले- हमें गोली मार दो

इसलिए हमें इस मुहिम को हर बार की तरह तल्लीनता से करना है और जन्म से पाँच साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई पीने से वंचित ना रह जाए। उन्होंने कहा कि 28 से 30 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय नेशनल पल्स पोलियो अभियान को पूरी तल्लीनता से सम्पूर्ण करना है। डॉ. गांधी ने बताया कि ब्लाक खुईखेड़ा में आज पहले दिन कुल 14437 बच्चों को पोलियो बूँदे पिलाई गई हैं।

घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो बूँदे | Fazilka News

ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो मुहिम के अंतर्गत ब्लॉक खुईखेड़ा के विभिन्न गाँवों में आज लगाए गये बूथों पर पहले दिन टीमों द्वारा बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाए गये। उसके बाद कल 29 व 30 मई को इन्ही टीमों द्वारा जो बच्चे पहले दिन दवाई पीने से वंचित रह गये थे, को घर-घर जाकर पोलियो बूँदे पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो मुहिम के अंतर्गत र्इंट के भट्ठे, सलाम बस्ती, पथेर, झुग्गी झोपड़ी, राईस मिल, फैक्ट्री, किंनु वैक्सीन स्टोर, रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी इत्यादि में रहने वाले पाँच साल तक के सभी बच्चों को भी पोलियो की बूंदे पिलाई जाएंगी।