Delhi Murder - Sach Kahoon Hindi

Delhi: नाबालिग ने ली मासूम की जान, वजह कर सकती है हैरान
Anand Parbat child murder: दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत क्षेत्र में हुई मासूम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। खुलासे में सामने आया है कि यह दिल दहला देने वाली वारदात किसी बड़े अपराधी ने नहीं, बल्कि महज़ 15 वर्षीय किशोर ने बदले की नीयत से की थी। Delhi News

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसे रामजस पार्क के जंगलनुमा हिस्से में ले जाकर पहले पत्थर से हमला किया और फिर लगभग तीस फुट ऊँची चट्टान से नीचे धकेल दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना 17 सितंबर की शाम की है। मृतक बच्चे की माँ ने थाने में शिकायत दी थी कि उनका पुत्र ट्यूशन से लौटने के बाद अचानक लापता हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जाँच प्रारम्भ की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह स्पष्ट हुआ कि गुमशुदा बच्चा अंतिम बार अपने पड़ोसी किशोर के साथ देखा गया था।

संदेह गहराने पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसी दिन दोपहर में उसने मकान मालिक की मोटरसाइकिल चोरी कर बाहर खड़ी कर दी थी। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी मकान मालिक तक पहुँचा दी। इससे नाराज़ होकर आरोपी के पिता ने उसे डाँटा और पीटा। अपमानित महसूस कर किशोर ने उसी शाम मासूम बच्चे को निशाना बनाया और घातक हमला कर बदला लेने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ चुका है और पहले भी परिवारिक विवादों को लेकर दोनों परिवारों में तनाव रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को न्यायिक प्रक्रिया के हवाले कर दिया है। घटनास्थल से अपराध से जुड़ी सामग्री भी जब्त कर ली गई है। Delhi News

Delhi Murder: जन्मदिन से पहले युवक की हत्या, दिल्ली में बदमाश बेख़ौफ़!
नई दिल्ली, (एजेंसी)। चुनाव शुरू होने को अभी समय बाकी है लेकिन दिल्ली में अपराधी बेखौफ होकर अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाना अंबेडकर नगर मदनगीर इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन से एक दिन पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर पहले भी हमला हो चुका था, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मीडिया रिपोर्ट में बहन के हवाले से बताया गया कि बदमाश बेखौफ थे और उन्होंने उस पर कई बार एसिड फेंकने की कोशिश की थी। Delhi Murder

रिपोर्ट के अनुसार मुकुल पर मंगलवार शाम 4.30 बजे हमला हुआ। कथित तौर पर बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज मुकुल का जन्मदिन था लेकिन उससे पहले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकुल और आरोपी पड़ोसी थे।

हम बाहर आए तो देखा कि भाई खून से लथपथ पड़ा था

मृतक की बहन कुसुम ने आईएएनएस को बताया कि “घटना वाले दिन मेरा भाई घर से बाहर निकला, उस समय मेरे चाचा का लड़का चिल्ला कर बाहर बुलाने लगा। जब हम बाहर आए तो देखा कि भाई खून से लथपथ पड़ा था। आस-पास के लड़कों ने बताया कि इसको ध्रुव नाम के लड़के ने चाकू मारा है। हमने भाई को बचाने के लिए बत्रा हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसको ट्रामा के लिए ट्रांसफर कर दिया गया और जब हम वहां पर पहुंचे तो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि “भाई को 28 बार चाकू मारा गया। एक ही घाव पर कई बार हमला किया गया है। मेरे भाई की उम्र 20 साल थी। आज उसका जन्मदिन था और वो 21 का हो जाता।

मृतक की बहन ने आगे बताया “हमलावर पड़ोसी हैं। एक का नाम ध्रुव और दूसरे का नाम सूर्या है। तीसरे का नाम नहीं पता, लेकिन चेहरे से पहचानते हैं। आरोपियों पर पहले से केस चल रहा था, जिसके बेल की हमने कैंसिलेशन लगा रखी थी, जिसको वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। उनको कानून का कोई डर नहीं है, कई बार एसिड अटैक भी करवाए। वो कोर्ट में मुंशी का काम करते हैं, वकीलों के लिए क्लाइंट लाते हैं। हरिशंकर पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Delhi Murder

Uttara Kannada Accident: भीषण सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, 17 घायल

Delhi Murder: जिम मालिक का सरेआम मर्डर! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। बीती रात दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में एक जिम मालिक (35) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल नादिर शाह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Delhi Murder

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाह जब जिम से बाहर निकले, तभी उन्हें गोली मार दी गई, जिसकी सूचना पुलिस को रात करीब 10:40 बजे फोन पर मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में दक्षिण दिल्ली के जिला पुलिस आयुक्त (डीसीपी) अंकित चौहान ने कहा कि मर्डर के लिए 7 से 8 गोलियां चलाई गई। निगरानी और अन्य उद्देश्यों के लिए 5 टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच करने पर ही मामले पर स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध | Delhi Murder

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गोल्डी बरार के करीबी सहयोगी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा ने कहा कि उसने नादिर शाह की हत्या का आदेश तब दिया जब तिहाड़ जेल में बंद उसके सहयोगी समीर बाबा ने उसे संदेश भेजा कि शाह उनके व्यापारिक सौदों में बाधा डाल रहा है। पोस्ट में लिखा है, ‘‘अगर कोई और ऐसा करने की हिम्मत करेगा, तो उसका भी यही हश्र होगा।’’

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुए है जिसमें चेकर्ड शर्ट पहने एक व्यक्ति नादिर शाह के पास आता हुआ दिखाई देता है और गोलीबारी शुरू कर देता है। इसके बाद शूटर कुछ मीटर दूर खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़कर फरार हो जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौके पर गोलियों के खोल और खाली कारतूस भी मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट में डीसीपी के हवाले से बताया गया, ‘‘हमलावर दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए, शाह पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस दौरान शाह के दोस्त उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

नादिर शाह पर कई आपराधिक मामले दर्ज | Delhi Murder

पुलिस के अनुसार, दुबई में कारोबार करने वाले नादिर शाह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह मुखबिर के तौर पर भी काम करता था और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानता था।

Arvind Kejriwal Bail Plea: अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला!

16 साल की लड़की पर चाकू से 40 वार, दिल दहलाने वाली घटना, लड़की की हत्या
हत्यारा साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की सरेराह हत्या (Delhi Murder Case) के मामले में आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी की खोज में जुटी हुई थी। जिसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नीली शर्ट पहने हुए साहिल एक लड़की को लगातार चाकू से एक के बाद एक कई बार वार करता जा रहा है लड़की एक जगह पर खड़ी है। चाकू से गोदने के बाद लड़के ने पास ही पड़े पत्थर से भी उसपर वार किया है। जब ये लड़का उस लड़की पर कातिलाना हमला कर रहा था उस दौरान उस सड़क पर कई लोग उसे वार करता हुआ देख रहे थे। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की | Delhi Murder Case

इस वारदात को रविवार रात करीब 9 बजे अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी का स्वभाव अच्छा था। हमारी मांग है कि जैसे उसने हमारी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। लड़की शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान | Delhi Murder Case

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है। आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।