Delhi Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Delhi Murder Case: दिल्ली के बवाना में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi Murder Case: नई दिल्ली। राजधानी के उत्तर-पश्चिमी इलाके में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। यह वारदात बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में हुई, जिससे आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। पुलिस के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि सुल्तानपुर रोड के पास स्थित राज वाटिका के नजदीक एक युवक को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bawana News

उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 24 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है, जो पूठ खुर्द क्षेत्र का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

आरोपितों को जल्द पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पहले भी चिंताएं व्यक्त की जाती रही हैं। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत विवाद या पुरानी रंजिश का कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Bawana News

Delhi Double Murder Case: दिवाली के शुभ अवसर पर नाबालिग ने इस वजह से किया था चाचा-भतीजे का कत्ल!
Delhi Double Murder Case: दिल्ली डबल मर्डर केस में नया खुलासा

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिवाली की रात शाहदरा में घर के बाहर दिवाली मना रहे चाचा और भतीजे की दो हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं 10 साल का बेटा घायल हो गया। मामले में नाबालिग आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से हत्या की वजह सामने आई। Delhi Murder News

डीसीपी शाहदरा प्रशान्त गौतम ने बताया कि जानकारी के मुताबिक मृत आकाश ने आरोपी नाबालिग को कोई काम सौंपा था, जिसके बदले उसे 70 हजार रुपये देने की बात हुई थी। अब काम पूरा हो जाने पर आकाश न तो पैसे दे रहा था और न ही आरोपी का फोन उठा रहा था। इस वजह से नाबालिग बेहद गुस्से में था। उसने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया और दीपावली के दिन मौका देखकर आकाश हत्या को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के टारगेट पर सिर्फ आकाश था, लेकिन पहले कृष को गलती से गोली लगी, इसके बाद ऋषभ ने जब आरोपी को पकड़ना चाहा यो उसने ऋषभ को भी गोली मार दी।

नाबालिग 17 दिन से कर रहा था हत्या की प्लानिंग

उन्होंने आगे बताया कि नाबालिग 17 दिन से इस हत्या की प्लानिंग कर रहा था और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। इससे पहले मृतक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया था कि हमलावर हमारा रिश्तेदार ही है। मास्टरमाइंड मेरा ही भतीजा लगता है। वह मेरे ताऊ के बेटे का बेटा है। वह आया, उसने मेरे भाई के पैर छूए और फिर उसको मरवा दिया। मेरे बेटे ने अपने चाचा के हमलावरों को पकड़ना चाहा तो उसे भी मार दिया। योगेश ने ये भी दावा किया था कि आरोपी नाबालिग ने ही आकाश से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर उसने आकाश ही हत्या की साजिश रची।

इधर, पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक आकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं के तहत करीब छ: मामले दिल्ली के थानों में दर्ज हैं, जिनमें गैंबलिंग एक्ट की धारा भी शामिल है। साथ ही आकाश के भाई योगेश के खिलाफ भी 14 मामले दर्ज हैं। Delhi Murder News

Indian Railways: ‘‘शौचालय गंदा पाए जाने पर भारतीय रेलवे देगा यात्री को 30,000 रुपये का मुआवजा!’’

Delhi University Murder: डीयू छात्र की हत्या मामले पर आई बड़ी अपडेट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi University Murder: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) (Delhi University) के दक्षिण परिसर में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। Delhi Murder Case

पुलिस मामले की जांच में जुटी | Delhi Murder Case

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल (19) और उसका मित्र हारून (19) के रुप में की गई है। मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान की गई है। आगे की जांच जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में रविवार को स्कूल आॅफ ओपन लर्निंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक बीए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र निखिल चौहान (19) और आरोपी क्लास के लिए कॉलेज आए थे। किसी बात को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया। Aryabhatta College

Canada: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

कल दिल्ली विवि: छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर की थी हत्या हत्या | Delhi Murder Case

महिला मित्र को छेड़ने के विवाद में आपस में भिड़े दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने निखिल चौहान नामक छात्र की रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में हुई इस चाकूबाजी में मारा गया 19 वर्षीय निखिल आर्यभट्ट महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान प्रतिष्ठा में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश के लिये दबिश देनी शुरू कर दी है। Delhi Murder Case

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सात दिन पहले निखिल की एक दोस्त के साथ एक छात्र ने अभद्रता की थी। इस घटना को लेकर निखिल की कुछ छात्रों से कहा सुनी हुई थी, जिसके कारण आज अपराह्न 12.30 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर चार छात्रों ने निखिल के सीने में चाकू मार दिया। निखिल को इस घटना के बाद चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सभी छात्र आर्यभट्ट महाविद्यालय में स्कूल आॅफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के तहत पढ़ाई करते हैं। सभी छात्र रविवार को होने वाली एसओएल की क्लास करने के लिये आर्यभट्ट कालेज आये थे। Delhi Murder Case

निखिल राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार का रहने वाला था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग एवं गायन भी करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्हें चरक पालिका अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चार आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन देते हुए इस घटना को संज्ञान में लेने की मांग की।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘जिस दिल्ली में पुलिस का खौफ होना चाहिए वहां बदमाशों का खौफ हो गया है। यह सही है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवांत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास समय नहीं है, लेकिन देश के गृहमंत्री के पास दिल्ली के लिये समय होना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में हत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए ताकि पुलिस भर्ती पर विचार किया जा सके। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा कम से कम 500 पीसीआर वैन और तैनात होनी चाहिए।

16 साल की लड़की पर चाकू से 40 वार, दिल दहलाने वाली घटना, लड़की की हत्या
हत्यारा साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की सरेराह हत्या (Delhi Murder Case) के मामले में आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी की खोज में जुटी हुई थी। जिसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नीली शर्ट पहने हुए साहिल एक लड़की को लगातार चाकू से एक के बाद एक कई बार वार करता जा रहा है लड़की एक जगह पर खड़ी है। चाकू से गोदने के बाद लड़के ने पास ही पड़े पत्थर से भी उसपर वार किया है। जब ये लड़का उस लड़की पर कातिलाना हमला कर रहा था उस दौरान उस सड़क पर कई लोग उसे वार करता हुआ देख रहे थे। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की | Delhi Murder Case

इस वारदात को रविवार रात करीब 9 बजे अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी का स्वभाव अच्छा था। हमारी मांग है कि जैसे उसने हमारी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। लड़की शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान | Delhi Murder Case

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है। आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।