International wushu competition-2023 - Sach Kahoon Hindi

Kharkhoda : दीपिका बनी घर का दीपक, किया देश का नाम रोशन
दीपिका ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव- जयवीर

खरखौदा, सच कहूं (हेमंत कुमार)। मॉस्को (Moscow) में आयोजित अंतराष्ट्रीय वुसू प्रतियोगिता 2023 (International wushu competition-2023) में गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल विजेता दीपिका दहिया का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जयवीर वाल्मीकि बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया विशिष्ट अतिथि पहुँचे। विधायक जयवीर वाल्मीकि ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय हमें अपनी बेटियों को कमजोर समझने की भूल नही करनी चाहिए। बल्कि उन्हें सपोर्ट करना चाहिए ताकि वह खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकें। जानकारी के लिए बता दें दीपिका दहिया ने यह उपलब्धि विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त की हैं।

यह भी पढ़ें:– IPL 2023 FINAL: देखिए धोनी के चमत्कार से फाइनल में ऐसे जीता चेन्नई

दीपिका (Deepika Dahiya) के पिता रामनिवास और माता दोनों ही दिव्यांग हैं। लेकिन माता-पिता की कठोर तपस्या और दीपिका की लगन से दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। दीपिका की इस सफलता के लिए माता, पिता और गुरू भी विशेष बधाई के पात्र हैं। पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा कि आज हमारी ग्रामीण आंचल में रहने वाली बेटियां अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में अपने परिजनों व देश का नाम रोशन कर रही है। हमारी बेटियां खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर लोगों को दिखा रही हैं कि गांव की मिट्टी में कितना जोश और ताकत है। उन्होंने कहा कि भगवान ऐसी बेटी हर घर में दे, जिसने अपनी मेहनत के बल पर अपने माता-पिता और प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि नि:संदेह यह बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण अंचल से निकलकर इस स्थान पर पहुंचना सरल कार्य नहीं है। इसके लिए जज्बा, मेहनत और नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। दीपिका ने उदाहरण प्रस्तुत किया है कि लक्ष्य को किस प्रकार से साधा जाता है। उन्होंने कहा कि दीपिका (Deepika) जैसी बेटी गांव में रहने वाली दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत के रूप में कार्य कर ही है, जिससे हमारी अन्य बेटियां भी प्रेरित होकर अपने देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, नरेश दहिया, हुक्म सिंह दहिया, अनीता खांडा,पूर्व पार्षद सुनील, पारस मटिण्डू,सहदेव, देशपाल दहिया, विकेश दहिया, नीटू दहिया, स्वदेश दहिया और दीपक दहिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।