Sakshi Murder Case - Sach Kahoon Hindi

साक्षी हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर भीम वाहिनी करेगी धरना प्रदर्शन
बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को भीम वाहिनी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनपाल सिंह गौतम ने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दलित समाज की नाबालिग बेटी साक्षी (Sakshi) की 20 से अधिक बार चाकू मार कर व सिर में पत्थर मार कर निर्मम हत्या कर दी गयी साक्षी के शरीर पर 34 चोट के निशान मिले साक्षी के हत्यारे साहिल को स्पेशल कोर्ट पोक्सो बनाकर एक माह में फाँसी की सजा की माँग के लिए भीम वाहिनी के कार्यकर्ता दिनाँक 5 जून 2023 को समय 11 बजे मलका पार्क काला आम बुलन्दशहर पर इक्कठा होंगे वहाँ से जिलाधिकारी कार्यालय बुलन्दशहर पर धरना प्रदर्शन कर माँग की जाएगी। ज्ञापन महामहिमा राष्ट्रपति जी व प्रधानमंत्री जी व दिल्ली के मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी बुलन्दशहर को दिया जायेगा।

ज्ञापन में माँग की गई है | (Sakshi Murder Case)

साक्षी के हत्यारे को एक माह में स्पेशल कोर्ट पोक्सो बनाकर फांसी की सजा सुनाएं।

परिवार को एक नौकरी दी जाये।

साक्षी के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद की जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार को एक फ्लैट दिया जाये

पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाये।

आदि मांगों को लेकर भीम वाहिनी प्रदर्शन कर रही है समाज के सभी लोगों से अपील है 5 जून को मलका पार्क काला आम बुलन्दशहर पहुँचकर दलित समाज की मासूम बच्ची साक्षी के हत्यारे को फांसी की सजा कराने के लिए आप धरना प्रदर्शन आंदोलन में शामिल हो।

यह भी पढ़ें:– 7th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा अपडेट, जल्दी देखें

साक्षी के हत्यारे को फांसी पर लटकाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में सरेराह चाकुओं से गोदकर की गई नाबालिग हिन्दू लड़की की निर्मम हत्या से हिन्दू संगठनों में उबाल है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हत्यारे को सरेराह फांसी पर लटकाने की मांग की है।

गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता जिला महामंत्री रोहित बजरंगी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना निकिता शर्मा को सौंपा। बताया कि आये दिन देश के अंदर कट्टरवादी इस्लामिक मानसिकता रखने वाले लोग अपना वास्तविक नाम व धर्म छिपाकर मासूम हिन्दू बहन-बेटियों का धर्मांतरण करवा रहे है तथा उन्हें नरक की जिन्दगी जीने के लिए विवश करते है।

हिन्दू लड़कियों के द्वारा इस्लाम स्वीकार न करने पर उन्हें बर्बरतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया जाता है। आगे बताया कि विगत दिनों दिल्ली में साहिल नाम के इस्लामिक कट्टरपंथी युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की साक्षी की जिहादपूर्ण प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार करने पर चाकुओं से गोदकर व पत्थर से कुचलकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। साक्षी के शरीर पर चाकुओं से चालीस बार प्रहार किए गए। गिरफ्तारी के समय हत्यारोपी साहिल के हाथ में कलावा तथा गले में रुद्राक्ष की माला थी, जिससे सिद्ध होता है कि देश में हिन्दू लड़कियों को बड़े पैमाने पर लव-जिहाद के तहत षड्यंत्र में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। योजना के तहत धर्म विशेष के युवाओं को ऐसा करने की शिक्षा दी जाती है।

ऐसी राक्षस प्रवृत्ति रखने वालों को समाज में जीने का कोई अधिकार नही है। ऐसे बर्बर लोगो के खिलाफ संसद में सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। ज्ञापन में नाबालिग हिन्दू बेटी साक्षी के हत्यारे को शीघ्र फांसी दिए जाने तथा लव जिहाद को रोकने हेतु कठोर कानून बनाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान गुरदास रोहिल्ला, सुरेश कुमार सैनी, विक्रम पाल सिंह, प्रवेश कुमार, रजत चौहान आदि उपस्थित रहे।

साक्षी मर्डर केस पर अभी की बड़ी खबर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी (Sakshi Murder Case) जिले में 16 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल (20) को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रेफ्रिजरेटर और ए सी का मैकेनिक है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना (Sakshi Murder Case) रविवार रात को शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी के बी. ब्लॉक में हुई थी।‌ बताया जाता है कि पीड़िता एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से उसे जानने वाला साहिल ने उसे रोका और फिर उस पर किसी तेजधार हथियार से कई वार किए। फिर पत्थर मार कर सिर कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पीड़िता साक्षी और साहिल के बीच दोस्ती थी लेकिन घटना से कुछ दिन पहले किसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी के बाद बातचीत बंद हो गई थी। इस वजह से साहिल साक्षी से बेहद नाराज था। इस बीच रविवार को दोनों का अचानक आमना-सामना हुआ। आरोप है कि साहिल ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साक्षी जेजे कॉलोनी में (Sakshi Murder Case) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में वायरल एक सीसीटीवी वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद तत्काल छह टीमें बनाई गईं। इस दौरान साहिल के बारे में पुलिस को बुलंदशहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।

एक फोन कॉल से खुल गई साहिल की पोल | Sakshi Murder Case

वहीं, साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची। जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।