Chennai Super Kings - Sach Kahoon Hindi

Anshul Kamboj: एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुका अंशुल कंबोज अब आईपीएल में दिखा रहा जलवा
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 27 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। अंशुल ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबलों में 21.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 130 रन देकर 13 विकेट हासिल किए। 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में जन्मे अंशुल को साल 2020 में भारत की अंडर-19 टीम में नहीं चुना गया था। इस बात ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। इसके बाद अंशुल ने कड़ी मेहनत की, जिसका फल भी मिला। सिर्फ दो सीजन बाद ही उन्होंने हरियाणा के लिए सभी सीजन में डेब्यू कर लिया। Cricket News

साल 2022 में अंशुल ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। 2023-24 में अंशुल आईपीएल स्काउट्स की नजर में तब आए, जब उन्होंने हरियाणा को अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अंशुल को आईपीएल 2024 के लिए 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर साइन कर लिया। उस सीजन अंशुल ने 3 मुकाबलों में कुल 60 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अगले सीजन में अंशुल पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपए का दांव चला। एक मुश्किल सीजन में, जब चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर रही, कंबोज ने अपनी चमक बिखेरी। आईपीएल 2025 में अंशुल ने सीएसके की तरफ से 8 मुकाबलों में 21.50 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने उन्हें रिटेन कर लिया। अंशुल ने एक बार फिर सुपर किंग्स के फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआती 6 मुकाबलों में ही 13 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अंशुल कंबोज का आईपीएल करियर देखें, तो उन्होंने 17 मुकाबलों में 21.60 की औसत के साथ 23 विकेट अपने नाम किए हैं। Cricket News

साल 2024 और 2025 में अंशुल ने लाल गेंद से भी अपनी काबिलियत साबित की

साल 2024 और 2025 में अंशुल ने लाल गेंद से भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने दलीप ट्रॉफी की एक ही पारी में 8 विकेट निकाले। साल 2024 में अंशुल कंबोज ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी की एक पारी में महज 49 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सीधे भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करवा दिया।

शानदार फर्स्ट-क्लास सीजन की बदौलत अंशुल को साल 2025 में इंग्लैंड के शैडो टूर के लिए भारत ‘ए’ टीम में जगह मिली। जुलाई में, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से ठीक पहले अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए, जिसकी वजह से अंशुल को पहली बार भारत की सीनियर टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड पहुंचने के महज दो दिनों के अंदर ही 24 साल की उम्र में उन्हें टेस्ट कैप नंबर ‘318’ सौंपी गई। उस मैच में इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने पहली पारी में 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 89 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। यह मैच ड्रॉ रहा था। Cricket News

लगातार 135 किलोमीटर/प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज अपनी ऑफ स्टंप की घातक लाइन से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। अंशुल कंबोज आईपीएल में लगातार तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में असरदार गेंदबाजी दिखाकर भारतीय टीम का ध्यान खींच सकते हैं। नई गेंद और मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता, फिटनेस तथा दबाव में प्रदर्शन उन्हें चयनकर्ताओं के लिए मजबूत दावेदार बना सकता है।

IPL 2025 News: ऋतुराज गायकवाड़ मचाएंगे कप्तानी में धमाल! कप्तानी में बहुत बड़ा मौका!
Ruturaj Gaikwad: नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। अपने 15 साल के इतिहास में इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई, 10 बार फाइनल में पहुंची और पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा, दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी इस टीम के खाते में हैं। यह रिकॉर्ड सीएसके के मजबूत इतिहास को दशार्ता है। आईपीएल 2025 के लिए टीम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आईपीएल 2025 के लिए सीएसके की ताकत, कमजोरियों, रणनीति और संभावनाओं पर नजर डालते हैं। IPL 2025 News

सीएसके की बल्लेबाजी इकाई में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, दीपक हुडा और आंद्रे सिद्धार्थ जैसे नाम शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के पास होगी, जो इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, डेवोन कॉन्वे और वंश बेदी भी कीपिंग कर सकते हैं।

आॅलराउंडरों की बात करें तो इस बार टीम ने रविचंद्रन अश्विन को वापस शामिल किया है, जो रवींद्र जडेजा, सैम करन, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल और रामकृष्ण घोष जैसे खिलाड़ियों के साथ मजबूत आॅलराउंड लाइनअप बनाते हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों की सूची में मथीशा पथिराना, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुर्जपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, कमलेश नागरकोटी और अंशुल कंबोज शामिल हैं। स्पिन विभाग में अश्विन और जडेजा के साथ नूर अहमद और श्रेयस गोपाल जैसे विकल्प मौजूद हैं। इस बार नीलामी में दीपक चाहर को छोड़कर टीम ने लगभग सभी जरूरी खिलाड़ियों को हासिल कर लिया है। IPL 2025 News

सीएसके की सबसे बड़ी ताकत अनुभव और विशेषज्ञता का मिश्रण

सीएसके की सबसे बड़ी ताकत अनुभव और विशेषज्ञता का मिश्रण है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। यह टीम उन खिलाड़ियों को भी भरपूर मौका देती है जो अन्य टीमों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाते, जैसे शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन में दिखाया। इस बार राहुल त्रिपाठी और दीपक हुडा पर भी ऐसा ही दांव खेला गया है।

आॅलराउंडरों की भरमार इस टीम की एक और खासियत है। रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। धोनी और कॉन्वे का प्लेइंग इलेवन में खेलना भी टीम की गहराई को दशार्ता है। स्पिन गेंदबाजी में अश्विन, जडेजा और नूर अहमद का जोरदार अटैक है, जो टूनार्मेंट के आगे बढ़ने पर सूखी पिचों पर विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। तेज गेंदबाजी में भी पथिराना और खलील जैसे नाम हैं और घरेलू मैदान पर सीएसके का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

कप्तानी में अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका | IPL 2025 News

टीम में बड़े स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज की कमी खल सकती है। हालांकि धोनी पिछले सीजन में कुछ गेंदों में ही छक्के लगाकर प्रभाव छोड़ते रहे हैं, लेकिन लंबी पारी खेलने वाले आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत महसूस हो सकती है। हालांकि शिवम दुबे यहां जोरदार स्ट्राइकर के तौर पर भरपाई कर सकते हैं।

धोनी के बाद सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास है और उनके पास कप्तानी में अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका है। गायकवाड़ टीम के ओपनर भी हैं और उनको रिटेन करके सीएसके ने उन्हें लंबे समय तक टीम की कमान सौंपने का भरोसा भी दिखाया है। गायकवाड़ बल्ले से हिट हैं और इस सीजन में मैन इन यैलो के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन यह सीजन बल्लेबाज गायकवाड़ से अधिक कप्तान गायकवाड़ के लिए बड़ा अवसर है। अगर यह धोनी का आखिरी सीजन होता है, तो टीम उन्हें ट्रॉफी के साथ विदाई देना चाहेगी। गायकवाड़ और कॉन्वे को गहरी बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी ताकि टीम बड़े स्कोर खड़े कर सके।

तीन स्पिनरों का इस्तेमाल संभव

चेन्नई की पिच शुरूआत में सपाट रहती है, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी रहती है। ऐसे में टीम दो स्पिनरों के साथ शुरूआत कर सकती है। जैसे-जैसे मौसम गर्म होगा और पिच टूट-फूट के संकेत देगी, तीन स्पिनरों का इस्तेमाल संभव है। पिछले सीजन में ओस का प्रभाव देखा गया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार एक संतुलित टीम बनाई है, जिसमें अनुभव, आॅलराउंड क्षमता और शानदार गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है। अगर बल्लेबाज गहराई तक टिकते हैं और आॅलराउंडर अपना जलवा दिखाते हैं, तो यह टीम एक बार फिर ट्रॉफी की प्रबल दावेदार बन सकती है। घरेलू मैदान का फायदा और रणनीतिक चयन इस सीजन में सीएसके को आगे ले जा सकते हैं, जिसमें स्पिनरों के अलावा मथीशा पथिराना जैसे गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम इस प्रकार है-

ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, दीपक हुडा, आंद्रे सिद्दार्थ, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह, नाथन एलिस IPL 2025 News

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने बदल दिए ये नियम, जानिये…

IPL Final 2023 Winner: धोनी की चेन्नई सुपर किंग, निवेशकों को भी करा रही Win
नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) 2023 का ताज सजा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सिर। चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की विनर बनी है। सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में माही की टीम ने गुजरात टाइटन्स को धूल चटाकर ट्रॉफी जीती है। बता दें कि पिछले पांच वर्षों में आईपीएल ने जहां धोनी की कमाई बढ़ाई है वहीं दूसरी ओर सीएसके स्टोक्स ने भी उसी रफ्तार से उड़ान भरी है। सीएसके के शेयर इन पांच वर्षों में 15 गुणा बढ़े हैं, जिससे निवेशकों की भी चांदी हो गई है।

यह भी पढ़ें:– Pakistan Jail: 26/11 हमले के आतंकी की पाकिस्तानी जेल में मौत

जब बीसीसीआई (BCCI) ने लखनऊ की अपनी दो फ्रेंचाइजी को बेच दिया था उसी दौरान सीएसके वर्ष 2022 में भारत का पहला यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज बन गया था। लखनऊ को आरपीएसजी ग्रुप और अहमदाबाद को उंस्र१्र ॠ’ङ्मुं’ को क्रमश: 7090 करोड़ रुपये और 5625 करोड़ रुपये में बेच दिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता है।

कितनी हुई निवेशकों की कमाई

खिलाड़ियों के साथ-साथ अगर निवेशकों की कमाई की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों को भरपूर कमाई करा रही है। बात करें तो पिछले 16 आईपीएल के सीजनों में आईपीएल के जनिए खिलाड़ियों ने करीब 178 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं निवेशकों की कमाई के बारे में बात की जाए तो निवेशकों ने भी खूब चांदी कूटी है। अनलिस्टेड मार्किट में प्री-आईपीओ स्टोक्स को खरीदा और बेचा जाता है, उनमें कंपनी का शेयर 160-165 रुपये तक का व्यापार कर रहा है, सीएसके के शेयर 2018 में इंडिया सीमेंद्र से अलग हो गए थे। उस दौरान एक शेयर की कीमत 12-15 रुपये थी। इसके बाद करोना महामारी के कारण ये स्टोक बढ़कर 48-50 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन अब देखो तो इनकी कीमत 160-165 रुपये तक बढ़ गई है।

बता दें कि अभी ये शेयर करीब 35-40 फीसदी गिरकर व्यापार कर रहे हैं। मुंबई की स्टार्टअप एडवायजरी फर्म ट्रीलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार सीएसके की वैल्यू करीब 9442 करोड़ रुपये है। मार्च 2022 में कंपनी ने 38 फीसदी की बढ़त दर्ज की। लेकिन कुछ खर्चों के चलते नेट प्रॉफिट 32.13 करोड़ रुपये ही रह गया। उल्लेखनीय है कि आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल स्पोर्ट्स लीग के रूप में उभरी है, क्योंकि नए मीडिया अधिकारों की नीलामी और दो नई टीमों गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के जुड़ने से इसकी ब्रांड वैल्यू बढ़कर 8.4 अबर डॉलर हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार नेशनल फुटबॉल लीग 2023 में 10.8 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स लीग की लिस्ट में पहले पायदान पर है।